balgobin bhagat mcq class 10 | बालगोबिन भगत mcqs

balgobin bhagat MCQs class 10 | बालगोबिन भगत mcqs

बालगोबिन भगत
रामवृक्ष बेनीपुरी

balgobin bhagat MCQs



1. बालगोबिन के गीतों में कैसा भाव व्यक्त होता था?

क. प्रभु-मिलन का
ख. देशभक्ति का
ग. वियोग का
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  प्रभु-मिलन का


2. बालगोबिन के गीतों को सुनकर वहाँ उपस्थित सभी लोग क्या करते थे?

क. उठकर चले जाते थे.
ख. झूम उठते थे.
ग. साथ में गाने लगते थे.
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  झूम उठते थे.


3.भगत जी की बहू उन्हें छोड़कर क्यों नहीं जाना चाहती थी?

क. सामाजिक मर्यादा के कारण
ख. संपत्ति के लोभ में
ग. पति से प्यार होने के कारण
घ. ससुर की चिंता के कारण

उत्तर-  ससुर की चिंता के कारण


4. बालगोबिन का व्यवसाय क्या था?

क. खेती
ख. दुकानदारी
ग. पुस्तक-विक्रेता
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  खेती


5. भगत जी भजन गाते समय क्या बजाया करते थे?

क. ढोल
ख. ढपली
ग. गिटार
घ. खंजड़ी

उत्तर-  खंजड़ी


6. भादो की रात कैसी होती है?

क. चाँदनी
ख. अँधेरी
ग. सुस्त
घ. उजली

उत्तर-  अँधेरी


7. भगत जी अपने बेटे का खास ख्याल रखा करते थे, क्योंकि वह

क. चालाक था
ख. ईमानदार था
ग. प्रतिभावान था
घ. सुस्त और बोदा था

उत्तर-  सुस्त और बोदा था


8. भगत जी का बेटा कैसा था?

क. समझदार
ख. सुस्त और बोदा
ग. चालाक
घ. बुद्धिमान

उत्तर-  सुस्त और बोदा


9. बालगोबिन किसके पद गाया करते थे?

क. रहीम के
ख. सूरदास के
ग. कबीर के
घ. तुलसीदास के

उत्तर-  कबीर के


10. भगत जी बेटे के मरने के बाद अपनी बहू की दूसरी शादी क्यों करवाना चाहते थे?

क. उसके सुखद भविष्य के लिए
ख. छुटकारा पाने के लिए
ग. सबकी नजर में अच्छा बनने के लिए
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  उसके सुखद भविष्य के लिए


11. सुबह-सुबह बालगोबिन भगत क्या गाते थे?

क. भजन
ख.  गाना
ग.  लोरी
घ. कव्वाली

उत्तर-  भजन


12. बेटे के मरने पर भगत जी क्या कर रहे थे?

क. रो रहे थे
ख.  हँस रहे थे
ग.  गा रहे थे
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  गा रहे थे


13. भादों की रात कैसी होती है?

क. चांदनी
ख.  अँधेरी
ग.  सुस्त
घ. उजली

उत्तर-  अँधेरी


14. लेखक बालगोबिन भगत के किस गुण पर मुग्ध थे?

क. सरलता
ख. सहनशीलता
ग. मधुर गीत-गायन
घ. उपरोक्त सभी

उत्तर-  मधुर गीत-गायन


15. बालगोबिन भगत आत्मा और परमात्मा के बीच कौन-सा संबंध मानते थे?

क. पिता-पुत्री
ख. प्रेमी-प्रेमिका
ग. बहन-भाई
घ. माँ-बेटा

उत्तर-  प्रेमी-प्रेमिका


16. बेटे की मृत्यु के पश्चात् बालगोबिन भगत की आखिरी दलील क्या थी?

क. पतोहू का पुनर्विवाह करवाना
ख. पतोहू को शिक्षा दिलवाना
ग. पतोहू को घर से निकालना
घ. पतोहू से घृणा करना

उत्तर-  पतोहू का पुनर्विवाह करवाना


17. बालगोबिन भगत की मृत्यु का क्या कारण था?

क. दुर्घटना
ख. बीमारी
ग. भूख
घ. बेटे की मृत्यु की चिंता

उत्तर-  बीमारी


18. बालगोबिन भगत के गाँव के लोगों का मुख्य धंधा क्या था?

