pad parichay mcq | पद परिचय mcq

pad parichay mcq



pad parichay mcq
pad parichay mcq class 9 
pad parichay mcq class 10 


1. शब्द और पद में क्या अंतर है?

क) शब्द स्वतंत्र होता है और पद व्याकरण के नियमों से बंधा होता है।
ख) शब्द शब्दकोश में पाए जाते हैं। वाक्य तथा भाषा पद में।
ग) वाक्य शब्दों से नहीं, पदों से मिलकर बनता है।
घ) उपर्युक्त सभी।

उत्तर: क) शब्द स्वतंत्र होता है और पद व्याकरण के नियमों से बंधा होता है।

2. वाक्यों में प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को:

क) पदबंध कहते हैं।
ख) शब्दांश कहते हैं।
ग) पद कहते हैं।
घ) वाक्यांश कहते हैं।

उत्तर: ग) पद कहते हैं।

3. पद परिचय से क्या अभिप्राय है:

क) पदों का व्याकरणिक परिचय पद परिचय कहलाता है।
ख) पदों का वाक्य से संबंध बताना पद परिचय कहलाता है।
ग) शब्द और पद का अंतर बताना पद परिचय कहलाता है।
घ) पद का कर्ता से संबंध बताना पद परिचय कहलाता है।

उत्तर: क) पदों का व्याकरणिक परिचय पद परिचय कहलाता है।

4. राहुल चौथी कक्षा में पढ़ता है: ‘चौथी' शब्द का पद परिचय दीजिए।

क) विशेषण संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन कक्षा का विशेष्य।
ख) विशेषण निश्चित संख्यावाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन कक्षा का विशेष्य।
ग) विशेषण गुणवाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन कक्षा का विशेष्य।
घ) विशेषण निश्चित परिमाणवाचक, पुल्लिंग, एकवचन कक्षा का विशेष्य।

उत्तर: ख) विशेषण निश्चित संख्यावाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन कक्षा का विशेष्य।

5. एवरेस्ट संसार का सबसे ऊंचा शिखर है: एवरेस्ट का पद परिचय दीजिए

क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग
ख) जातिवाचक संज्ञा, बहुवचन, स्त्रीलिंग
ग) भाववाचक संज्ञा, एकवचन, पुलिंग
घ) व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग

उत्तर: क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग

6. ईमानदारी बहुत दुर्लभ वस्तु है: ईमानदारी शब्द का पद परिचय दीजिए.

क)गुणवाचक विशेषण, सकर्मक क्रिया, एकवचन
ख) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन
ग) पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग
घ) संज्ञा, एकवचन, सर्वनाम

उत्तर: ख) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन

7. 'ठंडी' शब्द का पद परिचय दीजिए:

क) परिमाणवाचक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग
ख) गुणवाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन
ग) संख्यावाचक विशेषण, एकवचन
घ) सकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग, एकवचन

उत्तर: ख) गुणवाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन


8. नेताजी की बगैर चश्मे वाली मूर्ति बुरी लगती है: नेताजी का पद परिचय दीजिए

क) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, संबंध कारक
ख) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन
ग) पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग
घ) गुणवाचक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन

उत्तर: क) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, संबंध कारक

9. चपरासी को हुक्म हुआ और कमरे के सब दरवाजे बंद कर दिए गए। 'और' शब्द का पद परिचय दीजिए।

क) समुच्चयबोधक, एकवचन
ख) निपात, समानाधिकरण
ग) विस्मयादिबोधक, समुच्चयबोधक
घ) समुच्चयबोधक, समानाधिकरण

उत्तर: घ) समुच्चयबोधक, समानाधिकरण

10. निरंतर कार्य करने से सफलता मिलती है। 'निरंतर' का पद परिचय दीजिए-

क) निपात, क्रिया, विशेषण
ख) रीतिवाचक क्रिया विशेषण, कार्य करने की क्रिया की विशेषता बताना
ग) भाववाचक संज्ञा, क्रिया विशेषण
घ) सकर्मक क्रिया, कार्य करने की विशेषता बताना, पुल्लिंग

