patang class 12 mcq | पतंग class 12 | aroh class 12

patang class 12 mcq


MCQ


patang class 12 mcq

1. बच्चे पतंगों के साथ-साथ किस के सहारे उड़ रहे हैं?

 A. फूलों
 B. तंतुओं
 C. धागे
 D. कल्पना

उत्तर:  D. कल्पना

2. 'पतंग' कविता में 'कपास' किसका प्रतीक है?

 A. प्रकाश
 B. कोमलता
 C. सफेदी
 D. शांति

उत्तर:  B. कोमलता

3. पतंग उड़ाने वाले बच्चे दिशाओं को किसके समय बजाते हैं?

 A. ढोलक के समान
 B. वीणा के समान
 C. बाँसुरी के समान
 D. मृदंग के समान

उत्तर:  D. मृदंग के समान

4. पृथ्वी किनके बेचैन पैरों के पास घूमती हुई आती है?

 A. तितलियों के
 B. खरगोश के
 C. बच्चों के
 D. वीरों के

उत्तर:  C. बच्चों के

5. कौन-सी ऋतु आकाश को मुलायम बना देती है?

 A. गीष्म
 B. वसंत
 C. शरद
 D. वर्षा

उत्तर:  C. शरद

6. पतंग उड़ाते हुए बच्चे किसके सहारे स्वयं भी उड़ते-से है?

 A. साहस के
 B. फेफड़ों के
 C. शक्ति के
 D. रंध्रों के

उत्तर:  D. रंध्रों के

7. पतंग कविता में लाल सवेरा को कैसा कहा गया है?

 A. खरगोश की आँखों जैसा
 B. उजाला
 C. कपास जैसा
 D. चमकीला

उत्तर:  A. खरगोश की आँखों जैसा

8. दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन चीज़ किसे कहा गया है?

 A. पतंग को
 B. अणु को
 C. किरण को
 D. कली को

उत्तर:  A. पतंग को

9. दौडते भागते बच्चे दिशाओं को किसकी तरह बजाते हैं?

 A. ढोलक
 B. सितार
 C. मृदंग
 D. बाजा

उत्तर:  C. मृदंग

10. 'पतंग' कविता के कवि हैं-

 A. आलोक रस्तोगी
 B. आलोक मिश्रा
 C. आलोक धन्वा
 D. आलोक श्रीवास्तव

उत्तर:  C. आलोक धन्वा

11. कवि ने तेज़ बौछारों के जाने के साथ ही किस महीने के भी चले जाने की बात कही है?

 A. सावन
 B. आषाढ़
 C. अश्विन
 D. भादो

उत्तर:  D. भादो

12. किस की आँखों जैसा लाल सवेरा हुआ?

 A. बिल्ली
 B. खरगोश
 C. बंदर
 D. गाय

उत्तर:  B. खरगोश

13. पुलों को पार करते हुए कौन-सी ऋतु आई?

 A. शरद
 B. वसंत
 C. पावस (वर्षा)
 D. ग्रीष्म

उत्तर:  A. शरद

14. कवि के अनुसार दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन उड़ने वाली चीज़ है-

 A. तितली
 B. पतंगा
 C. पतंग
 D. मोटर

उत्तर:  C. पतंग

15. शरद क्या चलाते हुए आता है?

 A. घोड़ा
 B. साइकिल
 C. आँधी
 D. मोटर

उत्तर:  B. साइकिल

16. शरद क्या बजा रहा है?

 A. घंटी
 B. थाली
 C. बाजा
 D. ढोलक

उत्तर:  A. घंटी

17. शरद बच्चों के झुंड को कैसे इशारों से बुलाता है?

 A. तिरछे
 B. सीधे
 C. तीखे
 D. चमकीले

उत्तर:  D. चमकीले

18. 'कपास' किस की प्रतीक है?

 A. प्रकाश की
 B. अंधकार की
 C. कोमलता की
 D. शांति की

उत्तर:  C. कोमलता की

19. पतंग के साथ बच्चे कैसे दौड़ते हैं?

 A. खड़े रहते हैं
 B. संभलकर
 C. रुक-रुक कर
 D. बेसुध होकर
उत्तर:  D. बेसुध होकर

20. 'मृदंग' क्या है?

