MCQs
OpenClasses.in · अभ्यास प्रश्नोत्तरी
पत्रकारीय लेखन एवं जनसंचार के माध्यम — MCQ अभ्यास
CBSE 2026 · NEP 2020 दक्षता-आधारित मूल्यांकन के अनुरूप
यह प्रश्नोत्तरी पत्रकारीय लेखन की विविध विधाओं (समाचार लेखन, फीचर, संपादकीय, स्तंभ, साक्षात्कार, रिपोर्ट) तथा जनसंचार के प्रमुख माध्यमों (प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट) पर आधारित है। प्रत्येक प्रश्न के नीचे "उत्तर देखें" पर टैप करके सही उत्तर देख सकते हैं। नीचे संपूर्ण उत्तर-कुंजी भी उपलब्ध है।
भाग A
पत्रकारीय लेखन — प्रश्न 1 से 50
1. समाचार लेखन की सबसे उपयोगी और लोकप्रिय शैली कौनसी है?
(क) सीधा पिरामिड शैली
(ख) संक्षेप शैली
(ग) कथा शैली
(घ) उलटा पिरामिड शैली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उलटा पिरामिड शैली
2. समाचार माध्यमों मे काम करने वाले पत्रकार अपने पाठकों तथा श्रोताओं तक सूचनाएँ पहुँचाने के लिए लेखन के विभिन्न रूपों का इस्तेमाल करते हैं, वह क्या कहलाता है?
(क) संपादकीय
(ख) फीचर
(ग) स्तंभ
(घ) पत्रकारीय लेखन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) पत्रकारीय लेखन
3. फीचर लेखन की शैली होती है?
(क) निश्चित
(ख) अनिश्चित
(ग) सुनिश्चित
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) अनिश्चित
4. पत्रकारीय लेखन के अंतर्गत क्या-क्या आते हैं?
(क) संपादकीय
(ख) समाचार
(ग) आलेख
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
5. पत्रकार कितने प्रकार के होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) तीन
6. किसी समाचार पत्र या संगठन के नियमित वेतनभोगी पत्रकार कौन से पत्रकार कहलाते हैं?
(क) पूर्णकालिक पत्रकार
(ख) अंशकालिक पत्रकार
(ग) स्वतंत्र पत्रकार
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) पूर्णकालिक पत्रकार
7. निश्चित मानदेय पर कार्य करने वाले पत्रकार कौन से पत्रकार कहलाते हैं?
(क) पूर्णकालिक पत्रकार
(ख) अंशकालिक पत्रकार
(ग) स्वतंत्र पत्रकार
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) अंशकालिक पत्रकार
8. जो पत्रकार किसी संस्था से जुड़े नहीं होते, वे कौन से पत्रकार कहलाते हैं?
(क) पूर्णकालिक पत्रकार
(ख) अंशकालिक पत्रकार
(ग) स्वतंत्र पत्रकार
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ग) स्वतंत्र पत्रकार
9. समाचार लेखन में उलटा पिरामिड शैली का विकास कब हुआ?
(क) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान
(ख) अमेरिका में गृहयुद्ध के दौरान
(ग) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) अमेरिका में गृहयुद्ध के दौरान
10. समाचारों की प्राथमिकता का आधार क्या होता है?
(क) पाठकों की रुचियाँ, दृष्टिकोण व मूल्य
(ख) पत्रकारों की रुचियाँ, दृष्टिकोण व मूल्य
(ग) संवाददाताओं की रुचियाँ, दृष्टिकोण व मूल्य
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) पाठकों की रुचियाँ, दृष्टिकोण व मूल्य
11. पत्रकारीय लेखन का सबसे जाना-पहचाना रूप क्या होता है?
(क) फीचर लेखन
(ख) स्तंभ लेखन
(ग) समाचार लेखन
(घ) आलेख लेखन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ग) समाचार लेखन
12. समाचार लेखन में कितने 'क' कार होते हैं?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) छह
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) छह
13. कौन से 'ककार' सूचनात्मक और तथ्यों पर आधारित होते हैं?
