sakhiyan evam sabad MCQs Class 9 | कबीर साखियाँ एवं सबद MCQs

sakhiyan evam sabad MCQs Class 9 | साखियाँ एवं सबद  MCQs

 साखियाँ एवं सबद  MCQs
sakhiyan evam sabad MCQs


1. कबीरदास का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

क. सन 1398 में वाराणसी में
ख. सन 1459 में प्रयाग में
ग. सन 1393 में मथुरा में
घ. सन 1430 में आगरा में

  उत्तर-   सन 1398 में वाराणसी में


2.कबीरदास की रचनाएँ हमे किस रूप में मिलती हैं?

क. साखी के रूप में 
ख. सबद के रूप में
ग. रमैनी के रूप में 
घ. सभी कथन सत्य हैं

 उत्तर-  सभी कथन सत्य हैं


3. कबीर की रचनाएँ संकलित हैं

क. सूरसागर में
ख. कबीर ग्रन्थावली में
ग. सूर सारावली में
घ. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 उत्तर-  कबीर ग्रन्थावली में


4. खोजी को परमात्मा कितनी देर की तलाश में मिल जाता है ?

क. पलभर
ख. एक वर्ष
ग. एक माह
घ. एक सप्ताह
 उत्तर-  पलभर


5. कबीर दास ने अपनी वाणी से कैसे सुधारात्मक कार्य किये?

क. समाज सुधार के कार्य
ख. आर्थिक सुधार के कार्य
ग. धार्मिक कार्य
घ. धार्मिक व आर्थिक दोनों

 उत्तर-  समाज सुधार के कार्य


6. कबीर दास जी के संबंध कौन-सा कथन सही है?

क. सगुण के उपासक ये
ख. सगुण और निर्गुण दोनों के उपासक थे
ग. नास्तिक थे
घ. निर्गुण के उपासक थे

 उत्तर-  निर्गुण के उपासक थे


7. कबीर दास के गुरु का नाम था

क. सत्यानंद
ख. रामानंद
ग. ब्रह्मानंद
घ. ईश्वरानंद

 उत्तर-  रामानंद


8. कबीर दास के माता-पिता का नाम क्या था?

क. सुहा और बटुक
ख. हरिया व हीरा
ग. नीरू और नीमा
घ. राधा और गिरधर

 उत्तर-  नीरू और नीमा


9. सखी , सबद, रमैनी क्या है?

क. कबीर के प्रसिद्ध शिष्य
ख. कबीर की रचनाओं के रूप
ग. कबीर की प्रकाशित किताबें
घ. कबीर के मंदिर

 उत्तर-  कबीर की रचनाओं के रूप


10. कबीर की रचनाएँ कहाँ संकलित हैं

क. कबीरसागर में
ख. कबीर ग्रन्थावली में
ग. कबीरसारावली में
घ. कबीर लोचन में

 उत्तर-  कबीर ग्रन्थावली में


11. साखियाँ के कवि है -

क. कबीरदास
ख. मीराबाई
ग. तुलसीदास
घ. सूरदास

 उत्तर-  कबीरदास


12. भक्तिकालीन कवि हैं -

क. प्रेमचंद
ख. कबीर दास जी
ग. चपला देवी
घ. महादेवी वर्मा

 उत्तर-  कबीरदास जी


13. ‘मोको कहाँ ढूंढे बंदे , में तो तेरे पास में’- इस पंक्ति में ‘मैं’ किसके लिए प्रयोग हुआ है?

क. कबीरदास के लिए
ख. अहंकार के लिए
ग. भगवान के लिए
घ. मनुष्य के लिए

 उत्तर-  भगवान के लिए


14. कबीरदास के अनुसार ईश्वर का वास कहाँ है?

क. मंदिर में
ख. जंगल में
ग. आकाश में
घ. प्रत्येक जीव की साँसों में

 उत्तर-  प्रत्येक जीव की साँसों में


15. कबीर ने संत के क्या-क्या लक्षण बताये हैं?

क. वह किसी एक मत को मानता है
ख. वह अपने पक्ष का समर्थन करने वाला होता है
ग. वह निरपेक्ष होकर ईश्वर का भजन करता है
घ. वह सभी मतों को मानता है

 उत्तर-  वह निरपेक्ष होकर ईश्वर का भजन करता है


16. ज्ञान की आंधी आनेपर क्या होता है?

