jujh class 12 Hindi mcq | जूझ class 12 mcq | vitan

jujh class 12 Hindi mcq | जूझ mcq

 jujh class 12 mcq


हिन्दी-12
वितान भाग-2
पाठ-2
जूझ
आनंद यादव


 MC

प्रश्न 1. ‘जूझ’ शीर्षक का पाठ के संदर्भ में क्या औचित्य है?

(i) पाठ में बालक के जीवन-संघर्ष का वर्णन है
(ii) पाठ में खेत में काम करने का संघर्ष है
(iii) पाठ में ढोर चराने का संघर्ष हैl
(iv) पाठ में शरारती बच्चे अन्य बच्चों को परेशान करते हैं.

उत्तर (i)



प्रश्न 2. ‘जूझ’ पाठ के लेखक का नाम बताइये |

(i) आंनद गुप्ता
(ii) आनंद रतन यादव
(iii) आनंदा सिंह
(iv) राजेश जोशी

उत्तर (ii)

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से ‘जूझ’ पाठ का कथानायक कौन है?

(i) दत्ता जी राव
(ii)आनंदा
(iii) लेखक का दादा
(iv) श्री सौंदलगेकर

उत्तर (ii)

प्रश्न 4. ‘जूझ’ नामक पाठ किस भाषा का हिन्दी अनुवाद है?

(i) ब्रज भाषा का
(ii)खड़ी बोली हिन्दी का
(iii) मराठी भाषा का
(iv) अवधी भाषा का

उत्तर (iii)

प्रश्न 5. बालक आनंदा के पिता सबसे पहले कोल्हू चलाना क्यों चाहते हैं?

(i) ईख की फसल का लाभ सबसे पहले अधिक लेने के लिए
(ii) खेती के कार्य को सबसे पहले खत्म करने के लिए
(iii) अपने बेटे आनंदा को परेशान करने के लिए
(iv) दत्ता जी राव के कहने के अनुसार

उत्तर (i)

प्रश्न 6. आनंदा के पिता का व्यवहार कैसा था?

(i) सहृदय व दयालु
(ii) मेहनती व जुझारू
(iii) कठोर व अशिक्षित
(iv) विनम्र व ईमानदार

उत्तर (iii)

प्रश्न 7. देसाई के बाड़े का बुलावा दादा के लिए कैसी बात थी?

(i) सम्मान की बात थी
(ii) भय की बात थी
(iii) अपमाजनक
(iv) शोभनीय बात थी

उत्तर (i)

प्रश्न 8. ‘श्री सौंदलगेकर’ बालक आनंदा को किस विषय का ज्ञान देते थे?

(i) मराठी साहित्य की रचनाओं का
(ii) गणित विषय का
(iii) अंग्रेजी विषय की कविताओं का
(iv) सामाजिक विज्ञान का

उत्तर (i)

प्रश्न 9. लेखक बचपन में किस प्रकार कविताओं की रचना किया करता था?

(i) भैसों की पीठ पर
(ii) ढोर को चराते हुए
(iii) पत्थर की शिला पर कंकड़ से
 (iv) उपरोक्त सभी प्रकार से

उत्तर (iv)

प्रश्न 10. आनंदा को पढ़ने भेजने में मुख्य योगदान किसका था?

(i) लेखक की माँ का
(ii) दत्ता जी राव का
(iii) लेखक के दादा का
(iv) आनंदा के अध्यापक का

उत्तर (ii)

11. लेखक का दादा जल्दी कोल्हू क्यों चलाता था?

 A. जल्दी काम खत्म करने के लिए

 B. अधिक पैसे के लिए

 C. अपनी आवारागर्दी के लिए

 D. आराम करने के लिए

उत्तर :  B. अधिक पैसे के लिए

12. लेखक की कक्षा के मॉनीटर का नाम क्या था?

 A. वसंत पाटील

 B. चव्हाण पाटील

 C. मनोहर पाटील

 D. राव पाटील

उत्तर :  A. वसंत पाटील

13. कहानी के शीर्षक 'जूझ' का अर्थ है-

 A. संघर्ष

 B. चालाकी

 C. मेहनत

 D. कठिनाई

उत्तर :  A. संघर्ष

14. 'जूझ' पाठ के रचयिता का नाम है-

 A. फणीश्वर नाथ रेणु

 B. आनंद यादव

 C. धर्मवीर भारती

 D. मनोहर श्याम जोशी

उत्तर :  B. आनंद यादव

15. 'जूझ' उपन्यास मूलतः किस भाषा में रचित है?

 A. मराठी

 B. गुजराती

 C. अवधी

 D. ब्रज

उत्तर :  A. मराठी

16. 'जूझ' के कथानायक का क्या नाम बताया गया है?