(क) क्या, कौन, कब और कहाँ
(ख) क्यों, क्या, कौन और कब
(ग) कौन, कैसे, कब और क्या
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) क्या, कौन, कब और कहाँ
14. कौनसे ककार विवरणात्मक, व्याख्यात्मक, विश्लेषणात्मक पहलू पर जोर देते हैं?
(क) क्यों और कब
(ख) कैसे और कहाँ
(ग) क्यों और कैसे
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ग) क्यों और कैसे
15. एक सुव्यवस्थित, सृजनात्मक और आत्मनिष्ठ लेखन क्या कहलाता है?
(क) फीचर लेखन
(ख) स्तंभ लेखन
(ग) आलेख लेखन
(घ) रिपोर्ट लेखन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) फीचर लेखन
16. अख़बारों और पत्रिकाओं में कितने शब्दों तक के 'फीचर' छपते हैं?
(क) 300 से 3000 तक
(ख) 250 से 2000 तक
(ग) 350 से 3000 तक
(घ) 450 से 3500 तक
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) 250 से 2000 तक
17. विशेष क्षेत्र से जुड़ी घटनाओं, मुद्दों तथा समस्याओं का सूक्ष्म विश्लेषण करके उसे पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, ऐसी रिपोर्ट क्या कहलाती है?
(क) सार्वजनिक रिपोर्ट
(ख) व्यक्तिगत रिपोर्ट
(ग) विशेष रिपोर्ट
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ग) विशेष रिपोर्ट
18. विशेष रिपोर्ट की भाषा कैसी होनी चाहिए?
(क) सरल
(ख) सहज
(ग) आम बोलचाल
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
19. संपादकीय लिखने का दायित्व किनका होता है?
(क) प्रकाशकों का
(ख) संवाददाताओं का
(ग) संपादक और उनके सहयोगियों का
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ग) संपादक और उनके सहयोगियों का
20. विचारपरक लेखन का प्रमुख रूप क्या होता है?
(क) फीचर लेखन
(ख) स्तंभ लेखन
(ग) आलेख लेखन
(घ) रिपोर्ट लेखन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) स्तंभ लेखन
21. उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग कब शुरु हुआ?
(क) 18 वीं सदी में
(ख) 19 वीं सदी में
(ग) 20 वीं सदी में
(घ) 21 वीं सदी में
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) 19 वीं सदी में
22. समाचार माध्यमों में किसका महत्त्व है?
(क) संपादकीय
(ख) साक्षात्कार
(ग) फीचर
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) साक्षात्कार
23. साक्षात्कार को लिखने के कितने तरीके होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) दो
24. साक्षात्कार को कैसे लिखा जा सकता है?
(क) सवाल जवाब के रूप में
(ख) आलेख की तरह से
(ग) संपादकीय के रूप में
(घ) क और ख दोनों
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) क और ख दोनों
25. जिसमें अनुपलब्ध तथ्यों को गहरी छान-बीन कर सार्वजनिक किया जाता है वे रिपोर्ट कहलाती हैं -
(क) इन्डेप्थ रिपोर्ट
(ख) विवरणात्मक रिपोर्ट
(ग) विश्लेषणात्मक रिपोर्ट
(घ) खोजी रिपोर्ट
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) खोजी रिपोर्ट
26. किस रिपोर्ट में सार्वजनिक रूप से प्राप्त तथ्यों की गहरी छान-बीन कर उसके महत्त्वपूर्ण पक्षों को पाठकों के सामने लाया जाता है?
(क) इन्डेप्थ रिपोर्ट
(ख) विवरणात्मक रिपोर्ट
(ग) विश्लेषणात्मक रिपोर्ट
(घ) खोजी रिपोर्ट
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) इन्डेप्थ रिपोर्ट
27. एक अच्छा पत्रकार या लेखक बनने के लिए क्या जरूरी है?
(क) लेखन की शैलियों से परिचित होना
(ख) सूचनाओं का ज्ञान होना
(ग) अच्छे संवाददाताओं का होना
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) लेखन की शैलियों से परिचित होना
28. विशेष रिपोर्ट के लेखन में किस पर जोर दिया जाता है?