 A. बांसुरी
 B. लंबी ढोलक
 C. सितार
 D. शहनाई

उत्तर:  B. लंबी ढोलक

21. उन बच्चों का वेग किस की तरह लचीला है?

 A. रबड़
 B. फूल
 C. डाल
 D. घास

उत्तर:  C. डाल

22. 'पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैं' से आशय है-

 A. उड़ान भरना
 B. स्वप्न देखना
 C. आकाश छू लेने का अहसास होना
 D. पतंग उड़ने पर प्रसन्न होना

उत्तर:  C. आकाश छू लेने का अहसास होना

23. शरद की साइकिल कैसी है?

 A. लाल
 B. नीली
 C. काली
 D. चमकीली

उत्तर:  D. चमकीली

24. आकाश को मुलायम बनाने' से आशय है-

 A. कोमल होना
 B. बादल छा जाना
 C. स्वच्छ, सहज
 D. वर्षा होना

उत्तर:  C. स्वच्छ, सहज

25. बच्चों के रोमांचित शरीर का संगीत क्या करता है?

 A. गिरने से बचाता है
 B. नचाता है
 C. सब को बुलाता है
 D. गूंजने लगता है

उत्तर:  A. गिरने से बचाता है

26. पतंगों की धड़कती ऊँचाइयाँ उन्हें क्या करती हैं?

 A. पुकारती हैं
 B. आनंद देती हैं
 C. गिराती हैं
 D. थाम लेती हैं

उत्तर:  D. थाम लेती हैं

27. बच्चे किन के साथ-साथ उड़ रहे हैं?

 A. पक्षियों के
 B. पतंगों के
 C. बादलों के
 D. वायुयानों के

उत्तर:  B. पतंगों के

28. छतों के खतरनाक किनारों से किस का भय है?

 A. टकराने का
 B. टूटने का
 C. गिरने का
 D. संभलने का

उत्तर:  C. गिरने का

29. 'पतंग' कविता में 'चमकीले विशेषण' किस के लिए है?

 A. पतंगों के लिए
 B. शरद के लिए
 C. कठोर दिशाओं के लिए
 D. इशारों के लिए

उत्तर:  D. इशारों के लिए

30. आलोक धन्वा का जन्म किस सन में हुआ था?

(क) 1947
(ख) 1948
(ग) 1949
(घ) 1950.

उत्तर-(ख) 1948

31. आलोक धन्वा का जन्म कहाँ हुआ था ?

(क) पटना
(ख) भागलपुर
(ग) मुंगेर
(घ) जमालपुर।

उत्तर- (ग) मुंगेर

32. आलोक धन्वा को सम्मान मिला था-

(क) ज्ञानपीठ
(ख) मंगलाप्रसाद
(ग) भारत-आरती
(घ) पहल

उत्तर-(घ) पहल

33. आलोक धन्वा ने अध्ययन-मंडलियों का संचालन कहाँ किया था ?

(क) जमशेदपुर
(ख) जगदलपुर
(ग) जगदीशपुर
(घ) जामनगर

उत्तर- (क) जमशेदपुर

34. छत से गिरने और बच जाने के बाद बच्चे क्या बन जाते हैं ?

(क) डरपोक
(ख) ईर्ष्यालु
(ग) निडर
(घ) सहनशील।

उत्तर-(ग) निडर।


अन्य प्रश्न 

पतंग कविता के कवि कौन है
 – आलोक धन्वा जी

पतंग कविता के माध्यम से कवि ने क्या बताने की कोशिश की है 
– बच्चों और पतंग के बीच के गहरे संबंध को

आसमान कब एकदम साफ , स्वच्छ व निर्मल होता हैं 
 – शरद ऋतु में

कवि ने “तेज़ बौछारें गयीं” , कह कर किस माह के बीत जाने की बात की हैं 
– भादों की

शरद ऋतु की सुहानी सुबह , आकाश में छाई लालिमा को देखकर कवि को कैसा प्रतीत होता है 
– जैसे वो खरगोश की लाल-लाल आंखों हों

शरद ऋतु में आकाश में छाई लालिमा किसकी भांति लग रही हैं 
– खरगोश की लाल आँखों की भांति

