hindi sahitya question answer | हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तर

hindi sahitya question answer

 हिंदी साहित्य 

 संक्षिप्त प्रश्न-उत्तर 


1. निराला ने 'सरोज स्मृति' में किसका पल्लवन किया है ? 

– अपनी बेटी का 

2. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं? 

सूर, तुलसी, जायसी

3. हिंदी का प्रथम उपन्यास कौनसा है?
 
– परीक्षा गुरू (श्रीनिवास दास )

4. हिंदी का प्रथम एकांकी कौनसा है? 

– एक घूँट

5. हिंदी का प्रथम पत्र कौनसा है?
 
– उदंत मार्तण्ड

6. हिंदी की प्रथम पत्रिका कौनसी है? 

– संवाद कौमुदी

7. हिंदी की वर्णमाला में कितने स्वर व कितने व्यंजन  होते हैं?
 
– 11 स्वर व 33 व्यंजन 

8. हिंदी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को ‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है?
 
– बनारस अखबार

9. हिंदी के प्रथम कवि कौन है?
 
– सिद्ध सरहपा (9वीं शताब्दी)

10. हिंदी के प्रथम गद्यकार कौन हैं ?

– लल्लूलाल

11. हिंदी के सर्वप्रथम गीत लेखक कौन है?
 
– विधापति

12. हिंदी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार-पत्र कौनसा है?
 
– सुधावर्षण

13. हिंदी के सर्वप्रथम प्रकाशित पत्र का नाम क्या है?
 
– उतण्ड मार्तण्ड

14. अजंता की गुफा किस धर्म से संबंधित है?
 
– बौद्ध धर्म से

15. अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय कहाँ है?
 
– भोपाल (मध्य प्रदेश)

16. अतीत के चलचित्र के रचयिता कौन हैं?
 
– महादेवी वर्मा

17. ‘अपभ्रंश का वाल्मीकि’ किसे कहा जाता है?
 
– स्वयंभू को

18. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य कौन थे?
 
– हेमचन्द्र

19. अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता कौन हैं? 

– पुष्पदन्त

20. अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आँचल में है दूध और आँखों में पानी। उपर्युक्त पंक्तियाँ किस काव्य की हैं?
 
– यशोधरा

21. अभिलेखों का अध्ययन क्या कहलाता है? 

– इपीग्राफी

22. अमिय हलाहल, मदभरे, सेत स्याम, रतनार। जियत, मरत, झुकि-झुकि परत जेहि चितवत इक बार।। प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता कौन हैं?
 
– रसलीन

23. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई?
 
– खड़ी बोली

24. अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा क्या है?
 
– खड़ी बोली

25. अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का नाम क्या है?
 
– रामचरितमानस

26. अशोक के फूल (निबंध सग्रह) के रचनाकार हैं?
 
– हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

27. अष्टछाप के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन हैं? 

– सूरदास

28. आँख की किरकिरी होने का क्या अर्थ है?

– अप्रिय लगना

29. आँसू (काव्य) के रचयिता कौन हैं? 

– जयशंकर प्रसाद

30. आंचलिक रचनाएँ किससे संबंधित होती हैं? 

– क्षेत्र विशेष से

31. 'हिंदी का आदि कवि' किसे माना जाता है?

 – स्वयंभू

32. 'आत्मजयी' के रचयिता कौन हैं? 

– कुँवर नारायण

33. 'आत्मनिर्भरता' (निबंध) के रचनाकार कौन हैं?

– बालकृष्ण भट्ट

34. कामायनी का प्रथम सर्ग क्या है? 

– चिंता 

35. आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?
 
– महादेवी वर्मा

36. रश्मिरथी के रचनाकार कौन हैं? 

– रामधारी सिंह ‘दिनकर’

37. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा कौन है?
 
– तेलुगु

38. आसमान पर चढ़ाने का अर्थ क्या है?
 
– अत्यधिक प्रशंसा करना

39. इतिहास शब्द का शुद्ध विशेषण क्या है?

– ऐतिहासिक

40. 'ईदगाह' (कहानी) के रचनाकार कौन हैं? 

– प्रेमचंद

41. 'उर्दू' किस भाषा का शब्द है? 

– तुर्की

42. एक नार पिया को भानी। 
      तन वाको सगरा ज्यों पानी। 
      यह पंक्ति किस भाषा की है?
 
– ब्रजभाषा

43. 'एक भारतीय आत्मा' किसे कहा जाता है? 

