class 12 hindi question paper | हिंदी प्रश्नपत्र class 12

ncert solutions for class 12 hindi,

CBSE/NCERT
अभ्यास प्रश्नपत्र (2023-24)
विषय –हिंदी आधार (302)/ कक्षा –बारहवीं
समय:3 घंटे पूर्णांक-80



सामान्य निर्देश –

निम्नलिखित निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढिए और उनका पालन कीजिए |

(i) इस प्रश्न पत्र में दो खण्ड है –खण्ड – ‘अ’ और ‘ब’ कुल प्रश्न 14 हैं |
(ii) खण्ड –अ में 40 प्रश्न बहुविकल्पीय/ वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए है | सभी प्रश्नों के उत्तर देनें है
(iii) खण्ड –ब में 8 वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं | प्रश्नों के उचित आंतरिक विकल्प दिए गए हैं |
(iv) यथासंभव दोंनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रमश: दीजिए |

खण्ड –अ (वस्तुपरक प्रश्न)

 अपठित बोध    अंक     (15)

प्रश्न 1 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए:-    1X10=10


दबाव में काम करना व्यक्ति के लिए अच्छा है या नहीं ,इस बात पर प्राय: बहस होती है | कहा जाता है कि व्यक्ति अत्यधिक दबाव में नकारात्मक भावों को अपने ऊपर हावी कर लेता है ,जिससे उसे अक्सर कार्य में असफलता प्राप्त होती है | वह अपना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी खो बैठता है | दबाव को यदि ताकत बना लिया जाए .तो न सिर्फ सफलता प्राप्त होती है ,बल्कि व्यक्ति कामयाबी के नए मापदंड रचता है | ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं जब लोगों ने अपने लिए काम के दबाव को अवरोध नहीं बल्कि ताकत बना लिया | सुख –दुःख ,सफलता –असफलता ,शांति –क्रोध और क्रिया –कर्म हमारे दृष्टिकोण पर ही निर्भर करता है | हमारे ॠषि-मुनि कहते है कि मन, मस्तिष्क को चलाता है और मस्तिष्क ,शरीर को |इस तरह शरीर मन के आदेश का पालन करता हुआ काम करता है | दबाव में व्यक्ति यदि सकारात्मक होकर काम करे,तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब होता है | दबाव के समय मौजूद समस्या पर ध्यान केन्द्रित करने औ र बोझ महसूस करने के बजाय यदि यह सोचा जाए कि हम अत्यंत सौभाग्यशाली हैं ,जो एक कठिन चुनौती को पूरा करने के लिए तत्पर हैं ,तो हमारी बेहतरीन क्षमताएँ स्वयं जाग्रत हो उठती है |हमारा दिमाग जिस चीज पर भी अपना ध्यान केन्द्रित करने लगता है ,वह हमें बढ़ती प्रतीत होती है | यदि हम अपनी समस्याओं के बारे में सोचेंगे ,तो वे और बड़ी महसूस होंगीं | इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि ‘ जीतना एक आदत है ,पर अफ़सोस ! हारना भी आदत ही है |’

(i)दबाव में व्यक्ति कब असफल होता है ,जब-

(क ) वह हार मान लेता है 
(ख) नकारात्मक हो जाता है
(ग) सकारात्मक हो जाता है 
(घ) उत्साह दिखाता है


(ii)हावी होने का आशय है -

(क) प्रभावी होना 
(ख) अच्छा होना
(ग) संतुलित होना 
(घ) विचलित

(iii)कथन(A) –अत्यधिक दबाव सफलता की नई राहें खोल देता है |

कारण(R) – उस समय मनुष्य की रचनात्मक शक्तियाँ जाग्रत हो जाती हैं |

(क) कथन A सत्य है और कारण(R)भी सत्य है |
(ख) कथन A असत्य है और कारण(R) सत्य है |
(ग) कथन A आंशिक सत्य है और कारण(R)आंशिक सत्य है |
(घ) कथन A सत्य है और कारण(R) भी असत्य है |

(iv)हमारे जीवन को चलाने में मुख्य भूमिका किसकी है-

(क) शरीर को 
(ख) मन को
(ग) मस्तिष्क को 
(घ) किसी को नहीं

(v) दबाव में नकारात्मक होने की क्या हानियाँ हैं ?