क. व्यापार
ख. पठन-पाठन
ग. खेतीबाड़ी
घ. दस्तकारी

उत्तर-  खेतीबाड़ी


19. 'बालगोबिन भगत' शीर्षक पाठ के लेखक का क्या नाम है?

क. यशपाल
ख. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
ग. रामवृक्ष बेनीपुरी
घ. स्वयं प्रकाश

उत्तर-  रामवृक्ष बेनीपुरी



20. बालगोबिन भगत की आयु कितनी थी?

क. 50 वर्ष
ख. 60 वर्ष से अधिक
ग. 70 वर्ष
घ. 80 वर्ष

उत्तर-  60 वर्ष से अधिक


21. बालगोबिन की टोपी कैसी थी?

क. सूरदास जैसी
ख. जैन मुनियों जैसी
ग. कबीरपंथियों जैसी
घ. गांधी की टोपी जैसी

उत्तर-  कबीरपंथियों जैसी


22. बालगोबिन कबीर को क्या मानते थे?

क. साहब
ख. गुरु
ग. शिष्य
घ. मित्र

उत्तर-  साहब


23. बालगोबिन भगत किनके आदर्शों पर चलते थे?

क. सूरदास के
ख. तुलसीदास के
ग. कबीरदास के
घ. मीराबाई के

उत्तर-  कबीरदास के


24. बालगोबिन भगत अपनी फसल को पहले कहाँ ले जाते थे?

क. मंदिर में
ख. गुरुद्वारे में
ग. मस्जिद में
घ. कबीरपंथी मठ में

उत्तर-  कबीरपंथी मठ में


25. लेखक बालगोबिन भगत की किस विशेषता पर अत्यधिक मुग्ध था?

क. पहनावे पर
ख. भोजन पर
ग. मधुर गान पर
घ. व्यवहार पर

उत्तर-  मधुर गान पर


26. लेखक ने 'रोपनी' किसे कहा है?

क. रोपण को
ख. धान की रोपाई को
ग. धान की कटाई को
घ. धान की खेती को

उत्तर-  धान की रोपाई को


27. बालगोबिन भगत खेत में क्या करते हैं?

क. केवल गीत गाता हैं
ख. खेत की मेंड़ पर बैठते हैं
ग. धान के पौधे लगाते हैं
घ. उपदेश देते हैं

उत्तर-  धान के पौधे लगाते हैं


28. बालगोबिन भगत के संगीत को लेखक ने क्या कहा है?

क. बीन
ख. लहर
ग. उपदेश
घ. जादू

उत्तर-  जादू


29. बालगोबिन भगत के गीतों में कौन-सा भाव व्यक्त होता था?

क. श्रृंगार का भाव
ख. विरह का भाव
ग. ईश्वर भक्ति का भाव
घ. वैराग्य का भाव

उत्तर-  ईश्वर भक्ति का भाव



30. 'तेरी गठरी में लागा चोर, मुसाफ़िर जाग ज़रा!' इस पंक्ति में मुसाफ़िर किसे कहा गया है?

क. यात्री को
ख. मनुष्य को
ग. पथिक को
घ. बालक को

उत्तर-  मनुष्य को


31. कातिक मास आने पर बालगोबिन भगत क्या करने लगते थे?

क. प्रभातफेरी शुरू करने लगते
ख. गंगा-स्नान करने लगते
ग. भजन करने लगते
घ. सत्संग करने लगते

उत्तर-  प्रभातफेरी शुरू करने लगते


32. लेखक ने 'लोही' किसे कहा है?

क. ओढ़ने वाले कपड़े को
ख. प्रातःकाल की लालिमा को
ग. तारों भरी रात को
घ. चाँदनी रात को

उत्तर-  प्रातःकाल की लालिमा को



33. बालगोबिन भगत किसे 'निगरानी और मुहब्बत के ज़्यादा हकदार' मानते थे?

क. बालकों को
ख. नारियों को
ग. कमजोर व्यक्तियों को
घ. शक्तिशाली व्यक्तियों को

उत्तर-  कमजोर व्यक्तियों को


34. बालगोबिन भगत ने अपने बेटे का दाह संस्कार अपनी पतोहू से करवाया- इस कार्य से भगत जी की किस विचारधारा का परिचय मिलता है?

