कक्षा-11
इकाई-1
जनसंचार माध्यम और लेखन
पाठ-2
पत्रकारिता के विविध आयाम
MCQ
1. विभिन्न घटनाओं को समाचारों के रूप में परिवर्तित करते हैं-
A. संपादक
B. पत्रकार
C. कवि
D. लेखक
उत्तर: B. पत्रकार
2. समाचार जल्दी में लिखा गया ......... है।
A. भूगोल
B. इतिहास
C. विज्ञान
D. मनोविज्ञान
उत्तर: B. इतिहास
3. सूचना प्राथमिकताएँ निर्धारित की जाती हैं-
A. उपभोक्ताओं के अनुसार
B. आर्थिक क्षमता के अनुसार
C. राजनीतिक महत्त्व के अनुसार
D. साहित्यिक श्रेष्ठता के अनुसार
उत्तर: A. उपभोक्ताओं के अनुसार
4. समाचार वही है जो उस घटना की जानकारी दे जो-
A. बासी हो
B. ताज़ी हो
C. बेकार हो
D. शुष्क हो
उत्तर: B. ताज़ी हो
5. समाचारीय महत्त्व काफ़ी हद तक ......... से निर्धारित होता है
A. लंबाई
B. राजनीतिक विशिष्टता
C. प्रभाव
D. स्थानीयता
उत्तर: D. स्थानीयता
6. पत्रकारिता एक तरह से कौन-सा लेखन है?
A. दैनिक इतिहास लेखन
B. पुरातन समाचार लेखन
C. पौराणिक प्रसंग लेखन
D. साप्तहिक कथा लेखन
उत्तर: A. दैनिक इतिहास लेखन
7. कौन-से किस्से-कहानी समाचार नहीं हो सकते?
A. समुद्री गहराई के
B. पर्वतीय ऊँचाइयों के
C. भूत-प्रेतों के
D. जंगली क्षेत्रों के
उत्तर: C. भूत-प्रेतों के
8. समाचार संगठनों की समाचारों के चयन और प्रस्तुति की नीति को कहते हैं-
A. समाचारीय नीति
B. संपादकीय नीति
C. प्रबंधन नीति
D. पत्रकार नीति
उत्तर: B. संपादकीय नीति
9. तथ्यों की शुद्धता, वस्तुपरकता, निष्पक्षता, संतुलन और स्रोत हैं-
A. संपादन के प्रकार
B. संपादन के गुण
C. संपादन के सिद्धांत
D. संपादन के तत्त्व
उत्तर: C. संपादन के सिद्धांत
10. एक पत्रकार समाचार के रूप में पेश करता है
A. कल्पना को
B. यथार्थ को
C. भावनाओं को
D. झूठे अतीत को
उत्तर: B. यथार्थ को
11. किसी भी पत्रकार के लिए सदा क्या होना आवश्यक है?
A. निष्पक्ष
B. कपटी
C. एकपक्षीय
D. दुर्भावपूर्ण
उत्तर: A. निष्पक्ष
12. समाचारों में कौन-सा तत्व अधिक अहम् होता है
A. अन्यायपूर्ण
B. न्यायसंगत
C. विद्वेष पूर्ण
D. असत्य
उत्तर: B. न्यायसंगत
13. पत्रकार का गुण है-
A. असहज
B. असत्यवादी
C. संदेह करना
D. क्रोधी
उत्तर: C. संदेह करना
संक्षिप्त प्रश्न-उत्तर
प्रश्नः 1. प्राचीन काल में कागज मुख्य रूप से किससे बनता था?
उत्तरः सूती चिथड़ों से।
प्रश्नः 2.जिस कागज़ पर अखबार छपता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तरःन्यूजप्रिंट।
प्रश्नः 3.दुनिया की पहली मुद्रित पुस्तक कहाँ छपी थी?उत्तरः चीन में।
प्रश्नः 4.जॉन गुटेनबर्ग ने प्रेस का आविष्कार कब किया था?
उत्तरः1556 ई० में।
प्रश्नः 5.विश्व की पहली मुद्रित पुस्तक का क्या नाम है?
उत्तरःबाइबिल।
प्रश्नः 6.रोमन साम्राज्य परिषद् के जुलियस सीजर ने ई०पू० 60 में हाथ लिखे किस दैनिक बुलेटिन की शुरुआत की?
