patang class 12 pdf
महत्त्वपूर्ण बिंदु
- मौसम एवं ऋतुओं की जानकारी |
- देसी व अंग्रेजी महीनों की जानकारी |
- कविता में मह्त्त्वपूर्ण अलंकार, प्रतीक, बिम्ब जैसे –आंखों जैसा लाल सेवेरा, शरद आया पुलों को पार करते हुए ।
- पतंग बच्चों की उमंग का रंग-बिरंगा सपना है जिनके जरिए वे आसमान की ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं तथा उसके पार जाना चाहते हैं।
- बिम्बात्मक शैली का प्रयोग ।
- बाल- चेष्टा का अनूठा वर्णन।
- शरद- ऋतु का मानवीकरण ।
सौन्दर्य बोध प्रश्न
जन्म से ही लाते हैं अपने साथ कपासदिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुएऔर भी निडर होकर सुनहले सूरज के सामने आते हैंछतों को और भी नरम बनाते हुएजब वे पेंग भरते हुए चले आते हैंदाल की तरह लचीले वेग से अक्सर
1- ‘जन्म से ही लाते हैं अपने साथ कपास’ इस पंक्ति की भाषा की विशेषता बताइए .
उत्तर : मानक हिंदी भाषा, प्रतीकों का सुंदर प्रयोग, सरल शब्दावली.
2- पंक्ति में प्रयुक्त लाक्षणिक अर्थ बताइए .
उत्तर: कपास का प्रयोग विशिष्ट है| यह बच्चों के शरीर के सुकोमल, लोच, नरमी, सहनशीलता और शक्ति की और संकेत करता है| बच्चों का शरीर, त्वचा, भाव सभी कुछ अनंत कोमलता से युक्त होता है| कपास बच्चों की कोमलता का प्रतीक है.
3- सुनहला सूरज किसका प्रतीक है ?
उत्तर: सुनहले सूरज से तात्पर्य सूरज जैसे तेज़ प्रकाश से युक्त उत्साह से भरे हुए, निडर .
काव्यांश
सबसे तेज बौछारें गयीं भादों गयासवेरा हुआखरगोश की आँखों जैसा लाल सवेराशरद आया पुलों को पार करते हुएअपनी नयी चमकीली साईकिल तेज चलाते हुएघंटी बजाते हुए जोर-जोर सेचमकीले इशारों से बुलाते हुएपतंग उड़ाने वाले बच्चों के झुण्ड कोचमकीले इशारों से बुलाते हुए औरआकाश को इतना मुलायम बनाते हुएकि पतंग ऊपर उठ सके
(क) प्रातः काल की तुलना किससे की गयी है और क्यों ?
उत्तर : खरगोश की लाल आँखों से , रंग व चमक की समानता के कारण .
(ख) शरद के आने की तुलना किससे की गयी है और क्यों ?
उत्तर : साइकिल चलाते बच्चे से, क्योंकि शरद में बच्चे के समान उत्साह बना रहता है और वह तेजी से आता है तथा चमकीला है.
(ग) आकाश को मुलायम बनाने से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : बच्चों की कोमलता के कारण. बच्चे इतने कोमल होते हैं कि उनके प्रभाव से आकाश भी कोमल प्रतीत होने लगता है.
(घ) काव्यांश में चित्रित प्रकृति सौंदर्य का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए.
उत्तर : चमकीला आसमान, धूप की चमक, शीतल मंद हवा, साफ़ हवा.
patang class 12 question answer
patang class 12 prashnottar
Q&A
1. ‘सबसे तेज़ बौछारें गयी भादो गया’ के बाद प्रकृति में जो परिवर्तन कवि ने दिखाया है , उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए .
उत्तर : कवि ने इन पंक्तियों में मौसम में होने वाले परिवर्तन को दर्शाया है | भादो वर्षा ऋतु का अंतिम महीना होता है | इस मौसम में आकाश में बादलों के छाये रहने से अँधेरा बना रहता है तथा वर्षा होती रहती है परन्तु इसके बाद जैसे ही शरद ऋतु का आगमन होता है आकाश एकदम साफ़ स्वच्छ और उजला हो जाता है | सवेरे के समय आकाश में लालिमा छाई रहती है जो खरगोश की आँखों जैसी लगती है तथा मौसम एकदम खुशनुमा हो जाता है .
2. ‘जन्म से ही वे लाते हैं अपने साथ कपास’ – कपास के बारे में सोचें की कपास से बच्चों का क्या सम्बन्ध बन सकता है?
उत्तर : कपास की तरह ही बच्चे भी जन्म से ही कोमल और मुलायम होते हैं | बच्चों के सपने कपास से बनी डोर के सामान होते हैं ,जो पतंग की तरह ऊँची उड़ान भरते हैं |बच्चे कपास की तरह कोमल आकर्षक और लचीले होते हैं लचीलेपन के कारण ही वो एक छत से दूसरी छत पर आसानी से छलांग लगा लेते हैं साथ ही उनकी भावनाएँ भी कपास के सामान स्वच्छ होती हैं यही कारण है की इन दोनों में समानता बताई गयी है |
3. ‘रोमांचित शरीर का संगीत’ के जीवन की लय से क्या सम्बन्ध है?
उत्तर : जब व्यक्त किसी कार्य को करने के लिए उत्साहित होता है तो उस कार्य में आने वाली सभी बाधाएँ आसानी से पार कर लेता है | व्यक्ति अपने जीवन में जितना रोमांचित होगा उतना ही कार्य के प्रति तन्मयता आती है | बच्चे भी पतंग उड़ाते समय बहुत उत्साहित और रोमांचित होते हैं इसी कारण छतों के किनारे से गिरने का डर उनको नही होता यदि व्यक्ति के जीवन में रोमांच भरा होता है तो उसके जीवन में उमंगो की एक लहर बनी होती है जो उसके जीवन को लय ताल प्रदान करती है और वो अपने जीवन के लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेता है .
4.पृथ्वी का प्रत्येक कोना बच्चों के पास स्वत: कैसे आ जाता है ?
उत्तर :- जब बच्चे पतंग उड़ाते है तो वे सब कुछ भूल जाते हैं और वो चाहते हैं की उनकी पतंग सबसे ऊंची उड़े और पतंग उड़ाते वक़्त वो भूल जाते हैं की वो कहाँ भाग रहे हैं और पतंग की रंगीन दुनिया में खो जाते हैं , इसीलिए पृथ्वी का प्रत्येक कोना उनके लिए अपने आप सिमटता चला जाता है | इसी कारण से कहा गया है कि पृथ्वी का प्रत्येक कोना बच्चों के पास स्वतः आ जाता है .