क. रूढ़िवादिता का विरोध व एक प्रगतिशील विचारधारा का
ख. रुढ़िवादी विचारधारा के उन्नयन का 
ग. उनकी संकुचित मानसिकता के पल्लवन का 
घ. महिलाओं के प्रति द्वेषभाव का 

उत्तर-  रूढ़िवादिता का विरोध एक प्रगतिशील विचारधारा का


35. बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरमोत्कर्ष कब देखा गया? *


क. राम नवमी के अवसर पर
ख. दीपावली के दिन
ग. जब उनके इकलौते बेटे की मृत्यु हुई
घ. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर-  जब उनके इकलौते बेटे की मृत्यु हुई


36. बालगोबिन भगत के कितने संतान थे?

क. एक
ख. दो
ग. तीन
घ. चार

उत्तर-  एक


37. बेटे की मृत्यु के बाद बालगोबिन भगत अपने पतोहू से क्या अपेक्षा रखते थे? 

क. वह विधवा का जीवन व्यतीत करें
ख. उनकी आजीवन सेवा करें
ग. दूसरा विवाह कर ले
घ.उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर-  दूसरा विवाह कर ले


38. बालगोबिन भगत किसे ' साहब' मानते थे? *

क. भगवान राम को
ख. कृष्णा को
ग. कबीर को
घ. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर-  कबीर को


39. बालगोबिन भगत किस संप्रदाय को मानते थे? 

क. शाक्त संप्रदाय
ख. बौद्ध धर्म
ग. जैन धर्म
घ. कबीरपंथी संप्रदाय

उत्तर-  कबीरपंथी संप्रदाय


40. 'कमली' शब्द का क्या अर्थ है? 

क. कमल
ख. कलम
ग. कंबल
घ. संझा में चढ़ाई जाने वाली कमल की डंडी 


उत्तर-  कंबल


41. बालगोबिन भगत का व्यक्तित्व कैसा था? 

क. मंझोला कद गोरा चिट्टा शरीर
ख. साठ वर्ष से अधिक उम्र
ग. लंबी दाढ़ी
घ. उपरोक्त सभी

उत्तर-  उपरोक्त सभी


42. ‘बालगोबिन भगत’ यह पाठ किस विधा का है?

क. संस्मरण
ख. उपन्यास
ग. रेखाचित्र
घ. निबंध

उत्तर-  रेखाचित्र


43. बालगोबिन भगत कनफटी टोपी पहनते थे- इस वाक्य में कनफटी शब्द क्या हैं?

क. संज्ञा
ख. सर्वनाम
ग. अव्यय
घ. विशेषण

उत्तर-  विशेषण


44. समूचा गाँव खेतों में कब उमड़ पड़ता है?

क. सावन में
ख. कार्तिक में
ग. आषाढ़ में
घ. ज्येष्ठ में

उत्तर-  आषाढ़ में


45. बालगोबिन भगत की प्रभातियां कब शुरू होती थीऔर कब तक चला करती थीं ?

क. कार्तिक से फागुन तक
ख. चैत्र से आषाढ़ तक
ग. सावन से आश्विन तक
घ. पौष से चैत्र तक

उत्तर-  कार्तिक से फागुन तक


46. भगत जी ने पुत्र को चिता को आग किससे दिलवाई?

क. पतोहू से 
ख. नाती से
ग. दामाद से 
घ. पुत्र से

उत्तर-  पतोहू से


47. बालगोबिन भगत का कद कैसा था?

क. लंबा
ख. मझोला
ग. छोटा
घ. सामान्य

उत्तर-  मझोला


48. भगत जी कितने कोस पैदल चलकर गंगा-स्नान के लिए जाते थे?

क. 30 कोस
ख. 25 कोस
ग. 10 कोस
घ. 05 कोस

उत्तर-  30 कोस


49. रिक्त स्थान भरो |

गर्मियों में उनकी ............... कितनी उमस भरी शाम को न शीतल करती |


प्रभाती
गायकी
संझा
कविता

उत्तर-  संझा


50. बालगोबिन भगत पुत्र की मृत्यु पर पतोहू को रोने के बदले क्या करने को कहते है?

