surdas ke pad class 10 Hindi MCQs | सूरदास के पद mcq

 

surdas ke pad class 10 Hindi MCQs

पद-सूरदास  MCQs

PAD SURDAS  50 MCQs



सूरदास के पद  बहुविकल्पीय प्रश्न



    प्रश्न 1 -उद्धव को 'बड़भागी' किसने कहा है?
    क. यशोदा माता ने 
    ख. नंद ने
    ग. कंस ने 
    घ. गोपियों ने

... Answer is घ)
गोपियों ने


प्रश्न 2 - 'गुर चाँटी ज्यौं पागी'-इस पंक्ति में 'गुर' अर्थात् गुड़ किसे कहा गया है?

क. श्रीकृष्ण को 
ख. उद्धव को
ग. श्रीकृष्ण के प्रेम को 
घ. गोपियों को
  
... Answer is ग )
श्रीकृष्ण के प्रेम को



    प्रश्न 3 -  उद्धव गोपियों को कौन-सा संदेश देता है?
    क. प्रेम का 
    ख. योग-साधना का
    ग. मोक्ष-प्राप्ति का 
    घ. भक्ति का
... Answer is ख )
योग-साधना का



    प्रश्न 4-गोपियाँ 'कड़वी ककड़ी' किसे कहती हैं?
    क. ककड़ी को 
    ख. श्रीकृष्ण को
    ग. यशोदा को 
    घ. उद्धव द्वारा दिए गए योग संदेश को

... Answer is घ)
उद्धव द्वारा दिए गए योग संदेश को



    प्रश्न 5 - 'सु तौ ब्याधि हमकौं लै आए' पंक्ति में 'ब्याधि' किसे कहा गया है?
    क. योग साधना को 
    ख. भक्ति संदेश को
    ग. श्रीकृष्ण को 
    घ. विरह को
... Answer is क)
योग साधना को



    प्रश्न 6 - गोपियों के अनुसार पहले से ही चतुर कौन था? .
    क. बलराम 
    ख. श्रीकृष्ण
    ग. कंस 
    घ. उद्धव
... Answer is ख)
श्रीकृष्ण



    प्रश्न 7 - सूरदास ने किस भाषा में साहित्य की रचना की है?
    क. अवधी 
    ख. मैथिलि
    ग. ब्रज 
    घ. भोजपुरी
... Answer is ग)
ब्रजभाषा


    प्रश्न 8 - ‘पुरइनि पात रहत जल भीतर , ता रस देह ना दागी’ प्रस्तुत पंक्ति में कमल के पत्ते की क्या विशेषता बताई गई है?
    क. पानी के संपर्क में रहने से कमल का पत्ता गल जाता है.
    ख. कमल के पत्ते पर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता.
    ग. पानी में रहकर पत्ता गहरे रंग का हो जाता है.
    घ. पानी में रहने से पत्ते का आकार छोटा हो जाता है.
... Answer is ख)
कमल के पत्ते पर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता.


    प्रश्न 9 -  गोपियों का मन चुराकर कौन ले गया था?
    क. उद्धव 
    ख. अक्रूर
    ग. नंद 
    घ. श्रीकृष्ण
... Answer is घ)
श्रीकृष्ण


    प्रश्न 10 -श्रीकृष्ण के मित्र का क्या नाम है, जो गोपियों को योग का संदेश देता है?
    क. बलराम 
    ख. नंद
    ग. उद्धव 
    घ. अक्रूर
... Answer is ग)
उद्धव



Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 11 - अपने-आपको भोली और अबला कौन समझता है?
    क. देवकी 
    ख. यशोदा
    ग. गोपियाँ 
    घ राधा
... Answer is ग)
गोपियाँ


    प्रश्न 12 - गोपियों ने हरि (श्रीकृष्ण) की तुलना किससे की है?
    क. गिद्ध से 
    ख. बाज से
    ग. हारिल से 
    घ. कबूतर से
... Answer is ग)
हारिल से


    प्रश्न 13 - 'मन चकरी' से क्या अभिप्राय है?
    क. मन की चालाकी 
    ख. मन का चक्र
    ग. मन की अस्थिरता 
    घ. मन की स्थिरता
... Answer is ग)
मन की अस्थिरता