(क )शारीरिक स्वास्थ्य नष्ट हो जाता है 
(ख) असफलता मिलती है
(ग) मानसिक स्वास्थ्य नष्ट हो जाता है 
(घ) सभी

(vi) मनुष्य अपना सर्वश्रेष्ठ कब प्रदर्शित करता है,जब वह –

(क ) नकारात्मक हो 
(ख) भाग्य पर आश्रित हो
(ग) सकारात्मक
(घ) समस्या को सौभाग्य माने

(vii) समस्या को सौभाग्य मानने से शक्तियाँ –

(क ) जाग्रत होती है 
(ख) मंद होती है
(ग) नष्ट होती है 
(घ) शिथिल होती है

(viii) कार्य में ध्यान केन्द्रित करने से शक्तियाँ –

(क ) मंद होती है 
( ख) बढ़ती है
(ग) नष्ट होती
(घ) विखरती हैं

(ix) चुनौती मिलने पर हमें किस ओर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए ?

(क ) समस्या पर 
(ख ) शक्तियों पर
(ग) परिस्थितियों पर
(घ) समस्या और शक्तियों पर

(X) मिलान करो 

1- उपसर्ग    (i) सुख –दुःख
2-प्रत्यय    (ii) अत्यधिक
३-समास    (iii) केन्द्रित

(क) 1–(ii), 2-(iii), 3-(i) 
(ख) 1–(i), 2-(ii), 3-(iii)
(ग) 1–(iii ), 2-(i), 3-(ii) 
(घ ) 1–(ii), 2-(i), 3-(iii )

प्रश्न-2 निम्नलिखित पद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए :-        01 x 05 =05

यादें होतीं हैं गहरी नदी में उठे भंवर की तरह
नसों में उतरतीं कड़वीं दवा की तरह
या खुद के भीतर छिपे बैठे सांप की तरह
जो औचक्के में देख लिया करता है
यादें होतीं हैं जानलेवा खुशबू की तरह
प्राणों के स्थान पर बैठे जानीं दुश्मन की तरह
शरीर में धंसे उस कांच की तरह
जो कभी नहीं दिखता
जब –तब अपनी सत्ता का
भरपूर एहसास दिलाता रहता है
यादों पर कुछ भी कहना
खुद को कठघरे में खड़ा करना है
पर कहना मेरी मज़बूरी है


(i) कवि ने किसे जानी दुश्मन की तरह माना है ?

(क) मित्रों को 
(ख) यादों को
(ग) नदी को 
(घ) खुशबू

(ii) मिलान कीजिए

1 कठघरे में खड़ा करना है    (i) नसों में उतरती
2- बैठे जानीं दुश्मन की तरह  (ii) स्वयं को
3 - कड़वीं दवा की तरह    (iii) प्राणों के स्थान पर


(क) 1–(ii), 2-(iii), 3-(i) 
(ख) 1–(ii), 2-(i), 3-(iii)
(ग) 1–(iii ), 2-(i), 3-(ii) 
(घ ) 1–(i), 2-(ii ), 3-(iii )

(iii) यादों को मन में हलचल पैदा कर अतीत की गहराइयों में ले जाने के कारण कवि ने उन्हें क्या कहा है ?

(क) जानी दुश्मन 
(ख) भीतर छिपे बैठे सांप की तरह
(ग) नदी में उठे भंवर की तरह 
 (घ) कडवी दवा की तरह

(iv) कवि नें यादों के लिए किन –किन विशेषणों का प्रयोग किया है ?

(क) शरीर में धंसे कांच की तरह 
(ख) नदी में उठीं भंवर की तरह
(ग) जानलेवा खुशबू की तरह 
(घ) सभी का

(v) यादों के बारे में कुछ भी कहना कवि की ------ है –

(क ) इच्छा 
(ख) कर्तव्य
(ग) मज़बूरी 
(घ) आदेश

अभिव्यक्ति और माध्यम पुस्तक पर आधारित प्रश्न    अंक (05)


प्रश्न 3 निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए |        01x 05=05


(i) समाचार माध्यमों के लिए पत्रकारों द्वारा किया गया लेखन कहलाता है –

(क ) साहित्य लेखन 
(ख) पत्रकारीय लेखन
(ग) विज्ञापन लेखन 
(घ) फीचर लेखन

(ii) इंटरनेट की बढती लोकप्रियता का कारण है –

(क ) पत्रकारिता का तीव्रगामी माध्यम 
(ख) तत्काल अपडेशन की सुविधा
(ग ) तकनीक के साथ सामंजस्य 
(घ) सभी

(iii) दीपक एक पत्रकार है |वे सामान्य समाचारों से आगे बढकर खेल से जुड़ी बातों का बारीकी से विश्लेष्ण करते हैं | उनकी रिपोर्टिग को क्या कहा जा सकता है –