“खरगोश की आँखों जैसा लाल सवेरा” , में कौन सा अलंकार हैं 
– उपमा अलंकार

पिछले साल की शरद ऋतु से इस साल की शरद ऋतु के आने तक , बीच में कई और ऋतुएँ भी आयी और गई । कवि ने उन सभी ऋतुओं को किसका नाम दिया हैं 
– पुल का

सभी पुलों को पार करते हुए कौन सी ऋतु आयी 
– शरद ऋतु

“पुलों को पार” , में कौन सा अलंकार हैं
 – अनुप्रास अलंकार (“प” वर्ण की आवृत्ति होने के कारण)

शरद ऋतु में , आसमान में चारों ओर फैली चमकीली सूरज की किरणें कवि को कैसी प्रतीत होती हैं 
– किसी साइकिल की भांति

“सुनहरे सूरज” , में कौन सा अलंकार हैं 
– अनुप्रास अलंकार

कवि ने शरद ऋतु की तुलना किससे की हैं 
– साइकिल चलाने वाले किसी छोटे बच्चे से

शरद ऋतु क्या चलाते हुए आया 
– साइकिल

“शरद आया पुलों को पार करते हुए” , पंक्ति की विशेषता बताइये 
– “शरद आया” में शरद ऋतु का मानवीकरण किया है।

बच्चे पतंगो के साथ -साथ किसे सहारे आकाश में उड़ते हैं 
– बाल सुलभ कल्पनाओं व उम्मीदों के

“सबसे तेज़ बौछारें गयीं , खरगोश की आंखों जैसा लाल सवेरा , शरद आया , पुलों को पार करते हुए , अपनी नई साइकिल तेज चलाते हुए , चमकीले इशारों से बुलाते हुए” , इन सब में क्या समानता हैं 
– इन सब में दृश्य बिम्ब हैं।

शरद क्या बजाता हुआ आता हैं 
– घंटी

“घंटी जोर से बजाते हुए” , पंक्ति की विशेषता बताइये 
– यह श्रब्य बिम्ब हैं।

“ज़ोर-ज़ोर” , में कौन सा अलंकार हैं 
– पुरुक्तिप्रकाश अलंकार

शरद ऋतु में एकदम साफ , स्वच्छ आकाश और सुहाना मौसम कवि को कैसा प्रतीत होता है 
– मुलायम

कौन सी ऋतु आकाश को एकदम मुलायम बना देती हैं 
– शरद ऋतु

आकाश को एकदम मुलायम किसने बनाया 
– बालक शरद ने

बालक शरद , बच्चों के झुण्ड को कैसे इशारे करके बुलाता हैं 
– चमकीले

कविता में “चमकीले विशेषण” किसके लिए प्रयोग हुआ है 
– इशारों के लिए

पतंग कविता के आधार पर बताएँ कि चमकीले इशारों से कौन किसको बुला रहा है 
– बालक शरद , पतंग उड़ाने वाले बच्चों को बुला रहा हैं।

बालक शरद ने आकाश को एकदम मुलायम क्यों बनाया 
– ताकि बच्चे पतंग उडा सकें

बालक शरद क्या चाहता हैं 
– दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन पतंग आसमान में ऊंची उड़ें

दुनिया के सबसे पतले काग़ज़ और बाँस की सबसे पतली कमानी से क्या बनाई जाती हैं 
– रंगीन पतंग

“आकाश को इतना मुलायम बनाते हुए” , में कौन सा बिम्ब हैं 
– स्पर्श बिम्ब

“पतंग ऊपर उठ सके” , में कौन सा बिम्ब हैं 
– दृश्य बिम्ब

कवि ने पतंग उड़ाते बच्चों के दौड़ने -भागने और खुशी से उछलने की तुलना किससे की हैं 
– कपास के साथ

पतंग कविता में , कपास किसका प्रतीक हैं 
– कोमलता का

कवि ने बच्चों की तुलना कपास के साथ क्यों की 
– क्योंकि बच्चों का मन व भावनाएं कपास की तरह ही स्वच्छ , कोमल और पवित्र होती हैं।

