jansanchar madhyam class 11 mcq | जनसंचार माध्यम class 11 mcq


इकाई-1 
जनसंचार माध्यम और लेखन
कक्षा-11

पाठ-1 
जनसंचार माध्यम

 MCQ 


1. भारत का पहला समाचार वाचक किसे माना जाता है?

A. वेदों को
B. देवर्षि नारद को
C. उपनिषदों को
D. मनु को

उत्तर: B. देवर्षि नारद को

2. धरती और देवलोक के बीच संवाद-सेतु कौन थे-

A. नारद
B. इंद्र
C. अग्निदेव
D. वायुदेव

उत्तर: A. नारद

3. महाभारत के युद्ध का विवरण सुनाया था-

A. विजय ने
B. संजय ने
C. विदुर ने
D. अश्वतथामा ने

उत्तर: B. संजय ने

4. देवर्षि नारद का वाद्य यंत्र था

A. सितार
B. वीणा
C. गिटार
D. इकतारा

उत्तर: B. वीणा

5. हमें जनसंचार के आधुनिक माध्यम प्राप्त हुए हैं

A. पुर्तगालियों से
B. फ्रांसीसियों से
C. अंग्रेज़ों से
D. डच लोगों से

उत्तर: C. अंग्रेज़ों से

6. समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविज़न, इंटरनेट आदि प्राप्त हुए हैं

A. उत्तर से
B. पश्चिम से
C. दक्षिण से
D. पूर्व से

उत्तर: B. पश्चिम से

7. मानव जीवन अब संभव नहीं है

A. संचार के बिना
B. सैर के बिना
C. गप्पों के बिना
D. पढ़ाई के बिना

उत्तर: A. संचार के बिना

8. जनसंचार माध्यमों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है

A. पक्षियों पर
B. पशुओं पर
C. सभी प्राणियों पर
D. लोगों पर

उत्तर: D. लोगों पर

9. सबसे बेहतर संचार करने की क्षमता और कुशलता है

A. पक्षियों की
B. मनुष्य की
C. पशुओं की
D. इनमें से किसी की भी नहीं

उत्तर: B. मनुष्य की

10. टेलीफ़ोन, इंटरनेट, फ़ैक्स, समाचार-पत्र, रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा आदि विभिन्न माध्यम हैं-

A. संचार के
B. जनसंचार के
C. संचार और जनसंचार के
D. इनमें से किसी के नहीं

उत्तर: C. संचार और जनसंचार के

11. संचार माध्यमों के विकास के कारण कौन-सी दूरियाँ कम हो रही हैं?

A. ऐतिहासिक
B. वैज्ञानिक
C. भौगोलिक
D. राजनीतिक

उत्तर: C. भौगोलिक

12. टेलीविजन पर देखे गए क्रिकेट मैच को कहते हैं

A. सीधा प्रसारण
B. प्रत्यक्ष प्रसारण
C. परोक्ष प्रसारण
D. हवाई प्रसारण

उत्तर: A. सीधा प्रसारण

13. आधुनिक जीवन की कल्पना किसके बिना नहीं की जा सकती?

A. अच्छे खान-पान के
B. आधुनिक वेश-भूषा
C. भव्य भवनों के
D. संचार और जनसंचार के

उत्तर: D. संचार और जनसंचार के

14. 'संचार' शब्द की उत्पत्ति जिस धातु से हुई है, वह है-

A. चर
B. चार
C. संचा
D. संच

उत्तर: B. चार

15. 'संचार' का अर्थ है-

A. चलना
B. गणना करना
C. समाचार देना
D. समझाना

उत्तर: A. चलना

16. किस संचारशास्त्री के अनुसार संचार अनुभवों की साझेदारी है-

A. बेलग्राम
B. एडीसन
C. विल्बर श्रैम
D. मार्कोनी

उत्तर: C. विल्बर श्रैम

17. प्राप्त संदेश का कूट वाचन कौन करता है?