उत्तरःएक्टा डायना।
प्रश्नः 7.अंग्रेजी के ‘टाइप’ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है?
उत्तरःग्रीक।
प्रश्नः 8.किसी शब्द के कंपोज करने पर दो अक्षरों के मध्य रहने वाले स्थान को क्या कहते हैं?
उत्तरःकाउंटर।
प्रश्नः 9.टाइप के ऊपर का वह भाग जो छपता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तरःफेस।
प्रश्नः 10.हिंदी दैनिक सामान्यतया कितने प्वांइट के टाइप का उपयोग करते हैं?
उत्तरः12 प्वांइट।
प्रश्नः 11.अंग्रेज़ी दैनिक सामान्यतया कितने प्वांइट के टाइप का उपयोग करते हैं?
उत्तरः6 से 8 प्वांइट।
प्रश्नः 12.लेटर प्रेस मुद्रण प्रणाली में मुख्यतः किन मशीनों का उपयोग किया जाता है?
उत्तरःरोटरी मशीनें।
प्रश्नः 13.अब अखबार की छपाई किन मशीनों पर होती है?
उत्तरःऑफसेट मशीनों पर।
प्रश्नः 14.लिथोग्राफी मुद्रण प्रणाली का विकास किसने किया था?
उत्तरःएलोइस सेनिफल्डर ने।
प्रश्नः 15.कागज़ का सर्वप्रथम उपयोग किस देश में हुआ?
उत्तरःचीन में।
प्रश्नः 16.भारत में कागज़ कहाँ बनता है?
उत्तरःनेपानगर में।
प्रश्नः 17.किसी कागज़ की गुणवत्ता की जानकारी किससे मिलती है?
उत्तरःकागज़ किस चीज़ से बना है, कागज़ में स्याही पार जाने से रोकने की कितनी क्षमता है, कागज़ कितना चिकना या खुरदरा है, इन सभी से कागज़ की गुणवत्ता के बारे में पता चलता है।
प्रश्नः 18.‘शावक संवाददाता’ किसे कहते हैं ?
उत्तरः नौसिखिए संवाददाता को।
प्रश्नः 19.संवाददाता का शाब्दिक अर्थ बताइए।
उत्तरःसूचना भेजनेवाला।
प्रश्नः 20.एक अच्छा इंट्रो कितने शब्दों का होना चाहिए?
उत्तरः30 से 40 शब्द।
प्रश्नः 21.समाचार में इंट्रो लिखने की कला का प्रारंभ किसके द्वारा किया माना जाता है?
उत्तरःएडविन एल० शुमैन।
प्रश्नः 22.समाचार में जो कुछ छपता है, उसका निश्चय करने वाला कौन होता है?
उत्तरःसंपादक
प्रश्नः 23.अपुष्ट समाचार किसे कहते हैं?
उत्तरःजिसका संबद्ध पक्ष से पुष्टिकरण नहीं होता।
प्रश्नः 24.समाचार का प्रदर्शक (Display windows) किसे कहते हैं?
उत्तरःसमाचार के शीर्षक को।
प्रश्नः 25.किसी समाचार-पत्र के संपादक का व्यक्तित्व किस पृष्ठ पर मुखरित होता है?
उत्तरःसंपादकीय पृष्ठ पर।
प्रश्नः 26.‘समाचार-पत्र का पहला कर्तव्य है कि वह सुंदर दिखे, दूसरा यह कि वह सच बोले।’ यह किसका कथन है?
उत्तरःमार्क ट्वेन।
प्रश्नः 27.भारत के समाचार-पत्रों पर किस देश की समाचार-पत्र शैली का ज्यादा प्रभाव है?
उत्तरःग्रेट ब्रिटेन।
प्रश्नः 28.जब किसी समाचार-पत्र में साज-सज्जा से संबद्धु सभी पक्षों की अवहेलना की जाती है, तो इसे कौन-सी साज सज्जा कहते हैं?
उत्तरःसरकर मेकअप।
प्रश्नः 29.‘लेबल हेड’ किस प्रकार के शीर्षक को कहते हैं?
