पाठ-12 बस के नीचे बाघ
bas ke niche bagh class 2 pdf
bas ke niche bagh class 2 audio
tendue ki khabar class 2 audio
bagh ka baccha class 2 audio
NCERT Solutions for Class 2 Hindi Rimjhim Chapter 12 बस के नीचे बाघ
बस के नीचे बाघ कहानी का सारांश
bas ke niche bagh kahani ka saransh
किसी जंगल में एक छोटा बाघ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह जंगल के पासवाली सड़क पर निकल आया। वहाँ एक बस खड़ी थी। बस का दरवाजा खुला था। बाघ अपने पंजे को सीढ़ी पर रखकर बस के भीतर देखने लगा। उसने देखा कि बस के भीतर आगे की तरफ से घर-घर की आवाज़ आ रही है और उसके पास एक आदमी बैठा है। बाघ ने देखा कि उस आदमी के सामने एक दीवार में से बाहर की हर चीज़ साफ़ दिखाई दे रही है। बाघ ने देखा कि बस में कई लोग बैठे हैं। आगेवाली सीट पर छोटी लड़कियाँ बैठी थीं। बाघ को लगा कि लोग उससे डर रहे हैं और उसे भगाना चाहते हैं।
तभी सामने की सीट पर बैठा आदमी दरवाजा खोलकर बाहर कूद गया। बाकी लोग भी बस के पीछेवाले दरवाजे से बाहर भागने लगे। लोगों को भागता देखकर बाघ घबरा गया और बस के आगेवाले पहिये के पास जाकर दुबक गया। किंतु वहाँ उसे अच्छा नहीं लगा। थोड़ी देर के बाद वह बाहर निकला तथा बस के सामने वाली सीट पर बैठकर बाहर देखने लगा। सामने से काफी लोगों से भरी बस आ रही थी। बाघ सोचने लगा कि आखिर उसे देखकर लोग क्यों भाग गए।
bas ke niche bagh ke shabdarth
बस के नीचे बाघ के शब्दार्थ
- पंजा-पैर की अगॅलियों सहित अगला चौड़ा भाग।
- अज़ीब-विचित्र, अनोखा।
- चीज़-वस्तु।
- दरवाज़ा-द्वार, फाटक।
- पहिया-चक्का।
bas ke niche bagh prashnottar
bas ke niche bagh question answer
ऐसा क्यों ?
प्रश्न 1: बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को अच्छा क्यों नहीं लगा?
उत्तर: बस के नीचे पहुँचकर छोटे बाघ को इसलिए अच्छा नहीं लगा क्योंकि वह फिर से बस के भीतर जाना चाहता था।
प्रश्न 2: क्या तुमने कभी किसी बस या जीप से नीचे झाँककर देखा है? तुम्हें वहाँ क्या दिखाई दिया?
उत्तर: हाँ, मैंने बस के नीचे झाँककर देखा है। उसके नीचे काफी कलपुर्जे तथा पेट्रोल की टंकी होती है।
प्रश्न 3: बस के अगले हिस्से से घर-घर की आवाज़ क्यों आ रही थी?
उत्तर: बस के अगले हिस्से से घर-घर की आवाज़ उसके इंजन से आ रही थी।
प्रश्न 4: बस में ज्यादातर लोग दायीं तरफ़ क्यों बैठे थे?
उत्तर: चूँकि बस में दायीं तरफ़ ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था थी, इसलिए उस तरफ़ ज्यादा लोग बैठे थे।
प्रश्न 5: बस में इतने सारे लोग बैठे थे पर बाघ का ध्यान दो छोटी लड़कियों पर ही गया। क्यों?
उत्तर: बाघ का ध्यान सबसे पहले दो छोटी लड़कियों पर इसलिए गया, क्योंकि वे आगे की सीट पर बैठी थीं।।
तो क्या होता
अगर बाघ बस की छत पर चढ़ जाता तो
प्रश्न 6: उसे दुनिया कैसी दिखाई देती?
उत्तर: यदि बाघ बस की छत पर चढ़ जाता तो उसे तरह-तरह के लोग, गाड़ियाँ, घर इत्यादि दिखाई देते। बाघ के लिए वह एक विचित्र दुनिया होती।
प्रश्न 7: आस-पास के लोग क्या करते?
उत्तर: आस-पास के लोग उसे बस की छत पर बैठा देखकर डरकर भाग खड़े होते।
करके बताओ
बाघ दुबक कर बैठ गया था। करके बताओ, नीचे लिखे काम वह कैसे करेगा?
