paryayvachi shabd | पर्यायवाची शब्द |

paryayvachi shabd in hindi | पर्यायवाची शब्द इन हिंदी |

paryayvachi shabd | पर्यायवाची शब्द |




samanarthi shabd
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा


‘पर्याय’ का अर्थ है- ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है- ‘बोले जाने वाले’ अर्थात समान अर्थ के लिए बोले जाने वाले शब्द .जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ कहते हैं। जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें ‘पर्यायवाची शब्द’ या 'समानार्थक शब्द' कहते है।

जैसे-
सूरज के पर्यायवाची शब्द हैं -
सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु, दिनेश

सभी शब्द सूरज के अर्थ को ही इंगित करते हैं लेकिन हर शब्द का किसी विशेष क्षेत्र में चलन ज्यादा है. परम्परागत रूप से हर शब्द का अपना विस्तार है तो सीमा भी है.


किसी भी समृद्ध भाषा में पर्यायवाची शब्दों की अधिकता रहती है। जो भाषा जितनी समृद्ध और सम्पन्न होती है, उसमें पर्यायवाची शब्दों की संख्या उतनी ही अधिक होती है । संस्कृत में इनकी अधिकता है। हिन्दी के पर्यायवाची शब्द संस्कृत के तत्सम शब्द है, जिन्हें हिन्दी भाषा में  ज्यों-का-त्यों ग्रहण कर लिया गया है।

यहाँ एक बात ध्यान रखने की यह है कि इन शब्दों में अर्थ की समानता होते हुए भी इनके प्रयोग एक तरह के नहीं हैं। ये शब्द अपने में इतने पूर्ण हैं कि एक ही शब्द का प्रयोग सभी स्थितियों में और सभी स्थलों पर अच्छा नहीं लगता- कहीं कोई शब्द ठीक बैठता है और कहीं कोई। प्रत्येक शब्द की महत्ता विषय और स्थान के अनुसार होती है। हर शब्द किसी खास तरीके से अपनी पहचान बना चुका है. इन्हें अपने स्थान से च्युत करने पर अर्थ अटपटे हो जाते हैं . पर्यायवाची शब्दों का उपयोग भी समझ और भाषागत कुशलता के आधार पर किया जाता है .


परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण (IMP)
पर्यायवाची  शब्द
samanarthi shabd