(क) बीट रिपोर्टिंग 
(ख )फ्रीलांसिंग
(ग) विशेषीकृत रिपोर्टिंग 
(घ ) एंकरिग

(iv) फीचर किस प्रकार का लेखन होता है –

(क) कथात्मक 
(ख) आत्मनिष्ठ
(ग) वर्णनात्मक 
(घ) विवरणात्मक

(v) लोकतंत्र का चौथा स्तंभ किसे कहा जाता है –

(क ) संविधान को 
(ख) न्यायपालिका को
(ग) विधायिका को 
(घ) मीडिया को

पाठ्य पुस्तक आरोह भाग -2 पर आधारित प्रश्न    अंक (10)


प्रश्न 4 निम्नलिखित पद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए :-    01x05 =0 5

(i)

हम दूरदर्शन पर बोलेंगें
हम समर्थ शक्तिमान
हम एक दुर्बल को लाएंगें
एक बंद कमरे में
उससे पूंछेगें तो आप क्या अपाहिज हैं ?
तो आप क्यों अपाहिज हैं ?
आपका अपाहिजपन तो दुःख देता होगा
देता हैं ?
(कैमरा दिखाओ इसे बड़ा – बड़ा )
है तो बताइए आपका दुःख क्या है
जल्दी बताइए वह दुःख बताइए
बता नहीं पाएगा |

कथन (A) दूरदर्शन वालों की अपाहिज के प्रति सहानुभूति है |
कारण (R) अपाहिज के कष्टों को दूर करना चाहते हैं |

(क) कथन (A) सत्य है और कारण (R)भी सत्य है
(ख) कथन (A) असत्य है और कारण (R) सत्य है
(ग) कथन (A) असत्य है और कारण (R) असत्य है
(घ) कथन (A) सत्य है और कारण (R) असत्य है

(ii) अपाहिज व्यक्ति को बार – बार उसका दुःख बताने के लिए मजबूर करने का उद्देश्य क्या था –

(क ) कार्यक्रम को सफल बनाना 
(ख ) सस्ती लोकप्रियता हासिल करना
(ग) व्यासायिक लाभ कमाना 
(घ ) सभी

(iii) ‘हम दूरदर्शन पर बोलेंगें’ में ‘हम’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?

(क) प्रशासनिक अधिकारी के लिए 
(ख) मीडिया के लिए
(ग) समाज सेवियों के लिए
(घ ) गाँव वालों को

(iv) काव्यांश में ---------------- व्यंग्य किया गया है –

(क) कैमरामेन की शैली पर 
(ख) कार्यक्रम संचालक की शैली पर
(ग) अपाहिज की शैली पर 
(घ) दर्शकों की शैली पर

(v) प्रश्न कर्ता अपाहिज से कैसे प्रश्न पूछता है ?

(क) संवेदनशील 
(ख) असंवेदनशील
(ग) साधरण 
(घ) गंभीर

प्रश्न-5 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए |        01 x 05


बाज़ार में एक जादू है | वह जादू आँख की राह का काम करता है |वह रूप का जादू है |पर जैसे चुंबक का जादू लोहे पर चलता है ,वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है | जेब भरी हो और मन ख़ाली हो ,ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है |जेब ख़ाली पर मन भरा न हो ,तो भी जादू चल जाएगा | मन ख़ाली है तो बाज़ार की अनेकानेक चीजों का निमंत्रण उस तक पहुंच जाएगा |कहीं हुई उस वक्त जेब भरी ,तब तो फिर मन किसकी मानने वाला है |मालूम होता है यह भी लूँ ,वह भी लूँ | सभी सामान ज़रूरी और आराम को बढ़ाने वाला मालूम होता है |पर यह सब जादू का असर है |जादू की सवारी उतरी कि पता चलता है कि फैसी चीजों की बहुलायत आराम में मदद नहीं देती, बल्कि खलल ही डालती हैं | थोड़ी देर को स्वाभिमान को ज़रूर सेंक मिल जाती है पर इससे अभिमान की गिल्टी को और खुराक ही मिलती है |जकड़ रेशमी डोरी की हो तो मुलायम रेशम के स्पर्श के कारण क्या वह जकड़ कम होगी ?