उत्तर: विद्यार्थी स्वयं करें।
क्या समझे ?
सामने की सीट पर बैठा आदमी उठा और अपनी दाहिनी ओरवाला दरवाज़ा खोलकर बाहर कूद गया।
प्रश्न 8 : यह व्यक्ति कौन था?
उत्तर: यह व्यक्ति बस का ड्राइवर था।
प्रश्न 9: बस में कितने दरवाजे थे?
उत्तर: तीन।
प्रश्न 10: आगे क्या हुआ होगा? कहानी सुनाओ।
उत्तर: बस के सामनेवाली सीट पर बैठे बाघ ने सामने देखा तो एक बस आ रही थी। बस में बहुत सारे लोग बैठे थे। बाघ को देखते ही लोग शोर-गुल मचाने लगे तथा इधर-उधर भागने लगे। यह देखकर शेर घबरा गया तथा जंगल की तरफ़ भाग खड़ा हुआ।
डर-निडर
(क) बस में बैठे लोग बाघ के बच्चे से डर रहे थे। बाघ भी उन लोगों से डर रहा था। सोचो, इन्हें कैसा लगता होगा जब कोई इनसे डर जाता है-
उत्तर:
छिपकली – छिपकली स्वयं भी मनुष्य से डरती है। मनुष्य को उससे डरता हुआ देखकर उसे आश्चर्य होता होगा। वह स्वयं कहीं छुप जाती होगी और मन ही मन सोचती होगी कि यह तो नाहक ही मुझसे डर रहा है। मैं तो खाना तलाश रही थी और यह मुझे देखकर डर रहा है। मैंने ऐसा क्या किया जो यह मुझसे डर रहा है।
कुत्ता-जब कुत्ते से आदमी डरता है तो कुत्ते को स्वयं पर गर्व महसूस होता होगा। वह सोचता होगा कि वह इतना शक्तिमान है कि मनुष्य को भी डरा सकता है। वह सोचता होगा कि मनुष्य हमसे डरते क्यों हैं। हमें इनके साथ खेलना-कूदना अच्छा लगता है। मैं इस बच्चे के पास खेलने जा रहा था और यह डर कर भाग रहा है।
चूहा – अरे मैं तो अपनी मस्ती में चल रहा था। परन्तु यही बीच में आ गया। इसने मुझे डरा दिया और दोष मुझ पर मड़ रहा है। मैं अकारण किसी को नहीं काटता। फिर मुझसे यह व्यक्ति क्यों डर रहा है। चूहा आदमी से डरता है। लेकिन जब आदमी चूहे से डरने लगे तो चूहे को अच्छा लगता होगा।
साँप – साँप को देखकर जब लोग डर जाते हैं तो साँप को अपनी ताकत पर घमंड होता होगा।मानता हूँ कि कई साँप ज़हरीले होते हैं परन्तु मैं ज़हरीला नहीं हूँ आखिर मुझसे डरने का क्या कारण है।
(ख) बाघ डरकर बस के नीचे दुबक गया। तुम डर लगने पर क्या करते हो? कहाँ दुबकते हो?
उत्तर: बिस्तर के नीचे अथवा दरवाजे के पीछे।।
(ग) बाघ से सब डरते हैं, पर इस कहानी में लोग बाघ के बच्चे से भी डर गए? ऐसा क्यों हुआ?
उत्तर: लोग बाघ के बच्चे को देखकर इसलिए डर गए क्योंकि वह था तो बाघ ही। बाघ नामक जाति से ही मनुष्य डरता है-चाहे वह छोटा हो या बड़ा।
अनोखी दीवार
बस के सामने वाली दीवार अलग तरह की थी। उसके आर-पार देखा जा सकता था।
प्रश्न 11: वह दीवार क्या थी?
उत्तर: वह दीवार बस के आगे के हिस्से का शीशा थी।
प्रश्न 12: किन-किन चीजों के आर-पार देखा जा सकता है?
उत्तर: शीशा, पानी, पतला और पारदर्शी कपड़ा।
प्रश्न 13: किन-किन चीजों के आर-पार नहीं देखा जा सकता?
उत्तर: लकड़ी की दीवार, सीमेंट की दीवार, पत्थर की दीवार, किताब, कॉपी, आदि।
शब्दों का खेल
आओ शब्दों की अंत्याक्षरी खेलें।
अंत्याक्षरी की शुरुआत हम कर देते हैं। उसे आगे बढ़ाओ।
बाघ → घर → रूमाल → लेकिन → नमक → कमल → लड़का → काम
या
बाघ >घर >रूमाल >लेकिन >नाता >तार >रात >तमगा >गाना >नाला >लाज >जीवन >नीर >रोग
कहानी से आगे
प्रश्न 14: तुम्हारे घर या स्कूल के आस-पास कौन-कौन-से जानवर या पक्षी नज़र आते हैं? पता करो।
जानवर
……………..