    प्रश्न 14 -'मधुकर' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
    क. भ्रमर के लिए 
    ख. श्रीकृष्ण के लिए
    ग. नंद के लिए 
    घ. उद्धव के लिए
... Answer is घ)
उद्धव के लिए


    प्रश्न 15 - काव्यग्रंथ ‘सूरसागर’ के जिस भाग में उद्धव गोपियों को योगसंदेश देते है वह भाग किस नाम से जाना जाता है?
    क. भ्रमर गीत 
    ख. योग संदेश
    ग. कर्मसंदेश 
    घ. राजसंदेश
... Answer is क)
भ्रमरगीत


    प्रश्न 16 -  ‘सूरदास अबला हम भोरी, गुर चांटी ज्यो पागी’ पंक्ति में गोपियों ने कृष्ण के प्रति अपने प्रेम को बताते हुए अपनी स्थिति किसके समान बताई है?
    क. गुड के चूरे के समान 
    ख. गुड पर भिनभिनाती मक्खी के समान
    ग. गुड़ से चिपकी चींटी के समान 
    घ. इनमें से कोई नहीं
... Answer is ग)
गुड़ से चिपकी चींटी के समान


    प्रश्न 17 -‘अब जोग संदेशनी सुनि- सुनि , बिरहिनि बिरह दही’- उपर्युक्त पंक्ति में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
    क. उपमा 
    ख. यमक
    ग. अनुप्रास 
    घ. श्लेष
... Answer is ग)
अनुप्रास


    प्रश्न 18 -  'हमारे हरि हारिल की लकरी'- इसमें हारिल पक्षी के विषय में बताया गया है जो अपने पंजों में लकड़ी पकड़े रखता है गोपियों ने अपने प्रभु को हारिल पक्षी के समान बताया है. इससे उनका कृष्ण के प्रति कैसा प्रेम दिखता है-
    क. एकनिष्ठ प्रेम 
    ख. चंचल प्रेम
    ग. अस्थायी प्रेम 
    घ. ख और ग दोनों
... Answer is क)
एकनिष्ठ प्रेम


    प्रश्न 19 -निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कृष्ण का पर्यायवाची नहीं है-
    क. कान्हा 
    ख. माधव
    ग. हलधर 
    घ. मुरलीधर
... Answer is ग)
हलधर


    प्रश्न 20 - ‘अपरस’ शब्द का क्या अर्थ है-
    क. सूखा 
    ख. अनासक्त
    ग. दुर्भाग्यशाली 
    घ. निर्विकार
... Answer is ख)
अनासक्त



Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 21 - गोपियों ने स्वयं को ‘भोरी’ क्यों कहा है?
    क. वे मूर्ख थीं  
    ख. वे छल-कपट और चतुराई से दूर थीं
    ग. वे उद्धव की बातों में आ गई थीं  
    घ. वे किसी का कहना नहीं मानती थीं
... Answer is ख)
वे छल-कपट और चतुराई से दूर थीं


    प्रश्न 22 - ‘प्रीति-नदी’ में कौन-सा अलंकार है?
    क. यमक 
    ख. रूपक
    ग. अनुप्रास 
    घ. उपमा
... Answer is ख)
रूपक


प्रश्न 23 - सूरदास के साहित्य में किस भाषा की प्रमुखता है?
क. अवधी भाषा 
ख. राजस्थानी
ग. ब्रज भाषा 
घ. बुन्देली
... Answer is ग)
ब्रज भाषा


    प्रश्न 24 - गोपियों के अनुसार सच्चा राजधर्म क्या है?
    क. प्रजा का पालन करना 
    ख. प्रजा के सुखों का ध्यान रखना
    ग. प्रजा को बिलकुल न सताना 
    घ. उपर्युक्त सभी
... Answer is घ)
उपर्युक्त सभी


प्रश्न 25 -गोपियों ने कृष्ण को किस प्रकार धारण किया था?
क. मन से 
ख. कर्म से
ग. वचन से 
घ. उपरोक्त सभी तरह से
... Answer is घ)
उपरोक्त सभी


    प्रश्न 26 -सूरदास के अनुसार सच्चा राज धर्म क्या है?
    क. प्रजा का हित करना 
    ख. प्रजा से कर लेना
    ग. अनीति दूर करना 
    घ. राज्य प्राप्त करना
... Answer is क )
प्रजा का हित करना


