class 6 hindi sample paper cbse ncert | हिंदी सैंपल पेपर class 6 cbse

class 6 hindi sample paper cbse ncert


प्रश्नपत्र अभ्यास के लिए 
कक्षा-6 
विषय: हिन्दी
समय: 3 घंटे
पूर्णांक : 60

निर्देश :
1. इस प्रश्न-पत्र के चार खंड हैं- क, ख, ग और घ 
2. चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। 
3. यथासंभव प्रत्येक खंड के उत्तर क्रमशः दीजिए।

खंड क


प्रश्न 1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 1 x 5 = 5

नेताजी बचपन से ही बड़े ही मेधावी और स्वाभिमानी थे। एंट्रेंस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात वे कोलकाता के प्रेसीडेंसी कालेज में पढ़ने लगे। इस कालेज में भारतीय विद्यार्थियों को अंग्रेज़ अध्यापक और अंग्रेज़ विद्यार्थी तिरस्कार की दृष्टि से देखते थे | इसे सहन करना सुभाष के स्वभाव में न था। इसी कारण उन्होंने एक दिन अंग्रेज़ अध्यापक का अपमान कर दिया इसलिए उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया | बाद में उन्हें कोलकाता विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला। वहाँ से उन्होंने प्रथम श्रेणी में बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। ।  

(क) सुभाषचन्द्र बोस बचपन में कैसे थे?
(ख) अंग्रेज़ भारतीय विद्यार्थियों से कैसा व्यवहार करते थे?
(ग) सुभाषचंद्र ने बी. ए. की परीक्षा कहाँ से और किस श्रेणी में उत्तीर्ण की?
(घ) विद्यार्थी का समानार्थक शब्द लिखें।
(ङ) सम्मान' शब्द का विलोम शब्द अनुच्छेद से चुनकर लिखिए।

प्रश्न 2 . निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 1 x 5 = 5

मन मोहनी प्रकृति की गोद में जो बसा है। 
सुख स्वर्ण-सा जहाँ है वह देश कौन-सा है।।
जिसका चरण निरन्तर रत्नेश धो रहा है। 
जिसका मुकुट हिमालय वह देश कौन-सा है ।। 
नदियाँ जहाँ सुधा की धारा बहा रही है। 
सींचा हुआ सलोना वह देश कौन-सा है ।। 
जिसके बड़े रसीले फल कन्द नाज मेवे । 
सब अंग में सजे हैं वह देश कौन-सा है।।

क) कवि के अनुसार 'रत्नेश ' किसको कहा गया है? 

ख) यहाँ 'सब अंग में सजे हैं का क्या आशय है?

ग) मुकुटरूपी क्या है?

घ) 'सुधा' का पर्यायवाची शब्द है।

ङ) रसीले' में प्रत्यय है।


खंड ख


प्रश्न 3. निर्देशानुसार उत्तर दो -

1) निम्नलिखित क्रियाओं से भाववाचक संज्ञाएँ बनाइए :  1 

क) रोना 
(ख) लिखना 

(ii) निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए | 2 

क) समुद्र
ख) चतुर
ग) सुंदर
घ) सिंह

(iii) निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय पहचानिए : 1 
क) ठंडा
ख) नमकीन

iv) निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों को शुद्ध कीजिए :1 
क) स्वास्थ
ख) अरक्षण

v) निम्नलिखित वाक्यों में से  सर्वनाम शब्द को रेखांकित कीजिए :1 

क) मैं अपने आप घर चली जाऊँगी।
ख) मैं आप ही बोले जा रहा हूँ।


vi) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए:2 
क) साकार
ख) चल
ग) जन्म
घ) धनी

vii) संधि विच्छेद कीजिए : 1 
क) स्वागत 
ख) आमरण 

viii) निम्नलिखित रेखांकित विशेषण शब्दों के भेद पहचानिए : 1
क) बहुत से आम नीचे गिर गए।
ख) कोई आदमी रो रहा है।


खंड - ग


प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: 2x2  = 4 

1. झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था ?

2. 'तुम्हें बताऊँगी कि हमारे समय और तुम्हारे समय में कितनी दूरी हो चुकी है। यह कहकर लेखिका क्या-क्या बताती हैं?

प्रश्न 5. किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर संक्षिप्त रूप में लिखो : 1  x 3 = 3  

1. अयोद्धया  किस नदी के किनारे स्थित थी ?

2. जटायु कौन था ?

3. विभीषण ने राम को क्या बताया ?

4. इन्द्रजीत किसका नाम था ? 

5. राम का राज्याभिषेक किसने किया ?