 A. आनंदा

 B. दत्ता जी राव

 C. मोहन आनंद

 D. कमल आनंद

उत्तर :  A. आनंदा

17. पाठशाला जाने की बात लेखक ने सबसे पहले किससे की?

 A. दादा से

 B. माँ से

 C. दत्ता जी राव से

 D. सौंदलगेकर से

उत्तर :  B. माँ से

18. पढ़ाई के लिए लेखक अपनी माँ के साथ किसके पास गया?

 A. दत्ता जी राव

 B. दादा

 C. सौंदलगेकर

 D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर :  A. दत्ता जी राव

19. सौंदलगेकर किस विषय का अध्यापक था?

 A. अंग्रेज़ी का

 B. गणित का

 C. मराठी का

 D. संस्कृत का

उत्तर :  C. मराठी का

20. लेखक की माँ के अनुसार उसका पति दिनभर किसके पास रहता है?

 A. बाला बाई

 B. रखमाबाई

 C. लखमा बाई

 D. मुन्नी बाई

उत्तर :  B. रखमाबाई

21. खेत का कौन-सा समाप्त होने के बाद लेखक ने माँ से पढ़ाई की बात की?

 A. पानी लगाने का काम

 B. बिजाई का काम

 C. कटाई का काम

 D. कोल्हू का काम

उत्तर :  D. कोल्हू का काम

22. लेखक पढ़ना क्यों चाहता है?

 A. ज्ञान के लिए

 B. नौकरी के लिए

 C. विद्वान बनने के लिए

 D. कवि बनने के लिए

उत्तर :  B. नौकरी के लिए

23. लेखक की माँ के अनुसार पढ़ाई की बात करने पर लेखक का पिता कैसे गुर्राता है?

 A. कुत्ते के समान

 B. शेर के समान

 C. जंगली सूअर के समान

 D. चीते के समान

उत्तर :  C. जंगली सूअर के समान

24. लेखक की माँ के अनुसार उसके पति ने लेखक को पाठशाला जाने से क्यों रोक दिया?

 A. खर्चे से बचने के लिए

 B. बीमारी से बचने के लिए

 C. अनपढ़ता से बचने के लिए

 D. खुद काम से बचने के लिए

उत्तर :  D. खुद काम से बचने के लिए

25. दादा राव साहब के यहाँ तत्काल क्यों चला गया?

 A. अपना सम्मान समझकर

 B. डरकर

 C. पैसों के लालच से

 D. घबराकर

उत्तर :  A. अपना सम्मान समझकर

26. लेखक के पिता का नाम क्या था?

 A. रतनाप्पा

 B. कृष्णाप्पा

 C. रामाप्पा

 D. मोहनाप्पा

उत्तर :  A. रतनाप्पा

27. शर्त के अनुसार पाठशाला जाने से पहले लेखक को सवेरे कितने बजे तक खेत में काम करना होता था?

 A. 10 बजे तक

 B. 9 बजे तक

 C. 11 बजे तक

 D. 8 बजे तक

उत्तर :  C. 11 बजे तक

28. स्कूल से छुट्टी के बाद लेखक को कितने घंटे पशु चराने होते थे?

 A. दो घंटे

 B. तीन घंटे

 C. चार घंटे

 D. एक घंटा

उत्तर :  D. एक घंटा

29. लेखक के कक्षा अध्यापक का नाम क्या था?

 A. वसंत

 B. सौंदलगेकर

 C. मंत्री

 D. मोहन

उत्तर :  C. मंत्री

30. “जूझ' कहानी से लेखक की किस प्रवृत्ति का उद्घाटन हुआ है?

 A. पढ़ने की प्रवृत्ति का

 B. कविता करने की प्रवृत्ति का

 C. लेखन प्रवृत्ति का

 D. संघर्षमयी प्रवृत्ति का

उत्तर :  D. संघर्षमयी प्रवृत्ति का

31. जिस शरारती लड़के ने लेखक के सिर से गमछा छीना था, उसका नाम क्या था?

 A. वसंत

 B. चह्वाण

 C. मनोहर

 D. सुन्दर

उत्तर :  B. चह्वाण

32. लेखक को गणित पढ़ाने वाले मास्टर का क्या नाम था?

 A. वसंत

 B. सौंदलगेकर

 C. मंत्री

 D. रतनाप्पा

उत्तर :  C. मंत्री

33. लेखक के दादा (पिता) की कैसी प्रवृत्ति थी?