patang class 12 summary
patang class 12 parichay
पतंग कविता के कवि आलोक धन्वा जी है। सावन और भादो माह में आसमान घने काले बादलों से ढका रहता हैं जिस कारण समय-समय पर रिमझिम बरसात होती रहती हैं। मगर शरद ऋतु के आते ही प्रकृति और आसमान दोनों ही एकदम साफ , स्वच्छ व निर्मल हो जाते हैं। बच्चों के दिल भी एक नये उत्साह व उमंग से भर जाते है और वो अपनी रंग-बिरंगी पतंगों लेकर अपने-अपने घरों की छतों में पहुंच जाते हैं।
अपनी बाल सुलभ कल्पनाओं व उम्मीदों के जैसे ही वो अपनी पतंग की डोर को खींच कर उसे भी आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। पतंग के पीछे दौड़ते-भागते बच्चों का शरीर भी उनके मन जैसा ही कोमल व लचीला होता है।
पतंग उड़ाने के लिए इधर उधर दौड़ते-भागते बच्चों को यह भी पता नहीं रहता है कि उनके नीचे की जमीन कितनी कठोर है या वो पतंग की डोर खींचते-खींचते छत के एकदम किनारे तक पहुंच गए हैं जहां से वो नीचे भी गिर सकते हैं।
लेकिन उनका पूरा ध्यान अपनी उस पतंग पर ही रहता है जो आसमान की ऊंचाइयों पर लहरा- लहरा कर उनके दिलों को एक नये उत्साह , उमंग व खुशी से भर देती हैं और उनकी बाल सुलभ – कल्पनाओं को साकार करती है।
इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताने की कोशिश की है कि बच्चों का पतंग से कितना गहरा नाता होता है।
patang class 12 vyakhya
patang class 12 bhavarth
1
सबसे तेज़ बौछारें गयीं भादों गयासवेरा हुआख़रगोश की आँखों जैसा लाल सवेराशरद आया पुलों को पार करते हुएअपनी नयी चमकीली साइकिल तेज़ चलाते हुएघंटी बजाते हुए ज़ोर-ज़ोर सेचमकीले इशारों से बुलाते हुएपतंग उड़ाने वाले बच्चों के झुंड को
patang class 12 vyakhya
patang class 12 bhavarth
भावार्थ
उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि सावन और भादो का महीना बीत गया। उसी के साथ ही तेज बारिश का मौसम भी बीत गया हैं। चूंकि सावन- भादो के महीनों में आसमान पर अधिकतर बादल छाये रहते हैं। इसीलिए सूरज की किरणें धरती पर कम ही पड़ती हैं।
यानि सूरज भी बादलों के पीछे छुप कर हमसे लुका-छुपी का खेल खेलते हैं। लेकिन जैसे ही शरद ऋतु आती हैं तो आसमान एकदम साफ , स्वच्छ व निर्मल हो जाता हैं। और सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है।
उस वक्त कवि को ऐसा महसूस होता है जैसे कि अंधेरी रात बीत गई और सुहानी सुबह हो गयी हैं। और शरद ऋतु की उस सुहानी सुबह में आकाश में छाई लालिमा को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे वो खरगोश की लाल-लाल आंखों हों अर्थात शरद ऋतु में आकाश में छाई हुई लालिमा खरगोश की आँखों की भांति लाल दिखाई दे रही हैं।
पिछले साल की शरद ऋतु से इस साल की शरद ऋतु के आने तक , बीच में कई और ऋतुएँ भी आयी और गई । कवि ने उन सभी ऋतुओं को “पुल” का नाम दिया हैं। और शरद ऋतु में दोपहर के समय जब आसमान में सूरज की किरणें चारों ओर फैल कर एकदम चमकीली दिखाई देती है तो कवि को वो किसी “साइकिल” की भाँति प्रतीत होती हैं।