उत्तर: ख) रीतिवाचक क्रिया विशेषण, कार्य करने की क्रिया की विशेषता बताना

11. बुरे काम मत करो. रेखांकित शब्द का पद परिचय क्या है  -

क. समास 
ख. संज्ञा
ग. विशेषण 
घ. पूरक शब्द 

उत्तर: ग. विशेषण 

12. यथाशीघ्र करके दिखाओ. रेखांकित शब्द का पद परिचय बताने के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -

क. अव्ययीभाव समास 
ख. रीतिवाचक क्रियाविशेषण, अव्यय 
ग. कालवाचक क्रियाविशेषण, अव्यय
घ. क्रिया पद 

उत्तर: ख. रीतिवाचक क्रियाविशेषण, अव्यय 

13. नवाब साहब सीट पर पालथी मार कर बैठे थे. रेखांकित शब्द का पद परिचय बताने के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -

क. मुहावरा 
ख. वाक्यांश 
ग. संयुक्त क्रिया 
घ. क्रिया 

उत्तर: ग. संयुक्त क्रिया 

14. उसने जेब से चाकू निकाला. रेखांकित शब्द का पद परिचय बताने के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -

क. सामासिक पद 
ख. क्रिया पद
ग. सकर्मक क्रिया 
घ. क्रिया 

उत्तर: ग. सकर्मक क्रिया 

15. धन की लालसा उसे परेशान कर रही है. रेखांकित शब्द का पद परिचय बताने के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -

(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा , एकवचन 
(ख) भाव वाचक संज्ञा
(ग) संज्ञा, स्त्रीलिंग , एकवचन 
(घ) विशेषण ,स्त्रीलिंग , एकवचन

उत्तर: (ख)भाव वाचक संज्ञा

16. शहर पूरी तरह डूब गया है. रेखांकित शब्द का पद परिचय बताने के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -

(क) परिमाण वाचक क्रिया विशेषण 
(ख) कालवाचक क्रिया विशेषण
(ग) पुरुष वाचक सर्वनाम 
(घ) गुणवाचक विशेषण

उत्तर: (क)परिमाण वाचक क्रिया विशेषण 

17. बिस्मिल्ला खां इस मंगल ध्वनि के नायक थे. रेखांकित शब्द का पद परिचय बताने के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -

(क) जातिवाचक संज्ञा ,बहुवचन, पुल्लिंग कर्ताकारक
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा ,एकवचन,पुल्लिंग ,कर्ताकारक
(ग) द्रव्यवाचकसंज्ञा,एकवचन,पुल्लिंग,करनकारक
(घ) भाव वाचक संज्ञा,एकवचन,पुल्लिंग ,कर्ताकारक

उत्तर:  (ख)व्यक्तिवाचक संज्ञा ,एकवचन,पुल्लिंग ,कर्ताकारक

18. मैं जयपुर सवेरे पहुँचूँगा.  रेखांकित शब्द का पद परिचय बताने के लिए उपयुक्त विकल्प का चुनाव करें -

(क) रीतिवाचक क्रियाविशेष्ण 
(ख) परिमाण वाचक क्रियाविशेषण
(ग) सार्वनामिक विशेषण
(घ) कालवाचक क्रियाविशेषण

उत्तर: (घ)कालवाचक क्रियाविशेषण

19 . 'आकाश में बादल छा गए हैं।'- वाक्य में 'आकाश में' में कौन सा कारक है? 

(क) कर्ता
(ख) करण
(ग) सम्बन्ध
(घ) अधिकरण

उत्तर: (घ) अधिकरण

20. 'तुम बाजार जाओ।' वाक्य में ' बाज़ार ' कौन सा पद है? 

(क) क्रिया
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) संज्ञा

उत्तर: (घ) संज्ञा

21. 'वह बहुत ईमानदार है।' वाक्य में 'ईमानदार' कौन सा विशेषण है? 

(क) सकारात्मक गुणवाचक
(ख) निश्चित परिमाणवाचक
(ग) नकारात्मक गुणवाचक
(घ) सार्वनामिक विशेषण

उत्तर: (क) सकारात्मक गुणवाचक

22. 'बच्चे पतंग उड़ा रहे हैं।'- वाक्य में 'रहे हैं' क्या है? 