A. प्राप्तकर्ता
B. संदेश वाहक
C. संदेश प्रसारक
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: A. प्राप्तकर्ता

18. प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझने की कोशिश है-

A. डीकोडिंग
B. एनकोडिंग
C. एमकोडिंग
D. रिकोडिंग

उत्तर: A. डीकोडिंग

19. फीडबैक के अनुसार संदेश में सुधार कौन करता है-

A. संचारक
B. प्रसारक
C. विचारक
D. प्रचारक

उत्तर: A. संचारक

20. संचार की प्रक्रिया को किससे बाधा पहुँचती है-

A. भीड़ से
B. महंगाई से
C. शोर से
D. लड़ाई-झगड़े से

उत्तर: C. शोर से

21.संचार प्रक्रिया में प्राप्त कर्ता की प्रतिक्रिया को कहते हैं

A. फीडबैक
B. फ़ीड
C. फ़ीड लैट
D. फ़ीड फारवर्ड

उत्तर: A. फीडबैक

22. सांकेतिक संचार है

A. इशारे से बुलाना
B. साथ ले जाकर समझाना
C. लिखकर समझाना
D. पढ़कर सुनाना

उत्तर: A. इशारे से बुलाना

23. कक्षा समूह में आपसी विचार-विमर्श संचार के किस प्रकार का उदाहरण है?

A. अंत: वैयक्तिक संचार
B. अंतर वैयक्तिक संचार
C. जनसंचार
D. समूह संचार

उत्तर: D. समूह संचार

24. जन संचार का अंग्रेज़ी रूपांतरण है-

A. Public Communication
B. Mass Communication
C. Personal Communication
D. People Communication.

उत्तर: B. Mass Communication

25. नियंत्रण, अभिव्यक्ति, सूचना, सामाजिक संपर्क, मनोरंजन, निगरानी आदि जनसंचार के हैं

A. तत्व
B. कार्य
C. गुण
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: B. कार्य

26. सरकार और संस्थाओं के कामकाज पर निगरानी रखने का कार्य करता है-

A. जनसंचार
B. लोक संचार
C. समूह संचार
D. अंत: वैयक्तिक संचार

उत्तर: A. जनसंचार




 संक्षिप्त प्रश्न-उत्तर 

प्रश्नः 1.आजादी के समय के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं के विषय में बताइए।
उत्तरःकेसरी, हिन्दुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप, विशाल भारत आदि।

प्रश्नः 2. भारत में जनसंचार का इतिहास किस काल में मिल सकता है?
उत्तरः पौराणिक काल।

प्रश्नः 3. प्राचीन काल में संदेश किस तरह दिए जाते थे?
उत्तरः शिलालेखों पर लेख अंकित करके।

प्रश्नः 4. भारतीय संचार के लोक माध्यम बताइए।
उत्तरःभीमबेटका के गुफाचित्र, कठपुतली, लोकनाटक आदि।

प्रश्नः 5.लोकनाटकों के प्रकार बातइए।
उत्तरः कथावाचन, बाउल, सांग, रागनी, तमाशा, लावनी, नौटंकी, जात्रा, गंगा-गौरी, यक्षगान।

प्रश्नः 6.जनसंचार के आधुनिक माध्यम कौन-कौन-से हैं?
उत्तरःरेडियो, टी.वी., समाचार पत्र, सिनेमा, इंटरनेट आदि।

प्रश्नः 7.जनसंचार में प्रिंट मीडिया का क्या महत्त्व है?
उत्तरःजनसंचार की सबसे मज़बूत कड़ी प्रिंट मीडिया है। यह माध्यम वाणी को शब्दों के रूप में रिकार्ड करता है और शब्द स्थाई होते हैं।

प्रश्नः 8.पत्रकारिता के पहलओं के बारे में बताइए।
उत्तरःपत्रकारिता के तीन पहलू हैं-पहला-समाचारों को संकलित करना, दूसरा उन्हें संपादित कर छपने लायक बनाना तथा तीसरा उसे पत्र या पात्रिका के रूप में छापकर पाठक तक पहुँचाना।

