lata mangeshkar class 11 mcq | लता मंगेशकर mcq

lata mangeshkar class 11 mcq | लता मंगेशकर mcq

class-11 
वितान 
भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ 
लता मंगेशकर


 MCQ 


bhartiya gayikaon mein bejod lata mangeshkar mcq

पाठ पर आधारित प्रश्न


प्रश्न 1.“उस बीमारी में एक दिन मैंने सहज ही रेडियो लगाया और अचानक एक अद्वितीय स्वर मेरे कानों में पड़ा | स्वर सुनते ही मैंने अनुभव किया कि यह स्वर कुछ विशेष है,ऱोज का नहीं है |”

उपरोक्त कथन किसका है –

(अ) नूरजहाँ का 
(ब)विलायत खाँ का 
(स) कुमार गंधर्व का 
(द) लता मंगेशकर का

उत्तर : स 

प्रश्न 2.प्रस्तुत लेख किस गायिका के संबंध में हैं | किसके स्वर को लेख़क ने विशेष बताया है |

(अ) लता मंगेशकर के स्वर को 
(ब) नूरजहाँ के स्वर को
(स) श्रेया घोषाल के स्वर को 
(द) आशा भोंसले के स्वर को

उत्तर : अ 

प्रश्न 3.________________ की अज़ब गायकी का दूसरा स्वरूप लिए उन्हीं की बेटी को कोमल आवाज़ में सुनने का अनुभव हुआ |( उचित विकल्प से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)-

(अ) हृदयनाथ मंगेशकर 
(ब) दीनानाथ मंगेशकर
(स) लता मंगेशकर 
(द) कुमार गंधर्व

उत्तर : ब 

प्रश्न 4.विलायत खाँ किस वाद्य यंत्र के वादन के क्षेत्र में अपने पिता कि तुलना में बहुत आगे निकल गए ?

(अ) तबला वादन 
(ब) बाँसुरी वादन 
(स) सितार वादन 
(द) ढोलक वादन

उत्तर : स 

प्रश्न 5. लता के पहले प्रसिद्ध गायिका ___________का चित्रपट संगीत में अपना जमाना था, परंतु लता उससे आगे निकल गईं ।

(अ) नूरजहाँ 
(ब) आशा 
(स) श्रेया घोषाल 
(द) उपरोक्त तीनों

उत्तर : अ 

प्रश्न 6. लता के कारण _______संगीत को विलक्षण लोकप्रियता प्राप्त हुई है ,यही नहीं लोगों का _________ संगीत की ओर देखने का दृष्टिकोण भी एकदम बदला है |

(सही युग्म का विकल्प चुनें )

(अ) शास्त्रीय संगीत ,चित्रपट संगीत 
(ब) चित्रपट संगीत ,शास्त्रीय संगीत
(स) लोक संगीत ,शास्त्रीय संगीत 
(द) चित्रपट संगीत ,लोक संगीत

उत्तर : ब 

प्रश्न 7. कथन - आजकल घरों में सुनाई देने वाले बच्चों के गाने में बड़ा अंतर हो गया है | आजकल के नन्हे –मुन्हे भी स्वर में गुनगुनाते हैं | 
 कारण- लता इस जादू का कारण है |

(अ) कथन सही व कारण गलत है | 
(ब) कथन गलत व कारण सही है |
(स) कथन व कारण दोनों सही हैं  | 
(द) कथन व कारण दोनों गलत हैं  |

उत्तर : स

प्रश्न 8.चित्रपट संगीत के कारण सुंदर स्वर मालिकाएँ लोगों के कानों पर पड़ रही है |
रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है –

(अ) शब्दों का क्रमबद्ध समूह 
(ब) स्वरों का क्रमबद्ध समूह
(स) वर्णों का क्रमबद्ध समूह 
(द) गीतों का क्रमबद्ध समूह

उत्तर : ब 

9.चित्रपट संगीत की लोकप्रियता का क्या प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ रहा है ?