(क) सहायक क्रिया
(ख) ध्वन्यार्थक क्रिया 
(ग) मुख्य क्रिया
(घ) उपर्युक्त तीनों

उत्तर: (क) सहायक क्रिया

23. संज्ञा के ----भेद होते हैं। 

(क) 3
(ख) 4
(ग) 5
(घ) 6

उत्तर: 5

24. 'विद्यालय के सामने एक सुंदर बगीचा है।'- वाक्य में ' के सामने' कौन सा पद है? 

(क) सर्वनाम
(ख) क्रिया
(ग) अव्यय
(घ) विशेषण

उत्तर: (ग) अव्यय

25. 'उफ! कितने मच्छर हैं यहां।' वाक्य में 'उफ' कौन सा पद एवं भेद है? 

(क) नामधातु क्रिया
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) विस्मयादिबोधक अव्यय
(घ) संख्यावाचक विशेषण

उत्तर: (ग) विस्मयादिबोधक अव्यय

26. वर्णो का सार्थक समूह ----कहलाता है। 

(क) पद
(ख) शब्द
(ग) अक्षर
(घ) वाक्य

उत्तर: (ख) शब्द

27. 'इन दिनों तुम कौन- सी पुस्तक पढ़ रहे हो?' - वाक्य में 'कौन -सी' पद का नाम व भेद क्या है? 

(क) जातिवाचक संज्ञा
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) गुणवाचक विशेषण
(घ) रीतिवाचक क्रियाविशेषण

उत्तर: (ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम

28. कारक कितने होते हैं? 

(क) 4
(ख) 10
(ग) 6
(घ) 8

उत्तर: (घ) 8

29. 'राम और श्याम दो भाई हैं।' - वाक्य में 'और' क्या है? 

(क) अव्यय 
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) इनमें से कोई नही

उत्तर: (क) अव्यय 

30. 'आज हमारी परीक्षा है।'- में 'आज' कौन सा पद है? 

(क) सर्वनाम
(ख) क्रिया विशेषण
(ग) क्रिया
(घ) संज्ञा

उत्तर: (ख) क्रिया विशेषण

31. ------जब वाक्य में प्रयुक्त हो और उसका वाक्य के अन्य शब्दों से व्याकरणिक सम्बन्ध हो तो उसे ------- कहते हैं। 

(क) पद - उपवाक्य
(ख) उपवाक्य - पद
(ग) शब्द - पद
(घ) पद - शब्द

उत्तर: (ग) शब्द - पद

32. क्रिया विशेषण के कितने भेद होते हैं? 

(क) 3
(ख) 5
(ग) 7
(घ) 4 

उत्तर: (घ) 4 

33. 'यह तो होना ही था।'- वाक्य में 'निपात' अव्यय कौन सा है? 

(क) यह ,तो
(ख) होना, ही
(ग) ही , था
(घ) तो , ही

उत्तर: (घ) तो , ही

34. 'वह कहीं चला गया है।' वाक्य में 'कहीं' कौन सा सर्वनाम है? 

(क) पुरुषवाचक
(ख) निश्चय वाचक
(ग) अनिश्चय वाचक
(घ) प्रश्नवाचक

उत्तर: (ग) अनिश्चय वाचक

35. 'वह सुबह पढ़ता है।'- वाक्य में 'क्रिया विशेषण' कौन सा है? 

(क) वह
(ख) सुबह
(ग) पढ़ता है
(घ) इनमें से कोई नही

उत्तर: (ख) सुबह

36. 'आज तुमने थोड़ा सा ही दूध क्यों पीया?'- वाक्य मे विशेषण का कौन सा प्रकार आया है?

(क) निश्चित संख्यावाचक
(ख) निश्चित परिमाणवाचक
(ग) अनिश्चित परिमाण वाचक
(घ) अनिश्चित संख्यावाचक

उत्तर: (ग) अनिश्चित परिमाण वाचक
 
37. 'कल से सभी रामायण धारावाहिक देखेंगे।' वाक्य में 'देखेंगे' कौन सी क्रिया है? 

(क) सकर्मक
(ख) समापिका
(ग) गौण 
(घ) उपर्युक्त तीनों 

उत्तर: (क) सकर्मक



जय हिन्द : जय हिंदी 
-----------------------------

Post a Comment

1 Comments