……………..
……………..
……………..
पक्षी
……………..
……………..
……………..
……………..
उत्तर:
जानवर
- गाय
- बंदर
- कुत्ता
- घोड़ा
पक्षी
- कबूतर
- तोता
- कौवा
- कोयल
कितने पहिए
कुछ गाड़ियों में दो पहिये होते हैं, कुछ में तीन और कुछ में चार। कक्षा में बातचीत करो और नीचे सही खानों में गाड़ियों के नाम लिखो।
उत्तर:
दो पहिए तीन पहिए चार पहिए
स्कूटर छोटा टैम्पो कार
मोटर साइकिल आटो-रिक्शा ट्रक
साइकिल रिक्शा बस
खबर की बात
(क) क्या तुम बता सकते हो कि
• यह घटना किस जगह घटी?
मुंबई के बोरीवली पार्क में यह घटना घटी थी।
• घटना किस दिन घटी?
यह घटना सुबह के समय घटी थी।
• उस दिन क्या तारीख थी?
12 मार्च के दिन यह घटना घटी थी।
(ख) तुमने तेंदुए के बच्चे की यह खबर पढ़ी। तुम्हारे घर आस-पड़ोस या स्कूल में आनेवाले कुछ अखबारों के नाम पता करो और लिखो।
उत्तर : नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान टाइम्स, दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी इत्यादि।
बस तक कैसे पहुँचा ?
(क) तुम्हारे विचार से यह तेंदुए का बच्चा बस के पास कहाँ से पहुँचा होगा?
उत्तर : मेरे विचार से यह तेंदुए का बच्चा जंगल से भटकर मुख्य सड़क पा आ गया होगा। वहाँ खड़ी बस देखकर उसके नीचे छुप गया होगा।
(ख) कुछ लोग लाठी और कुल्हाड़ी लेकर क्यों पहुँच गए थे? तुम होते तो क्या करते?
उत्तर: कुछ लोग बाघ के बच्चे को मारने के लिए लाठी और कुल्हाड़ी लेकर पहुँचे थे। उन्हें लगा था कि यदि यह जिंदा रहा, तो लोगों को मार देगा। हम होते तो शायद अपनी प्राण रक्षा के लिए यही करते।
अख़बारों के लिए
(क) क्या तुम अपनी कक्षा या घर की किसी घटना को एक खबर की तरह समाचार पत्र के लिए लिख सकते हो।
जगह, दिन, तारीख, लिखना मत भूलना।
यह घटना कुछ भी हो सकती है जैसे-
• किसने किससे की लड़ाई
• खोज-खोज कर मैं तो हारी, चीज़ हो गई गुम
• घर में शादी, वाह भाई वाह!
• कौन हारा कौन जीता!
उत्तर:
दिल्ली, 21 फरवरी
आज हमारे घर में माताजी का सोने का हार खो गया है। माताजी ने इसके लिए मुझे दोषी ठहराया क्योंकि कल मेरे जिद्द करने पर उन्होंने इसे कुछ देर के लिए मुझे पहनने को दिया था। उन्हें लगा मैंने हार खो दिया है। मुझे यह याद था कि मैंने माताजी को हार लौटा दिया था। माताजी ने यह बात नहीं मानी। हमने सारे घर में देखा परन्तु हमें कहीं नहीं मिला। इस कारण मुझे सबसे डांट खानी पड़ी। थोड़ी देर बाद हमारी कामवाली बाई ने आकर बताया कि यह हार उन्हें कल की बची दाल के भरे बर्तन में मिला था। फिर क्या था पिताजी ने माताजी को आड़े हाथों लिया और बहुत डांटा। इसके लिए माताजी ने आकर मुझसे माफ़ी माँगी।
(ख) यहाँ नीचे बाघ का चित्र दिया गया है। तुम भी अपनी पसंद का कोई जानवर बनाकर उसमें इसी तरह के डिज़ाइन बनाओ और रंग भरो।
(चित्र किताब में देखें)
उत्तर : यह चित्र गोंडी शैली में बना है। गोंडी शैली आदिवासियों द्वारा बनायी जाने वाली शैली है। इस शैली में जानवरों को विभिन्न रंगों से चित्रित किया जाता है।
जय हिन्द : जय हिंदी
----------------------------
0 Comments