आग 
अग्नि, पावक, अनल, दहन, धूमकेतु

अनुपम
अपूर्व, अनोखा, अद्भुत, अनूठा, अद्वितीय, अतुल

आँख
नेत्र, लोचन, नयन, अक्षय, दृष्टि, विलोचन, चक्षु

आकाश
व्योम, अंतरिक्ष, अनंत, नभ, आसमान

आनंद
हर्ष, प्रसन्नता, आह्लाद, उल्लास, आमोद, प्रमोद, सुख

इच्छा
अभिलाषा, कामना, आकांक्षा, मनोरथ

इंद्र
महेंद्र, देवराज, पुरंदर, सुरेंद्र, सुरपति

कपड़ा
वसंत, अंबर, वस्त्र, पट, वसन, चीर

किरण
अंशु, कर, रश्मि, प्रभा, मयुख, मरीचि

गणेश
गजानन, विनायक, एकदंत, लंबोदर, गणपति, मोददाता, मोदकप्रिय, मूषकवाहन

गंगा
देवनदी, सुरसरि, भागीरथी, मंदाकिनी, देवनदी, जाह्नवी

घर
सदन, भवन, गृह, धाम, गेह, निकेतन, आयतन, धाम

चंद्र
चंद्रमा, सुधाकर, राकेश, शशि, सुधांशु, हिमांशु, चाँद

तालाब
सर, सरोवर, जलाशय, तड़ाग, पद्माकर

देवता
देव, अमर, सुर, आदित्य, अमर

नदी
सरिता, तटनी, तरंगिणी, निर्झरिणी

जल
पानी, अंबु, जीवन, वारी, अमृत, सलिल, नीर

दुख
कष्ट, शोक, पीड़ा, व्यथा, संकट, यंत्रणा, यातना, वेदना, खेद

नाव
तारिणी, नौका, जलयान, तरी, डोंगी

पत्नी
बहू, वधू, गृहिणी, अर्धांगिनी


पति
वल्लभ, स्वामी, आर्यपुत्र,भर्ता

दास
नौकर, परिचारक, सेवक, चाकर, अनुचर

पंडित
विद्वान, मनीषी, सुधी,

पुत्र
बेटा, लड़का, तनुज, आत्मज, सूत, तनय

पुत्री
बेटी, सूता, आत्मजा, नंदिनी, तनुजा, लड़की

मछली
मीन, मत्स्य,सफरी ,झख 

बिजली
दामिनी, चपला, विद्युत, सौदामिनी, तड़ित, चंचला, क्षणप्रभा

वृक्ष
विटप, पेड़, पादप, तरु,द्रुम ,शज़र 

महादेव
शंकर, महेश्वर, चंद्रशेखर, त्रिलोचन, शंभू, पशुपति, शिव

समुद्र
सिंधु, जलधि, सागर, रत्नाकर, अर्णव, नदीश,

सरस्वती
वीणापाणि, वागीशा, शारदा, भारती, ब्राह्मी

स्त्री
महिला, वनिता, नारी, कांता, रमणी

सोना
कंचन, कनक, हेम, हिरण्य, स्वर्ण, सुवर्ण

मेघ
घन, जालंधर, नीरज, पयोधर, बादल, वारिस, अंबुज

मुनि
संन्यासी, वैरागी, संत, महात्मा, साधु, अवधेश, वाणी


फूल
सुमन, कुसुम, प्रसून, पुष्प

पर्वत
गिरि, भूधर, पहाड़, शैल, अचल, महीधर, नाग

पक्षी
खग, चिड़िया, परिंदा, विहंग, पतंग, पखेरू

दास
चोर, दस्यु, तस्कर, रजनीचर, खनक

सिंह
मृगेंद्र, केसरी, शार्दुल, व्याघ्र, मृगराज

सुंदर
ललित, मनोहर, सुहावना, रमणीय

राजा
नरेश, सम्राट, राव, भूपति, महिपति, नरपति, महेश 

पृथ्वी
धरती, धरित्री, धरनी, वसुधा, वसुंधरा, भू, भूमि, मही, धरा







पर्यायवाची शब्द के उदाहरण



( अ )

अतिथि के पर्यायवाची शब्द
मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहुन

अमृत के पर्यायवाची शब्द
सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक

अग्नि के पर्यायवाची शब्द
आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।

अनुपम के पर्यायवाची शब्द
अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।

अश्व  के पर्यायवाची शब्द
हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।

असुर के पर्यायवाची शब्द
यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।

अलंकार के पर्यायवाची शब्द
आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।

अहंकार के पर्यायवाची शब्द
दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।

अहंकारी के पर्यायवाची शब्द
गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।

अतिथि के पर्यायवाची शब्द
मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।

अर्थ के पर्यायवाची शब्द
धन, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।

अश्व के पर्यायवाची शब्द
हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, वाजि, सैन्धव।

अंधकार के पर्यायवाची शब्द
तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।

अंग के पर्यायवाची शब्द
अंश, अवयव, हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह, गात, गात्र।

अभिमान के पर्यायवाची शब्द
अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।

अरण्य के पर्यायवाची शब्द
जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।

अनी के पर्यायवाची शब्द
कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।

अनादर के पर्यायवाची शब्द
अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।

अंकुश के पर्यायवाची शब्द
नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।

अंजाम के पर्यायवाची शब्द
नतीजा, परिणाम, फल।

अंत के पर्यायवाची शब्द
समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।

अंतर के पर्यायवाची शब्द
भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।

अंतरिक्ष के पर्यायवाची शब्द
खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।

अंतर्धान के पर्यायवाची शब्द
गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।

अंदर के पर्यायवाची शब्द
भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।

अंदाज के पर्यायवाची शब्द
अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।

अंधा के पर्यायवाची शब्द
सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।

अंबर के पर्यायवाची शब्द
आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।

अंबु के पर्यायवाची शब्द
जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।

अंबुज के पर्यायवाची शब्द
कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।

अंबुद के पर्यायवाची शब्द
मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।

अंबुनिधि के पर्यायवाची शब्द
समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।

अंशु के पर्यायवाची शब्द
रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।

अंशुमान के पर्यायवाची शब्द
सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।

अकड़बाज के पर्यायवाची शब्द
ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी।

अकिंचन के पर्यायवाची शब्द
गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।

अकृतज्ञ के पर्यायवाची शब्द
अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।

अक्ल के पर्यायवाची शब्द
प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।

अखिलेश्वर के पर्यायवाची शब्द
ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।

अगम के पर्यायवाची शब्द
दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।

अच्छा के पर्यायवाची शब्द
बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।

अजनबी के पर्यायवाची शब्द
अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।

अजीब के पर्यायवाची शब्द
अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।

अटल के पर्यायवाची शब्द
अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।

अड़ंगा के पर्यायवाची शब्द
बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।

अतीत के पर्यायवाची शब्द
भूतकाल, विगत, गत, भूत।

अत्याचारी के पर्यायवाची शब्द
जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।

अदालत के पर्यायवाची शब्द
कचहरी, न्यायालय, दंडालय।

अधीन के पर्यायवाची शब्द
मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।

अधीर के पर्यायवाची शब्द
आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।

अध्ययन के पर्यायवाची शब्द
पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।

अनपढ़ के पर्यायवाची शब्द
निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।