उत्तरःनीरस एवं प्राणहीन।
प्रश्नः 30.किसी अन्य समाचार-पत्र या संवाददाता की चोरी करके समाचार तैयार करने को पत्रकारिता की शब्दावली में क्या कहते हैं?
उत्तरःलिफ़्ट।
प्रश्नः 31.पत्रकारिता की शब्दावली में ‘मोर’ का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःकिसी पांडुलिपि से संबंधित आगे का समाचार अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
प्रश्नः 32.एक साधारण पाठक के लिए कौन-से समाचार महत्त्वपूर्ण होते हैं?
उत्तरःस्थानीय समाचार।
प्रश्नः 33.एक श्रेष्ठ संवाददाता में कौन-सा गुण होना चाहिए?
उत्तरःसंशयं या अविश्वास।
प्रश्नः 34.समाचार-पत्र के पूरे एक कालम या उसके मध्य भाग में रखे गए केवल एक पंक्ति के छोटे शीर्षक को क्या कहते हैं?
उत्तरःक्रॉस लाइन।
प्रश्नः 35.वह शीर्षक जिसके सबसे ऊपर की प्रथम पंक्ति पूरे कालम के चौड़ाई के बाराबर होती है तथा इसके बाद पंक्तियाँ क्रमशः एक-दूसरे से छोटी होती हैं, कौन-से शीर्षक कहे जाते हैं?
उत्तरःइनवर्टेड पिरामिड।
प्रश्नः 36.यदि किसी शीर्षक में पंक्तियों को क्रमशः एक के बाद एक बाईं ओर से दाईं ओर थोड़ा हटाकर रखा जाता है तथा प्रत्येक पंक्ति की लंबाई बराबर होती है, इसे कौन-सा शीर्ष कहते हैं?
उत्तरःड्राप लाइन।
प्रश्नः 37.उस शीर्षक में जिसमें बराबर पूरे कॉलम की लंबाई वाली केवल चार पंक्तियाँ होती हैं, ऐसे शीर्षक को क्या कहते हैं?
उत्तरःस्क्वायर इण्डेशन।
प्रश्नः 38.लघु समाचार-पत्र कितने प्रसार संख्या वाले अखबार को कहते हैं?
उत्तरः25 हज़ार।
प्रश्नः 39.कितने प्रसार संख्या वाले समाचार-पत्र को मंझोले आकार के समाचार-पत्र कहते हैं?
उत्तरः25 से 75 हज़ार।
प्रश्नः 40.कितने प्रसार संख्या वाले पत्र को वृहत समाचार-पत्र कहते हैं?
उत्तरः75 हज़ार से अधिक।
प्रश्नः 41.कौन समाचार का महत्त्वपूर्ण स्रोत है?
उत्तरः समाचार-एजेंसियाँ, संवाददाता, प्रेस-विज्ञप्तियाँ ।
प्रश्नः 42.‘समाचार सामान्यतया वह उत्तेजक सूचना है, जिससे कोई व्यक्ति संतोष अथवा उत्तेजना प्राप्त करता है।’ यह कथन संबंधित है?
उत्तरःचिल्टन बुश से।
प्रश्नः 43.‘न्यूज’ शब्द किस अर्थ के अनुकूल है?
उत्तरःचारों दिशाओं।
प्रश्नः 44.किसी समाचार का शीर्षक क्या प्रकट करता है?
उत्तरःतथ्य, भाव, महत्त्व।
प्रश्नः 45.एक संपादक के व्यक्तित्व की छाप समाचार-पत्र के किस पृष्ठ पर दिखाई देती है?
उत्तरःसंपादकीय पृष्ठ पर।
प्रश्नः 46.किस प्रकार का शीर्षक कभी नहीं लिखना चाहिए?
उत्तरःभूतकाल में।
प्रश्नः 47.किस प्रकार के शीर्षक सही नहीं माने जाते हैं?
उत्तरःद्वि-अर्थी शीर्षक, ऋणात्मक शीर्षक, क्रिया से प्रारंभ।
प्रश्नः 48.पारंपरिक रूप से संपादकीय लेख में क्या समाहित होता है?
उत्तरःसमस्या का कथन, समस्या का विश्लेषण एवं समस्या पर टिप्पणी।
प्रश्नः 49.‘स्लग’ का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःकिसी समाचार के एक से अधिक भाग होने पर उसके शीर्ष पर दिया गया संकेत।
प्रश्नः 50.‘प्रेस कॉपी’ का अभिप्राय है?