    प्रश्न 27 - 'प्रीति-नदी' किसके लिए प्रयोग किया गया है?
    क. ऊद्धव के लिए 
    ख. यशोदा के लिए
    ग. नंद के लिए 
    घ. श्रीकृष्ण के लिए
... Answer is घ)
श्रीकृष्ण के लिए


    प्रश्न 28 -  'मन की मन ही माँझ रही' का अर्थ है?
    क. मन की दृढ़ता 
    ख. मन की बात मन में ही रहना
    ग. मन का भेद 
    घ. मन का पाप
... Answer is ख)
मन की बात मन में ही रहना


    प्रश्न 29 - गोपियाँ सोते जागते रात-दिन किसका ध्यान करती हैं?
    क. श्रीकृष्ण का 
    ख. उद्धव का
    ग. कंस का 
    घ. बलराम का
... Answer is क)
श्रीकृष्ण का


    प्रश्न 30 -ज्यों जल माहें तेल की गागरि, बूँद न ताकौ लागी .’ प्रस्तुत पंक्ति में पानी की बूँद की कौन-सी विशेषता बताई गई है?
    क. पानी की बूँद तेल में डूब जाती है. 
    ख. पानी की बूँद तेल लगी मटकी पर टिकती नहीं.
    ग. पानी की बूँद पर तेल का कोई असर नहीं होता. 
    घ. उपरोक्त सभी.
... Answer is ख)
पानी की बूँद तेल लगी मटकी पर टिकती नहीं.


    प्रश्न 31 - ‘सूरदास अब धीर धरहिं क्यों, मरजादा न लही’ उपर्युक्त पंक्ति में गोपियाँ कहती हैं कि अब धीरज क्यों धारण करें जब मर्यादा का पालन नहीं किया? किसने मर्यादा का पालन नहीं किया?
    क. कृष्ण ने 
    ख. राधा ने
    ग. उद्धव ने 
    घ. गोपियों ने
... Answer is क)
कृष्ण ने


    प्रश्न 32 -गोपियाँ किससे गुहार लगाना चाहती थीं ?
    क. राम से 
    ख. प्रभु से
    ग. उद्धव से 
    घ. कृष्ण से
... Answer is घ)
कृष्ण से


    प्रश्न 33 -  गोपियों ने उद्धव को बड़भागी क्यों कहा है?
    क. ऐसा कहकर गोपियों ने उद्धव पर व्यंग्य किया है
    ख. क्योंकि उद्धव बहुत ही भाग्यवान है
    ग. उद्धव बहुत ज्ञानी थे और गोपियाँ उनके ज्ञान का लोहा मानती थी
    घ. वे कृष्ण के सखा थे , इसलिए उनको बडभागी कहा है
... Answer is क)
ऐसा कहकर गोपियों ने उद्धव पर व्यंग्य किया है.


    प्रश्न 34 - उद्धव को बड़भागी किसके द्वारा कहा गया है?
    क. कृष्ण के द्वारा 
    ख. मथुरा वासियों के द्वारा
    ग. गोपियों के द्वारा 
    घ. स्वयं उद्धव के द्वारा
... Answer is ग)
गोपियों के द्वारा


    प्रश्न 35 - सूरदास के उपास्य देव कौन थे?
    क. श्रीकृष्ण 
    ख. श्रीराम
    ग. विष्णु 
    घ. निर्गुण ईश्वर
... Answer is क)
श्रीकृष्ण


    प्रश्न 36 -गोपियाँ कौन-सी बात किसे बताना चाहती थीं?
    क. अपने मन की बात श्रीकृष्ण को 
    ख. अपने मन की बात उद्धव को
    ग. संसार के व्यवहार की बात अक्रूर को 
    घ. समाज की बात नंद को
... Answer is क)
अपने मन की बात श्रीकृष्ण को


    प्रश्न 37 -गोपियों के अनुसार किसने राजनीति की शिक्षा प्राप्त की है?
    क. कंस ने 
    ख. नंद ने
    ग. श्रीकृष्ण ने 
    घ. ऊधौ ने
... Answer is ग)
श्रीकृष्ण ने


    प्रश्न 38 - कवि सूरदास के गुरु कौन थे?
    क. शंकराचार्य 
    ख. वल्लभाचार्य
    ग. कुंभनदास 
    घ. हरिदास
... Answer is ख)
वल्लभाचार्य