(क) तथ्यों की खोज और विश्लेषण
(ख) कल्पना और भावों पर जोर
(ग) विचारों और विश्लेषण पर जोर
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) तथ्यों की खोज और विश्लेषण
29. समाचार पत्र समाज में क्या दायित्व निभाते हैं?
(क) पाठकों को सूचना देना
(ख) जागरूक और शिक्षित बनाना
(ग) मनोरंजन करना
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
30. लोकतांत्रिक समाज में एक पहरेदार, शिक्षक और जनमत निर्माता के तौर पर कौन बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है?
(क) समाचार पत्र
(ख) फीचर
(ग) स्तंभ
(घ) आलेख
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) समाचार पत्र
31. अंशकालिक पत्रकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(क) फ्रीलांसर
(ख) स्ट्रिंगर
(ग) खोजी
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) स्ट्रिंगर
32. स्वतंत्र पत्रकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(क) फ्रीलांसर
(ख) स्ट्रिंगर
(ग) खोजी
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) फ्रीलांसर
33. किस तरह के लेखन में लेखक को काफी छूट होती है?
(क) पत्रकारीय लेखन
(ख) साहित्यिक रचनात्मक लेखन
(ग) संपादकीय लेखन
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) साहित्यिक रचनात्मक लेखन
34. पत्रकारीय लेखन का सबसे जाना-पहचाना रूप क्या है?
(क) समाचार लेखन
(ख) कथा लेखन
(ग) नाटक लेखन
(घ) उपन्यास लेखन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) समाचार लेखन
35. 'उलटा पिरामिड शैली' किस लेखन शैली के बिलकुल विपरीत है?
(क) कथा लेखन
(ख) समाचार लेखन
(ग) कविता लेखन
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) कथा लेखन
36. 'उलटा पिरामिड शैली' नाम किस आधार पर रखा गया है?
(क) सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य या सूचना पिरामिड के सबसे निचले हिस्से में नहीं होती
(ख) इस शैली में पिरामिड को उलट दिया जाता है
(ग) सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य सबसे पहले पैराग्राफ में लिखा जाता है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
37. 'उलटा पिरामिड शैली' में समाचार का ढाँचा कितने भागों में विभक्त होता है?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) तीन
38. 'उलटा पिरामिड शैली' समाचार लेखन की मानक शैली किस कारण से बन गई?
(क) लेखन और संपादन की सुविधा के कारण
(ख) टेलीग्राफ सुविधाएँ महँगी होने के कारण
(ग) तकनीकी कारणों से सेवा ठप्प हो जाने से
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
39. किसी समाचार को लिखते हुए मुख्यतः जिन छह सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाती है, उन्हें किस रूप में जाना जाता है?
(क) ककार
(ख) मुखड़ा
(ग) बॉडी
(घ) समापन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) ककार
40. एक अच्छे और रोचक फीचर के साथ क्या होना जरूरी है?
(क) फोटो, रेखांकन, ग्राफिक्स आदि
(ख) कल्पनाओं की उड़ान
(ग) विचारों की गंभीरता
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) फोटो, रेखांकन, ग्राफिक्स आदि
41. फीचर लेखन की शैली काफी हद तक किस शैली की तरह है?
(क) निबंधात्मक शैली
(ख) कथात्मक शैली
(ग) कविता शैली
(घ) नाटक शैली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) कथात्मक शैली
42. फीचर लेखन, समाचार लेखन से किस प्रकार भिन्न है?
(क) समाचार लेखन में तथ्यों की शुद्धता पर जोर, फीचर में लेखकीय दृष्टिकोण पर जोर
(ख) समाचार लेखन की उलटा पिरामिड शैली, फीचर लेखन की शैली निश्चित नहीं
(ग) समाचर लेखन में सपाटबयानी, फीचर की भाषा सरल, आकर्षक व मन को छूने वाली
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
43. 'फीचर' को सजीव बनाने के लिए क्या बातें आवश्यक हैं?