उत्तरःछपने के लिए तैयार किया गया समाचार।
प्रश्नः 51.‘प्रिंट ऑर्डर’ का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःसमाचार-पत्र की कितनी प्रतियाँ छपनी हैं, इसका लिखित आदेश।
प्रश्नः 52.‘कॉलम’ का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःसमाचार पृष्ठ का खंडों में विभाजन।
प्रश्नः 53.‘प्रेस लाइन’ किसे कहते हैं?
उत्तरःमुद्रक, प्रकाशक तथा संपादक के नाम आदि की घोषणा पंक्ति को।
प्रश्नः 54.‘मास्टर हेड’ किसे कहते हैं ?
उत्तरःसमाचार-पत्र के नाम को।
प्रश्नः 55.‘किल’ का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःसमाचार को रद्द करने का निर्देश।
प्रश्नः 56.‘फ्लैश’ का क्या अर्थ है?
उत्तरःअत्यंत महत्त्वपूर्ण समाचार का पहला भाग।
प्रश्नः 57.‘टाइप फेस’ किसे कहते हैं?
उत्तरःअक्षर के मुखड़े की बनावट।
प्रश्नः 58.समाचार में ‘एंगिल’ शब्द का क्या अभिप्राय है।
उत्तरःकिसी समाचार (कथानक) का विशेष दृष्टिकोण।
प्रश्नः 59.समाचार-पत्र में ‘कैप्स’ का क्या अर्थ है?
उत्तरःकैपिटल लेटर्स।
प्रश्नः 60.‘क्लिपिंग’ का क्या अर्थ है?
उत्तरःत्वरित संदर्भ हेतु समाचारों की कतरन।
प्रश्नः 61.‘कॉपी डेस्क’ का क्या अर्थ है?
उत्तरःजहाँ प्राप्त समाचारों का संपादन किया जाता है।
प्रश्नः 62.‘कवर’ का क्या अर्थ है?
उत्तरःकिसी घटना की रिपोर्ट तैयार करना।
प्रश्नः 63.‘डोप’ का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःअंदर की जानकारी।
प्रश्नः 64.‘डेड लाइन’ का क्या अर्थ है?
उत्तरःकिसी संस्करण के लिए जमा करने का अंतिम मिनट/क्षण/समय।
प्रश्नः 65.‘करेसपॉडेंट’ किसे कहते हैं?
उत्तरःअपने शहर से बाहर रहनेवाले संवाददाताओं को।
प्रश्नः 66.संवाददाता का क्या कार्य नहीं होता?
उत्तरःसमाचार संपादन।
प्रश्नः 67.समाचार-पत्र प्रकाशन में ‘एसाइनमेंट’ का क्या आशय है?
उत्तरःसंपादक की ओर से संवाददाताओं को दिया जानेवाला निर्देश।
प्रश्नः 68.समाचार-पत्र प्रकाशन में बैक-रूम का क्या आशय है?
उत्तरःछोटे समाचारों के छपाई मशीन का कमरा।
प्रश्नः 69.समाचार-पत्र में ‘डेक’ का क्या आशय है?
उत्तरःशीर्षक का वह दूसरा व तीसरा भाग जो समाचारों की पुष्टि करता है।
प्रश्नः 70.समाचार-पत्र में ‘बुलडॉग’ का क्या आशय है।
उत्तरःसमाचार-पत्र का पहला संस्करण।
प्रश्नः 71.कैजुअल विज्ञापन किसे कहते हैं?
उत्तरःकभी-कभी छपने वाला विज्ञापन ।
प्रश्नः 72.‘सेंटर स्प्रेड’ किसे कहते हैं ?
उत्तरःमध्य पृष्ठ पर फैले चित्र या लेख को।
प्रश्नः 73.‘फालोअप’ क्या है?
उत्तरःसमाचारों का अनुवर्तन।
प्रश्नः 74.‘जंप’ किसे कहते हैं?
उत्तरःकिसी समाचार के अंश को दूसरे पृष्ठ पर ले जाना।
प्रश्नः 75.‘पत्रकार दीर्घा’ शब्द किससे संबंधित है?