 A. परिश्रमी

 B. गुस्सैल और हिंसक

 C. विनम्र

 D. अहिंसक

उत्तर :  B. गुस्सैल और हिंसक


अन्य प्रश्न 


1.जूझ कहानी के लेखक कौन हैं  –  

डॉ आनंद यादव

2.आनंद यादव का पूरा नाम क्या हैं  – 

आनंद रतन यादव

3.जूझ कहानी में 'नायक' का क्या नाम बताया गया है – 

आनंदा

4.आनंद यादव का जन्म कब हुआ था – 

सन 1935

5.जूझ कहानी किस उपन्यास से ली गई है –  

मराठी उपन्यास “झोबी”

6.इस उपन्यास को कौन सा पुरस्कार मिला है – 

साहित्य अकादमी

7.“झोबी” उपन्यास किस भाषा में लिखा गया हैं –  

मराठी

8.जूझ कहानी के शीर्षक का अर्थ क्या हैं – 

संघर्ष करना / जूझारुपन

9.जूझ कहानी क्या संदेश देती है – 

संघर्ष करने की सीख देती है

10.जूझ कहानी से लेखक की किस प्रवृत्ति का उद्घाटन (पता) हुआ – 

संघर्षमयी

11.जूझ कहानी किस शैली में लिखी गई है– 

आत्मकथात्मक शैली या आत्मकथात्मक उपन्यास । 

दरअसल जूझ कहानी लेखक आनंद यादव की आत्मकथा का एक हिस्सा है।

12..कविता पाठ करते समय मराठी अध्यापक क्या करते थे –  

बीच-बीच में अपने संस्मरण सुनाते थे।

13.जूझ कहानी मराठी उपन्यास झोबी का एक हिस्सा है। इसका हिंदी अनुवाद किसने किया – 

केशव प्रथम वीर ने

14.जूझ कहानी के नायक की चरित्र की विशेषताएं क्या हैं – 

संघर्षशील ,  जुझारूपन , परिश्रमी और कविता के प्रति लगाव

15.आनंद यादव ने कौन से विषय में स्नातकोत्तर किया – 

मराठी एवं संस्कृत

16.लेखक आनंद यादव के पिता ने उनकी पढ़ाई कब छुड़वा दी – 

जब वो पांचवी में पढ़ते थे

17.लेखक ने दुबारा कौन सी कक्षा में दाखिला लिया – 

पांचवी कक्षा में

18.लेखक के पिता का क्या नाम था – 

त्नाप्पा

19.लेखक अपने पिता को क्या कहकर पुकारते थे – 

दादा

20.गांव के मुखिया का नाम क्या था – 

दत्ताजी राव

21.लेखक अपने दादा यानि पिता के सामने बोलने की हिम्मत क्यों नहीं करते थे – 

क्योंकि उसके दादा गुस्सैल व हिंसक स्वभाव के व्यक्ति थे।

22.लेखक क्यों पढ़ना चाहते थे – 

वो पढ़-लिखकर कोई अच्छी नौकरी पाना चाहते थे।

23.पढ़ाई के लिए पिता को राजी करने का दबाव डालने के लिए लेखक अपनी मां के साथ किसके पास गया -

दत्ताजी राव के पास

24.पाठशाला जाने की बात लेखक ने सबसे पहले किससे की – 

अपनी मां से

25.लेखक को सातवीं कक्षा तक कौन पढ़ाना चाहता था – 

मां

26.लेखक की मां के अनुसार उसके पति ने लेखक को पाठशाला जाने से क्यों रोक दिया – 

खुद काम से बचने के लिए

27.किसके कहने पर लेखक के पिता ने लेखक को स्कूल भेजना शुरू किया – 

गांव के मुखिया दत्ताजी राव के कहने पर

28.पाठशाला जाने का समय किस समय से था – 

सुबह 11:00 बजे से

29.शर्त के अनुसार पाठशाला जाने से पहले लेखक को सवेरे कितने बजे तक खेत में काम करना होता था –

11 बजे तक

30.लेखक का दादा (पिता) जल्दी कोल्हू क्यों चलवाता था – 

क्योंकि वह अपने गुड़ से अच्छी कमाई करना चाहता था या अधिक पैसे कमाने के लिए

31.जूझ पाठ के अनुसार लेखक के घर कोल्हू चलना कब से शुरू होता था – 

दिवाली के बाद

32.लेखक को किसने कविताएँ लिखने के लिए प्रोत्साहित किया – 

उनके मराठी टीचर न. वा. सौंदलगेकर ने

33.सौंदलगेकर किस विषय के अध्यापक थे – 

मराठी

34.लेखक पढ़ना क्यों चाहता था – 

नौकरी करने के लिए

35.लेखक की कक्षा के मॉनिटर का क्या नाम था  – 

बसंत पाटिल

36.पढ़ाई में सुधार के लिए लेखक ने किसका अनुसरण किया – 

बसंत पाटिल

37.बसंत पाटिल की नकल करने से लेखक को क्या लाभ पहुँचा – 

वो गणित विषय में प्रवीण हो गए, कक्षा में मॉनिटर जैसा सम्मान मिला व अध्यापक की नजरों में एक अच्छे छात्र की जगह बनी।