(अ) संगीत के विविध प्रकारों से परिचय 
(ब) सुरीलेपन की समझ का बढ़ना
(स) स्वर-ज्ञान में वृद्धि 
(द) उपरोक्त सभी प्रभाव

उत्तर : द 

प्रश्न 10. सामान्य श्रोता को अगर आज ________ की ध्वनिमुद्रिका (आवाज़) और _____ गायक की ध्वनिमुद्रिका सुनाई जाए तो वह लता की ध्वनिमुद्रिका ही पसंद करेगा |

(अ) शास्त्रीय गायक ,लता 
(ब) लोक गायक , लता
(स) लता ,चित्रपट 
(द) लता , शास्त्रीय 

उत्तर : द

प्रश्न 11.लता की गायिकी में किस प्रकार का ‘गानपन’ मौजूद है –

(अ) मिठास से भरा गानपन 
(ब) मस्त कर देने वाला गानपन
(स) स्वाभाविक अनुभव होने वाला गानपन 
(द) उपरोक्त सभी विशेषताओं से युक्त गानपन

उत्तर : द

प्रश्न 12.लता के गाने की निम्न में से कौन सी विशेषता नहीं है –

(अ) शास्त्रीय संगीत की जटिलता 
(ब) गानपन
(स) स्वरों की निर्मलता 
(द) नादमय उच्चार

उत्तर : अ 

प्रश्न 13.गीत के किन्हीं दो शब्दों का अंतर स्वरों के आलाप द्वारा बड़ी सुंदर रीति से भरना और दो शब्दों के विलीन होते-होते एक-दूसरे से मिल जाने को क्या कहते है ?

(अ) गानपन 
(ब) स्वरों की निर्मलता 
(स) स्वरलिपि 
(द) नादमय उच्चार

उत्तर : द 

प्रश्न 14.गाने का ऐसा अंदाज जो एक आम आदमी को भी भावविभोर कर दे | उसे क्या कहा जाता है?

(अ) गानपन 
(ब) स्वरों की निर्मलता 
(स) स्वरलिपि 
(द) नादमय उच्चार

उत्तर : अ 

प्रश्न 15. लता के गाने में कौनसा 'रस' विशेष प्रभावशाली रीति से व्यक्त होता है ?

(अ) शांत रस 
(ब) करुण रस 
(स) स्वरलिपि 
(द) नादमय उच्चार

उत्तर : ब

प्रश्न 16. लेखक के अनुसार मुग्ध श्रृंगार की अभिव्यक्ति हेतु लताजी ने किस प्रकार के गाने बड़ी उत्कटता से गाए हैं ?

(अ) विलंबितलय के गाने 
(ब) मध्यलय के गाने
(स) द्रुतलय के गाने 
(द) मध्य या द्रुतलय के गाने

उत्तर : द 

प्रश्न 17. ______शास्त्रीय संगीत का स्थायीभाव है वहीं _____ चित्रपट संगीत का मुख्य गुणधर्म है |

(अ) गंभीरता ,चपलता 
(ब) चपलता ,गंभीरता
(स) ताल ,लय 
(द) लय ,ताल

उत्तर : अ 

प्रश्न 18. चित्रपट संगीत की विशेषता निम्न में से कौनसी नहीं है –

(अ) चपलता 
(ब) गंभीरता 
(स) सुलभता व लोच 
(द) आसान लयकारी

उत्तर : ब 

प्रश्न 19. लता मंगेशकर के गीतों में किस का त्रिवेणी संगम  पाया जाता है?

(अ) स्वर ,लय और शब्दार्थ का 
(ब)स्वर ,लय और तान का 
(स) लय, तान और वाणी का 
(द) स्वर, शब्द और मधुरता का 

उत्तर : अ 

प्रश्न 20.“उस बीमारी में एक दिन मैंने सहज ही रेडियो लगाया और अचानक एक अद्वितीय स्वर मेरे कानों में पड़ा | स्वर सुनते ही मैंने अनुभव किया कि यह स्वर कुछ विशेष है ऱोज का नहीं है |

उपरोक्त कथन किसकी गायकी के विषय में है –

(अ) नूरजहाँ की
(ब)विलायत खाँ की 
(स) कुमार गंधर्व की
(द) लता मंगेशकर की

उत्तर : द 

प्रश्न 21. सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की गायकी की विशेषताओं को रेखांकित करते इस प्रस्तुत लेख के लेखक का क्या नाम है ?