अनमोल के पर्यायवाची शब्द
अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।

अनाज के पर्यायवाची शब्द
अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।

अनाड़ी के पर्यायवाची शब्द
अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।

अनाथ के पर्यायवाची शब्द
यतीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।

अनिवार्य के पर्यायवाची शब्द
अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।

अनुज के पर्यायवाची शब्द
छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।

अनुभवी के पर्यायवाची शब्द
तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।

अनुमति के पर्यायवाची शब्द
इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।

अनुरोध के पर्यायवाची शब्द
विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।

अनूठा के पर्यायवाची शब्द
अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।

अन्न के पर्यायवाची शब्द
अनाज, गल्ला, नाज, दाना।

अपराधी के पर्यायवाची शब्द
गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।

अपवित्र के पर्यायवाची शब्द
अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।

अफवाह के पर्यायवाची शब्द
गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।

अभद्र के पर्यायवाची शब्द
असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।

अभिनंदन के पर्यायवाची शब्द
स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।

अमन के पर्यायवाची शब्द
शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।

अमर के पर्यायवाची शब्द
चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।

अमीर के पर्यायवाची शब्द
धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।

अर्चना के पर्यायवाची शब्द
आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।

अलि के पर्यायवाची शब्द
भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।

असत्य के पर्यायवाची शब्द
झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।

असभ्य के पर्यायवाची शब्द
गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।

अहि के पर्यायवाची शब्द
साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।

अंक के पर्यायवाची शब्द
संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।

अंकन के पर्यायवाची शब्द
अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।

अँकाई के पर्यायवाची शब्द
मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।

अँकुर के पर्यायवाची शब्द
अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।

अंगज के पर्यायवाची शब्द
बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।
( जो अंग से उत्पन्न हुआ हो )

अंगजा के पर्यायवाची शब्द
बेटी लड़की, सुता, आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री।

अँगड़ाई के पर्यायवाची शब्द
आलस्य दूर करने के लिए शरीर को खींचना, मोड़ना, चेतन होने के लिए उपक्रम करना।

अंगद के पर्यायवाची शब्द
बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।

अँगना के पर्यायवाची शब्द
कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।

अंग-भंग करना के पर्यायवाची शब्द
अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना, हाथ-पैर काट देना, मोहित करने के निमित, स्त्री की कटाक्ष क्रिया।

अंगार के पर्यायवाची शब्द
चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।

अंगिया के पर्यायवाची शब्द
वक्ष-स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र, बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी।

अंगी के पर्यायवाची शब्द
मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव।

अंगीकरण के पर्यायवाची शब्द
स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म-स्वीकृति, कबूल करना, अंगीकार, मंजूर।

अंगीठी के पर्यायवाची शब्द
प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी।

अँगूठी के पर्यायवाची शब्द
मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी।

अंगूर के पर्यायवाची शब्द
दाख, किशमिश, द्राक्षा।

अँगोछा के पर्यायवाची शब्द
गमछा, तौलिया, उपवस्त्र।

अंग्रेज के पर्यायवाची शब्द
फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी।

अंचल के पर्यायवाची शब्द
आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट।

अंजन के पर्यायवाची शब्द
सुरमा, काजल, आँजन, काजल।

अंजुमन के पर्यायवाची शब्द
संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन।



( आ )


आँख के पर्यायवाची शब्द
लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।


आकाश के पर्यायवाची शब्द
नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।


आनंद के पर्यायवाची शब्द
हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।


आश्रम के पर्यायवाची शब्द
कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा ।


आम के पर्यायवाची शब्द
रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, चूत, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार।


आंसू के पर्यायवाची शब्द
नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।


आत्मा के पर्यायवाची शब्द
जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।


आँगन के पर्यायवाची शब्द
अँगना, अजिरा, चौक, सहन, सेहन, अहाता, प्रांगण।


आँधी के पर्यायवाची शब्द
तूफान, बवंडर, झंझावत, अंधड़।


आईना के पर्यायवाची शब्द
दर्पण, आरसी, शीशा।

aakash samanarthi shabd,paryayvachi shabd of aakash,aakash paryayvachi,paryayvachi of aakash,paryayvachi shabd aakash,aakash paryayvachi shabd,samanarthi shabd, aakash, samanarthi shabd of aakash

आकाश के पर्यायवाची शब्द
आसमान, नभ, गगन, व्योम, फलक,द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, अनन्त, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
Akash,Nabha, Gagan,Vyom,  Dyau, Tarapath, Pushkar, Abhara, Amber, Eternal, Sky, Space, Zero, Arsh.