(क) विषय से जुड़े पात्रों की उपस्थिति आवश्यक है
(ख) फीचर को मनोरंजन के साथ सूचनात्मक होना चाहिए
(ग) पात्रों के माध्यम से विषय के विभिन्न पहलुओं को सामने लाना आवश्यक है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
44. समाचार पत्र की अपनी आवाज़ किसे माना जाता है?
(क) संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित होने वाले संपादकीय को
(ख) टिप्पणियों को
(ग) साक्षात्कार को
(घ) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित होने वाले संपादकीय को
45. पत्रकार, पत्रकारीय लेखन के लिए कच्चा माल किसके जरिये एकत्रित करते हैं?
(क) साक्षात्कार या इंटरव्यू
(ख) स्तंभ
(ग) फीचर
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) साक्षात्कार या इंटरव्यू
46. एक सफल साक्षात्कार के लिए किन गुणों का होना आवश्यक है?
(क) ज्ञान व संवेदनशीलता
(ख) कूटनीति
(ग) धैर्य व साहस
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी
47. समाचार पत्र में संपादकीय पृष्ठ के सामने कौनसा पृष्ठ होता है?
(क) ऑप एड
(ख) झरोखा
(ग) कार्टून कोना
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) ऑप एड
48. कुछ महत्त्वपूर्ण लेखक जो अपने खास वैचारिक रुझान के लिए जाने जाते हैं, ऐसे लेखकों की लोकप्रियता को देखकर उन्हें समाचार पत्र के लिए क्या कार्य सौंपा जाता है?
(क) नियमित स्तंभ लेखन
(ख) नियमित फीचर लेखन
(ग) समाचार लेखन
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (क) नियमित स्तंभ लेखन
49. समाचार लेखन के संदर्भ में ककार नहीं है?
(क) क्या
(ख) कब
(ग) कौन
(घ) किसे
उत्तर देखें
सही उत्तर: (घ) किसे
50. समाचार में सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य या सूचना को सबसे ऊपर रखना और उसके बाद घटते हुए महत्त्वक्रम में सूचनाएँ देने को क्या कहते हैं?
(क) सीधा पिरामिड शैली
(ख) उलटा पिरामिड शैली
(ग) संक्षेप शैली
(घ) कथा शैली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ख) उलटा पिरामिड शैली
भाग A — त्वरित उत्तर-कुंजी
| 1. घ | 2. घ | 3. ख | 4. घ | 5. ख | 6. क | 7. ख | 8. ग | 9. ख | 10. क |
| 11. ग | 12. घ | 13. क | 14. ग | 15. क | 16. ख | 17. ग | 18. घ | 19. ग | 20. ख |
| 21. ख | 22. ख | 23. क | 24. घ | 25. घ | 26. क | 27. क | 28. क | 29. घ | 30. क |
| 31. ख | 32. क | 33. ख | 34. क | 35. क | 36. घ | 37. ख | 38. घ | 39. क | 40. क |
| 41. ख | 42. घ | 43. घ | 44. क | 45. क | 46. घ | 47. क | 48. क | 49. घ | 50. ख |
भाग B
जनसंचार के माध्यम — प्रश्न 1 से 40
1. प्रिंट माध्यम के बारे में कौनसा कथन असत्य है –
(अ) प्रिंट माध्यमों के छपे शब्दों में स्थायित्व होता है।
(ब) निरक्षरों के लिए मुद्रित माध्यम किसी काम के नहीं हैं।
(स) रेडियो, टी०वी० या इंटरनेट की तरह तुरंत घटी घटनाओं को संचालित कर सकते हैं
(द) पाठकों की रुचियों और जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) रेडियो, टी०वी० या इंटरनेट की तरह तुरंत घटी घटनाओं को संचालित कर सकते हैं
2. रेडियो समाचार लेखन किस शैली में होता है?
(अ) फीचर शैली में
(ब) कहानी लेखन शैली में
(स) उल्टा पिरामिड शैली में
(द) कोई निर्धारित शैली नहीं है
उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) उल्टा पिरामिड शैली में
3. भारत में रेडियो की शुरुआत कब हुई?