(अ) आनंद यादव 
(ब) विलायत खाँ 
(स) मनोहर श्याम जोशी 
(द) कुमार गंधर्व

उत्तर : द

प्रश्न 22. लेखक ने प्रस्तुत लेख में किस घटना को हमारा परम सौभाग्य बताया है ?

(अ) संगीत के विषय में जानकारी प्राप्त होना | 
(ब) चित्रपट संगीत की लोकप्रियता का बढ़ना |
(स) लता जी जैसी अद्भुत गायिका का हम सभी के बीच होना 
(द) उपरोक्त सभी बातों को |

उत्तर : स 

प्रश्न 23.चित्रपट संगीत क्षेत्र की लता अनभिषिक्त सम्राज्ञी है |
प्रस्तुत पंक्ति में रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है ?

(अ) ताज सहित 
(ब) बेताज 
(स) अभिषेक सहित 
(द) उपरोक्त सभी

उत्तर : ब

प्रश्न 24. रूक्ष व निर्जल राजस्थान में पर्जन्य की याद दिलाने वाले गीत पहाड़ों की घाटियों में |
प्रस्तुत पंक्ति में रेखांकित शब्द का क्या अर्थ है ?

(अ) बादल 
(ब) पानी 
(स) परदेश 
(द) पर्वतों

उत्तर : अ 

प्रश्न 25. कुमार गंधर्व द्वारा रचित प्रस्तुत लेख का शीर्षक क्या है ?

(अ) गायिकाओं में प्रसिद्ध - लता मंगेशकर 
(ब) लता मंगेशकर
(स) गायिकाओं में बेजोड़ – लता मंगेशकर 
(द) भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ – लता मंगेशकर

उत्तर : द 

26. इस पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

क)  लता जी के व्यक्तित्व से परिचय कराना           
ख) संगीत की जानकारी देना
ग) संगीत का प्रचार करना                                 
 घ) उपर्युक्त सभी 

उत्तर : (क)

27.लेखक ने लता मंगेशकर जी को क्या उपाधि दी है ?

क) चित्रपट संगीत की बेताज स्वर साम्राज्ञी                 
 ख) स्वरकोकिला 
ग) सुर की रानी                                                    
घ) लय की साधिका

उत्तर : (क)

28.लता मंगेशकर के पिता का क्या नाम था ?

क)  पंडित दीनानाथ मंगेशकर                 
ख) पंडित सुधाकर मंगेशकर 
ग) पंडित आदित्यनाथ मंगेशकर         
घ) पंडित हृदय नाथ मंगेशकर 

उत्तर : (क)

29.लेखक कुमार गंधर्व ने लता की आवाज सबसे पहले कहाँ सुनी थी ?

क) टेलीविजन पर                           
ख) टेलीफोन पर 
ग) रेडियो पर                                   
घ) एक कार्यक्रम में

उत्तर : (ग) 

30.लता जी की प्रसिद्धि का कारण क्या है ?

क) स्वरों की कोमलता                   
ख) नादमय उच्चार          
ग) उनके गानों का गानपन (गानों में मधुरता)     
घ) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर : (ग)  

31.लता जी के स्वरों की विशेषता क्या हैं ?

क) रंजकता ,सुंदरता व कोमलता          
ख)कोमलता , निर्मलता व मुग्धता 
ग) मुग्धता, कोमलता, रंजकता         
घ) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर : ( ख)  

32.लेखक के अनुसार , लता ने कौन सी लय के गीत बड़ी उत्कृष्टता से गाये हैं ?