इसीलिए कवि कहते हैं कि शरद ऋतु किसी छोटे बच्चे की तरह कई सारे पुलों को पार करते हुए , अपनी चमकीली साइकिल को तेज चलाते हुए और साइकिल की घंटी को जोर-जोर बजाते हुए पतंग उड़ाने वाले बच्चों के झुंड को अपने चमकीले इशारों से बुला रहा है। मानो जैसे कह रहा हो कि मौसम एकदम सुहाना हो गया। इसलिए तुम पतंग उड़ाने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आओ।
विशेष
“शरद आया” में शरद को मानवीकरण किया है। सबसे तेज़ बौछारें गयीं , खरगोश की आंखों जैसा लाल सवेरा , शरद आया , पुलों को पार करते हुए , अपनी नई साइकिल तेज चलाते हुए , चमकीले इशारों से बुलाते हुए , ये सब दृश्य बिम्ब हैं। जबकि घंटी जोर से बजाते हुए श्रब्य बिम्ब हैं।इस पूरी कविता में साहित्य खड़ी बोली का प्रयोग किया है।
2
चमकीले इशारों से बुलाते हुए औरआकाश को इतना मुलायम बनाते हुएकि पतंग ऊपर उठ सके-दुनिया की सबसे हलकी और रंगीन चीज़ उड़ सकेदुनिया का सबसे पतला काग़ज़ उड़ सके-बाँस की सबसे पतली कमानी उड़ सके-कि शुरू हो सके सीटियों , किलकारियों औरतितलियों की इतनी नाज़ुक दुनिया
patang class 12 vyakhya
patang class 12 bhavarth
भावार्थ
शरद ऋतु में आकाश एकदम साफ , स्वच्छ और मौसम सुहाना हो जाता है और हल्की-हल्की सर्दी पड़ने लगती हैं। आसमान में चमकते सूरज को भी सीधे देखा जा सकता हैं। ऐसा निर्मल आकाश कवि को मुलायम प्रतीत होता है।
उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि बालक शरद अपने चमकीले इशारों से बच्चों के समूह को बुलाता है। बच्चों की पतंग आसमान में आसानी से बहुत ऊंची उड़ सके। इसीलिए उसने आकाश को मुलायम बना दिया हैं।
बालक शरद भी यही चाहता हैं कि दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन पतंग आसमान में ऊंची उड़ सके , दुनिया के सबसे पतले काग़ज़ और बाँस की सबसे पतली कमानी से बनी पतंग आसमान में ऊंची उड़ सके और पतंग उड़ाते , प्रसन्नता से इधर उधर भागते हुए , किलकारियां (चिल्लाना) मारते हुए और खुशी से सीटियां बजाते हुए तितलियों की तरह चंचल बच्चों की एक नाजुक सी दुनिया शुरू हो सके।
यानि आसमान में उड़ती पतंगों के साथ-साथ बच्चों भी अपनी बाल सुलभ कल्पनाएं के साथ आसमान में उड़ सकें।
विशेष
“आकाश को इतना मुलायम बनाते हुए” में स्पर्श बिम्ब और “पतंग ऊपर उठ सके” में दृश्य बिम्ब है।
3
जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपासपृथ्वी घूमती हुई आती है उनके बेचैन पैरों के पासजब वे दौड़ते हैं बेसुधछतों को भी नरम बनाते हुएदिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुएजब वे पेंग भरते हुए चले आते हैंडाल की तरह लचीले वेग से अक्सर
patang class 12 vyakhya
patang class 12 bhavarth
भावार्थ
उपरोक्त पंक्तियों में कवि पतंग उड़ाते बच्चों का दौड़ना-भागना और खुशी से उछलना देखकर उनकी तुलना कपास के साथ करते हुए कहते है कि जिस तरह कपास मुलायम , शुद्ध और सफेद होती हैं। ठीक उसी प्रकार बच्चों का मन व भावनाएं भी स्वच्छ , कोमल और पवित्र होती हैं।
अर्थात बच्चे जन्म से ही अपने साथ निर्मलता , कोमलता लेकर आते हैं। और जब वो पतंग के पीछे भागते हैं तो कवि को ऐसा लगता हैं जैसे कि उनकी निर्मलता , कोमलता व पवित्रता को छूने पृथ्वी भी घूम-घूमकर उनके आस-पास आ रही है।