(अ) 1993 में
(ब) 1895 में
(स) 1921 मे
(द) 1936 में
उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) 1921 मे
4. एंकर-बाइट का क्या तात्पर्य है?
(अ) तत्काल घटित घटना को सबसे पहले दर्शकों तक पहुँचाना
(ब) घटनास्थल से दृश्य प्राप्त होने से पहले संवाददाता से प्राप्त जानकारी को दर्शकों तक पहुँचाना
(स) घटनास्थल से सीधा प्रसारण करना
(द) किसी घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों या संबंधित व्यक्तियों का कथन दिखा और सुनाकर खबर को प्रामाणिकता प्रदान करना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) किसी घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों या संबंधित व्यक्तियों का कथन दिखा और सुनाकर खबर को प्रामाणिकता प्रदान करना
5. डेडलाइन से क्या तात्पर्य है?
(अ) समाचार माध्यमों के लिए समाचारों को कवर करने के लिए निर्धारित समय-सीमा
(ब) समाचार पत्रों में छापे जाने वाली मुख्य लाइन
(स) समाचार पत्रों में छापे जाने वाली सनसनीखेज लाइन
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) समाचार माध्यमों के लिए समाचारों को कवर करने के लिए निर्धारित समय-सीमा
6. आधुनिक छापेखाने का आविष्कार का श्रेय किसे जाता है?
(अ) गुटेनबर्ग को
(ब) पिट्सबर्ग को
(स) स्मिथ को
(द) रिचर्ड्सन को
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) गुटेनबर्ग को
7. मुद्रण की शुरुआत किस देश से मानी जाती है?
(अ) भारत
(ब) चीन
(स) जर्मनी
(द) इटली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) चीन
8. भारत में एफ एम की शुरुआत कब हुई?
(अ) 1982
(ब) 1993
(स) 1998
(द) 2002
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) 1993
9. भारत में पहला छापाखाना कब खोला गया?
(अ) 1556
(ब) 1565
(स) 1566
(द) 1564
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) 1556
10. भारत में पहला छापाखाना कहाँ खोला गया?
(अ) कोलकाता
(ब) गोवा
(स) मुंबई
(द) नई दिल्ली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) गोवा
11. ईसाई मिशनरी ने गोवा में पहले छापेखाने की शुरुआत क्यों की?
(अ) धर्म प्रचार की पुस्तकें छापने के लिए
(ब) लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए
(स) समाचार पहुंचाने के लिए
(द) नई दिल्लीलोगों को शिक्षित करने के लिए
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) धर्म प्रचार की पुस्तकें छापने के लिए
12. जनसंचार के किस माध्यम में लिखित भाषा की सभी विशेषताएँ उपलब्ध होती है?
(अ) समाचार-पत्र
(ब) रेडियो
(स) टेलीविजन
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) समाचार-पत्र
13. अखबार या पत्रिका में छपी गलती को सुधारा जा सकता है?
(अ) तुरंत प्रभाव से
(ब) अगले अंक के प्रकाशन के समय
(स) उसी दिन
(द) कभी नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) अगले अंक के प्रकाशन के समय
14. मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए ध्यान रखने योग्य बातें है?
(अ) लेखन और प्रकाशन के बीच गलतियों को ठीक करना जरूरी है
(ब) डेडलाइन का ध्यान रखना
(स) शब्द-सीमा का ध्यान रखना
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) उपर्युक्त सभी
15. रेडियो जनसंचार माध्यम है?
(अ) दृश्य
(ब) श्रव्य
(स) दृश्य श्रव्य
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) श्रव्य
16. श्रोताओं से संचालित माध्यम माना जाता है?
(अ) समाचार पत्र
(ब) टेलीविजन
(स) रेडियो
(द) इंटरनेट
उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) रेडियो
17. रेडियो के लिए समाचार कॉपी तैयार करते हुए ध्यान रखना चाहिए?
(अ) साफ-सुथरी और टाइप्ड कॉपी हो
(ब) एक लाइन में अधिकतम 12-13 शब्द हो
(स) संक्षिप्त अक्षर का प्रयोग नहीं करना चाहिए
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) उपरोक्त सभी
18. दृश्य के साथ खबर लिखने की बुनियादी शर्त किस माध्यम की है?