    प्रश्न 39 - ‘प्रीति नदी मैं पाऊं न बोरयो, दृष्टि न रूप परागी.’ इस पंक्ति में किसने प्रीति रूपी नदी में पैर नहीं डुबोया?
    क. उद्धव ने 
    ख. सूरदास ने
    ग. सुदामा ने 
    घ. श्रीकृष्ण ने
... Answer is क)
उद्धव ने


    प्रश्न 40 -  'मन की मन ही माँझ रही’ इस पंक्ति में किसके मन की बात मन में रह गई?
    क. उद्धव की 
    ख. गोपियों की
    ग. सुदामा की 
    घ. नंद-नंदन की
... Answer is ख)
गोपियों की




Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 41 -  ‘चाहति हुतीं गुहारि जितहीं तै, उत तै धार बहीI’ प्रस्तुत पंक्ति के अनुसार गोपियाँ उद्धव को उलाहना देते हुए कहती है कि वे जिससे उम्मीद कर रही थी कि उनकी रक्षा की जाएगी , वहीँ से धार बह रही थी. वहां किसकी धार बह रही थी?
    क. प्रेम की 
    ख. योग की
    ग. कर्म की 
    घ. ख और ग दोनों की
... Answer is ख)
योग की

    प्रश्न 42 -गोपियाँ जागते–सोते, सपने में, दिन-रात किसका नाम जपती हैं?
    क. राधा 
    ख. उद्धव
    ग. कृष्ण 
    घ. बलराम
... Answer is ग)
कृष्ण


    प्रश्न 43 - गोपियों ने योग संदेश किसे देने को कहा है?
    क. जिनके मन चंचल हैं  
    ख. जिनके मन चंचल नहीं है
    ग. जिनके मन भगवान के चरणों में नहीं लगे है
    घ. उपरोक्त सभी
... Answer is क)
जिनके मन चंचल हैं.


    प्रश्न 44 -  निम्नलिखित में से क्या भ्रमर का पर्यायवाची है-
    क. माधव 
    ख. मधुप
    ग. माधुर्य 
    घ. मधुर
... Answer is ख)
मधुप


    प्रश्न 45 -'जकरी' शब्द का क्या अर्थ है?
    क. व्यर्थ होना 
    ख. रटना
    ग. जर्जर होना 
    घ. दुखी होना
... Answer is ख)
रटना



    प्रश्न 46 - समुझी बात कहत ................ के, समाचार सब पाएI निम्नलिखित में से रिक्त  स्थान की उचित शब्द से पूर्ति कीजिए-
    क. दिनकर
    ख. उद्धव
    ग . मधुकर
    घ. कृष्ण 
... Answer is ख)
मधुकर


प्रश्न 47 - ‘गुर चांटी ज्यो पागी’ में गुर (गुड़) से किसकी तुलना हुई है और चांटी (चींटी) से किसकी?
क.गुड़ से उद्धव की तुलना हुई है  और चींटी से गोपियों की
ख. गुड़ से कृष्ण  की तुलना हुई है  और चींटी से राधा की
ग. गुड़ से ब्रजवासियों  की तुलना हुई है  और चींटी से कृष्ण की
घ. गुड़ से कृष्ण की तुलना हुई है  और चींटी से गोपियों की
... Answer is घ)
गुड़ से कृष्ण की तुलना हुई है  और चींटी से गोपियों की


    प्रश्न 48 - गोपियों ने उद्धव के अनासक्त (अलग) रहने की तुलना किससे की है?
    क. कमल के पत्ते से
    ख. तेल की मटकी से
    ग. कमल के पत्ते और तेल की मटकी दोनों  से
    घ. इनमें से कोई नहीं
... Answer is ग)
कमल के पत्ते और तेल की मटकी दोनों  से


    प्रश्न 49 - सूरदास के साहित्य में किस रस की प्रधानता है?
    क. वात्सल्य रस
    ख. वीर रस
    ग. भयानक रस
    घ. हास्य रस
... Answer is क)
वात्सल्य रस


    प्रश्न 50 -'मन की मन ही माँझ रही |’- पद के अनुसार गोपियों ने किस उम्मीद से तन-मन की पीड़ा सहन की?
    क. उद्धव के आने की
    ख. कृष्ण के साथ मथुरा जाने की
    ग. कृष्ण के आने की
    घ. कृष्ण का संदेश मिलने की
... Answer is ग)
कृष्ण के आने की

Post a Comment

4 Comments