आक्रोश के पर्यायवाची शब्द
क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ।


आखेटक के पर्यायवाची शब्द
शिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध।


आगंतुक के पर्यायवाची शब्द
मेहमान, अतिथि, अभ्यागत।


आग के पर्यायवाची शब्द
पावक, अनल, अग्नि, दव, हुताशन, रोहिताश्व, उष्मा, ताप, तपन, जलन, आतिश, पांचजन्य, ज्वाला, दावानल, दावाग्नि, बाड़व।


आचरण के पर्यायवाची शब्द
चाल-चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र।


आचार्य के पर्यायवाची शब्द
शिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु।


आजादी के पर्यायवाची शब्द
स्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति।


आजीविका के पर्यायवाची शब्द
व्यवसाय, रोजी-रोटी, वृत्ति, धंधा।


आज्ञा के पर्यायवाची शब्द
हुक्म, फरमान, आदेश।




( स )



समुद्र के पर्यायवाची शब्द
सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, नीरनिधि, अर्णव, पयोनिधि, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि।


समूह के पर्यायवाची शब्द
दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय।


सरस्वती के पर्यायवाची शब्द
गिरा, भाषा, भारती, शारदा, ब्राह्यी, वाक्, जातरूप, हाटक, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी।


सुमन के पर्यायवाची शब्द
कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प, फूल ।


सीता के पर्यायवाची शब्द
वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया।


सर्प के पर्यायवाची शब्द
साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन।


सोना के पर्यायवाची शब्द
स्वर्ण, कंचन, कनक, सुवर्ण, हाटक, हिरण्य, जातरूप, हेम, कुंदन।


सूर्य के पर्यायवाची शब्द
रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, मरीची, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि, पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड।


सिंह के पर्यायवाची शब्द
केसरी, शेर, महावीर, व्याघ्र, पंचमुख, मृगेन्द्र, केहरी, केशी, ललित, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज।


सम के पर्यायवाची शब्द
सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल।


समीप के पर्यायवाची शब्द
सन्निकट, आसन्न, निकट, पास।


सभा के पर्यायवाची शब्द
अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा।


सुन्दर के पर्यायवाची शब्द
कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य।


सन्ध्या के पर्यायवाची शब्द
सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि।


स्त्री के पर्यायवाची शब्द
सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी।


सुगंधि के पर्यायवाची शब्द
सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू।


स्वर्ग के पर्यायवाची शब्द
सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक।


स्वर्ण के पर्यायवाची शब्द
सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य।


सहेली के पर्यायवाची शब्द
अलि, भटू, संगिनी, सहचारिणी, आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री।


संसार के पर्यायवाची शब्द
लोक, जग, जहान, भूमण्डल, दुनियाँ, भव, जगत, विश्व।


सरस्वती के पर्यायवाची शब्द
गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी।


सेना के पर्यायवाची शब्द
ऊनी, कटक, दल, चमू, अनीक, अनीकिनी।


साधु के पर्यायवाची शब्द
सज्जन, भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन।


सलिल के पर्यायवाची शब्द
अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि।


सगर्भ के पर्यायवाची शब्द
बंधु, भाई, सजात, सहोदर, भ्राता, सोदर।


सगर्भा के पर्यायवाची शब्द
भगिनी, सजाता, सहोदर, बहिन, सोदरा।


संकट के पर्यायवाची शब्द
आपत्ति, विपत्ति, आफत, मुसीबत, विपदा, दुर्भाग्य, अभाग्य।


संकल्प के पर्यायवाची शब्द
विचार, इरादा, चेष्टाहीन, इच्छाशक्ति, कामनाशक्ति, दृढ़ के पर्यायवाची शब्द -निश्चय, प्रतिज्ञा, व्रत।


संकेत के पर्यायवाची शब्द
चिन्ह, निशान, लक्षण, प्रतीक।


संकोच के पर्यायवाची शब्द
असमंजस, हिचक, लाज, लज्जा, शर्म।


संक्षिप्त के पर्यायवाची शब्द 
थोड़ा, अल्प, कम।


संक्षेप के पर्यायवाची शब्द
समाहार, सारांश, संक्षिप्त रूप।


संगति के पर्यायवाची शब्द
मेल, संग, मिलाप, साथ, सम्बन्ध, मैत्री, दोस्ती।


संगम के पर्यायवाची शब्द
मेल, मिलाप, संयोग, संग, साथ, सम्बन्ध, संगति।


संग्रह के पर्यायवाची शब्द
एकत्रीकरण, संचय, जवाब, ढेर, समूह, राशि।


संघ के पर्यायवाची शब्द
वर्ग, समुदाय, समूह, दल, टोली, भीड़।


संघात के पर्यायवाची शब्द
1. आघात, चोट, मार, टक्कर 
2. वध, हत्या, कत्ल।


संचालन के पर्यायवाची शब्द
निर्देश, निर्देशन, मार्गप्रदर्शन, प्रेषण।


संजीदा के पर्यायवाची शब्द
1. गंभीर, शांत 
2. बुद्धिमान, समझदार, प्रतिभाशाली, अक्लमंद।