क. मनुष्य का भ्रम दूर हो जाता है
ख. माया-मोह से छुटकारा मिल जाता है
ग. मनुष्य की अज्ञानता समाप्त हो जाती है
घ. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

 उत्तर-  उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं


17. कबीरदास ने ज्ञानी और संत किसे बताया है?

क. जो अपने धर्म संप्रदाय का ख्याल रखता है
ख. जो सदा ईश्वर भक्ति में लीन रहता है
ग. जो सरल ह्रदय से निष्पक्ष होकर सम्प्रदायों से ऊपर उठकर प्रभु का ध्यान करता है
घ. जो कठोर साधना में लीन रहता है

 उत्तर-  जो सरल ह्रदय से निष्पक्ष होकर सम्प्रदायों से ऊपर उठकर प्रभु का ध्यान करता है


18. ‘मान सरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहिं .
      मुकताफल मुकता चुगै अब उडि अनंत न जाहि’.
         इस साखी में कौन-सा अलंकार है?

क. अन्योक्ति
ख. रूपक
ग. श्लेष
घ. उपमा

 उत्तर-  अन्योक्ति


19. ‘मान सरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहिं 
       मुकताफल मुकता चुगै अब उडि अनंत न जाहि’.
       इस साखी में हंस और मानसरोवर किस-किस के प्रतीक हैं।

क. हंस परमात्मा का और मानसरोवर मन का प्रतीक
ख. हंस जीवात्मा का और मानसरोवर आनंदवृतित्त वाले मन का एवं शून्य विकार के अमृत कुंड का प्रतीक है.
ग. हंस शून्य विकार का व मान सरोवर परमात्मा का प्रतीक है
घ. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

 उत्तर-  हंस जीवात्मा का और मानसरोवर आनंदवृतित्त वाले मन का एवं शून्य विकार के अमृत कुंड का प्रतीक है


20. कबीर दास जी ने ज्ञानी और संत किसे बताया?

क. जो अपने धर्म सम्प्रदाय का ख्याल रखता है
ख. जो सदा ईश्वर भक्ति में लीन रहता है
ग. जो सरल हृदय से निष्पक्ष होकर सम्प्रदायों से ऊपर उठकर प्रभु का ध्यान करता है
घ. जो कठोर साधना में लीन रहता है।

 उत्तर-  जो सरल हृदय से निष्पक्ष होकर सम्प्रदायों से ऊपर उठकर प्रभु का ध्यान करता है


21. मनुष्य कब महान कहलाता है?

क. जब वह ऊँचे कुल में जन्म लेता है
ख. जब उसके माँ बाप धनी होते हैं
ग. जब वह अपने धर्म सम्प्रदाय को बढ़ावा देता है
घ. जब उसके कर्म ऊंचे होते हैं

 उत्तर-  जब उसके कर्म ऊंचे होते हैं I


22. हम ईश्वर को क्यों नहीं खोज पाते हैं?

क. क्योंकि हम अपने अंतःकरण को नहीं टटोलते
ख. क्योंकि हम मूर्तिपूजा नहीं करते
ग. क्योंकि हम तीर्थ यात्रा नहीं करते
घ. क्योंकि हम अपने को बहुत ज्ञानी समझते हैं

 उत्तर-  क्योंकि हम अपने अंतःकरण को नहीं टटोलते


23. कबीर ने इन-किन धारणाओं का खंडन किया है?

क. ईश्वर मूर्तियों में है
ख. ईश्वर तीर्थों में बसता है
ग. ईश्वर काबा या कैलाश में है
घ. उपर्युक्त सभी का खंडन किया है

 उत्तर-  उपर्युक्त सभी का खंडन किया है


24. लोग ईश्वर को कहाँ ढूँढते हैं?

क. मंदिर में
ख. मसजिद में
ग. काबा और कैलाश में
घ. उपर्युक्त सभी जगह

 उत्तर-  उपर्युक्त सभी जगह


25. भक्ति से मिलने वाले आनंद को क्या कहा गया है?

क. मुक्ताफल
ख. अमृत
ग. मैंदा
घ. ह्रदय

 उत्तर-  अमृत


26. 'मुक्ताफल' के कौन से अर्थ सही हैं?