उत्तरःसंसद के भीतर पत्रकारों के बैठने के स्थान से।
प्रश्नः 76.समाचार के स्थान पर प्रयुक्त किया जाने वाला शब्द ‘खबर’ किस भाषा का है?
उत्तरःअरबी।
प्रश्नः 77.‘समाचार गतिशील साहित्य है। समाचार-पत्र समय के करघे पर इतिहास के बेलबूटेदार कपड़े बुनने वाले तकुए हैं।’ यह कथन किनसे संबंधित है?
उत्तरःप्रेमनारायण चतुर्वेदी से।
प्रश्नः 78.‘समाचार किसी अनोखी या असाधारण घटना की अविलंब सूचना को कहते हैं, जिसके बारे में लोग प्रायः पहले कुछ न जानते हों, किंतु जिसे तुरंत ही जानने की ज़्यादा से ज्यादा रुचि हो।’ यह कथन संबंधित है?
उत्तरःमानचेस्टर गार्डियन शब्दकोष से।
प्रश्नः 79.समाचार लेखों, समाचारों के लेखन तथा संपादन आदि से जुड़े व्यक्ति को क्या कहते हैं?
उत्तरःपत्रकार।
प्रश्नः 80.‘जर्नल’ शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच भाषा के किस शब्द से हुई है?
उत्तरःजर्नी।
प्रश्नः 81.फ्रेंच भाषा में ‘जर्नी’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तरःप्रतिदिन के कार्यों का विवरण।
प्रश्नः 82.एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के अनुसार इटालियन ‘अर्नल’ शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के किस शब्द से हुई है?
उत्तरःडियोना।
प्रश्नः 83.किस विधा के माध्यम से नीरस विषय को रोचक बनाकर प्रस्तुत किया जा सकता है?
उत्तरःलेख।
प्रश्नः 84.साधारणतया समाचार-पत्रों में किस प्रकार के समाचारों को सर्वाधिक महत्त्व दिया जाता है?
उत्तरःराजनीतिक समाचार।
प्रश्नः 85.समाचार-पत्र में खबरों के चयन तथा प्रकाशन के लिए कौन उत्तरदायी होता है?
उत्तरःसंपादक, उपसंपादक, संवाददाता।
प्रश्नः 86.भारत-पाक संबंधों में सुधार के लिए पाकिस्तान के शहर कराची में शीर्षस्थ राजनीतिज्ञों की बैठक को किस प्रकार के समाचार की श्रेणी में रखेंगे?
उत्तरःअंतर्राष्ट्रीय समाचार।
प्रश्नः 87.स्थानीय समाचारों के स्रोत कौन-से होते हैं?
उत्तरःकार्यालय संवाददाता, नगर संवाददाता, संवाद-सूत्र।
प्रश्नः 88.यदि संवाददाता द्वारा भेजा गया कोई समाचार स्पष्ट न हो, तो ऐसी स्थिति में एक कुशल उप-संपादक क्या करता है?
उत्तरःसंदेह दूर न होने की स्थिति में उस समाचार को छोड़ देता है।
प्रश्नः 89.किसे कॉपी संपादक भी कहते हैं?
उत्तरःउप-संपादक को।
प्रश्नः 90.वह संवाददाता जो छोटे कस्बे से समाचार भेजता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तरःलाइनर।
प्रश्नः 91.जिला मुख्यालय पर पूर्णकालिक पत्रकार के रूप में नियुक्त किया गया संवाददाता कौन-सा होता है?
उत्तरःफुलफ्लेज्ड।
प्रश्नः 92.समाचार-पत्रों के लिए कौन-सा दायित्व सर्वोपरि है?
उत्तरःसामाजिक दायित्व।
प्रश्नः 93.एक साधारण पाठक के लिए कौन-से समाचार महत्त्वपूर्ण होते हैं?
उत्तरःस्थानीय समाचार।
प्रश्नः 94. एक समाचार का अनिवार्य तत्व क्या-क्या है?
उत्तरःविशिष्टता, नवीनता तथा परिवर्तन।
प्रश्नः 95.किसी समाचार-पत्र में अधिकतर किस प्रकार के संपादकीय लिखे जाते हैं?
