jaisa sawal vaisa jawab class 4 | जैसा सवाल वैसा जवाब class 4

jaisa sawal vaisa jawab class 4 | जैसा सवाल वैसा जवाब class 4

रिमझिम 
पाठ- 2
जैसा सवाल वैसा जवाब


jaisa sawal vaisa jawab class 4 pdf




jaisa sawal vaisa jawab class 4 audio






 तुम्हारी बात 

(क) ख्वाजा सरा के तीनों सवालों का क्या कोई और जवाब हो सकता है? अपने मन से सोचकर लिखो|

उत्तर- हाँ, हो सकता है|

(1) ख्वाजा सरा का पहला सवाल था – ‘संसार का केंद्र कहाँ है?’

इस सवाल का जवाब हो सकता है – हिमालय की सबसे ऊँची चोटी की सबसे ऊँची जगह ही संसार का केंद्र है ख्वाजा सरा नाप कर देख ले|

(2) दूसरा सवाल था – ‘आकाश में कितने तारे है?’

इसका उत्तर हो सकता है – ‘एक बोरी सरसों में जितने दाने है, आकाश में उतने ही तारे हैं ख्वाजा सरा दोनों को गिन कर देख सकते हैं|

(3) तीसरा प्रश्न था – ‘संसार की आबादी कितनी हैं’

इसका उत्तर हो सकता है – ख्वाजा के सिर और दाढ़ी में जितने बाल हैं, संसार की आबादी उतनी ही हैं| वह चाहे तो अपनी दाढ़ी और अपना सिर मुंडवाकर गिनती कर ले|”


(ख) अगर तुम ख्वाजा सरा की जगह पर होते तो बीरबल को हराने के लिए कौन-से सवाल पूछते?

उत्तर- अगर मैं ख्वाजा सरा की जगह होता तो बीरबल को हराने के लिए यह सवाल पूछता – “धरती गोल है या चपटी ? सिद्ध करके बताओ  |”

नोट – विद्यार्थी अपनी-अपनी समझ के अनुसार  सवाल  बनाएँ |


(ग) ख्वाजा सरा का बस चलता तो बीरबल को हिन्दुस्तान से निक्कल देते| अगर तुम्हारा बस चले तो तुम कौन-कौन सी इच्छाएँ पूरी करना चाहोगे?

उत्तर- अगर मेरा बस चले तो मैं अपने लिए एक कार ले लूँ और सारी दुनिया की सैर करूँ| संसार की हर तरह की चॉकलेट अपने फ्रीज में रख लूँ और जब भी चाहे खता रहूँ| मैं सुपरमैन बन जाऊँ और दुनिया के सारे अपराधियों को पकड़ कर जेल में भर दूँ|


NCERT Solutions for Class 4 Hindi 
Jaisa Sawaal Waisa Jawaab



 बस 

नीचे लिखे वाक्य पढ़ो  –

  • मैं बस में बैठकर स्कूल जाती हूँ|
  • ख्वाजा सरा का बस चलता तो बीरबल को निकाल देते|
  • बस ! अब रुक जाओ|
  • बस दो दिन की बात हैं| मैं आ जाऊँगी|


ऊपर लिखे वाक्यों में बस शब्द का अर्थ अलग-अलग है |

अब इसी तरह चल शब्द से वाक्य बनाओ|

(संकेत- चल, चल-चल, चला, चलें, चलने, चलती, चलो)

उत्तर-

  • बीच सड़क पर मत चल |
  • मैं तो चल – चल कर थक गया |
  • तुम बैठो, मैं चला |
  • चलो, अब पढ़ाई करो |
  • अब हमें चलना चाहिए |
  • इसी को चलती का नाम गाड़ी कहते है |
  • कैसे चले, अभिषेक तो आया ही नहीं है |
  • यह कहानी  बहुत चलेगी|



NCERT Solutions for Class 4 Hindi 
Jaisa Sawaal Waisa Jawaab



 बढ़े कहानी 

एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा -

“ बीरबल , दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन हैं ? ”

बीरबल ने क्या कहा होगा कहानी आगे बाढ़ाओ |

उत्तर- एक दिन अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कौन है?” बीरबल ने कहा – जहाँपनाह! सबसे शक्तिशाली है – गोद में खेलने वाला छोटा-सा बच्चा|”

अकबर बोले – “यह तो हो नहीं सकता| जो बालक अपने आप चल-फिर नहीं सकता, वह भला सबसे ताकतवर कैसे होता है?” दरबारियों ने बादशाह की हाँ में हाँ मिलाई|

“अगर ऐसा है तो साबित करके दिखाओ|” – अकबर ने कहा|

अगले दिन बीरबल गोद में एक छोटे-से बच्चे को लेकर दरबार में हाजिर हुए|

अकबर ने उत्सुकता से पूछा – “बीरबल यह कौन है?”