38.खेत का कौन सा काम समाप्त होने के बाद लेखक ने माँ से पढ़ाई की बात की – 

कोल्हू का काम

39.लेखक की माँ के अनुसार उसका पति दिन भर बाहर किसके पास रहता था  –  

रखमाबाई

40.लेखक का कौन सा काम समाप्त होने के बाद लेखक ने अपनी माँ से पढ़ाई की बात की  – 

कोल्हू का काम

41.लेखक की माँ के अनुसार पढ़ाई की बात करने पर लेखक का पिता कैसे गुर्राता है – 

जंगली सूअर के समान

42.लेखक के दादा (पिता) की प्रवृत्ति कैसी थी  –  

गुस्सैल और हिंसक

43.दत्ता राव सरकार ने दादा को क्यों डांटा – 

लेखक को स्कूल न भेजने के कारण

44.लेखक का पिता , दत्ताजी राव के यहां तत्काल क्यों चला गया – 

अपना सम्मान समझ कर

45.दत्ताजी राव सरकार ने लेखक को क्या निर्देश दिए – 

अगले दिन से स्कूल जाने , मन लगाकर पढ़ाई करने तथा पिता के स्कूल ना भेजने पर तुरंत उनके पास आने का निर्देश दिया

46.स्कूल से छुट्टी के बाद लेखक को कितने घंटे पशु चराने होते थे – 

एक घंटा

47.लेखक के कक्षा-अध्यापक का क्या नाम था – 

मंत्री

48.जिस शरारती लड़के ने लेखक के सिर से गमछा छीना था , उसका क्या नाम था – 

चह्वाण

49.लेखक को गणित पढ़ाने वाले मास्टर का क्या नाम था – 

मंत्री

50.दादा ने दत्ताजी राव सरकार के सामने लेखक पर क्या आरोप लगाए – 

सिनेमा देखने जाना , घर व खेती के कार्य में मन न लगाना और व्यर्थ यहां-वहाँ घूमना।

51.दादा ने अपने बेटे के सामने स्कूल जाने के लिए क्या शर्त रखी  – 

स्कूल जाने से पहले खेतों में पानी भरना , स्कूल से आने के बाद जानवर चराना और घर में काम अधिक होने पर स्कूल न जाना।

52.लेखक पहले दिन अपनी कक्षा की दीवार से पीठ सटाकर क्यों बैठ गया – 

क्योंकि शरारती बच्चे उनकी धोती खींच रहे थे।

53.आनंदा की कक्षा में शरारत किस कारण कम होने लगी – 

गणित के अध्यापक द्वारा शरारती बच्चों की पिटाई किए जाने के बाद।

54.लेखक को अकेलेपन में आनंद क्यों आने लगा – 

क्योंकि अकेले में वो अपनी कविताओं को लिख सकते थे , उनको खुलकर गा सकते थे और उनमें अभिनय भी कर सकते थे।

55.जूझ कहानी के अनुसार कविता के प्रति लगाव से पहले और उसके बाद अकेलेपन के प्रति लेखक की धारणा में क्या बदलाव आया – 

अब उन्हें अकेलापन अच्छा लगने लगा या अकेलेपन से बोरियत खत्म हो गई।

56.लेखक के मराठी शिक्षक की क्या विशेषताएँ थीं – 

उनको कविता में छंद , अलंकार , गति आरोह-अवरोह का अच्छा ज्ञान था

57.मराठी भाषा की कविताओं के अलावा सौंदलगेकर को किस भाषा की कविताएँ कंठस्थ याद थीं – गुजराती

58.आनंदा और उसकी मां ने , दत्ताजी राव से किस बात के लिए आग्रह किया – 

उन दोनों की उनके पास आने की बात दादा को न बताने का आग्रह किया।

59.“आने दे अब उसे , मैं उसे सुनाता हूं कि नहीं , अच्छी तरह देख”।  यह कथन किसने किससे कहा था – 

दत्ताजी राव ने लेखक की माता से कहा

60.अगर आनंदा और उसकी मां ने झूठ का सहारा ना लिए होता तो  – 

आनंदा अशिक्षित ही रह जाते और वो कविताएँ भी नहीं लिख पाते



जय हिन्द : जय हिंदी 

----------------------------

Post a Comment

0 Comments