उत्तरःसमसामयिक संपादकीय।
प्रश्नः 96.पत्रकारिता में ‘छह ककार’ समाचार के किस भाग से संबंधित है?
उत्तरः इंट्रो।
प्रश्नः 97.किसी बड़ी घटना को अत्यंत संक्षिप्त तथा सीधे वाक्य में कहा जाता है तथा जिसका प्रथम अनुच्छेद एक शीर्षक जैसा लगे, ऐसे इंट्रो को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तरःकारतूस इंट्रो।
प्रश्नः 98.पीत पत्रकारिता (Yellow journalism) का संबंध किस प्रकार के समाचारों से है?
उत्तरःसनसनीखेज तथा उत्तेजनात्मक समाचार से।
प्रश्नः 99.टेब्लॉयड समाचार-पत्र किसे कहते हैं?
उत्तरःजो समाचार-पत्र पाँच कॉलम तथा छोटे आकार का हो।
प्रश्नः 100.बेल पत्रकारिता किससे संबंधित है?
उत्तरःदृष्टिहीनों से।
प्रश्नः 101.पत्रकारिता में ‘प्ले-अप’ का क्या अभिप्राय है?”
उत्तरःकिसी समाचार को महत्त्वपूर्ण ढंग से प्रकाशित करना।
प्रश्नः 102.पत्रकारिता में ‘नोज फॉर न्यूज’ (Nose for News) का क्या आशय है?
उत्तरःसमाचार के महत्त्व को शीघ्र पहचान लेना।
प्रश्नः 103.भारत के समाचार-पत्रों का पंजीयक (प्रेस रजिस्ट्रार) को अपनी रिपोर्ट प्रत्येक वर्ष किस तिथि के पूर्व देनी होती है?
उत्तरः 30सितंबर से पूर्व।
प्रश्नः 104.सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों के बारे में सूचना देनेवाली प्रमुख एजेंसी कौन है?
उत्तरःपीआईबी।
प्रश्नः 105.पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) किस माध्यम से अपनी सूचना पहुँचाता है?
उत्तरःप्रेस विज्ञप्तियाँ।
प्रश्नः 106.समाचार-पत्र में ‘बीट’ शब्द का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःसंवाददाता के समाचार संकलन करने का क्षेत्र।
प्रश्नः 107.किसी समाचार में ब्रेक लाइन का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःसमाचार के किसी भाग को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की सूचना देने वाली पंक्ति।
प्रश्नः 108.समाचार में ‘ब्रीफ’ शब्द का प्रयोग किसके लिए होता है?
उत्तरःसंक्षिप्त सामाचार के लिए।
प्रश्नः 109.समाचार में बाई लाइन (Byline) का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःकिसी समाचार के ऊपर दिया जानेवाला संवाददाता का नाम।
प्रश्नः 110.कॉलम रूल किसे कहते हैं?
उत्तरःदो कॉलमों के मध्य खड़ी पतली रेखा को।
प्रश्नः 111.समाचार-पत्र में कैप्सन का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःचित्र परिचय।
प्रश्नः 112.समाचार-पत्र में क्रेडिट लाइन का क्या अभिप्राय है?
उत्तरःसंवाद सूत्र का उल्लेख।
प्रश्नः 113.समाचार-पत्र में ‘क्रॉस लाइन’ किसे कहते हैं?
उत्तरःएक पंक्ति के लघु शीर्षक को।
प्रश्नः 114.किसी समाचार को किसी विशेष नीति, मत या उद्देश्य के अनुरूप प्रस्तुत करना क्या कहलाता है?
उत्तरःस्लॉट।
प्रश्नः 115.‘लीड’ शब्द किस कोटि के समाचारों के लिए प्रयुक्त होता है?
उत्तरःप्रथम कोटि के समाचारों के लिए।
प्रश्नः 116.वह समाचार जो मुख्य पृष्ठ के बाईं ओर ऊपर सबसे मोटे शीर्षक में दिया जाता है, वह समाचार क्या कहलाता है?
उत्तरःप्रथम लीड।
प्रश्नः 117.बॉक्स में प्रकाशित की जानेवाली खबरों में किस प्रकार के शीर्षक का उपयोग होता है?