प्रश्नः 9.भारत में पहला अखबार कौन-सा था?
उत्तरःबंगाल गजट (1780)।

प्रश्नः 10.हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र कौन-सा था?
उत्तरःपं. जुगल किशोर शुक्ल द्वारा संपादित उदंत मार्तंड (1876-80)।

प्रश्नः 11.हिंदी भाषा के प्रारंभिक दौर में किन विद्वानों ने योगदान दिया?
उत्तरःभारतेंदु हरिश्चंद्र, महात्मा गांधी, तिलक, मदनमोहन मालवीय, गणेश शंकर विद्यार्थी, माखनलाल चतुर्वेदी, रामवृक्ष बेनीपुरी, बालमुकुंद गुप्त आदि।

प्रश्नः 12.इंटरनेट क्या है?
उत्तरःयह एक ऐसा माध्यम है जिसमें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टी.वी., सिनेमा आदि सभी के गुण विद्यमान हैं।

प्रश्नः 13.भारत की आजादी में पत्रकारिता का क्या लक्ष्य था?
उत्तरःस्वाधीनता की प्राप्ति।

प्रश्नः 14.आजादी के बाद पत्रकारिता के चरित्र में क्या परिवर्तन आया?
उत्तरःपत्रकारिता विशुद्ध व्यवसाय बन गया।

प्रश्नः 15.किन्ही दो प्रमुख हिंदी अखबारों के नाम बताइए।
उत्तरःजनसत्ता, पंजाब केसरी।

प्रश्नः 16.रेडियो का आविष्कार कब हआ?
उत्तरः1895 में, इटली के इंजीनियर जी. मार्कोनी।

प्रश्नः 17.विश्व का पहला रेडियो स्टेशन कब व कहाँ खुला?” ।
उत्तरः1892 में अमेरिकी शहर पिट्सबर्ग, न्यूयार्क व शिकागो में विश्व के शुरुआती रेडियो स्टेशन खुले।

प्रश्नः 18.ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
उत्तरः1936 ई. में।

प्रश्नः 19.रेडियो का माध्यम क्या है?
उत्तरःध्वनि।

प्रश्नः 20.एफ. एम. रेडियो की शुरुआत कब हुई?
उत्तरः1993 में।

प्रश्नः 21.रेडियो की पहुँच कितने प्रतिशत आबादी तक है?
उत्तरः96 प्रतिशत।

प्रश्नः 22.गांधी जी ने रेडियो को अद्भुत शक्ति क्यों कहा था?
उत्तरःरेडियो की तात्कालिकता, घनिष्ठता व प्रभाव के कारण गांधी जी ने इसे अद्भुत शक्ति कहा था।

प्रश्नः 23.टेलीविजन में किन-किन माध्यमों का मिलन होता है?
उत्तरःशब्द, ध्वनि व दृश्य।

प्रश्नः 24.विश्व में टेलीविजन कार्यक्रम कब शुरू हुए?
उत्तरः1927 ई. में, अमेरिका।

प्रश्नः 25.भारत में टी. वी. की शुरुआत कब हुई तथा इसका उद्देश्य क्या था?
उत्तरःभारत में टी.वी. की शुरुआत 15 सितम्बर, 1959 को यूनेस्को की सहायता से हुई। इसको उद्देश्य शिक्षा और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

प्रश्नः 26.दूरदर्शन आकाशवाणी से कब अलग हुआ?
उत्तरः1 अप्रैल, 1976 ।

प्रश्नः 27.आधुनिक टी.वी. चैनलों के नाम बताइए।
उत्तरःसी.एन.एन, बी.बी.सी., आज तक, जी न्यूज, आदि।

