chhand mcq in hindi | छंद mcq

chhand mcq in hindi





 MC



1. किस छंद के पहले और तीसरे चरणों में 13-13 मात्राएँ और दूसरे और चौथे चरणों में 11-11 मात्राएँ होती है?

A. रोला छंद
B. चौपाई छंद
C. दोहा छंद
D. सोरठा छंद

उत्तर- C. दोहा छंद

2. अर्द्धसम किस मात्रिक जाति का छंद है?

A. रोला छंद
B. दोहा छंद
C. चौपाई छंद
D. कुण्डलिया छंद

उत्तर- B. दोहा छंद

3. चौपाई छंद के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती है?

A. 10 मात्राएँ
B. 13 मात्राएँ
C. 16 मात्राएँ
D. 18 मात्राएँ

उत्तर- C. 16 मात्राएँ

4. छंद कितने प्रकार के होते है?

A. 1
B. 3
C. 4
D. 5

उत्तर- B. 3

5. दोहे और रोले को क्रम से मिलाने पर कौन सा छंद बनता है?

A. हरीगितिका
B. कुण्डलिया
C. सवैया
D. बरवै

उत्तर- B. कुण्डलिया

6. वीर या आल्हा किस जाति का छंद है?

A. वार्णिक छंद
B. मात्रिक छंद
C. मुक्त छंद
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- B. मात्रिक छंद

7. जिस छंद में वार्णिक या मात्रिक प्रतिबंध न हो, वह छंद क्या कहलाता है?

A. वार्णिक छंद
B. मात्रिक छंद
C. मुक्त छंद
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- C. मुक्त छंद

8. किस छंद में छ: चरण होते है?

A. बरवै छंद
B. चौपाई छंद
C. सोरठा छंद
D. छप्पय छंद

उत्तर- D. छप्पय छंद

9. दोहा छंद के प्रथम और तीसरे चरण में कितनी मात्राएँ होती है?

A. 10 मात्राएँ
B. 12 मात्राएँ
C. 13 मात्राएँ
D. 16 मात्राएँ

उत्तर- C. 13 मात्राएँ

10.`छंद का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है?

A. ऋग्वेद
B. यजुर्वेद
C. सामवेद
D. उपनिषद

उत्तर- A. ऋग्वेद

11. छंद पढ़ते समय आने वाले विराम को क्या कहते है?

A. गति
B. यति
C. तुक
D. गण

उत्तर- B. यति

12. कोई भी छंद किससे विभक्त रहता है?

A. चरणों में
B. यति में
C. चरणों और यति दोनों में
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- C. चरणों और यति दोनों में

13. निम्मलिखित में से कौन छंद का प्रकार नही है?

A. दृष्टांत
B. चौपाई
C. दोहा
D. सोरठा

उत्तर- A. दृष्टांत

14. जिस छंद में चार चरण और प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होती है, उस छंद को क्या कहते है?

A. दोहा छंद
B. सोरठा छंद
C. रोला छंद
D. चौपाई छंद

उत्तर- D. चौपाई छंद

15. निम्मलिखित में से कौन 'छंद शास्त्र' में आदि प्रेणेता थे?

A. बिहारी
B. वाल्मीकि ऋषि
C. पिंगलऋषि
D. केशवदास

उत्तर- C. पिंगलऋषि

16. छंद से संबंधित गणों की सही संख्या है一

A. 6
B. 8
C. 12
D. 15

उत्तर- B. 8

17. कुण्डलियाँ छंद किन दो छंदों से मिलकर बनता है?

A. सोरठा और रोला
B. रोला और दोहा
C. दोहा और चौपाई
D. दोहा और सोरठा

उत्तर- B. रोला और दोहा

18. अपभ्रंश काव्य का सुप्रसिद्ध छंद कौन सा है?

