Skip to main content

class 6 hindi pt1 question paper

class 6 hindi pt1 question paper


आवधिक परीक्षा -प्रथम 2023-24

कक्षा –छठवीं
विषय –हिन्दी

समय- 90 मिनिट
पूर्णांक –40

आवश्यक निर्देश
लिखावट साफ हो और वर्तनी सही हो I सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने अंकित हैं |
सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमशः देने का प्रयास करें I निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए|




प्रश्न: 1 अपठित भाग को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए | 5



सदाचारी व्यक्ति अपने काम से बड़े बनते हैं| दुराचारी व्यक्ति दूसरों के काम में बाधाएँ उत्पन्न करके बड़प्पन बटोरना चाहते हैं लेकिन एक दिन उनकी पोल खुल जाती है | उनके अनुचित कार्य उनको कहीं का नहीं छोड़ते | इतना होने पर भी वे बेशर्म होकर अच्छे लोगों की बुराई करने में अपना समय बर्बाद करते रहते हैं | किसी की प्रशंसा सुनना उनके कानों को अच्छा नहीं लगता | इतने ही परिश्रम से यदि वे अच्छा कार्य करें तो वे भी अच्छे आदमी बन सकते हैं, सम्मान पा सकते हैं परंतु वे अपनी आदत से मजबूर हैं, उनके मन की कुटिलता उन्हें अच्छे काम करने से रोकती है | सदाचारी व्यक्ति अच्छे काम करके चैन की नींद सोता है और सुखी रहता है| दुराचारी व्यक्ति बुरे काम करके अपना सुख-चैन नष्ट करता है, अपने मन को बीमार करता है. मन की बीमारी शरीर की भी बीमारी बन जाती है |


1- दुराचारी व्यक्ति क्या बटोरना चाहते हैं ?

क. सदाचार 
ख. बड़प्पन 
ग. बुराई 
घ. अच्छे काम

2- दुराचारी व्यक्तियों को क्या अच्छा नहीं लगता ?

क. किसी की प्रशंसा 
ख. किसी की बुराई 
ग. किसी की भलाई 
घ. किसी की दोस्ती

3- सदाचारी व्यक्ति सुख कैसे प्राप्त करता है ?

क. चैन की नींद सोकर 
ख. मन को ताजा करके
ग. अच्छे काम करके 
घ. दुराचारी को पीटकर


4-दुराचारी व्यक्ति बुरे काम करके क्या खोता है?

क. सपने 
ख. पैसे 
ग. दुःख-चैन 
घ. सुख-चैन


5- मन की बीमारी कुछ दिनों में किसकी बीमारी बन जाती है ?

क. शरीर की 
ख. परिवार की 
ग. समाज की 
घ.दिमाग की


प्रश्न-2 अपठित काव्य को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए | 5


ईश्वर के बारे में
अनगिनती लोगों ने
अनगिन तरीकों से बखाना है।
उसको अपने ढंग से
अपने-अपने रंग में अनुमाना है।
मैंने जो कुछ बुजुर्गों से गुना है,
देखा-पढ़ा या सुना है,
उससे इतना ही जाना है,
ईश्वर के बारे में
बस इतना माना है
कि तुम भी ईश्वर हो
ये भी ईश्वर हैं,
मैं भी ईश्वर हूँ।
यानी
हम सब के सब ईश्वर हैं।
तो ऐसे रहें।
जैसे भाई-भाई रहते हैं,
प्यार से।
एक-दूसरे को
दलें नहीं, छलें नहीं,
क्योंकि
तुम, ये और मैं,
यानी
हम सब के सब ही तो
ईश्वर हैं

1. ईश्वर के बारे में कितने लोगों ने बताया है ?

(i) बहुत लोगों ने 
(ii) असंख्य लोगों ने 
(iii) बुजुर्ग लोगों ने 
(iv) कुछ लोगों ने

2. ”मैं , तुम, ये सब ईश्वर हैं |” यह किसने कहा है ?

(i) वृद्धों ने 
(ii) युवाओं ने 
(iii)बच्चों ने 
(iv) नेताओं ने

3. हमें किस तरह रहना चाहिए ?

(i) ईश्वर की तरह 
(ii) पड़ोसियों की तरह 
(iii) भाई-भाई की तरह
(iv) दोस्त की तरह

4.यहाँ ‘दलें’ का तुकबंदी शब्द है |

(i) चलें 
(ii) तलें 
(iii) मलें 
(iv) छलें

5. कौन सा शब्द ईश्वर का पर्यायवाची नहीं है ?

(i) परमात्मा 
(ii) प्रभु 
(iii) महात्मा 
(iv) भगवान



प्रश्न-3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए| 4*2 =8

1- वह चिड़िया जो पाठ में लेखक ने चिड़िया को क्या-क्या कहा है ?

2- लेखिका को चश्मा क्यों लगाना पड़ा ? उनके चचेरे भाई उन्हें क्या कहकर चिढ़ाते थे।

‘3- कार्निस पर अंडों को देखकर केशव और श्यामा के मन में जो कल्पनाएँ आईं और उन्होंने चोरी-चुपके जो कुछ कार्य किए, क्या वे उचित थे? तर्क सहित उत्तर लिखो।

4- ‘हमको बुद्धू ही निरा समझा है!’ कहकर लड़की क्या कहना चाहती है?



प्रश्न-4 निर्देशानुसार उत्तर दो | 7

1- ' ई' प्रत्यय लगाकर तीन शब्द बनाओ | (3 )

2- 'पर' शब्द के दो अर्थ लिखकर दोनों का अलग-अलग वाक्य बनाओ | (2)

3- झुँझलाकर और गिड़ागिड़ाकर क्रियाविशेषण का वाक्य में प्रयोग करो |(2 )
(दोनों का एक-एक वाक्य लिखना है )

प्रश्न-5 निम्न प्रश्नों के उत्तर दो | (कोई -3 ) 3*2=6

1- सीता स्वयंवर की क्या शर्त थी ?
2- राजा दशरथ के चारों पुत्रों के नाम लिखो |
3-ताड़का वन की क्या विशेषता थी ?
4- 'दो वरदान' कौन-कौन से थे ?

प्रश्न-6 चित्र देखकर कहानी लिखो (60शब्दों में ) 5





प्रश्न-7 निम्नलिखित पाठ के रचनाकार ( लेखक/कवि ) का नाम लिखो | ( 4 )

-वह चिड़िया जो
-नादान दोस्त
- बचपन
-चाँद से थोड़ी सी गप्पें


जय हिन्द : जय हिंदी 
--------------------------

Post a Comment

0 Comments