क) द्रुतलय
ख) मध्यम लय
ग) मंद लय                                
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : ( क)

33.सामान्यतया लता जी ने कौन - सी पट्टी में गीत गाए हैं ? 

क) नीची पट्टी में                            
ख) मध्यम पट्टी में 
ग) ऊँची पट्टी में                              
घ) उपर्युक्त सभी 

उत्तर : (ग) 

34.शास्त्रीय संगीत में ताल किस रूप में पाया जाता है ?

क) परिष्कृत रूप                        
ख) प्राथमिक 
ग) चपल                                    
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (क)  

35.चित्रपट संगीत का ताल कौन-सी अवस्था का होता है ?

क) द्वितीयक अवस्था                      
ख) परिष्कृत अवस्था 
ग) प्राथमिक अवस्था                      
घ) प्राकृतिक अवस्था

उत्तर : (ग) 

36.शास्त्रीय संगीत का स्थाई भाव क्या है ?

क) चपलता                                
ख) गंभीरता
ग) रंजकता                                 
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :  (ख)   

37.चित्रपट संगीत का मुख्य गुण-धर्म क्या है ?

क) जलदलय और चपलता            
ख) मंद लय और चपलता
ग)  मध्यम लय और गंभीरता            
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :  ( क)

38.चित्रपट संगीत में किसको अग्र स्थान दिया जाता है ?

क) रंजकता को                       
ख) सुर ताल को 
ग) राग को                             
घ) सुलभता व लोच को

उत्तर : (घ) 

39.चित्रपट संगीत में कितने तालों का उपयोग किया जाता हैं ?

क) आधे तालों का                     
ख) पूरे तालों का 
ग) परिष्कृत तालों का                  
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : ( क)

40.भारतीय फिल्मों में किस संगीत की धुनों का अधिक प्रयोग किया गया है ?

क) शास्त्रीय संगीत                        
ख) उपशास्त्रीय संगीत 
ग) लोक संगीत                              
घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर : (ग)

41.लता जी के गानों में “त्रिवेणी संगम” का क्या अर्थ हैं ?

क) गीत, वाद्य और नृत्य                      
ख) स्वर , लय व शब्दार्थ का संगम
ग) राग,ताल और लय का संगम           
घ) सुर लय और ताल का संगम 

उत्तर : (ख)

42.हमारे शास्त्रीय गायक किस प्रकार की वृत्ति वाले होते हैं ?

क) आत्मसंतुष्टि                            
ख) परमार्थ वृत्ति के 
ग) क और ख दोनों                        
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (क)

43.कृषि संबंधित गीतों को किस प्रकार की संगीत धुनों के अंतर्गत रखा जाता है ?

क) शास्त्रीय संगीत                       
ख) उपशास्त्रीय संगीत 
ग) लोक संगीत धुन                      
घ) उपर्युक्त सभी 

उत्तर : (ग)

44.लेखक के अनुसार गाने की सारी मिठास किसके कारण आती है ?

क) वाद्य यंत्रों के कारण                  
ख) मधुर आवाज के कारण 
ग) माइक के कारण                        
घ) रंजकता के कारण

उत्तर : (घ) 

45.लेखक के अनुसार लता जैसा गायक कलाकार कितने समय बाद पैदा होता है ?

क) वर्षों में एक बार                         
ख) हजारों वर्षों में एक बार
ग)  सदियों में एक बार                      
घ) कभी नहीं

उत्तर : ( ग)

46.लेखक के अनुसार हमारा क्या सौभाग्य है ?

क) लता जी के गाने सुनना                       
ख)लता मंगेशकर को साक्षात् देख पाना
ग) क और ख दोनों                   
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (ख)

47.चित्रपट संगीत में लता को अतुलनीय क्यों कहा गया है ?