पतंग के पीछे भागते बच्चों की निर्मलता , कोमलता व पवित्रता को कौन छूना चाहती हैं 
– पृथ्वी

पृथ्वी किनके बैचेन पैरों के पास धूमती हुई आती हैं 
– बच्चों के

पतंग उड़ाने के लिए इधर – उधर दौड़ते – भागते बच्चों को किस चीज का पता नहीं रहता है 
 – पैरों के नीचे की कठोर जमीन का

पतंग के साथ बच्चे कैसे दौड़ते हैं 
– बेसुध होकर

बच्चे पतंग की डोर खींचते-खींचते कहाँ तक पहुंच जाते हैं 
– छत के एकदम किनारे तक

छतों के खतरनाक किनारों में किस बात का भय बना रहता हैं 
– गिरने का

आसमान की ऊंचाइयों पर लहराती पतंग बच्चों के दिलों को किससे भर देती हैं 
– उत्साह , उमंग व खुशी से

पतंग के पीछे तेजी से दौड़ते – भागते बच्चों के पैरों से होने वाली आवाज कवि को कैसी प्रतीत होती है – मृदंग के समान

पतंग उड़ाने वाले बच्चे , चारों दिशाओं को किसके समान बजाते हैं 
– मृदंग के समान

कवि ने बच्चों के पतंग के पीछे एक जगह से दौड़ लगा कर दूसरी जगह व थोड़ी देर बाद दूसरी जगह से पहली जगह पर पहुँचने की तुलना किससे की हैं 
– झूला झूलने से

दौड़ लगा एक जगह से दूसरी जगह भागते बच्चों का वेग किस तरह लचीला होता हैं 
– किसी पेड़ की डाल की तरह

पतंग कविता में , बच्चों के शरीर के लचीलेपन को कैसा बताया गया है 
– पेड़ की डाल के लचीलेपन जैसा

“पृथ्वी घूमती हुई आती है उनके बेचैन पैरों के पास” , की क्या विशेषता हैं 
– यहाँ पृथ्वी का मानवीकरण किया है।

पतंगबाजों के पैर कैसे हैं 
– बैचेन

“दिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुए” और “डाल की तरह लचीले वेग से अकसर” , में कौन सा अलंकार हैं 
– उपमा अलंकार

बच्चों को छतों से नीचे गिरने से कौन बचाता है
– उनके रोमांचित मन के अंदर की खुशी व उनके शरीर का लचीलापन

बच्चों के “रोमांचित शरीर का संगीत” क्या करता हैं 
 – उनको गिरने से बचाता हैं

पतंगों की धड़कती ऊंचाइयों बच्चों के साथ क्या करती हैं 
– उन्हें थाम लेती हैं

पतंगों की ऊंचाइयों कैसी बताई गई हैं 
– धड़कती

बच्चे अपनी पतंग के साथ आसमान में कैसे उड़ते हैं 
– अपने रंध्रों के सहारे (यानि अपनी कल्पनाओं , भावनाओं व खुशी के सहारे)

“धड़कती ऊचाइयाँ” , पंक्ति की क्या विशेषता हैं 
– इसमें दृश्य बिंब है

“पतंगों के साथ वो भी उड़ रहे हैं” , से कवि का क्या आशय है
– बच्चों के मन में आकाश छू लेने का अहसास

बच्चे किनके साथ उड़ रहे हैं 
– पतंगों के साथ

बच्चे और निडर कब हो जाते है
– जब वो एक बार छत से नीचे गिर कर बच जाते हैं

पतंग उड़ाते बच्चे छतों के किनारों से नीचे गिर जाते हैं और बच जाते हैं तो क्या होता है
– उनके अंदर आत्मविश्वास और अधिक बढ़ जाता है और उनका डर खत्म हो जाता हैं।

“गिरकर बच जाते हैं” में कौन सा अलंकार है 
– विरोधाभास अलंकार

बच्चे छत के किनारे से एक बार गिर जाने के बाद पुन: क्या करते हैं 
– वो दुगने उत्साह , साहस व निडरता के साथ अगले दिन सुबह फिर से छत पर आकर पतंग उड़ाने लगते हैं।



जय हिन्द : जय हिंदी 
---------------------------

Post a Comment

0 Comments