संतप्त के पर्यायवाची शब्द
दग्ध, पीड़ित, दुखित, व्यथित।


संतान के पर्यायवाची शब्द
संतति, वंशज, वंश, औलाद, बाल के पर्यायवाची शब्द -बच्चे।


संतुलन के पर्यायवाची शब्द
साम्य, साम्यवस्था, समभार, समरसता।


संतोष के पर्यायवाची शब्द
संतुष्टि, तसल्ली, धीरज, धैर्य, ढाढ़स, संशयपूर्ण, सांत्वना।


संदिग्ध के पर्यायवाची शब्द
संदेहजनक, संदेहास्पद, भ्रमयुक्त।


संधि के पर्यायवाची शब्द
1. मेल, संयोग, समाधान, समझौता
2. गांठ, जोड़, मिलान।


संन्यासी के पर्यायवाची शब्द
त्यागी, गोस्वामी, योगी, तपस्वी, एकांतवासी, साधनाशील, संत, साधू, मुनि।


संपूर्ण के पर्यायवाची शब्द
पूरा, सारा, समूचा, समस्त, सब, कुल, तमाम, सर्व।


सम्बन्ध के पर्यायवाची शब्द
सम्पर्क, वास्ता, नाता, रिश्ता, लगाव, सरोकार।


संबोधन के पर्यायवाची शब्द
बुलाना, पुकारना, आह्वान करना।


संभावी के पर्यायवाची शब्द
संभावित, संभव, मुमकिन, कल्पनीय, अनुमानित।


संभ्रम के पर्यायवाची शब्द
घबराहट, व्याकुलता, बेचैनी, विकलता।


संभ्रांत के पर्यायवाची शब्द
सम्मानित, प्रतिष्ठित, भद्र पुरुष।


संयत के पर्यायवाची शब्द
नियंत्रित, नियमित, मर्यादित, अनुशासित, शांत, गम्भीर।


संविधान के पर्यायवाची शब्द
नियम, कानून, राज्य नियम, कायदा।


संसर्ग के पर्यायवाची शब्द
सम्पर्क, लगाव, सम्बन्ध, घनिष्टता,

मेल के पर्यायवाची शब्द
जोल, मेल के पर्यायवाची शब्द -मिलाप।


संसारी के पर्यायवाची शब्द
पार्थिव, लौकिक, ऐहिक, इहलौकिक, सांसरिक, दुनियावी।


संसिद्धि के पर्यायवाची शब्द
सफलता, कामयाबी, सिद्धि, मनोरथसिद्धि।


संस्थापक के पर्यायवाची शब्द
संचालक, जनक, मूलकर्ता, आरंभकर्ता, प्रतिष्ठापक।


संहार के पर्यायवाची शब्द
ध्वस्त, नाश, विध्वंस, बरबादी।


सखा के पर्यायवाची शब्द
साथी, मित्र, दोस्त, संगी।


सखी के पर्यायवाची शब्द
सहेली, सहचरी, संगिनी, अली, आली।


सच के पर्यायवाची शब्द
यथार्थ, वास्तविक, सत्य, मिथ्यारहित, सच्चा।


सचमुच के पर्यायवाची शब्द
1. ठीक के पर्यायवाची शब्द -ठीक, वास्तव में, वस्तुतः
2. निश्चित रूप से, अवश्य, जरूर, निश्चय ही।


सच्चाई के पर्यायवाची शब्द
सत्यता, वास्तविकता, यथार्थता।


सचेत के पर्यायवाची शब्द 
1. समझदार, चतुर, होशियार
2. सजग, सावधान।


सच्चा के पर्यायवाची शब्द
1. सत्यवादी, सत्यवान, सत्यव्रती, सत्यनिष्ठ, निश्छल, ईमानदार 
2. प्रमाणयुक्त, प्रामणिक, वास्तविक, असली।


सज -धज के पर्यायवाची शब्द
सिंगार, सजावट, शान, दिखावट, आत्मप्रदर्शन, आडम्बर।


सजा के पर्यायवाची शब्द
दंड, दंडादेश, दंडाज्ञा।


सज्जन के पर्यायवाची शब्द
भला, आदमी, शरीफ, व्यक्ति, महानुभाव, सम्मानित व्यक्ति।


सज्जा के पर्यायवाची शब्द
सजावट, सजधज, अलंकरण, बनाव के पर्यायवाची शब्द -सिंगार।


सठियाना के पर्यायवाची शब्द
बुद्धिलोप होना, मंदबुद्धि होना, मूर्ख होना, मतिभ्रष्ट हो जाना।


सतत के पर्यायवाची शब्द
सदा, हमेशा, निरन्तर, लगातार।


सतीत्व के पर्यायवाची शब्द
पातिव्रत्य, जितेन्द्रियता, शुचिता, सतीधर्मिता, साध्विता, पतिव्रता।