प्रश्न 6 . किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए: 2  x 4  = 8 

क) कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना क्यों की गई है? 

ख) वन के मार्ग में सीता को होने वाली कठिनाइयों के बारे में लिखो ।

ग) पाठ के आधार पर झांसी की रानी की विशेषताएँ लिखो |

घ) नारियों के गीतों की क्या विशेषता है?

ङ) गांधीजी के अनुसार नौकरों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए?

च) पर्णकुटी कहाँ बनाइएगा ? किसने किससे पूछा ? 

छ) लोकगीत की विशेषताएँ लिखो |

प्रश्न 7 . दिए गए पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिए: 1 x 5 = 5

उनमें हर प्रकार का काम करने की अद्भुत क्षमता थी। वह थकान का नाम भी नहीं जानते थे। दक्षिण अफ्रीका में बोअर युद्ध के दौरान उन्होंने घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर एक-एक दिन में पच्चीस-पच्चीस मील तक ढोया था। वह मीलों पैदल चल सकते थे। दक्षिण अफ्रीका में जब वे टॉलस्टॉय बाड़ी में रहते थे, तब पास के शहर में कोई काम होने पर दिन में अकसर बयालीस मील तक पैदल चलते थे।

1. गांधी जी में किस प्रकार की क्षमता थी?

क) सभी प्रकार के कार्य करने की
ख) अत्यधिक पैदल चलने की
ग) दूसरों की भरपूर सेवा करने की
घ) उपर्युक्त सभी

2. गाँधी जी किस देश में थे ?

क) रशिया
ख) दक्षिण अफ्रीका
ग) फ्रांस
घ) इनमें से कोई नहीं

3. घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाने हेतु गांधीजी कितने मील तक स्ट्रेचर खींचते हुए पैदल चलते थे?

क) पच्चीस 
ख) पाँच 
ग) तीन 
घ) इनमें से कोई नहीं

4. गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में कहाँ रहते थे? 

क) टॉलस्टॉय बाड़ी 
ख) रॉय लैंड 
ग) टोयेंतो 
घ) गीसा

5. गांधी जी के घर से शहर कितनी दूर था?

क) पच्चीस मील 
ख) दो मील 
ग) दस मील 
घ) बयालीस मील

प्रश्न 8 . दिए गए पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर छाँटकर लिखिए: 1 x 5 = 5

मैं सबसे छोटी होऊँ
तेरी गोदी में सोऊँ
तेरा आँचल पकड़-पकड़कर
फिरू सदा माँ तेरे साथ
कभी न छोड़ूँ तेरा हाथ
बड़ा बनाकर पहले हमको
तू पीछे छलती है मात 

1. इस कविता में कौन छोटे बने रहने की कामना कर रहा है? 

क) एक छोटी बच्ची 
ख) लेखक 
ग) युवा 
घ) इनमें से कोई नहीं

2. बच्ची छोटी होने की कल्पना क्यों कर रही है ?

क) स्कूल न जाने के लिए
ख) सदा माँ के साथ रहने के लिए
ग) मिठाई पाने के लिए
घ) आराम पाने के लिए

3. कवि ने ऐसा क्यों कहा- 'बड़ा बनाकर पहले हमको तू पीछे छलती है मात !

क) उससे दूर जाती है
ख) उससे काम करवाती है। 
ग) साथ माँगती है
घ) उसे यह छल लगता है कि मन पहले पाल-पोसकर बड़ा करती है फिर साथ छोड़ देती है

4. सबसे छोटी होते हुए माँ से कौन-कौन से सुख प्राप्त होते हैं?

क) माँ की गोद में सोना
ख) माँ का आँचल पकड़ना
ग) माँ के साथ घूमना
घ) उपर्युक्त सभी

5. यहाँ कौन-सी भाषा का प्रयोग किया गया है?

क) अवधी 
ख) खड़ी बोली 
ग) सरल हिन्दी 
घ) ब्रज


खंड घ


प्रश्न 9 . किसी एक विषय पर अनुच्छेद लिखिए।  5

1- अनुशासन का महत्त्व 
2- समय की कीमत 
3- सुबह की सैर के फायदे 

प्रश्न 10 . आप अपने घर से दूर रहने आए है, अपनी माता को पत्र लिखकर छात्रावास के आपके अनुभव के बारे में लिखिए।  5

अथवा 

अपने विद्यालय के प्राचार्य महोदय को आवेदन पत्र लिखो जिसमें खेल के मैदान की सुविधा की माँग की जा रही है |



प्रश्न 11 . दिए गए चित्र का वर्णन कीजिए।  5




जय हिन्द : जय हिंदी 
--------------------------------


Post a Comment

0 Comments