“हुजूर! यह एक रिश्तेदार का बच्चा है| उसने विनती की कि  एक बार बादशाह सलामत उसे अपनी गोद में ले ले|”

अकबर ने बच्चे को गोद में ले लिया| थोड़ी देर तक खेलता-खेलता वह बच्चा अकबर की मूँछों को खींचने लगा|

बीरबल तुरंत खड़े होकर बोले, “हुजूर! मैंने कहा था ना कि छोटा-सा बच्चा सबसे अधिक शक्तिशाली होता है | देखिए, इस बच्चे ने आपकी मूँछों  को खींच दिया | तब आप ही बताइए, इसके सिवाय किसमें इतनी हिम्मत है जो आपकी मूँछो को हाथ लगा दे?”

सभी लोग बीरबल की बुद्धिमानी की प्रशंसा करने लगे |



NCERT Solutions for Class 4 Hindi 
Jaisa Sawaal Waisa Jawaab



 खोजो कहानियाँ 

(क) तुम भी बीरबल का एक ऐसा ही किस्सा ढूँढो जिसमें वह अपने जवाबों से सबका मुँह बंद कर देता है|

उत्तर- मुर्गे का अंडा

एक बार बादशाह अकबर ने सारे दरबारियों के साथ मिलकर बीरबल को हराने की योजना बनाई| उन्होंने बीरबल को थोड़ी देर के लिए बाहर भेजकर दरबारियों से कहा, “इस टोकरी में अंडे रखे हैं| आप सभी इस में से एक – एक अंडा निकाल कर अपने पास छिपा लें| बीरबल के आने पर मैं सभी से तालाब में गोता लगाने को कहूँगा तालाब से बाहर निकलने पर आप सब यह अंडा मुझे दिखा दे| ऐसा लगे जैसे अंडा आपको तलाब में से ही मिला हो|”

जब बीरबल बाहर घूमकर वापस आ गए तब बादशाह अकबर ने कहा, “बीरबल! हमें कल रात सपने में दरबारियों की योग्यता परखने का एक नया तरीका मिला है| पास के तालाब में सभी दरबारी बारी – बारी से गोता लगाएँगे| जो दरबारी बड़ा वफादार है, उन्हें वहाँ एक-एक अंडा मिलेगा| जो भी आदमी अंडा लिए बगैर वापस आएगा, वह भरोसे लायक नहीं होगा|”

बादशाह की बात सुनकर सारे दरबारी खुश हो गए| उन्हें देखकर बीरबल समझ गए कि जरूर कोई न कोई चाल है|

सारे दरबारी एक – एक करके तालाब में कूदते और अपने हाथ में एक अंडा लेकर बाहर आते| बीरबल ने भी तालाब में गोता लगाया| उन्होंने सोचा की तालाब में कोई टोकरी रखी होगी जिसमें अंडे भर दिए होंगे| उन्होंने खूब ढूँढ़ा, परंतु उन्हें कोई टोकरी नहीं मिली|

जब बीरबल ने मंत्री बुद्धि लगाई| तालाब के अंदर से पानी के छींटे उड़ाते हुए ‘कुकड़ॅू-कॅू…….कुकड़ॅू-कॅू…….’ करने लगे| बादशाह अकबर बोले, “बीरबल! तुम मुर्गे की तरह कुक …. क्यों बोल रहे हो?”

बादशाह के चेहरे पर हँसीआ गई| सारे दरबारी शर्मिंदा हो गए|



(ख) बीरबल की तरह बहुत से अन्य व्यक्तियों की हाजिरजवाबी के किस्से प्रसिद्ध हैं| उनके नाम पता करो|

उत्तर- 

  • तेनालीराम, 
  • मुल्ला नसीरुद्दीन, 
  • गोपाल भाँड, 
  • शेखचिल्ली, 
  • लाल बुझक्कड़ |





 एक और शब्द 


नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-सा शब्द इस्तेमाल हो सकता है? खली जगह में लिखो|

उत्तर- 

  • बुद्धिमान – समझदार
  • मुर्ख – बेवकूफ
  • अभिमान – घमंड
  • विश्वास – यकीन
  • संसार – दुनिया
  • कोशिश – प्रयत्न




 मुहावरे 

नीचे लिखे मुहावरों का इस्तेमाल तुम कब-कब कर सकते हो? आपस में चर्चा करो| अब इनका वाक्यों में इस्तेमाल करो|

(1) नाक़ – भौंह सिकोड़ना

(2) कलई खुलना

उत्तर- (1) नाक़-भौंह सिकोड़ना – गोबर का  नाम सुनते ही रजिया नाक़-भौंह सिकोड़ने लगती है|

(2) कलई खुलना – परीक्षा का परिणाम आते ही असलम  की कलई खुल गई|



जय हिन्द : जय हिंदी 
--------------------------------

Post a Comment

0 Comments