(अ) समाचार पत्र
(ब) टेलीविजन
(स) रेडियो
(द) समाचार पत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) टेलीविजन
19. फोन इन का क्या तात्पर्य है?
(अ) दो लोगों द्वारा फोन पर सामान्य बात करना
(ब) परिवार के सदस्यों द्वारा आपस में फोन पर बात करना
(स) एंकर द्वारा रिपोर्टर से फोन पर बात करके प्राप्त सूचना दर्शकों तक पहुंचाना
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) एंकर द्वारा रिपोर्टर से फोन पर बात करके प्राप्त सूचना दर्शकों तक पहुंचाना
20. नेट-साउंड या प्राकृतिक आवाज से क्या तात्पर्य है?
(अ) रिपोर्टर द्वारा प्रत्यक्षदर्शी से की गई बात
(ब) रिपोर्टर द्वारा एंकर से की गई बात
(स) शूट करते हुए अपने आप आने वाली आवाज
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (स) शूट करते हुए अपने आप आने वाली आवाज
21. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया?
(अ) जी मारकोनी ने
(ब) जे एल बेयर्ड ने
(स) ग्राहम बेल ने
(द) अल्बर्ट आइंस्टाइन ने
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) जे एल बेयर्ड ने
22. रेडियो का आविष्कार किसने किया?
(अ) जी मारकोनी ने
(ब) जे एल बेयर्ड ने
(स) ग्राहम बेल ने
(द) अल्बर्ट आइंस्टाइन ने
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) जी मारकोनी ने
23. इंटरनेट पत्रकारिता से तात्पर्य है?
(अ) इंटरनेट पर अखबारों का प्रकाशन या खबरों का आदान-प्रदान
(ब) मनोरंजन हेतु इंटरनेट पर अपलोड किए गए वीडियो
(स) एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय को भेजे जाने वाली सूचना
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) इंटरनेट पर अखबारों का प्रकाशन या खबरों का आदान-प्रदान
24. विशुद्ध पत्रकारिता शुरू करने का श्रेय जाता है?
(अ) रीडिफ डॉट कॉम
(ब) इंडिया इन्फोलाइन
(स) सीफी
(द) तहलका डॉट कॉम
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) तहलका डॉट कॉम
25. हिंदी में नेट पत्रकारिता की शुरुआत की?
(अ) प्रभा साक्षी ने
(ब) वेबदुनिया ने
(स) अमर उजाला ने
(द) भास्कर ने
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) वेबदुनिया ने
26. प्रिंट रूप में उपलब्ध न होकर सिर्फ इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाला समाचार है?
(अ) प्रभासाक्षी
(ब) हिंदुस्तान
(स) नवभारत टाइम्स
(द) प्रभात खबर
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) प्रभासाक्षी
27. इंटरनेट पत्रकारिता आजकल बहुत लोकप्रिय है क्योंकि-
(अ) इससे दृश्य एवं प्रिंट दोनों माध्यमों का लाभ मिलता है।
(ब) इससे खबरें बहुत तीव्र गति से पहुंचाई जाती है।
(स) इससे खबरों की पुष्टि तत्काल होती है।
(द) इससे न केवल खबरों का संप्रेषण व पुष्टि सत्यापन ही होता है बल्कि खबरों के बैकग्राउंडर तैयार करने में तत्काल सहायता मिलती है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) इससे न केवल खबरों का संप्रेषण व पुष्टि सत्यापन ही होता है बल्कि खबरों के बैकग्राउंडर तैयार करने में तत्काल सहायता मिलती है।
28. टेलीविजन पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्वपूर्ण है?
(अ) विजुअल
(ब) नेट
(स) बाइट
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) उपरोक्त सभी
29. रेडियो समाचार की भाषा शैली ऐसी हो-
(अ) जिसमें आम बोलचाल के शब्दों का प्रयोग हो।
(ब) जो समाचार वाचक आसानी से पढ़ सकें।
(स) जिसमें आम बोलचाल की भाषा के साथ-साथ सटीक मुहावरों का इस्तेमाल हो।
(द) जिसमें सामाजिक और तत्सम शब्दों की बहुलता हो।
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) जो समाचार वाचक आसानी से पढ़ सकें।
30. प्रिंट माध्यम का प्रकार है?