– माखनलाल चतुर्वेदी

44. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को क्या कहा जाता है? 

– किरात

45. कटकटान कपि कुंजर भारी। दुहु भुजदंड तमकि महिमारी।। डोलत धरनि सभापद खसे चले भाजि भय मारूत ग्रसे।। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? 

– तुलसीदास

46. 'कठिन काव्य का प्रेत' किस कवि को कहा जाता हैं?
 
– केशवदास को

47. 'कथा सम्राट' किसे कहा जाता है? 

– प्रेमचंद

48. कबीरदास की भाषा क्या थी? 

– सधुक्कड़ी

49. 'कलम का सिपाही' किसे कहा जाता है? 

– मुंशी प्रेमचंद

50. 'कलम की सिपाही' क्या है? 

– जीवनी

51. कवि कालिदास की 'अभिज्ञान शाकुन्तलम' का हिंदी अनुवाद किसने किया?
 
– राजा लक्ष्मण सिंह

52. 'कस्तूरी कुंडल बसै' किसकी आत्मकथा है?
 
– मैत्रेयी पुष्पा की

53. कादंबरी के लेखक कौन हैं?
 
– बाणभट्ट

54. कामायनी किस प्रकार का ग्रंथ है? 

– महाकाव्य

55. किस इतिहासकार ने सर्वप्रथम रीतिकालीन कवियों के सर्वाधिक परिचयात्मक विवरण दिए हैं?

– मिश्रबन्धु

56. किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है?
 
– भक्ति काल

57. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है?
 
– जयशंकर प्रसाद

58. किस देश में अधिकतम संख्या में भाषाएँ बोली जाती हैं? 

– भारत

59. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ किस रस के कवि माने जाते हैं?
 
– वीर रस

60. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था? 

– उर्वशी

61. रीतिकाल का वह कौन-सा कवि है, जो अपनी मात्र एक कृति से हिंदी साहित्य में अमर हो गया? 

– बिहारी

62. रेशम बनाने की तकनीक का अविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ?
 
– चीन में

63. लाल पीला होने का क्या अर्थ है? 

– क्रोध करना

64. ले चल मुझे भुलावा देकर, मेरे नाविक धीरे-धीरे। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? 

– जयशंकर प्रसाद

65. लोग हैं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तो मेरे कवित्त बनावत। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं?
 
– घनानन्द

66. 'वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे' के रचयिता कौन है?
 
– मैथली शरण गुप्त

67. 'वापसी' किस विधा में रचित है? 

– कहानी

68. विक्रम संवत का शुभारंभ कब हुआ? 

– 57 ई.

69. विद्यापति की 'पदावली' की भाषा क्या है?
 
– मैथली

70. वीरगाथा काल के सर्वश्रेष्ठ कवि कौन माने जाते हैं?
 
– चन्दबरदाई

71. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता कौन हैं? 

– सुभद्रा कुमारी चौहान

72. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है?

 – अज्ञेय में

73. 'शिव शंभु के चिट्ठे' से संबंधित रचनाकार कौन हैं? 

– बाल मुकुन्द गुप्त

74. 'शिवा बावनी' के रचनाकार कौन हैं? 

– भूषण

75. शून्य की खोज किसने की?

 – आर्यभट्ट ने

76. 'शेष कादम्बरी' के रचयिता कौन है?
 
– अलका सरावगी

77. 'श्रद्धा' किस कृति की नायिका  है?
 
– कामायनी

78. संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार कितनी भाषाओं को राजभाषा के रूप में सांविधानिक मान्यता प्राप्त हैं?
 
– 22 भाषाएँ 

79. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ कौनसी हैं?
 
– संथाली, मैथिली,बोडो और डोगरी

80. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार हिंदी भारत की राजभाषा है?
 
– अनुच्छेद 343 (1)

81. 'संसद से सड़क तक' (काव्य) के रचनाकार कौन हैं?

– सुदामा पांडेय 'धूमिल'

82. संस्कृत से सर्वांधिक प्रभावित द्रविड़ भाषा कौनसी है? 

– तेलुगु

83. 'संस्कृति के चार अध्याय' किसकी रचना है?
 
– रामधारी सिंह 'दिनकर'

84. सखि वे मुझसे कह कर जाते। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं?
 
– मैथली शरण गुप्त

85. सबसे पहले अपनी आत्मकथा हिंदी में किसने लिखी? 