क. मन और ह्रदय से भक्ति
ख. ज्ञान और योग
ग. मोती और प्रभु की भक्ति
घ. काबा और कैलास

 उत्तर-  मोती और प्रभु की भक्ति


27. हंस किसका प्रतीकार्थ है?

क. जीव
ख. पक्षी
ग. संसार
घ. धर्म

 उत्तर-  जीव


28. मन में छुपी बुराइयाँ लोभ, माया, छल-कपट के लिए क्या प्रयुक्त किया गया है

क. मोट चून
ख. मैदा
ग. मुक्ताफल
घ. हंसा

 उत्तर-  मोट चून


29. ‘सब स्वॉसों की स्वॉस में’- निम्न पंक्तियों का आशय है -

क. ईश्वर कण -कण में है।
ख. ईश्वर स्वर्ग में है।
ग. ईश्वर मंदिरों में है।
घ. ईश्वर गाँव में है।

 उत्तर-  ईश्वर कण -कण में है।


30. ‘मानसरोवर’ झील कहाँ स्थित है?

क. नेपाल
ख. तिब्बत
ग. भूटान
घ. सिक्किम

 उत्तर-  तिब्बत


31. कवि के अनुसार कौन जीवित है?

क. जो ह्रदय से सांस लेता है
ख. जो मन में खुदा को याद करता है
ग. जो काबा के साथ कैलास भी जाता है
घ. जो राम और खुदा के चक्कर में नहीं पड़ता

 उत्तर-  जो राम और खुदा के चक्कर में नहीं पड़ता

32. ‘सोई संत सुजान’ में ‘सुजान’ का अर्थ है -

क. मतलबी 
ख. बुद्धिहीन
ग. चतुर 
घ. स्वार्थी

 उत्तर-  चतुर


33. ऊँचे कुल का जनमिया निम्न पंक्तियो में ‘कुल’ का अर्थ है -

क. वंश
ख. ज्यादा
ग. अच्छा
घ. बहुत

 उत्तर-  वंश


34. दुलीचा का शब्दार्थ क्या है?

क. रजाई
ख. कंबल
ग. कालीन
घ. दरी

 उत्तर-  कालीन


35. कबीर ने इस पद में किस बात पर जोर दिया

क. मूर्तिपूजा पर
ख. तीर्थयात्रा पर
ग. पीतांबर धारण करने पर
घ. ईश्वर का अपने हृदय में ध्यान करने पर

 उत्तर-  ईश्वर का अपने हृदय में ध्यान करने पर


36. ईश्वर कहाँ रहता है?

क. मूर्ति में
ख. काशी में
ग. प्राणी के हृदय में
घ. काबा में

 उत्तर-  प्राणी के हृदय में


37.कबीर ने किन-किन धारणाओं का खंडन किया

क. कि ईश्वर मूर्तियों में है
ख. ईश्वर तीर्थों में बसता है
ग. ईश्वर काबा या कैलाश में है
घ. उपर्युक्त सभी का खंडन किया है

 उत्तर-  उपर्युक्त सभी का खंडन किया है.

38. कवि के अनुसार ‘संत-सुजान’ कौन हो सकता है ?

क. गेरुए वस्त्र धारण करने वाला
ख. अपने पक्ष का प्रचार करने वाला
ग. जटा-जूट धारी ।
घ. निष्पक्ष भाव से प्रभु-स्मरण करने वाला।
 उत्तर-  निष्पक्ष भाव से प्रभु-स्मरण करने वाला।

39. कबीर ने किस व्यक्ति को ऊँचा नहीं माना है ?

क. जो अवगुणों से भरा है।
ख. जो सत्यवादी है।
ग. जो कर्मशील है।
घ. जो न्यायप्रिय है।
 उत्तर-  जो अवगुणों से भरा है।

40. ‘काबा फिरि कासी भया, रामहिं भया रहीम। मोट चून मैदा भया, बैठि कबीरा जीम॥’ का मूल भाव क्या है?

क. काबा काशी है।
ख. राम रहीम है।
ग. आटा मैदा है।
घ. ईश्वर एक है।
 उत्तर-  ईश्वर एक है।

41. कबीर के अनुसार निर्गुण ब्रह्म कहाँ मिलता है ?