प्रश्नः 28.अत्यधिक चैनलों के आने से क्या परिणाम हुआ?
उत्तरःअत्यधिक चैनलों के आने से टेलीविजन समाचार को निष्पक्षता व ताजगी मिली, परंतु पत्रकारिता के मूल्यों व नैतिकता का पतन हुआ।

प्रश्नः 29.सिनेमा का आविष्कार किसने किया?
उत्तरःसिनेमा का आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन ने 1883 में किया।

प्रश्नः 30.विश्व की सबसे पहली फिल्म कौन-सी थी?
उत्तरःद अराइवल ऑफ ट्रेन (1894, फ्रांस)।

प्रश्नः 31.भारत में पहली मूक फिल्म किसने बनाई?
उत्तरःभारत में पहली मूक फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ (1913) दादा साहब फाल्के ने बनाई।

प्रश्नः 32.भारत की पहली बोलती फिल्म कौन-सी थी?
उत्तरःआलम आरा (1931)।

प्रश्नः 33.हिंदी के प्रसिद्ध फिल्मकार बताइए।
उत्तरःपृथ्वीराज कपूर, महबूब खान, गुरुदत्त, सत्यजीत राय आदि।

प्रश्नः 34.सत्तर के दशक तक भारतीय सिनेमा की विचारधारा कैसी थी?
उत्तरःप्रेम, फंतासी व कभी न हारने वाले सुपर नैचुरल हीरो की परिकल्पना।

प्रश्नः 35.समानांतर सिनेमा क्या था?
उत्तरःआठवें दशक में लोगों में जागरूकता फैलाने व यथार्थपरक जीवन को व्यक्त करने वाले सिनेमा को समानांतर सिनेमा कहा जाता था।

प्रश्नः 36.नवें दशक से हिंदी फिल्मों ने कैसा स्वरूप ग्रहण किया?
उत्तरःनवें दशक से हिंदी फिल्मों का केंद्र रोमांस, हिंसा, सेक्स व एक्शन हो गया। मुनाफा कमाना फिल्मकार का मुख्य उद्देश्य बन गया है।

प्रश्नः 37.जनसंचार के दुष्प्रभाव बताइए।

उत्तरःजनसंचार के माध्यम खासतौर पर टी.वी. व सिनेमा ने लोगों को काल्पनिक दुनिया की सैर कराई है। ये आम जीवन से दूर हो जाते हैं तथा व्यसनी हो जाते हैं। ये पलायनवादी प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं।ये समाज में अश्लीलता व असामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देते हैं। समाज के कमजोर वर्गों को कम महत्त्व दिया जाता है। अनावश्यक मुद्दों को उछाला जाता है।

प्रश्नः 38.जनसंचार माध्यमों का आम जीवन पर क्या प्रभाव है?
उत्तरःजनसंचार माध्यमों का आम जीवन पर बहुत प्रभाव है। इनसे सेहत, अध्यात्म, दैनिक जीवन की ज़रूरतें आदि पूरी होने लगी हैं। ये हमारी जीवन शैली को प्रभावित कर रहे हैं।

प्रश्नः 39.लोकतंत्र में जनसंचार माध्यमों का प्रभाव बताइए।
उत्तरःलोकतंत्र में जनसंचार माध्यमों ने जीवन को गतिशील व पारदर्शी बनाया है। यह सूचनाओं व जानकारियों का आदान-प्रदान करता है। इसके माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श व बहस होती है, जो सरकार की कार्यशैली पर अंकुश रखती है।



 पाठ से संवाद 



प्रश्नः 1. इस पाठ में विभिन्न लोक-माध्यमों की चर्चा हुई है। आप पता लगाइए कि वे कौन-कौन-से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं? अपने क्षेत्र में प्रचलित किसी लोकनाट्य या लोक माध्यम के किसी प्रसंग के बारे में जानकारी हासिल कर उसकी प्रस्तुति के खास अंदाज़ के बारे में भी लिखें।