– राजेन्द्र प्रसाद

86. सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में देव बड़े हैं कि बिहारी विवाद को जन्म दिया?
 
– मिश्रबंधु : हिंदी नवरत्न

87. सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने भारत यात्री की? 

– फाह्यान ने

88. सर्वप्रथम भारत को इंडिया किसने कहा? 

– यूनानवासियों ने

89. सर्वप्रथम भारतवर्ष का जिक्र किस अभिलेखा में मिला है? 

– हाथी गुंफा अभिलेख में

90. साँच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं?
 
– कबीर

91. साहित्यकार ‘अज्ञेय’ जी का पूरा नाम क्या है? 

– सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

92. सिंधु सभ्यता के लोग किस क्षेत्र के निवासी थे?
 
– भूमध्यसागरीय

93. सिकंदर का सेनापति कौन था? 

– सेल्यूकस निकेटर

94. सिकंदर किसका शिष्य था?
 
– अरस्तू का

95. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा क्या है?
 
– देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात् पुरानी हिंदी

96. ‘सुन्दर परम किसोर बयक्रम चंचल नयन बिसाल। कर मुरली सिर मोरपंख पीतांबर उर बनमाल॥’ ये पंक्तियाँ किस रचनाकार की हैं?
 
– सूरदास

97. सुभाषितवलि के लेखक कौन हैं? 

– मयूर

98. सुरदर्शन झील का पुर्नोद्धार किसने कराया?
 
– स्कंदगुप्त  ने

99. 'सुहाग के नूपुर' के रचयिता कौन हैं? 

– अमृत लाल नागर

100. सूरदास के गुरु कौन थे? 

– बल्लभाचार्य


100 + 

hindi sahitya question answer

हिंदी साहित्य प्रश्नोत्तर



1. बैताल पच्चीसी के रचनाकार कौन हैं? 
– सूरति मिश्र

2. बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? 
– रामचन्द्र शुक्ल

3. भक्तमाल भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता कौन थे? 
– नाभादास

4. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है? 
– कालिदास को

5. भारत की प्राचीन भाषा क्या है? 
– संस्कृत

6. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है? 
– महाराष्ट्र तथा गोवा

7. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं? 
– मैथिलीशरण गुप्त

8. भारत भारती (काव्य) के रचनाकार कौन हैं? 
– मैथिलीशरण गुप्त

9. भारत में शिलालेखों का प्रचलन किसने कराया? 
– अशोक ने

10. भारत में संस्कृत माँ है, हिन्दी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरूष के अनमोल वचन है? 
– डॉ. कामिल बुल्के

11. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है? 
– इण्डो-आर्यन

12. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है? 
– चीनी-तिब्बती

13. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौनसी भाषा बोली जाती है? 
– हिन्दी (देवनागरी लिपि)

14. भारतीय इतिहास का कौनसा स्त्रोत प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है? 
– मिलिंद पान्हो

15. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है? 
– 4

16. भारतीय भाषाओं में कौन-सी भाषा द्रविड़ भाषा की उत्पत्ति नहीं है? 
– मराठी

17. भारतीय संविधान में हिंदी को क्या कहा गया है? 
– राजभाषा

18. भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है? 
– नाटक साहित्य

19. भाषा के सम्बन्ध में ‘हिन्दी’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? 
– अमीर ख़ुसरो

20. 'भिक्षुक' (कविता) के रचयिता कौनहैं? 
– निराला

21. भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध था? 
– गुफाओं के शैलचित्र

22. भूषण का कौन सा लक्षण ग्रंथ है? 
– शिवराज भूषण

23. भूषण किस रस के कवि हैं? 
– वीर रस

24. भूषण की कविता का प्रधान स्वर क्या है? 
– प्रशस्तिपरक

25. मंदिर बनाने की कला का जन्म किस काल में हुआ? 
– गुप्त काल में

26. 'मजदूरी और प्रेम' (निबंध) के रचनाकार कौन हैं? 
– सरदार पूर्णसिंह 

27. मध्य प्रदेश के किस जिले को देश का प्रथम हिन्दी साक्षर जिला घोषित किया गया है? 
– नरसिंहपुर को

28. मनुष्य के आचरण के प्रवर्तक भाव या मनोविकार ही होते हैं, बुद्धि नहीं। यह कथन किसका है? 
– रामचन्द्र शुक्ल का