उत्तरःशीर्षक ढका हुआ, काया ढका और शीर्षक खुला, शीर्षक और काया पूर्णरूपेण आवृत।
प्रश्नः 118.समाचार-पत्र के पृष्ठ का प्रिंट ऑर्डर देते समय किस बात का विशेष ध्यान रखना होता है?
उत्तरःडेड लाइन (दिनांक रेखा), महीना, वर्ष, पृष्ठ संख्या, शेषांश।
प्रश्नः 119.संपादकीय विभाग का कार्य क्या नहीं है?
उत्तरःसमाचार-पत्रों का वितरण।
प्रश्नः 120.‘लीड’ से संबंधित महत्त्वपूर्ण तत्व क्या हैं?
उत्तरःसमाचार की भीषणता, समाचार का व्यापक प्रभाव, समाचार का राजनीतिक महत्त्व।
प्रश्नः 121.किसी समाचार के संपादन के लिए जो पांडुलिपि मिलती है, उसे प्रेस की भाषा में क्या कहते हैं?
उत्तरःकॉपी।
प्रश्नः 122.विकासोन्मुख समाचार क्या होता है?
उत्तरःसमाचार एक के बाद एक कड़ियों के रूप में प्राप्त होते हैं।
प्रश्नः 123.बॉक्स में किस प्रकार की खबरें प्रकाशित की जाती हैं?
उत्तरःमानवीय रुचिवाले हास्यास्पद, अनोखे, भीषण, चुटिले तथा अप्रत्याशित खबरें।
प्रश्नः 124.जेम्स गोरडन बेनट ने किसे ‘आधा राजदूत तथा आधा गुप्तचर’ कहा है?
उत्तरःविशेष संवाददाता को।
प्रश्नः 125.समाचार सामान्यतया कितने प्वाइंट तक के टाइप में दिए जाते हैं?
उत्तरः10 से 12 प्वाइंट तक।
प्रश्नः 126.समाचार-पत्र के मुख्य पृष्ठ पर सबसे ऊपर आठ कॉलम में फैले हुए मोटे टाइप में जो शीर्षक दिया जाता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तरःपताका (Banner)।
प्रश्नः 127.समाचार-पत्र में ‘स्टोरी’ शब्द का अभिप्राय क्या है?
उत्तरःसमाचार।
प्रश्नः 128.समाचार-पत्र के किस पृष्ठ पर विज्ञापन देने की परंपरा नहीं है?
उत्तरःसंपादकीय पृष्ठ।
प्रश्नः 129.समाचार-पत्र का कौन-सा पृष्ठ सर्वाधिक गंभीर माना जाता है?
उत्तरःसंपादकीय पृष्ठ।
प्रश्नः 130.सामान्यतः किस दिन संपादकीय नहीं छापा जाता है?
उत्तरःरविवार।
प्रश्नः 131.भारत में संपादकीय को क्या कहा जाता है?
उत्तरःसमाचार की आवाज़।
प्रश्नः 132.संपादकीय का उद्देश्य क्या है?
उत्तरःसंपादकीय का उद्देश्य किसी विषय-विशेष पर अपने विचार पाठक तक पहुँचाना है।
प्रश्नः 133.संपादकीय लिखते समय सबसे पहले क्या तय करना चाहिए?
उत्तरःसंपादकीय का विषय ।
प्रश्नः 134.संपादकीय में घिसे-पिटे मुहावरों का प्रयोग क्या दर्शाता है?
उत्तरःसंपादक की शब्द दरिद्रता।।
प्रश्नः 135.दैनिक समाचार-पत्रों में संपादकीय पृष्ठ कहाँ होता है?
उत्तरःमध्य में।
प्रश्नः 136.संपादक मुख्य रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
उत्तरःपत्रमालिक के प्रति।
प्रश्नः 137.सामान्यतः संपादक के नाम पत्र कौन लिखते हैं?
उत्तरःजागरूक पाठक।
प्रश्नः 138.समाचार-पत्र का कौन-सा पृष्ठ को प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की मान्यता दिलाने में सहायक रहा है?
उत्तरःसंपादकीय पृष्ठ।
प्रश्नः 139.संपादकीय पृष्ठ पर क्या-क्या होता है?
उत्तरःसंपादकीय लेख, संपादक के नाम पत्र आदि।
जय हिन्द : जय हिंदी
-----------------------------
0 Comments