क) फिल्मों में गाने के कारण
ख)  श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने वाले उनके स्वरों की निर्मलता , कोमलता व मधुरता के कारण
ग) प्रेम और श्रृंगार के गाने गाने के कारण
घ) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर : (ख)

48.चित्रपट संगीत क्षेत्र की लता “अनभिषिक्त साम्राज्ञी” हैं। यहाँ पर “अनभिषिक्त” का क्या अर्थ है ?

क)  बेताज (Uncrowned)                
ख) बिना पदवी के
ग) बिना मेहनत के                              
घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर : (क)

49.लेखक ने “चित्रपट संगीत का पर्याय” किसे माना है ?

क) आशा भोसले को                       
ख) नूरजहाँ को
ग) गीतादत्त को                             
घ) लता मंगेशकर को

उत्तर : ( घ)

50.चित्रपट संगीत का क्या अर्थ है ? 

क) एल्बम के संगीत को चित्रपट संगीत कहा जाता है।
ख) फिल्म / सिनेमा के संगीत को चित्रपट संगीत कहा जाता है।
ग) शास्त्रीय संगीत को चित्रपट संगीत कहा जाता है।
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (ख)

51.लेखक कुमार गंधर्व ने लता मंगेशकर जी को बेजोड़ गायिका क्यों कहा ?

क) लता जी की मधुर आवाज के कारण
ख) श्रृंगार रस के गानों को अच्छी तरह गाने के कारण
ग) उनके गानों में गानपन यानि मधुरता के कारण और उनके गानों की दुनिया भर में लोकप्रियता के कारण
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (ग)

52.लता मंगेशकरजी का जन्म कब हुआ था ? 

क) 26 दिसंबर 1930 (पटना)            
ख)28 सितंबर 1929 (इंदौर)
ग) 28 सितंबर 1930 ( इंदौर)            
घ) 27 सितंबर 1931 ( भोपाल)

उत्तर :  (ख)  

53.लता मंगेशकरजी की मृत्यु कब और कहाँ हुई? 

क) 6 फरवरी 2022 (मुंबई)            
ख) 8 फरवरी (अहमदाबाद)
ग) 10 जनवरी (दिल्ली)                  
घ) 6 फरवरी ( भोपाल)

उत्तर : ( क)


54. लता मंगेशकर के गुरु का क्या नाम था?

A . दीनानाथ मंगेशकर
B . तुलसीदास
C . गुलाम हैदर
D . सेवंती मंगेशकर

उत्तर: C

55. लता मंगेशकर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?

A . 1982
B . 1978
C . 1980
D . 1989

उत्तर: D

56. लता मंगेशकर का जन्म मध्य प्रदेश के किस शहर में हुआ था?

A . रतलाम
B . भोपाल
C . इंदौर
D . निम्न में से कोई नहीं

उत्तर: C

57. भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष में हुई थी?

A . 1960 ई
B . 1954 ई
C . 1956 ई
D . 1951 ई

उत्तर: B

58. लता मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष में की गयी थी?

A . 1989 ई
B . 1982 ई
C . 1980 ई
D . 1984 ई

उत्तर: D

59. सबसे पहले लता मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत भारत के राज्य ने की थी?

A . राजस्थान
B . मध्य प्रदेश
C . हरियाणा
D . पंजाब

उत्तर: B

60. लता मंगेशकर पुरस्कार 2020-21 से किसे सम्मानित किया गया?

A . साधना सरगम
B . आशा भोसले
C . उमा मंगेशकर
D . कोई नहीं

उत्तर: C

61. लता मंगेशकर को ( भारत रत्न ) से किस वर्ष सम्मानित किया गया था?

A . 2000
B . 2006
C . 2002
D . 2001

उत्तर: D

62. लता काफी समय से सक्रिय पार्श्व संगीत दृश्य से दूर थीं। उसने आखिरी गाना कौन सा रिकॉर्ड किया था? 

a) सौगंध मुझे इस मिट्टी की 
b) तु सुन ले  
c) रातां लाम्बिया 
d) रंग दे  बसंती 

उत्तर: A



जय हिन्द : जय हिंदी 
---------------------------

Post a Comment

2 Comments