29. मनुष्यता का विपरीतार्थक क्या है? 
– बर्बरता

30. मनुष्यत्व की सामान्य भावना को आगे करके निम्न श्रेणी की जनता में आत्मगौरव का भाव जगाने वाले सर्वश्रेष्ठ कवि कौन थे?
– कबीर

31. मसि कागद छुयो नहीं कलम गही नहिं हाथ। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? 
– कबीरदास

32. महादेवी वर्मा को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला? 
– यामा

33. मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ में देना तुम फ़ेंक मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जावें वीर अनेक।। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं।? 
– माखन लाल चतुर्वेदी

34. मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में किसके शासनकाल का वर्णन किया है? 
– चंद्रगुप्त मौर्य

35. 'मैथिल कोकिल' किसे कहा जाता है? 
– विद्यापति

36. मैथिली किस राज्य की भाषा है? 
– बिहार

37. मैला आँचल उपन्यास के लेखक कौन हैं? 
– फणीश्वरनाथ ‘रेणु’

38. यह युग (भारतेन्दु) बच्चे के समान हँसता-खेलता आया था, जिसमें बच्चों की सी निश्छलता, अक्खड़पन, सरलता और तन्मयता थी। यह कथन किस आलोचक का है? 
– आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

39. 'यामा' के रचयिता कौन है? 
– महादेवी वर्मा

40. 'रंगभूमि' (उपन्यास) के रचनाकार कौन हैं? 
– प्रेमचंद

41. रक्त है? या है नसों में क्षुद्र पानी, जाँच कर तू सीस दे देकर जवानी। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? 
– माखनलाल चतुर्वेदी

42. 'रस मीमांसा' रस-सिद्धांत से सम्बन्धित पुस्तक है, इस पुस्तक के लेखक कौन हैं? 
– आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

43. 'रसिक प्रिया' के रचयिता कौन हैं? 
– केशव दास

44. 'राग दरबारी' (उपन्यास) के रचयिता कौन है? 
– श्रीलाल शुक्ल

45. राजभाषा आयोग के अध्यक्ष कौन थे? 
– बी.जी. खेर

46. 'रानी केतकी की कहानी' की भाषा को क्या कहा जाता है? 
– खड़ीबोली

47. 'रानी केतकी की कहानी' के रचयिता कौन हैं? 
– इंशा अल्ला खाँ

48. 'राम चरित मानस' की भाषा क्या है? 
– अवधी

49. 'राम चरित मानस' में कितने काण्ड हैं? 
– 7

50. दिवसावसान का समय मेघमय आसमान से उतर रही है वह संध्या सुन्दरी परी सी धीरे-धीरे-धीरे। इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? 
– सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'


51. भारतीय आर्य भाषाओं में विकास के कितने चरण हैं?
- 3

52. निम्न में से किस विद्वान ने प्राकृत को कोमल तथा संस्कृत को कठोर कहा है?
- राजशेखर

53. अपभ्रंश में राम काव्य के प्रथम कवि है?
- स्वयंभू

54. हिंदी में 'हिंदी साहित्य का इतिहास' सबसे पहले किसने लिखा?
- शिव सिंह सेंगर

55. हिंदी साहित्य का आधा इतिहास किसने लिखा है?
- सुमन राजे

56. रीतिकाल को अंधकार काल किसने कहा है?
- त्रिलोचन

57. हिंदी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास के लेखक हैं?
- विश्वनाथ त्रिपाठी

58. हिंदी की पहली कहानी लेखिका का नाम क्या है?
- बंग महिला

59. प्रेमचंद के किस उपन्यास का पात्र सूरदास है?
- रंगभूमि

60. सिद्धों ने किस भाषा शैली की रचनाएँ की हैं?
- संधा


61. डॉ रामकुमार वर्मा ने संधि काल का समय माना है?
- 750 से 1000

62. हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को कला काल किसने कहा है?
- रमाशंकर शुक्ल  रसाल

63. 'घुटन' रचना का संबंध किस विधा से है?
- आत्मकथा

64. 'गर्दिश के दिन' आत्मकथा के लेखक कौन है?
- कमलेश्वर

65. पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक माने जाते हैं?
- वल्लभाचार्य

66. हिंदी के किस साहित्यकार को सर्वप्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?
- सुमित्रानंदन पंत 1968

