एक शब्द का
विभिन्न शब्द-भेदों में प्रयोग
अच्छा-
संज्ञा -
वह अच्छों के साथ रहता है।
विशेषण -
वह अच्छा लड़का है।
क्रियाविशेषण –
रमेश अच्छा गाता है |
अव्यय-
अच्छा, कल देखा जायेगा।
और -
और -
संज्ञा-
औरों को भी कहने दो।
सर्वनाम -
महेश तो आया, पर और कहाँ रह गये ?
विशेषण -
और लड़कियाँ किधर गयीं।
अव्यय-
अव्यय-
राम और श्याम आते हैं।
एक-
संज्ञा-
एक आता है, तो एक जाता है।
सर्वनाम -
सर्वनाम -
उन लड़कों में एक भी अच्छा नहीं है।
विशेषण -
एक बात सुनो।
ऊपर-
ऊपर-
संज्ञा -
ऊपर से नीचे उतरो ।
विशेषण -
विशेषण -
तुम ऊपर क्लास में पढ़ते हो न ।
अव्यय -
अव्यय -
मैंने उसे ऊपर-ऊपर तीन रुपये दिये।
कुछ-
संज्ञा-
कुछ खड़े है और कुछ बैठे हैं।
सर्वनाम -
सर्वनाम -
उनमें कुछ बेवकूफ भी हैं।
विशेषण-
कुछ लोग जा रहे हैं।
अव्यय-
कुछ-न-कुछ कहना ही होगा।
जो-
जो-
सर्वनाम-
जो मेहनत करेगा, सो खायेगा।
विशेषण -
विशेषण -
जो पुस्तक पसन्द हो, उठा लो ।
अव्यय-
अव्यय-
जो वह आ जाये, तो ठीक हो।
थोड़ा -
संज्ञा -
कृपया थोड़ा और दें।
विशेषण -
विशेषण -
थोड़े रुपये में काम चल जायेगा।
अव्यय -
उसने थोड़ा किया, पर खूब किया।
भला -
भला -
संज्ञा-
अब किसका भला नहीं होगा ?
विशेषण-
आप भला तो जग भला ।
अव्यय -
अव्यय -
भला, मैं क्या कर सकता हूँ ?
यह-
सर्वनाम -
यह-
सर्वनाम -
यह कब आया ?
विशेषण -
विशेषण -
यह लड़का बड़ा दुष्ट है।
क्रियाविशेषण-
अच्छा, मेरा यह रहा।
बड़ा-
संज्ञा-
बड़ों की बात न्यारी होती है।
विशेषण-
विशेषण-
एक बड़ा घर है।
सुन्दर -
सुन्दर -
विशेषण -
यह बालक सुन्दर है।
क्रियाविशेषण-
क्रियाविशेषण-
श्याम सुन्दर लिखता है।
बुरा-
संज्ञा -
बुरों से अलग रहो।
विशेषण-
विशेषण-
बुरे आदमी के साथ न रहो।
क्रियाविशेषण-
वह बुरा गाता है।
जय हिन्द : जय हिंदी
----------------------------


0 Comments