सत्कार के पर्यायवाची शब्द
खातिरदारी, आतिथ्य, मेहमाननवाजी, मेहमानदारी, स्वागत, सम्मान, आदर।


सदन के पर्यायवाची शब्द
घर, गृह, मकान, निवास के पर्यायवाची शब्द -स्थान, आवास।


सदा के पर्यायवाची शब्द
सर्वदा, निरन्तर, सदैव, नित्य, हमेशा, लगातार, हरदम, हरसमय।


सदृश के पर्यायवाची शब्द
समान, अनुरूप, तुल्य, बराबर, सम।


सनातन के पर्यायवाची शब्द
नित्य, हमेशा, निरन्तर, शाश्वत।


सफल के पर्यायवाची शब्द
सार्थक, कारगर, कामयाब, फलीभूत, फलवान।


सभापति के पर्यायवाची शब्द
अध्य्क्ष, प्रधान, संचालक, प्रबंधक, चेयरमैन।


सभ्यता के पर्यायवाची शब्द
शिष्टता, शिष्टाचार, शीलवत्ता, भद्रता।


समता के पर्यायवाची शब्द
साम्य, बराबरी, जोड़तोड़, तुल्यता, अनुरूपता।


समय के पर्यायवाची शब्द
1. बेला, काल, घड़ी, वक्त
2. अवसर, मौका, अवकाश, फुरसत।


समस्त के पर्यायवाची शब्द
कुल, सब, सारा, समूचा, सम्पूर्ण।


समान के पर्यायवाची शब्द
तुल्य, सम, बराबर, एक के पर्यायवाची शब्द -सा, एक के पर्यायवाची शब्द -जैसा, एक भाँति।


समाप्ति के पर्यायवाची शब्द
संपूर्णता, पूर्णता, समापन, अवसान।


समीक्षा के पर्यायवाची शब्द
आलोचना, समालोचना, निरूपण।


सम्मुख के पर्यायवाची शब्द
सामने, आगे, प्रत्यक्ष।


सम्राट के पर्यायवाची शब्द
महाराजधिराज, बादशाह, शंहशाह, महाराजा, सुलतान, अधिपति।


सरकारी के पर्यायवाची शब्द
आधिकारिक, शासनिक, राजकीय, शासकीय, सार्वजनिक।


सरदार के पर्यायवाची शब्द
नेता, नायक, अगुआ, मुखिया।


सरल के पर्यायवाची शब्द
सीधा, सादा, कोमल, निश्छल, सच्चा, ईमानदार, उदार।


सर्वज्ञ के पर्यायवाची शब्द
सर्वज्ञानी, संपूर्णज्ञाता, समूचा, जानकार।


सलाह के पर्यायवाची शब्द
सम्मति, राय, परामर्श, विचार के पर्यायवाची शब्द -विनिमय।


सलूक के पर्यायवाची शब्द
1. व्यवहार, बरताव, सद्भाव
2. तौर, तरीका, ढंग, सलीका।


सह के पर्यायवाची शब्द
सहित, संग, साथ।


सहनशील के पर्यायवाची शब्द
क्षमाशील, क्षमावान, धैर्यवान, धीरज।


सहसा के पर्यायवाची शब्द
एकाएक, अकस्मात्, झटपट, अचानक।


सहानुभूति के पर्यायवाची शब्द 
1. संवेदना, सहभावना, हमदर्दी 
2. अनुकंपा, दया, करुणा।


सही के पर्यायवाची शब्द
सत्य, यथार्थ, वास्तविक, सच, ठीक, शुद्ध।


सांत्वना के पर्यायवाची शब्द
आश्वासन, ढाढ़स, दिलासा, तसल्ली, धीरज।


साँवला के पर्यायवाची शब्द
श्याम, नील, श्यामल, काला, कृष्णवर्ण।


साँस के पर्यायवाची शब्द
श्वास, श्वसन, निश्वास, दम।


सांसारिक के पर्यायवाची शब्द
लौकिक, लोकपरक, ऐहिक, संसारी, दुनियावी।


साग के पर्यायवाची शब्द
 शाक, भाजी, तरकारी।


साजिश के पर्यायवाची शब्द 
षड्यंत्र, कुचक्र, कूटप्रबंध, छल, दाँवघात।


सामग्री के पर्यायवाची शब्द
सामान, द्रव्य, चीज, वस्तु।


सामर्थ्य के पर्यायवाची शब्द
योग्यता, शक्ति, ताकत, बल।


सामान के पर्यायवाची शब्द
1. माल, साज-सामान, सामग्री
2. उपकरण, औजार।


सायंकाल के पर्यायवाची शब्द
जनीमुख, सायं, दिनांत, संध्या, गोधूति, प्रदोषकाल।


साया के पर्यायवाची शब्द
छाया, छाँह, परछाई।


सारणी के पर्यायवाची शब्द
तालिका, सूची, सूची के पर्यायवाची शब्द -पत्र, अनु के पर्यायवाची शब्द -क्रमणिका।