(अ) समाचार पत्र
(ब) पुस्तकें
(स) पत्र पत्रिकाएं
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) उपर्युक्त सभी
31. हिंदी का पहला सप्ताहिक पत्र कौन सा था?
(अ) उदंत मार्तंड
(ब) बंगाल गजट
(स) नया भारत
(द) हंस
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) बंगाल गजट
32. जेम्स ऑगस्ट हिक्की के द्वारा कोलकाता से प्रकाशित भारत का पहला समाचार पत्र कौन सा है?
(अ) उदंत मार्तंड
(ब) बंगाल गजट
(स) नया भारत
(द) हंस
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) बंगाल गजट
33. इनमें कौन सा जनसंचार माध्यम अनपढ़ व्यक्ति के लिए उपयोगी नहीं है?
(अ) इंटरनेट
(ब) समाचार पत्र
(स) पत्रिकाएँ
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) उपर्युक्त सभी
34. सर्वाधिक खर्चीला जनसंचार माध्यम कौन सा है?
(अ) रेडियो
(ब) टेलीविजन
(स) समाचार पत्र
(द) इंटरनेट
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) इंटरनेट
35. दृश्य - श्रव्य जनसंचार माध्यम कौन सा है?
(अ) रेडियो
(ब) टेलीविजन
(स) समाचार पत्र
(द) इंटरनेट
उत्तर देखें
सही उत्तर: (ब) टेलीविजन
36. समाचार लेखन की प्रभावशाली शैली कौन सी है?
(अ) वर्णनात्मक शैली
(ब) विवेचनात्मक शैली
(स) पिरामिड शैली
(द) उल्टा पिरामिड शैली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (द) उल्टा पिरामिड शैली
37. इनमें से कौन सा उल्टा पिरामिड शैली का अंग नहीं है?
(अ) मध्य भाग
(ब) बॉडी
(स) इंट्रो
(द) समापन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) मध्य भाग
38. टेलीविजन के लिए खबर लिखने की मौलिक शर्त क्या है?
(अ) दृश्य के साथ लेखन
(ब) साहित्यिक भाषा में लेखन
(स) सनसनीखेज लेखन
(द) सामान्य लेखन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) दृश्य के साथ लेखन
39. लाइव का तात्पर्य है?
(अ) घटनास्थल से सीधा प्रसारण
(ब) संरक्षित किए हुए वीडियो दिखाना
(स) टेलीविज़न के माध्यम से फिल्म दिखाना
(द) टेलीविज़न के माध्यम से सीरियल दिखाना
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) घटनास्थल से सीधा प्रसारण
40. सर्वप्रथम अमेरिकी रक्षा विभाग ने कुछ कम्प्यूटरों को जोड़कर एक नेटवर्क कब तैयार किया?
(अ) 1969
(ब) 1968
(स) 1975
(द) 1982
उत्तर देखें
सही उत्तर: (अ) 1969
भाग B — त्वरित उत्तर-कुंजी
| 1. स | 2. स | 3. स | 4. द | 5. अ | 6. अ | 7. ब | 8. ब | 9. अ | 10. ब |
| 11. अ | 12. अ | 13. ब | 14. द | 15. ब | 16. स | 17. द | 18. ब | 19. स | 20. स |
| 21. ब | 22. अ | 23. अ | 24. द | 25. ब | 26. अ | 27. द | 28. द | 29. ब | 30. द |
| 31. ब | 32. ब | 33. द | 34. द | 35. ब | 36. द | 37. अ | 38. अ | 39. अ | 40. अ |
अभ्यास जारी रखें 📘
और अधिक HOTS प्रश्न, MCQ अभ्यास और CBSE नोट्स के लिए OpenClasses.in पर विज़िट करें।
और अभ्यास करें →

0 Comments