उत्तरः पाठ में अनेक लोकमाध्यमों की चर्चा हुई है। भारत में प्रागैतिहासिक काल के भीमबेटका के गुफा चित्र मिले हैं। कठपुतली, लोकनाट्य की विभिन्न शैलियाँ, विविध नाट्यरूप यक्षगान, सांग, रागिनी, तमाशा, जाण, गंगा-गौरी, बाउल, कथावाचन आदि प्रचलित हैं। हरियाणा में सांग, रागिनी, उत्तर प्रदेश में कथावाचन, नौटंकी, कर्नाटक में यक्षगान की समृद्ध परंपरा है। हरियाणा में ‘रागिनी’ का सर्वाधिक प्रचलन है। इसमें घड़े, चिमटे का प्रयोग किया जाता है। गायक ऊँची आवाज में हाव-भाव के जरिए अपनी बात कहता है। वे मानवीय सुख-दुख की कथाओं को कहते हैं।

प्रश्नः 2. आज़ादी के बाद भी हमारे देश के सामने बहुत सारी चुनौतियाँ हैं। आप समाचारपत्रों को उनके प्रति किस हद तक संवेदनशील पाते हैं?

उत्तरः आज़ादी के बाद भारत के सामने नई तरह की चुनौतियाँ आईं। आतंकवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार, नशा, महंगाई, बेरोज़गारी आदि अनेक समस्याओं से देश को जूझना पड़ रहा है। इस संघर्ष में समाचारपत्रों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। अखबारों ने हर पक्ष को उठाया। अनेक महत्त्वपूर्ण फैसले अखबारों के आवाज उठाने पर ही हुए हैं। अखबारों ने सरकारी नीतियों की जमकर आलोचना की। संसाधनों के दोहन पर लोगों की कठिनाइयों को प्रमुखता दी।

प्रश्नः 3. टी०वी० के निजी चैनल अपनी व्यावसायिक सफलता के लिए कौन-कौन-से तरीके अपनाते हैं? टी.वी. के कार्यक्रम से उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तरः टी०वी० के निजी चैनल अपनी व्यावसायिक सफलता के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाते हैं –

  • भय, जिज्ञासा, रोमांच के कार्यक्रम पेश करना।
  • धारावाहिकों को लंबा करना
  • आभासी दुनिया की रचना करना
  • हास्य के नाम पर फूहड़ता उत्पन्न करना।


आज चैनल धन व लोकप्रियता कमाने के लिए लोभ, सनसनी आदि का इस्तेमाल करते हैं। ‘बिग बॉस’ में स्तरहीन लोगों का प्रवेश ‘कपिल शर्मा शो’ की फूहड़ कामेडी आदि इसी तरह के कार्यक्रम हैं।

प्रश्नः 4. इंटरनेट पत्रकारिता ने दुनिया को किस प्रकार समेट लिया है, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

उत्तरः इंटरनेट जनसंचार का नवीनतम साधन है। इसने विश्व को गाँव बना दिया है। इसके जरिए कोई व्यक्ति दुनिया के किसी जगह, व्यक्ति या घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। दुनिया हर व्यक्ति की पहुँच में है। इसके जरिए वे बहस में भाग ले सकते हैं तथा विचार-विमर्श कर सकते हैं।

प्रश्नः 5.किन्हीं दो हिंदी पत्रिकाओं के समान अंकों को (समान अवधि के) पढ़िए और उनमें निम्न बिंदुओं के आधार पर तुलना कीजिए –

  • आवरण पृष्ठ
  • अंदर के पृष्ठों की साज-सज्जा
  • सूचनाओं का क्रम
  • भाषा-शैली


उत्तरः

दैनिक भास्कर समूह द्वारा प्रकाशित ‘अहा! जिंदगी’ तथा ‘मुक्तांचल’ पत्रिका का अंक पढ़ा। इनकी तुलना निम्नलिखित है –