कवि आगे कहते हैं कि बच्चे जब बेसुध होकर पतंग के पीछे भागते हैं तो उनकी आँखें आसमान की ऊंचाइयों पर उड़ती उस पतंग पर ही टिकी रहती हैं। जिस वजह से उन्हें छत की कठोरता का एहसास भी नहीं होता हैं।यानि उस वक्त वो कठोर छत को भी नरम ही महसूस करते हैं।
और उनके तेज दौड़ने भागने से उनके पैरों के दवारा होने वाली आवाज ऐसी प्रतीत होती है जैसे कि सभी दिशाओं में मृदंग (ढोलक के जैसा दिखने वाला वाद्य यंत्र) बज रहा हो।
कवि ने बच्चों के दौड़ने-भागने की तुलना झूला झूलने से की है। जैसे झूला झूलते समय एक बार झूला बहुत ऊँचा चला जाता हैं फिर तेजी से अपनी पहली वाली स्थिति में आ जाता हैं। ठीक उसी प्रकर बच्चे एक जगह से दौड़ लगा कर दूसरी जगह पहुँच जाते हैं। फिर थोड़ी देर बाद दौड़ते हुए पहली वाली जगह पर ही वापस आ जाते हैं।
दौड़ते-भागते इन बच्चों को किसी पेड की डाल की तरह इनका लचीला शरीर सुरक्षित रखता हैं जैसे पेड की डाल को जोर से खींचने के बाद जब छोड़ते हैं तो वह अपने लचीलेपन के कारण बिना किसी नुकसान के पुन: अपनी पहली वाली अवस्था में आ जाती हैं।
विशेष
यहाँ पृथ्वी का मानवीकरण किया है।
4
छतों के खतरनाक किनारों तक-उस समय गिरने से बचाता है उन्हेंसिर्फ़ उनके ही रोमांचित शरीर का संगीतपतंगों की धड़कती ऊचाइयाँ उन्हें थाम लेती हैं महज़ एक धागे के सहारेपतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैंअपने रंध्रों के सहारे
patang class 12 vyakhya
patang class 12 bhavarth
भावार्थ
उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि बच्चे पतंग के पीछे दौड़ते-भागते छतों के खतरनाक किनारों तक पहुंच जाते हैं। लेकिन पतंग उड़ाते समय उनके रोमांचित मन के अंदर की खुशी व उनके शरीर का लचीलापन उनको छतों से नीचे गिरने से बचाता हैं ।
धड़कन बढ़ा देने वाली ऊंचाईयों पर उड़ती हुई पतंगों की डोर बच्चों के हाथों में होती हैं। और बच्चे महज एक धागे के सहारे उस पतंग को संतुलित कर लेते हैं। और अपने आप को भी उसी डोर के सहारे गिरने से बचा लेते हैं। पतंग उड़ाते इन बच्चों को देखकर ऐसा लगता है जैसे पतंग के साथ-साथ वो भी अपनी कल्पनाओं , भावनाओं व खुशी के सहारे उड़ रहे।
विशेष
कविता में उर्दू के शब्दों का प्रयोग किया गया हैं जैसे बेचैन , महज , खतरनाक आदि । “धड़कती ऊचाइयाँ” में दृश्य बिंब है
5
अगर वे कभी गिरते हैं छतों के खतरनाक किनारों सेऔर बच जाते हैं तब तोऔर भी निडर होकर सुनहले सूरज के सामने आते हैंपृथ्वी और भी तेज घूमती हुई आती हैउनके बेचैन पैरों के पास
patang class 12 vyakhya
patang class 12 bhavarth
भावार्थ
उपरोक्त पंक्तियों में कवि कहते हैं कि पतंग उड़ाते हुए जब कभी ये बच्चे छतों के किनारों से नीचे गिर जाते हैं और बच जाते हैं। तब तो उनके अंदर आत्मविश्वास और अधिक बढ़ जाता है। उनके अंदर से डर खत्म हो जाता हैं और वो दुगने उत्साह , साहस व निडरता के साथ अगले दिन सुबह फिर से छत पर आकर पतंग उड़ाने लगते हैं। फिर तो ऐसा लगने लगता है कि जैसे दौड़ते-भागते बच्चों के चारों ओर पृथ्वी और अधिक तेजी से घूम रही है।
विशेष
“सुनहरे सूरज” में अनुप्रास अलंकार है। “पृथ्वी तेज घूमती हुई आती है” में मानवीयकरण अलंकार है। “गिरकर बच जाते हैं” में विरोधाभास अलंकार है।
जय हिन्द : जय हिंदी
----------------------------
0 Comments