(i) कथन (A) मन भरा हो, तब बाज़ार जाना चाहिए |
कारण (R) व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार सामान खरीदता है |

(क) कथन (A) सत्य है और कारण (R) सही व्याख्या है
(ख) कथन (A) असत्य है और कारण (R) सत्य है
(ग) कथन (A) असत्य है और कारण (R) असत्य है
(घ) कथन (A) सत्य है और कारण (R) असत्य है

(ii) बाज़ार कब नही जाना चाहिए |

(क ) जब मन भरा हो 
(ख) जब मन ख़ाली हो
(ग) जब मन भरा हो और जेब भरी हो 
(घ ) कभी भी

(iii) कौन सा कथन सही नहीं है -

(क) बाज़ार का जादू आंख की राह कार्य करता है 
(ख) बाज़ार और जादू की तुलना चुम्बक और लोहे से की गई है
(ग) मन ख़ाली हो और जेब भरी हो तभी बाजार जाना चाहिए 
(घ) मन ख़ाली हो और जेब भरी हो तब बाजार नही जाना चाहिए

(iv) उपर्युक्त गद्यांश गद्य की विधा है -

(क) मनोवैज्ञानिक निबंध 
(ख) आंचलिक उपन्यास
(ग) कहानी 
(घ) आत्मकथा

(v) बाज़ार का जादू उतरने पर क्या प्रभाव पड़ता है -

(क) सभी वस्तुएं आराम देती हैं 
(ख) सभी वस्तुएं स्वाभिमान बढ़ती हैं
(ग) सभी सही है 
(घ) सभी वस्तुएं आराम में खलल देती हैं

पूरक पाठ्यपुस्तक वितान भाग -2 पर आधारित प्रश्न    अंक (10)


प्रश्न-6 निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए |        01x10=10


(i) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

कथन (i) यशोधर बाबू साधारण व्यक्ति थे
कथन (ii ) यशोधर बाबू आदर्शवादी व्यक्ति थे
कथन (iii ) यशोधर बाबू पुरातनपंथी व्यक्ति थे
कथन (iv) यशोधर बाबू भारतीय संस्कृति के विरोधी व्यक्ति थे

(क ) कथन (i) सही 
(ख) कथन (ii ) सही
(ग) कथन (iii ) सही 
(घ) कथन (iv ) सही

(ii) सिल्वर बैडिंग कहानी की मूल संवेदना है

(क ) पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव 
(ख) मानवीय मूल्यों का ह्रास
(ग) मानवीय मूल्यों का प्रभाव 
(घ) उपर्युक्त सभी सही है

(iii) समहाऊ इम्प्रापर का अर्थ है -

(क) सभी कुछ ठीक है 
(ख) कार्य अच्छा हो रहा है
(ग) कुछ न कुछ गडबड है 
(घ) उपर्युक्त सभी सही है

(iv) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए |

कथन (A) चड्डा ने यशोधर बाबू को सिल्वर बैडिंग पार्टी मनाने के लिए था
कारण (R) सिल्वर बैडिंग के लिए यशोधर जी 100 रु दिए थे |

(क) कथन (A) सत्य है और कारण (R) सही व्याख्या है
(ख) कथन (A) असत्य है और कारण (R) सत्य है
(ग) कथन (A) असत्य है और कारण (R) असत्य है
(घ) कथन (A) सत्य है और कारण (R) असत्य है

(v) ‘जूझ’ पाठ के अनुसार “पढ़ाई – लिखाई के संबंध में लेखक और दत्ता राव जी की सोच सही थी |” क्योंकि ?

(क ) लेखक खेती- बाड़ी नहीं करना चाहता था 
(ख) लेखक और दत्ता राव जानते थे कि खेती- बाड़ी में लाभ नहीं है
(ग) लेखक का पढ़ – लिखकर सफल होना बहुत आवश्यक था 
(घ) लेखक का पिता नही चाहता था कि वह आगे की पढ़ाई करे

(vi) शरारती बच्चे ने लेखक का गमछा कहाँ रख दिया था ?

(क ) मास्टर की टेबल पर 
(ख) जमीन पर
(ग) दीवार पर 
(घ) कक्षा के दरवाजे पर

(vii) लेखक के यहाँ ईख पेरने का कोल्हू जल्दी शुरु क्यों किया जाता था

(क ) ज्यादा गुड निकाल सकें 
(ख) ताकि भाव ज्यादा मिल सके
(ग) ताकि बढ़िया गुड मिल सके 
(घ) इनमें से कोई नहीं

(viii) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

कथन (i) नगर नियोजन शैली का प्रयोग कार्बूजिए ने न्यूयार्क में किया था
कथन (ii ) नगर नियोजन शैली का प्रयोग कार्बूजिए ने कराची में किया था
कथन (iii ) नगर नियोजन शैली का प्रयोग कार्बूजिए ने पेरिस में किया था
कथन (iv) नगर नियोजन शैली का प्रयोग कार्बूजिए ने चंडीगढ़ में किया था

(क ) कथन (i) और कथन (ii ) सही 
(ख) कथन (ii ) और कथन (iii ) सही
(ग) कथन (ii ) सही 
(घ) कथन (iv ) सही

(ix) सिन्धु सभ्यता ------------ पोषित थी ?