सारांश के पर्यायवाची शब्द
निष्कर्ष, आशय, तात्पर्य, अभिप्राय, भावार्थ, भाव, मतलब।


साहस के पर्यायवाची शब्द
हिम्मत, हौसला, जीवट, निर्भयता, बहादुरी।


सिंहासन के पर्यायवाची शब्द
राजासन, गद्दी, राजगद्दी, तख्त।


सिकता के पर्यायवाची शब्द
बालू, रेत, बालुका।


सिखाना के पर्यायवाची शब्द
शिक्षित करना, शिक्षा देना, योग्य बनाना, ट्रेनिंग देना, अनुशासित करना।


सितारा के पर्यायवाची शब्द
1. नक्षत्र, तारा
2. भाग्य, किस्मत।


सिद्ध के पर्यायवाची शब्द
निर्विवाद, निश्चित, प्रमाणित, सर्वमान्य, पुष्ट, साबित।


सिफारिश करना के पर्यायवाची शब्द
अनुशंसा करना, अनुरोध करना, संस्तुति करना।


सीमित के पर्यायवाची शब्द
मर्यादित, निर्धारित, निश्चित, परिसीमित।


सुन्दरता के पर्यायवाची शब्द
सौंदर्य, शोभा, छवि, लालित्य, रमणीयता, कांति, हुस्न, खूबसूरती।


सुन्दरी के पर्यायवाची शब्द
प्रियदर्शनी, चंद्रमुखी, मृगनयनी, मीनाक्षी, सुलोचना, गोरी, अलबेली, हसीना।


सुकुमार के पर्यायवाची शब्द
कोमल, नाजुक, नरम, मुलायम।


सुगंध के पर्यायवाची शब्द
महक, सौरभ, सुरभि, खुशबू।


सुगम के पर्यायवाची शब्द
सहज, सरल, आसान, सुबोध, सुलभ।


सुबह के पर्यायवाची शब्द
सवेरा, भोर, अरुणोदय, प्रभात, प्रातःकाल, भिनसार, विहान।


सुरमा के पर्यायवाची शब्द
काजल, अंजन, आँजन।


सुरीला के पर्यायवाची शब्द
मधुर, संगीतपूर्ण, मीठा, रसीला।


सुविधाजनक के पर्यायवाची शब्द
सुखप्रद, आरामदेह, सुखदायक, सुखकारक, सुविधायुक्त।


सुस्त के पर्यायवाची शब्द
आलसी, अकर्मठ, मंद, शिथिल, म्लान, निद्रालु।


सुस्ताना के पर्यायवाची शब्द
विराम लेना, आराम करना, दम लेना, रुकना, ठहरना।


सुस्पष्ट के पर्यायवाची शब्द
प्रकट, व्यक्त, साफ, सुबोध।


सूखा के पर्यायवाची शब्द
निर्जल, जलहीन, जलरहित, रूखा, शुष्क।


सोच के पर्यायवाची शब्द
1. चिंता, फिक्र, दुविधा, संकल्प -विकल्प 
2. दुःख, खेद, पछतावा, पश्चाताप।


सौंपना के पर्यायवाची शब्द
समर्पण करना, अर्पण करना, समर्पित करना, प्रदान करना।


स्तन के पर्यायवाची शब्द
पयोधर, छाती, चूचुक, चूची, स्तन्याशय, उरोज।


स्वार्थी के पर्यायवाची शब्द
स्वार्थपरायण, मतलबी, खुदगरज।


स्वावलंबन के पर्यायवाची शब्द
आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय, अपने पैरों पर खड़ा होना।


स्वीकार के पर्यायवाची शब्द
स्वीकरण, मंजूर करना, मान्य होना, मानना, कबूल करना।




( ह )



हस्त के पर्यायवाची शब्द 
हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा।


हिमालय के पर्यायवाची शब्द 
हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगपति, हिमपति, नगराज, हिमाद्रि, नगेश।


हिरण के पर्यायवाची शब्द
सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन।


होंठ के पर्यायवाची शब्द
अक्षर, ओष्ठ, ओंठ।


हनुमान के पर्यायवाची शब्द
पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति।


हिमांशु के पर्यायवाची शब्द
हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति।


हंस के पर्यायवाची शब्द
कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक।


हृदय के पर्यायवाची शब्द
छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर।


हाथ के पर्यायवाची शब्द
हस्त, कर, पाणि।


हाथी के पर्यायवाची शब्द
नाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल।


हंगामा के पर्यायवाची शब्द
कोलाहल, अशांति, शोरगुल, हल्ला, शोर 2. उत्पात, उपद्रव, हुड़दंग।