क. हँसने
ख. चिल्लाने
ग. उत्सव मनाने
घ. सफाई करने

उत्तर-  उत्सव मनाने


51. कबीर के सीधे-साधे पद किसके कंठ से निकलकर सजीव हो उठाते है?

क. मीराबाई
ख. बालगोबिन भगत
ग. मन्नू भंडारी
घ. डॉ. शीला अग्रवाल

उत्तर-  बालगोबिन भगत


52. साहब के दरबार से क्या अभिप्राय है?

क. कबीरपंथी मठ से
ख. गुरुद्वारा
ग. मंदिर
घ. पाठशाला

उत्तर-  कबीरपंथी मठ से


53. गले में तुलसी की जड़ों की बेडौल माला डाले रहते- इस वाक्य में बेडौल शब्द का अर्थ है-

क. सही ढंग से बना
ख. गढा हुआ
ग. गोल कटाई
घ. अनगढ़

उत्तर-  अनगढ़


54. पतोहू शब्द का अर्थ बताओI

क. पुत्रवधू
ख. पौत्रवधू
ग. बड़े भाई की पत्नी
घ. छोटे भाई की पत्नी

उत्तर-  पुत्रवधू

55. सारा वातावरण अजीब रहस्य से आवृत्त मालूम पड़ता था I इस वाक्य में प्रयुक्त ‘आवृत्त’ शब्द का विलोम शब्द होगा-

क. आवृत्ति
ख. निरावृत्त
ग. अनावृत्त
घ. कुवृत्त

उत्तर-  अनावृत्त


56. ‘वे दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते थेI’ इस वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे - दो-टूक बात करने का अर्थ होगा-

क. एक-दो बात करना
ख. घुमा-फिराकर बात करना
ग. टूटी-फूटी बात करना
घ. स्पष्ट बात करना

उत्तर-  स्पष्ट बात करना


57. ‘वे स्नान पर उतनी आस्था नहीं रखते थे, जितनी संत समागम और लोकदर्शन परI उपर्युक्त वाक्य रचना के आधार पर वाक्य का कौन-सा भेद है?

क. सरल
ख. संयुक्त
ग. मिश्र
घ. संकेतवाचक

उत्तर-  मिश्र


58. ‘बेटे के क्रियाकर्म को तूल नहीं दिया, पतोहू से ही आग दिलवाईI’ इस वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे ‘तूल देना ‘ का प्रयोग किया है- इसका उचित अर्थ होगा-

क. महत्त्व देना
ख. तुलना करना
ग. वजन तोलना
घ. झगडा करना

उत्तर-  महत्त्व देना


59. लेखक ने बालगोबिन भगत को साधू क्यों कहा होगा?

क. वे साधू के समान दिखते थे
ख. वे मोहमाया से दूर थे
ग. वे सच्चे साधुओं जैसा उत्तम आचार-विचार रखते थे
घ. वे किसी से झगडा नहीं करते थे

उत्तर-  वे सच्चे साधुओं जैसा उत्तम आचार-विचार रखते थे


60. बालगोबिन भगत का कौन-सा कार्य- व्यवहार लोगों के आश्चर्य का विषय था?

क. जीवन के सिद्धांतों और आदर्शों का गहराई से अपने आचरण में पालन करना
ख. गीत गाते रहना
ग. किसी से झगडा न करना
घ. अपना काम स्वयं करना

उत्तर-  जीवन के सिद्धांतों और आदर्शों का गहराई से अपने आचरण में पालन करना


61. बालगोबिन भगत कबीर के आदर्शों पर चलते थे क्योंकि-

क. कबीर भगवान् का रूप थे
ख. वे कबीर के विचारधारा से प्रभावित थे
ग. कबीर उनके गाँव के मुखिया थे
घ. कबीर उनके मित्र थे

उत्तर-  वे कबीर के विचारधारा से प्रभावित थे


62. बालगोबिन भगत के खेत में जो कुछ पैदा होता था , उसे वे सर्वप्रथम किसे भेंट करते थे?

क. गरीबों को
ख. मंदिर में
ग. घर में
घ. कबीरपंथी मठ में

उत्तर-  कबीरपंथी मठ में

63. ‘वह गृहस्थ थे; लेकिन उनकी सब चीजें ‘साहब’ की थी I’ यहाँ ‘साहब’ से क्या आशय है?