आवरण पृष्ठ

दोनों पत्रिकाओं का आवरण पृष्ठ आकर्षक है। अहा! जिंदगी नवीनतम विषयों को छूती है तो ‘मुक्तांचल’ पत्रिका साहित्यिक अभिरुचि को दर्शाती है।

अंदर के पृष्ठों की साज-सज्जा

‘अहा! जिंदगी’ पत्रिका में 86 पृष्ठ हैं और सभी में सुंदर चित्रों के साथ आलेख हैं। आलेख अलग-अलग विषयों से संबंधित है जबकि ‘मुक्तांचल’ पत्रिका में शोधलेख, कविता, कहानी आदि हैं। इनमें चित्रों का अभाव है।

सूचनाओं का क्रम

दोनों पत्रिकाओं में विषय सूची के अनुरूप लेख दिए गए हैं।

भाषाशैली

दोनों पत्रिकाओं की भाषाशैली अपने विषय के अनुरूप है। ‘मुक्तांचल’ की भाषा साहित्यिक व गंभीर है जबकि ‘अहा! जिंदगी’ पत्रिका की भाषा आम पाठक के लिए है।

प्रश्नः 6. निजी चैनलों पर सरकारी नियंत्रण होना चाहिए अथवा नहीं? पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।

उत्तरः पक्ष-निजी चैनलों पर सरकारी नियंत्रण होना चाहिए क्योंकि निजी चैनल किसी-न-किसी कारोबारी हित से जुड़े होते हैं। वे एक पक्षीय खबरें देते हैं। वे जनहित की उपेक्षा करके खास वर्ग को तवज्जो देते हैं। विदेशी पूँजीपतियों के चैनल अपसंस्कृति फैलाते हैं। अतः इन पर सरकारी नियंत्रण अवश्य होना चाहिए। विपक्ष में-निजी चैनलों पर सरकारी नियंत्रण नहीं होना चाहिए। सरकार हमेशा अपना गुणगान करती है। वह आम आदमी की समस्याओं को नहीं सुनती। अधिकारी भ्रष्टाचार के कारण स्तरहीन कार्यक्रमों को प्रसारित करते हैं। उनमें नवीनता नहीं होती। जनता को वास्तविकता का पता नहीं लगने दिया जाता है। निजी चैनल प्रतिस्पर्धा के कारण नई-नई चीजें लेकर आते हैं। वे सरकारी कुनीतियों को जनता व सरकार के सामने लाते हैं।

प्रश्नः 7. नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। उनके सामने सही या गलत का निशान लगाते हुए उसकी पुष्टि के लिए उदाहरण भी दीजिए –

  • (क) संचार माध्यम केवल मनोरंजन के साधन हैं।
  • (ख) केवल तकनीकी विकास के कारण संचार संभव हुआ, इससे पहले संचार संभव नहीं था।
  • (ग) समाचार पत्र और पत्रिकाएँ इतने सशक्त संचार माध्यम हैं कि वे राष्ट्र का स्वरूप बदल सकते हैं।
  • (घ) टेलीविज़न सबसे प्रभावशाली एवं सशक्त संचार माध्यम है।
  • (ङ) इंटरनेट सभी संचार माध्यमों का मिला-जुला रूप या समागम है।
  • (च) कई बार संचार माध्यमों का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।


उत्तरः

(क) संचार माध्यम केवल मनोरंजन के साधन हैं।

(ख) केवल तकनीकी विकास के कारण संचार संभव हुआ, इससे पहले संचार संभव नहीं था।

(ग) समाचार पत्र और पत्रिकाएँ इतने सशक्त संचार माध्यम हैं कि वे राष्ट्र का स्वरूप बदल सकते हैं।

(घ) टेलीविज़न सबसे प्रभावशाली एवं सशक्त संचार माध्यम है।

(ङ) इंटरनेट सभी संचार माध्यमों का मिला-जुला रूप या समागम है।

(च) कई बार संचार माध्यमों का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।





जय हिन्द : जय हिंदी 
--------------------------------

Post a Comment

0 Comments