हँसमुख के पर्यायवाची शब्द
आनंदित, उल्लसित, मगन, प्रसन्नचित्त, खुशमिजाज।


हँसी के पर्यायवाची शब्द
मुस्कान, मुस्कारहट, ठहाका, खिलखिलाहट, मजाक, दिल्लगी, खिल्ली।


हटना के पर्यायवाची शब्द
अलग होना, विमुख होना, पृथक होना, विचलित होना।


हठ के पर्यायवाची शब्द
अड़, जिद, जबरदस्ती, प्रतिज्ञा, संकल्प, दृढ़निश्चय।


हताश के पर्यायवाची शब्द
निरोशोन्मत्त, निराश, आशाहीन।


हत्या के पर्यायवाची शब्द
वध, हिंसा, कत्ल, खून।


हत्यारा के पर्यायवाची शब्द
हिंसक, खूनी, जीवघाती, कातिल, घातक।


हथियाना के पर्यायवाची शब्द
हड़पना, हरण करना, दबा लेना, छीन लेना कब्जा करना, वश में करना।


हमदर्द के पर्यायवाची शब्द 
सहानुभूतिशील, दर्दमंद, हितचिंतक।


हमेशा के पर्यायवाची शब्द
निरन्तर, सदा, सर्वदा, बराबर, लगातार।


हरिण के पर्यायवाची शब्द
मृग, सारंग, ऋश्य, हिरण।


paryayvachi shabd in hindi | पर्यायवाची शब्द इन हिंदी |

openclasses



पादप,द्रुम,तरु,वृक्ष ,शजर
टेरे फुनंगी फूँक गजर .


मत्स्य ,मीन ,झख ,मछली ,सफरी
जल के बहार अफरा-तफरी .


घोड़ा ,बाजि, घोटक ,हय
न जानूँ क्या होता भय


गगन ,व्योम, नभ ,पुष्कर ,अम्बर
आता है मेरा पहला नंबर

aakash samanarthi shabd


रक्त ,रुधिर, लहू, शोणित, खून
मेरा जलवा अफ़लातून


काग ,पिशुन ,कौआ ,वायस
मम्मा मुझको देदो पायस


विश्व ,जगत, भव, जग, दुनिया
छत पर चाँद तके मुनिया


विपिन, अरण्य ,वन, जंगल ,कानन
सफाचट्ट सब आनन फानन


पंथ ,मार्ग ,पथ, राह ,रास्ता
रुक जाने से नहीं वास्ता


जल, वारि ,पानी ,तोय ,अम्बु
घास कटे पर कटे न बम्बू


देह, वपु ,तनु, गात, अंग ,काया
साथ हमेशा रहती छाया


कोयल, पिक, कोकिल ,परभूत
भारत वैश्विक शांति दूत


गौ, भद्रा, गाय ,धेनु ,गौरी
वैद्य राज हैं नीम निबौरी


व्याघ्र, केशरि, केहरि, शेर
वज्र दहाड़ें भीरु ढेर


रम्य, रुचिर ,चारु, कमनीय
जड़ चेतन सौन्दर्य रमणीय


आँख, नेत्र ,दृग ,चक्षु, लोचन
उपादान दिक् हृदय विमोचन


वस्त्र, अम्बर, पट ,चीर ,वसन
बहुत जरुरी लीक टशन


अंश, अवयव ,हिस्सा ,भाग
धूमकेतु सा एक चिराग


टोली, दल, समुदाय, जत्था
स्वेद प्रकम्पित सोहे मत्था


व्याल ,नाग ,अहि ,साँप ,भुजंग
चलो चलें करने हुड़दंग


कपि, मर्कट, वानर ,हरि ,बन्दर
उछल रहे हैं घर के अन्दर


हैं पर्याय शब्द सलोने
कहीं ओढ़नी कहीं बिछौने
---------------------------



The study material has been prepared to understand Hindi grammar in an easy way by which you can learn Hindi meaning. Grammar is an integral part of any language that is why to learn Hindi grammar. The comprehension of language grows only through grammar. It is important to guide the students about learn basic Hindi in an interesting and curious manner. It is the need of today to study in simple language while combining it with different subjects. Learn basic Hindi words related to all subjects.It is also important to build a foundation for the preparation of competitive exams. Learn Hindi for kids and kids also learn Hindi.


हिंदी व्याकरण को आसान तरीके से समझने के लिए अध्ययन सामग्री को निर्मित किया गया है . व्याकरण किसी भी भाषा का अभिन्न अंग होता है . भाषा की समझ व्याकरण से ही बढ़ती है . विद्यार्थियों को रुचिकर और उत्सुकता बढ़ाने वाले ढंग से मार्गदर्शन देना जरुरी है . सरल भाषा में विभिन्न विषयों के साथ संयोजन करते हुए पढ़ाई करना आज की आवश्यकता है . प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधार बनाना भी जरुरी है . बच्चों के लिए हिंदी सीखें और बच्चे भी हिंदी सीखें.




जय हिन्द 
-----------------

Post a Comment

0 Comments