क. गुरु
ख.मुखिया
ग. कबीर
घ. भगवान

उत्तर-  कबीर


64. बालगोबिन भगत द्वारा अपने पुत्रों की मृत्यु पर शोक न मनाने अथवा आनंदोत्सव मनाने का क्या कारण था?

क. वे सब कुछ भूल चुके थे
ख. वे कबीर के भक्त थे
ग. वे मृत्यु को विरहणी आत्मा और परमात्मा का मिलन मानते थे
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  वे मृत्यु को विरहणी आत्मा और परमात्मा का मिलन मानते थे


65. बालगोबिन भगत के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

क. आडंबर से दूर रहकर ईश्वर भक्ति करने की
ख. सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करने की
ग. सामाजिक रुढियों का विरोध करने की
घ. उपरोक्त सभी बातों की

उत्तर-  उपरोक्त सभी बातों की


66. प्रभातियां क्या होती है?

क. दोपहर को गाया जानेवाला गीत
ख. रात में गाया जानेवाला गीत
ग. संध्या समय गाया जानेवाला गीत
घ. भोर की बेला में गाया जानेवाला गीत

उत्तर-  भोर की बेला में गाया जानेवाला गीत


67. बालगोबिन भगत प्रातःकाल जल्दी उठकर कहाँ जाते थे?

क. गाँव से दो मील दूर नदी स्नान करने 
ख. अपने खेतों में काम करने
ग. मंदिर में महाजन गाने 
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  गाँव से दो मील दूर नदी स्नान करने


68. बालगोबिन भगत के प्रभाती गायन का लेखक पर क्या असर हुआ?

क. लेखक को बहुत क्रोध आया
ख. लेखक बैचेन  हो गए
ग. भोर की कड़कड़ाती सर्दी में भी लेखक पोखर तक पहुँच गया
घ. लेखक स्वयं प्रभात फेरियों में जाने लगे 

उत्तर-  भोर की कड़कड़ाती सर्दी में भी लेखक पोखर तक पहुँच गया


69. लेखक ने भगत को किस रूप में देखा?

क. वे एक कुश की चटाई पर पूरब की ओर मुँह किये बैठे थे
ख. वे काली कमली ओढ़े थे
ग. वे खंजड़ी बजा रहे थे
घ. उपरोक्त सभी

उत्तर-  उपरोक्त सभी


70. कड़कड़ाती  सर्दी में भी भगत के माथे पर पसीना चमकने का क्या कारण था?

क. भगत का खेतों में कठिन परिश्रम
ख. भगत का अत्यंत तन्मयता से प्रभाती गायन
ग. भगत का आंच तापना
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  भगत का अत्यंत तन्मयता से प्रभाती गायन


71. बालगोबिन भगत ने अपनी पतोहू के भाई को बुलाकर क्या आदेश दिया?

क. उसको आगे शिक्षा दिलाने का 
ख. उसको अपने घर ले जाने का
ग. उसको वहीँ छोड़कर जाने का 
घ. उसका पुनर्विवाह करने का

उत्तर-  उसका पुनर्विवाह करने का


72. बालगोबिन भगत की पुत्रवधू को क्या चिंता थी?

क. बुढ़ापे में भगत के लिए खाना कौन बनाएगा
ख. यदि वह बीमार पड़े तो उन्हें कौन पानी देगा
ग. इस उम्र में उनकी देखभाल कौन करेगा
घ. उपरोक्त सभी बातों का

उत्तर-  उपरोक्त सभी बातों का


73. भगत का पुत्रवधू को उसके भाई के साथ भेजना उनके चरित्र के किस गुण का बोध करता है?

क. उनकी स्वार्थी प्रवृत्ति का 
ख. पुत्रवधू के प्रति मोह
ग. उनकी दूरदृष्टि और त्याग भावना का 
घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-  उनकी दूरदृष्टि और त्याग भावना का



जय हिन्द 
---------------

Post a Comment

6 Comments

  1. Mera toh sab sahi tha or kuchh mushkil banao

    ReplyDelete
    Replies
    1. जो तैयार होते हैं उन्हें मुश्किलें आसान लगती हैं ...good job...

      Delete
  2. Replies
    1. जो तैयार होते हैं उन्हें मुश्किलें आसान लगती हैं ...good job...

      Delete