67. अवधि को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?
- कौशली

68. स्नेहलीला के रचनाकार कौन हैं?
- विष्णु दास

69. आदिकाल साहित्य का प्रमुख रस है?
- वीर

70. मनोविश्लेषण वादी कवि किसे माना जाता है?
- अज्ञेय


71. हिंदी का सबसे प्राचीन छंद कौन सा है?
- दोहा

72. कौन सा कवि तार सप्तक नहीं है?
- रामधारी सिंह दिनकर

73. रामायण महा नाटक 1610 के रचयिता हैं?
- प्राण चंद चौहान

74. कबीर की भाषा को 'सधुक्कड़ी' किसने कहा है?
- रामचंद्र शुक्ल

75. कबीर की भाषा को 'पंचमेल खिचड़ी' किसने कहा?
- बाबू श्याम सुंदर दास

76. द्विवेदी युग का कवि नहीं है?
- अंबिकादत्त व्यास

77. अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की प्रथम रचना है ?
- कृष्ण शतक

78. 'आनंद अरुणोदय' किसकी रचना है ?
- प्रेमघन

79. भारतेंदु की कविता की सबसे बड़ी विशेषता क्या है?
- प्राचीन और नवीन का समन्वय

80. कामायनी में श्रद्धा किसका प्रतीक है?
- ह्रदय का


81. हिंदी में स्वच्छंद छंद के प्रथम प्रयोगकर्ता कौन है?
- निराला

82. छायावादी कवि का 'रूद्र' किसे कहा जाता है?
- निराला

83. लोकायतन किस प्रकार की रचना है?
- प्रबंध काव्य

84. आचार्य नंददुलारे वाजपेई नें छायावाद का जनक किसे माना है?
- सुमित्रानंदन पंत

85. छायावाद को चित्र भाषा शैली किसने कहा?
- रामचंद्र शुक्ल ने

86. जगन्नाथदास रत्नाकर किस उपनाम से उर्दू में कविता लिखते थे?
- जकी

87. हिंदी का प्रथम सूफी कवि कौन है?
- मुल्ला दाऊद

88. श्री गुरु ग्रंथ साहब का संकलन किसने किया है?
- अर्जुन देव

89. लखनऊ में प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की?
- प्रेमचंद्र

90. खरोष्ठी लिपि की उत्पत्ति किससे हुई है?
- अरमैक लिपि

91. अन्तस्थ व्यंजनों की संख्या कितनी है?
- 4

92. मानक हिंदी से क्या तात्पर्य है?
- साहित्य पुस्तकों की भाषा

93. मेवाती किस उपभाषा वर्ग की बोली है?
- राजस्थानी हिंदी

94. संविधान के अनुच्छेद 351 में किस विषय का वर्णन है?
- हिंदी के विकास के लिए निर्देश

95. ग्वालियर की बोली है?
- बुंदेली

96. अपभ्रंश को पुरानी हिंदी किसने कहा?
- चंद्रधर शर्मा गुलेरी

97. संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन सी भाषा शामिल नहीं है?
- भोजपुरी

98. 'मालती माधव' किसकी रचना?
- भवभूति

99. रोला छंद के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएं होती हैं?
- 24

100. '
दूसरी परंपरा की खोज' के लेखक हैं?
- नामवर सिंह


प्र. 'द्वापर' किसकी प्रसिद्ध कृति है?

- मैथिलीशरण गुप्त

प्र.. भाषा की प्रकृति कैसी होती है?
- कठिन से सरल की ओर

प्र. 'प्रेमचंद्र घर में' शीर्षक से प्रेमचंद्र की जीवनी किसने लिखी है?
- शिवरानी देवी

प्र. 'वटवृक्ष की छाया' में जीवनी किसकी जीवन पर आधारित है?
- अमृतलाल नागर

प्र. 'अकाल पुरुष गांधी' जीवनी के लेखक हैं?
- जैनेंद्र कुमार

प्र. 'माटी की मूरतें' किस विधा से संबंधित है?
- रेखा चित्र

प्र. हरिवंश राय बच्चन की आत्मकथा कितने भागों में विभाजित?
- 4

प्र. माखनलाल चतुर्वेदी को किस रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था?
- हिम तरंगिणी

प्र.भारत में सर्वप्रथम अपने नाट्यशास्त्र में कितने अलंकारों का उल्लेख किया है?
- 4

प्र. हिंदी का प्रथम गद्यकार कौन था?
- लल्लू लाल

प्र. भुक्तिवाद की अवधारणा किसकी है?
- भट्ट नायक

प्र. कुटज के रचयिता कौन हैं?
- हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्र. शेष कादंबरी के रचयिता है?
- अलका सरावगी

