Skip to main content

jahan pahiya hai class 8 mcq | jaha pahiya hai class 8 mcq | जहाँ पहिया है mcq

https://www.openclasses.in/2022/01/jahan-pahiya-hai-class-8-mcq.html

jahan pahiya hai class 8 mcq 
jaha pahiya hai class 8 mcq


प्रश्न  1. “यह मेरा अधिकार है, अब हम कहीं भी जा सकते हैं” किसने कहा ?

(a) फातिमा ने
(b) जमीला बीवी ने
(c) अवकन्नी
(d) आर-साइकिल्स के मालिक ने

उत्तर : (b) जमीला बीवी ने।

प्रश्न  2.अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 1992 में कितनी साइकिल सवार महिलाएँ एकत्र हुईं ?

(a) 1500
(b) 1200
(c) 1800
(d) 1000

उत्तर : (a) 1500

प्रश्न  3.कुदिमि अन्नामलाई की चिलचिलाती धूप में किसने साइकिल सिखाने का काम किया ?

(a) फातिमा
(b) मनोरमनी
(c) जमीला बीवी
(d) अवकन्नी
 
उत्तर : (b) मनोरमनी।

प्रश्न  4.साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में कौन-सी भावना पैदा हुई ?

(a) अविश्वास
(b) आर्थिक लाभ
(c) आत्मसम्मान
(d) निराशा
 
उत्तर : (c) आत्मसम्मान।

प्रश्न  5.इनमें से महिलाओं का कौन-सा वर्ग साइकिल का प्रशंसक नहीं था ?

(a) अध्यापिकाएँ
(b) महिला खेतिहर मजदूर
(c) पत्थर खदान की मजदूर
(d) रूढ़िवाद का विरोध न करने वाली
 
उत्तर : (d) रूढ़िवाद का विरोध न करने वाली।

प्रश्न  6.आपके विचार से लेखक ‘जंजीरों’ द्वारा किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है ?

(a) सामाजिक मान्यताएँ
(b) गलत सामाजिक मान्यताएँ
(c) बाँधने वाली साँकल
(d) प्रतिबन्ध
 
उत्तर : (b) गलत सामाजिक मान्यताएँ।

प्रश्न  7.‘साइकिल आंदोलन’ से पुड्डुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन-कौन से बदलाव आए हैं ?

(a) उनका आर्थिक स्तर बेहतर हुआ है।
(b) उनके मन में आत्मविश्वास पैदा हुआ है
(c) वे कम समय में अपना पहले से अधिक काम कर लेती हैं
(d) उपर्युक्त सभी
 
उत्तर : (d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न  8.प्रारम्भ में इस आंदोलन को चलाने में बाधाएँ क्यों आई?

(a) पुड्डुकोट्टई इलाके में रूढ़िवादी मुस्लिम महिलाओं की संख्या अधिक
(b) पुरुषों ने विरोध किया और महिलाओं के साइकिल सीखने और चलाने पर फब्तियाँ कसीं
(c) प्रशिक्षण देने वालों की भी कमी थी
(d) उपर्युक्त सभी कारण सही हैं
 
उत्तर : (d) उपरोक्त सभी कारण सही हैं।

प्रश्न  9.साइकिल को विनम्र सवारी क्यों कहा गया है ?

(a) जब चाहे जरा-से प्रयास से साइकिल चलाना सीखा जा सकता है
(b) सस्ती होने के कारण
(c) विनम्रता के कारण
(d) सड़कों पर भीड़ होने के कारण
 
उत्तर : (a) जब चाहे जरा-से प्रयास से साइकिल चलाना सीखा जा सकता है।

प्रश्न  10.अपने मन से इस पाठ का कोई दूसरा शीर्षक सुझाइए।

(a) जीवन-चक्र
(b) चक्र ही जीवन है
(c) साइकिल की सवारी
(d) साइकिल चलाइए : समय बचाइए
 
उत्तर : (b) चक्र ही जीवन है।

प्रश्न  11.साइकिल चलाने का सामाजिक आंदोलन कहाँ शुरू हुआ ?

(a) चेन्नई
(b) हैदराबाद
(c) पुड्डुकोट्टई
(d) तिरुपति
 
उत्तर : (c) पुड्डुकोट्टई।

जहाँ पहिया है पाठ के पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न


इस जिले में साइकिल की धूम मची हुई है। इसकी प्रशंसकों में हैं-महिला खेतिहर मजदूर, पत्थर खदानों में मजदूरी करने वाली औरतें और गाँवों में काम करने वाली नसें। बालवाड़ी और आँगनवाड़ी कार्यकर्वी, बेशकीमती पत्थरों को तराशने में लगी औरतें और स्कूल की अध्यापिकाएँ भी साइकिल का जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। ग्राम सेविकाएँ और दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली औरतें भी पीछे नहीं हैं। सबसे बड़ी संख्या उनकी है जो अभी नवसाक्षर हुई हैं। जिस किसी नवसाक्षर अथवा नयी-नयी साइकिल चलाने वाली महिला से मैंने बातचीत की, उसने साइकिल चलाने और अपनी व्यक्तिगत आजादी के बीच एक सीधा सम्बन्ध बताया।

 प्रश्न  12.साइकिल की प्रशंसकों में कौन-कौन हैं ?