(क ) राज पोषित 
(ख ) धर्म पोषित
(ग) समाज पोषित 
(घ) श्रमिक पोषित

(X) सिन्धु सभ्यता तकनीक –सिद्ध से ज्यादा कला –सिद्ध थी | इस बात का प्रमाण है

(क) धातु और पत्थर की मूर्तियाँ 
(ख) सुनिर्मित मोहरें व उन पर बनी आकृतियां
(ग) सुधड़ अक्षरों का लिपि रूप 
(घ) सभी


खण्ड –ब (वर्णनात्मक प्रश्न )

जनसंचार और सृजनात्मक लेखन पर आधारित प्रश्न    अंक (16)


प्रश्न -7  निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए |                                                                                    1 x 6=6

(क ) भाषाएँ अनेक ,भाव एक 
(ख) मानसिक स्वास्थ्य : समस्या और समाधान
(ग) स्वच्छता अभियान 
(घ) मानव जीवन और प्रकृति

प्रश्न -8 किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए |   2x2 =4


(i) 

क) कहानी के नाट्य रूपांतरण में संवादों के महत्त्व पर प्रकाश डालिए |
अथवा
ख) नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन के सन्दर्भ में मैं शैली के प्रयोग के बारे में क्या मान्यता है ? स्पष्ट कीजिए

(ii)

(क) रेडियो नाटक को अँधेरे का नाटक क्यों कहा जाता है ?
अथवा
(ख) कहानी और नाटक में क्या असमानता है ?


प्रश्न-9 निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यान पूर्वक पढ़कर दिए गए तीन प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए |                                             3x2 =6

(क) डिजिटल मीडिया के उदय ने समाचार लेखन की उल्टा पिरामिड शैली को कैसे प्रभावित किया है ? स्पष्ट कीजिए |
(ख) स्तंभ लेखन से क्या तात्पर्य है ? यह समाचार पत्र को कैसे उपयोगी बनाता है ?
(ग) समाचार पत्रों में विशेष लेखन से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए |

पाठ्य पुस्तक आरोह भाग -2 आधारित प्रश्न        अंक (20)


प्रश्न-10 निम्नलिखित प्रश्नों में से किंही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए | 3x2=6

(क ) कविता के किन उपमानों को देखकर यह कहा जा सकता है कि उषा कविता गाँव की सुबह का गतिशील शब्द चित्र है ?

(ख) आत्मपरिचय कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि कवि का समाज/संसार के साथ कैसा संबंध है ?

(ग) कविता की उडान चिड़िया की समझ से परे है | कैसे कविता के बहाने के सन्दर्भ में स्पष्ट कीजिए |

प्रश्न-11 निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किंही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए | 2x2=4

(क) लक्ष्मण के बिना राम अपनी दशा की तुलना किससे करते हैं ?

(ख) ‘बगुलों के पंख’ कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए

(ग ) ‘रुबाईयों’ के आधार पर बताइए कि माँ द्वारा बच्चे को प्रसन्न करने के लिए क्या –क्या किया जा रहा था ?

प्रश्न -12 निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किंही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए | 3x2=6

(क) भक्तिन का अतीत,परिवार और समाज की किन समस्याओं से जूझते हुए बीता है ? स्पष्ट कीजिए

(ख) लुट्टन सिंह को राज दरबार से क्यों निकाल दिया ? उसका राजदराबर से निकाला जाना किसकी उपेक्षा को दर्शाता है ?

(ग) ‘हाय !वह अवधूत कहाँ है ?’ लेखक ने यहाँ किसे स्मरण किया है ? क्यों ?


प्रश्न-13 निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किंही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40शब्दों में लिखिए | 02x02=04

(क) ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए |

(ख) ‘जाति प्रथा और श्रम विभाजन’ पाठ के आधार पर आदर्श समाज की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए |

(ग) बाज़ार की सार्थकता देने का क्या आशय है ? यह कौन कर सकता है ?


पूरक पाठ्यपुस्तक वितान भाग -2 पर आधारित प्रश्न    अंक (04)

प्रश्न-14 निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किंही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए | 02x02=04

(क ) नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के अन्तर्विरोधों को सिल्वर वैडिंग कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए |

(ख) ‘जूझ’ शीर्षक की सार्थकता पर प्रकाश डालिए |

(ग ) सिन्धु घाटी सभ्यता की वास्तुकला का बेजोड़ नमूना किसे माना जाता है ?



जय हिन्द : जय हिंदी 
----------------------------

Post a Comment

0 Comments