प्र. रामचंद्र शुक्ल ने करुण रस का स्थाई भाव माना है ?
- करुणा

प्र. भोलाराम का जीव किस विधा की रचना है?
- व्यंग्य

प्र. 'भारतीय हिंदी' को हिंदी का प्रथम निबंधकार किसने माना है?
- शिवदान सिंह चौहान

प्र. तुम चंदन हम पानी निबंध के रचनाकार हैं?
- विद्यानिवास मिश्र

प्र. पार्वती मंगल कैसा काव्य है?
- खंडकाव्य 

प्र. किस रचना को छायावाद का मेनिफेस्टो कहा जाता है?
- पल्लव

प्र. बादल को निराला ने 'बादल राग' में किसका प्रतीक माना है?
- क्रांति दूत का

प्र. हिंदी का पहला उपन्यास आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने किसे माना है?
- परीक्षा गुरु

प्र. प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन कहां हुआ था?
- मॉरीशस

प्र. अद्वैतवाद के प्रवर्तक हैं?
- शंकराचार्य

प्र. 'लक्ष्मीपुरा' नामक रिपोर्ताज के लेखक हैं?
- शिवदान सिंह चौहान

प्र. ब्रज भाषा का विकास किस अपभ्रंश से हुआ है?
- शौरसेनी

प्र. आदिकाल को 'अपभ्रंश काल' किसने कहा है?
- धीरेंद्र वर्मा

प्र. वीर रस प्रधान रचना में गुण होता है?
- ओज

प्र. छायावाद की मूल चेतना किस शब्द समूह से अधिक व्यक्त होती है?
- प्रकृति का मानवीकरण

प्र. 'चौरासी वैष्णवन की वार्ता' किसकी रचना है?
- गोकुलनाथ

प्र. 'अवध विलास' के रचनाकार कौन है?
- लाल दास

प्र. डॉ राजेंद्र प्रसाद की आत्मकथा है?
- सत्य की खोज

प्र. हिंदी में रिपोर्ताज विधा के जनक है?
- शिवदान सिंह चौहान

प्र. अष्टछाप का कवि नहीं है?
- नाभादास

प्र. कविता जीवन और जगत की अभिव्यक्ति है यह किसने कहा है?
- रामचंद्र शुक्ल

प्र. रसवादी आचार्य नहीं है?
- बामन

प्र. एकाग्रता और अभ्यास से उत्पन्न शक्ति को काव्य हेतु किसने माना है?
- राजशेखर ने

प्र. जहां उपमेय में उपमान की संभावना व्यक्त की जाए वहां कौन सा अलंकार होता है?
- उत्प्रेक्षा

प्र. इलाचंद्र जोशी के उपन्यास में यथार्थवाद का रूप मिलता है?
- मनोवैज्ञानिक

प्र. हिंदी साहित्य का प्रथम स्वतंत्रता वादी कवि कौन है?
- श्रीधर पाठक

प्र. भरतमुनि ने काव्य गुणों की संख्या कितनी मानी है?
- 10

प्र. 'छंदमाला' के रचयिता कौन है?
- केशवदास

प्र. अलंकार संप्रदाय के प्रवर्तक आचार्य कौन है?
- भामह

प्र. छल नामक 34 वा संचारी भाव किसने माना है?
- देव कवि

प्र. मीरा की भक्ति मानी जाती है?
- माधुरी भाव

प्र. मृगावती किसकी रचना है?
- कुतुबन

प्र. पश्चिमी हिंदी की भाषा नहीं है?
- मैथिली

प्र. किस क्षेत्र में ब्रज भाषा नहीं बोली जाती?
- झांसी

प्र. जयशंकर प्रसाद का प्रथम नाटक है?
- सज्जन

प्र. समस्या समाधान नाटकों की रचना किसने की?
- लक्ष्मी नारायण मिश्रा

प्र. हिंदी प्रदीप का संपादन कार्य किसने किया?
- बालकृष्ण भट्ट

प्र. 'आधे अधूरे' किसका नाटक है?
- मोहन राकेश

प्र. 'कवि और कविता' निबंध के लेखक हैं?
- महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्र. 'आचरण की सभ्यता निबंध के लेखक हैं?
- सरदार पूर्ण सिंह 



जय हिन्द : जय हिंदी 
------------------------------

Post a Comment

0 Comments