A. कडवक
B. पद्धरि
C. रास
D. दूहा

उत्तर- A. कडवक

19. मात्रा की दृष्टि से दोहा के ठीक विपरीत होता है一

A. रोला
B. छप्पय
C. चौपाई
D. सोरठा

उत्तर- D. सोरठा

20. दोहा छंद का विपरीत कौन सा छंद होता है?

A. सोरठा
B. दोहा
C. चौपाई
D. कुण्डलिया

उत्तर- A. सोरठा

21. अवधि का निजी छंद क्या है?

A. बरवै
B. कवित्त
C. रोला
D. छप्पय

उत्तर- A. बरवै

22. वार्णिक छंदो में किसका विचार होता है?

A. वर्ण का
B. मात्रा और वर्ण का
C. मात्रा का
D. वर्ण और गुरुता का

उत्तर- A. वर्ण का

23. मात्रिक विषम संयुक्त छंद है一

A. छप्पय
B. कुण्डलियाँ
C. हरिगीतिका
D. सोरठा

उत्तर- B. कुण्डलियाँ

24. अनुष्टुप क्या है?

A. एक रस
B. एक छंद
C. एक गुण
D. एक अलंकार

उत्तर- B. एक छंद

25. घनाक्षरी कौन सा छंद है?

A. मात्रिक
B. वार्णिक
C. आक्षरिक
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- B. वार्णिक

26. छप्पय में होते है一

A. प्रथम चार चरण रोला के और अंतिम दो चरण उल्लाला के
B. प्रथम दो चरण रोला के और अंतिम चार चरण उल्लाला के
C. प्रथम चार चरण चौपाई के और अंतिम दो रोला के
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- A. प्रथम चार चरण रोला के और अंतिम दो चरण उल्लाला के

27. 'रामचरितमानस' नामक महाकाव्य की रचना शैली है一

A. दोहा-और चौपाई शैली
B. बरवै शैली
C. मसनबी शैली
D. इनमे से सभी

उत्तर- A. दोहा-और चौपाई शैली

28. छप्पय किस प्रकार का छंद है?

A. सम
B. विषम
C. अर्द्धसम
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- B. विषम

29. किस छंद में 26 मात्राएँ होती है तथा 14-12 पर यति होती है?

A. वीर छंद
B. सोरठा छंद
C. गीतिका छंद
D. छप्पय छंद

उत्तर- C. गीतिका छंद

30. किस छंद का प्रथम और अंतिम शब्द एक-सा होता है?

A. कुण्डलिया
B. रोला
C. दोहा
D. सोरठा

उत्तर- A. कुण्डलिया

31. शिल्पगत आधार पर दोहे से उल्टा छंद है一

A. रोला छंद
B. चौपाई छंद
C. सोरठा छंद
D. बरवै छंद

उत्तर- C. सोरठा छंद

32. निराला की कविता 'जूही की कली' किस छंद का उदाहरण है?

A. वार्णिक छंद का
B. मात्रिक छंद का
C. मुक्त छंद का
D. इनमे से कोई नही

उत्तर- C. मुक्त छंद का

33. राम लखन सीता सहित ह्रदय बसहु सुर भूप || प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा छंद है?

A. सोरठा छंद
B. चौपाई छंद
C. दोहा छंद
D. बरवै छंद

उत्तर- C. दोहा छंद

34. प्रिय पति वह मेरा प्राण प्यारा कहाँ है || प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा छंद है?

A. सोरठा छंद
B. मालिनी छंद
C. दोहा छंद
D. बरवै छंद

उत्तर- B. मालिनी छंद

35. "या लकुटी अरु कामरिया पुर राज तिहूँ, पुर को तजि डारौ" प्रस्तुत पंक्तियों में कौन सा छंद है?

A. कवित्त छंद
B. सवैया छंद
C. बरवै छंद
D. दोहा छंद

उत्तर- B. सवैया छंद




जय हिन्द : जय हिंदी 
---------------------------

Post a Comment

0 Comments