(a) पत्थर की खदानों में मजदूरी करने वाली औरतें
(b) 1- महिला खेतिहर मजदूर, गाँव में काम करने वाली नसें
(c) स्कूल की अध्यापिकाएँ, बालवाड़ी और आँगनवाड़ी कार्यकर्ती
(d) उपरोक्त सभी
 
उत्तर : (d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न  13.किस प्रकार की महिलाएँ साइकिल का प्रयोग करने में पीछे नहीं हैं ?

(a) घर में रहने वाली औरतें
(b) विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाली महिलाएँ
(c) ग्राम सेविकाएँ, दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली
(d) जिले में काम करने वाली अधिकारी
 
उत्तर : (c) ग्राम सेविकाएँ, दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली
ग्राम सेविकाएँ, दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली औरतें और नवसाक्षर।

प्रश्न  14.नवसाक्षर साइकिल चलाना सीखने वाली महिला ने क्या बताया ?

(a) साइकिल चलाना आसान काम है
(b) साइकिल चलाना और व्यक्तिगत आजादी दोनों आपस में सीधे तौर पर जुड़े हैं
(c) साइकिल चलाने से आजादी मिलती है
(d) साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए हितकर है
 
उत्तर : (b) साइकिल चलाना और व्यक्तिगत आजादी दोनों आपस में सीधे तौर पर जुड़े हैं।

प्रश्न  15.खेतिहर मजदूर का अर्थ है-?

(a) किसान
(b) खेत में काम करने वाला मजदूर
(c) ज़मीदार
(d) खेती का हरण करने वाला
 
उत्तर : (b) खेत में काम करने वाला मजदूर।

प्रश्न  16. इनमें से कौन सा शब्द बहुवचन नहीं है?

(a) महिला
(b) अध्यापिकाएँ
(c) सेविकाएँ
(d) औरतें
 
उत्तर : (a) महिला।


जहाँ पहिया है पाठ के पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

साइकिल चलाने के बहुत निश्चित आर्थिक निहितार्थ थे। इससे आय में वृद्धि हुई है। यहाँ की कुछ महिलाएँ अगल-बगल के गाँवों में कृषि संबंधी अथवा अन्य उत्पाद बेच आती हैं। साइकिल की वजह से बसों के इंतजार में व्यय होने वाला उनका समय बच जाता है। खराब परिवहन व्यवस्था वाले स्थानों के लिए तो यह बहुत महत्त्वपूर्ण है। दूसरे, इससे इन्हें इतना समय मिल जाता है कि ये अपने सामान बेचने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाती हैं। तीसरे, इससे ये और अधिक इलाकों में जा पाती हैं। अंतिम बात यह है कि साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं के अंदर आत्मसम्मान की भावना पैदा हुई।

प्रश्न  17.साइकिल चलाने का आर्थिक निहितार्थ क्या था ?

(a) साइकिल चलाने से पैसा मिलता था
(b) साइकिल चलाना शान का काम था
(c) कुछ महिलाएँ आसपास के गाँवों में कृषि सम्बन्धी उपज बेच आती हैं, बसों के इंतजार में नष्ट होने वाला समय बच जाता है
(d) साइकिल की दुकान खोलना आसान है
 
उत्तर : (c) कुछ महिलाएँ आसपास के गाँवों में कृषि सम्बन्धी उपज बेच आती हैं, बसों के इंतजार में नष्ट होने वाला समय बच जाता है।

प्रश्न  18.साइकिल कहाँ महत्त्वपूर्ण थी ?

(a) महानगरों में
(b) खराब परिवहन व्यवस्था वाले स्थानों के लिए
(c) जहाँ बस की सभी सुविधाएँ हों
(d) सभी स्थानों पर
 
उत्तर : (b) खराब परिवहन व्यवस्था वाले स्थानों के लिए।

प्रश्न  19.साइकिल चलाने से समय की बचत का क्या लाभ हुआ ?

(a) घर में रहने का समय मिलने लगा
(b) सामान जमा करना आसान हो गया
(c) बाहर फेरी लगाने से बच गई
(d) समय बचने से ये महिलाएँ अपना सामान बेचने पर ज्यादा ध्यान दे पाती हैं और अधिक क्षेत्रों में जाकर अपना सामान बेच लेती हैं
 
उत्तर : (d) समय बचने से ये महिलाएँ अपना सामान बेचने पर ज्यादा ध्यान दे पाती हैं और अधिक क्षेत्रों में जाकर अपना सामान बेच लेती हैं।

प्रश्न  20.साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में क्या भावना पैदा हुई ?

(a) साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना पैदा हुई
(b) हीनता की भावना
(c) व्यापार करने कि भावना
(d) घूमने-फिरने की भावना
 
उत्तर : (a) साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना पैदा हुई।

प्रश्न  21.‘निहितार्थ’ का सन्धि-विच्छेद कीजिए।

(a) नि + हितार्थ
(b) निहि + तार्थ
(c) निहिता + र्थ
(d) निहित + अर्थ
 
उत्तर : (d) निहित + अर्थ।



जय हिन्द : जय हिंदी 
------------------------------

Post a Comment

0 Comments