क. मंदिर में
ख. कैलाश पर
ग. सर्वत्र ।
घ. काबा में।
 उत्तर-  सर्वत्र ।।

42. ‘मोको कहाँ ढूँढे बंदे’ पद में कवि ने ईश्वर को कहाँ हूँढ़ने के लिए कहा है ?

क. मंदिर में
ख. तीर्थों में
ग. मस्जिद में
घ. अपने अंदर।
 उत्तर-  अपने अंदर।

43. ज्ञान की आँधी के आने से क्या समाप्त हो जाता है ?

क. भ्रम 
ख. प्रभु प्रेम
ग. भक्ति 
घ. आस्था ।
 उत्तर-  भ्रम।

44. अज्ञान का अंधकार किस ज्ञान रूपी से नष्ट हुआ ?

क. दीपक
ख. चंद्रमा
ग. सूर्य ।
घ. मशाल।
 उत्तर-  सूर्य।

46. ‘कुबधि का भाँडाँ फूटा’ से क्या आशय है?

क. बर्तन गिर गए।
ख. बर्तन टूट गए
ग. कुबधि भाँडाँ टूटा
घ. भेद खुल गया।
 उत्तर-  भेद खुल गया।

47. तृष्णा रूपी छप्पर को ज्ञान की किसने गिरा दिया ?

क. वर्षा ।
ख. आँधी
ग. भूकंप ।
घ. बाढ़।
 उत्तर-  आँधी।

48. ‘कहै कबीर भाँन के प्रगटे उदित भया तम खीनाँ’ में ‘भाँन’ क्या है?

क. सूर्य ।
ख. चंद्रमा
ग. नक्षत्र
घ. मंगल।
 उत्तर-  सूर्य ।

49. ‘कूड़ कपट काया का निकस्या, हरि की गति जब जाँणी’ में अलंकार है-

क. उपमा
ख. श्लेष
ग. अनुप्रास
घ. यमक।
 उत्तर-  अनुप्रास।

51. किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके किससे होती है ?
क. कुल 
ख. कर्म
ग. वस्त्र 
घ. भोजन।
 उत्तर-  कर्म ।

52. काबा किन का पवित्र स्थान है ?

क. हिंदुओं का ।
ख. सिक्खों का
ग. मुसलमानों का ।
घ. ईसाइयों का।
 उत्तर-  मुसलमानों का।।

53. ‘झख मारना’ क्या होता है ?

क. पंखा करना
ख. समय नष्ट करना
ग. कार्य करना
घ. शिकार करना।
 उत्तर-  समय नष्ट करना ।

54. कवि ने संसार को किसका रूप माना है ?

क. स्वान
ख. सिंह
ग. सियार
घ. हाथी।
 उत्तर-  स्वान।

55. ‘प्रेमी कौं प्रेमी मिलै’ से क्या होता है ?

क. अमृत विष हो जाता है।
ख. विष अमृत हो जाता है।
ग. लोग जलते हैं ।
घ. सब कुछ नष्ट हो जाता है।
 उत्तर-  विष अमृत हो जाता है।

56. ‘मुकताफल मुकता चुनें’ में ‘मुकता’ कौन है?

क. पक्षी
ख. चोर
ग. साहूकार
घ. भक्त जन
 उत्तर-  भक्त जन।

57. ‘अमृत’ कैसा शब्द है ?

क. तत्सम 
ख. तद्भव
ग. विदेशी 
घ. देशज।
 उत्तर-  तत्सम ।

58. ‘हस्ति चढ़िए ज्ञान कौ’ में ‘हस्ति’ क्या है ?

क. हाथ
ख. हिम्मत
ग. हाथी
घ. नास्ति ।
 उत्तर-  हाथी।

59. ‘सोई संत सुजान’ में अलंकार है-

क. उपमा
ख. रूपक
ग. अनुप्रास
घ. यमक।
 उत्तर-  अनुप्रास।

60. सांसारिक प्राणी किस झगड़े में उलझे हुए हैं ?

क. धन-दौलत
ख. संपत्ति-संतति
ग. घर-बार
घ. पक्ष-विपक्ष।
 उत्तर-  पक्ष-विपक्ष।

61. ‘सुबरस कलस’ किससे भरा है ?

क. रस
ख. विष
ग. अमृत
घ. सुरा
 उत्तर-  सुरा


Post a Comment

0 Comments