jahan pahiya hai class 8 | jaha pahiya hai class 8 | जहाँ पहिया है

jahan pahiya hai class 8 | jaha pahiya hai class 8 | जहाँ पहिया है

पाठ -13 

जहाँ पहिया है 

jahan pahiya hai class 8 PDF




  ध्वनि प्रस्तुति  

jahan pahiya hai class 8 Audio



जहाँ पहिया है पाठ का सार
जहाँ पहिया है पाठ का सारांश
jahan pahiya hai summary


लेखक इस रिपोर्ट के द्वारा बताते हैं कि जंजीरो द्वारा समाज में फैली हुई रूढ़ियाँ संकेत कर रही हैं कि हमारे पुरुष प्रधान समाज में नारी को हमेशा से दबना पड़ा है। पर जब वह दमित नारी कुछ करने की ठानती है, तो ये ज़ंजीरें लगती हैं। तमिलनाडु की महिलाओं ने इन्ही जंजीरों को तोड़ने के लिये साइकिल चलाना शुरू किया। साइकिल सीखी एक महिला ने लेखक को बताया कि उस पर साइकिल चलाने के कारण लोगो ने व्यंग किया पर उसने ध्यान नहीं दिया।


लेखक बताते हैं कि फातिमा नामक एक महिला को साइकिल का इतना चाव था कि वो रोज़ आधा घंटा किराये पर साइकिल लेती थी, गरीब होने के कारण वह साइकिल खरीद नहीं सकती थी। वहाँ लगभग सभी महिलाएँ साइकिल चलाती थी। 1992 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 1500 महिलाऒ ने साइकिल चलाई। वह महिलाएँ जो पहले पिता या भाई पर आश्रित थी, वह अब आसानी से कहीं भी आ जा सकती थी। इस आंदोलन से महिलाओं के न सिर्फ आर्थिक पक्ष को मजबूत किया बल्कि उनमें एक नए आत्मविश्वास का संचार भी हुआ। पुरुष वर्ग को इससे एतराज़ नहीं होना चहिए पर यदि होता है तो भी महिलाएँ इसकी परवाह नहीं करती।



जहाँ पहिया है पाठ प्रवेश

“जहाँ पहिया है” पाठ के लेखक “पालगम्मी साईनाथ जी” हैं। पालगम्मी साईनाथ जी इस लेख के द्वारा एक साईकिल आंदोलन की बात करते हैं और तमिलनाडू के क्षेत्र में प्रसिद्ध जिले में किस तरह से महिलाऐं साइकिल के पहिऐ को एक आंदोलन का रूप देती हैं और किस तरह से वह स्वतंत्र होती हैं। अपने घर और सामाज से बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनती हैं। साईकिल का पहिया एक साधान के रूप में प्रस्तुत होता है और उसका उपयोग होता है एक बहुत ही बड़े आंदोलन के रूप में जहाँ पर पुरुष प्रधान सामाज में पहले स्त्रियों को किसी भी तरह की स्वतंत्रता नहीं थी, कोई भी काम करने की या घर से बाहर जाकर कमाने की। लेकिन इस पहिये के ही द्वारा उनमें आत्मनिर्भरता जागी और उन्होंने अपने काम स्वंय करने आंरभ किए, अब वे बिलकुल स्वतंत्रता से अपने कार्य करती हैं और उनमें एक नई आज़ादी का अनुभव या संचार हुआ है।

इस लेख में तमिलनाडु के एक गरीब जिले में होने वाले सामाजिक परिवर्तन तथा आंदोलन का वर्णन कर रहे हैं। लेखक के अनुसार लोग रूढ़ियों से मुक्त होने के लिये रास्ते चुनते हैं। कई बार वे बहुत अजीब होते हैं जैसे उक्त जिले में अपनी पहचान प्रदर्शित करने के लिए साइकिल का चयन किया। वहाँ नव साक्षर लड़कियाँ, महिलाएँ साइकिल चलाती हैं। लेखक के अनुसार साइकिल चलाने संबंधी इस आंदोलन ने महिलाओं के न सिर्फ आर्थिक पक्ष को मजबूत किया बल्कि उनमें एक नए आत्मविश्वास का संचार भी हुआ।

जहाँ पहिया है पाठ के शब्दार्थ
जहाँ पहिया है शब्दार्थ


  • चौंकने – हैरानी
  • नवसाक्षर – नयी पढ़ी लिखी
  • स्वाधीनता – आज़ादी
  • गतिशीलता – प्रगति
  • अभिव्यक्त – प्रकट
  • प्रतीक – निशानी
  • कौशल – प्रवीणता
  • शिविर’ – सीखने के कैंप
  • नवसाक्षर – नयी पढ़ी लिखी
  • फब्तियाँ – ताने
  • हैसियत – औकात
  • निर्भर – आश्रित
  • इस्तेमाल – उपयोग
  • अगुआ – आगे चलने वाला
  • यकीन – विश्वास
  • आवेग – जोश
  • रोज़मर्रा – प्रतिदिन का काम
  • प्रशिक्षण – सिखाना
  • हक्का-बक्का – चकित
  • वृद्धि – ज़्यादा
  • इंतजार – प्रतीक्षा
  • चिलचिलाती – बहुत तेज़
  • पहलुओं – पक्ष
  • आर्थिक – धन से सम्बंधित
  • गँवाती – बरबाद
  • व्यय – खर्च
  • निर्भर – आश्रित
  • प्रतीक – चिन्ह
  • दिक्कत – परेशानी


जहाँ पहिया है पाठ की व्याख्या



इस पाठ में लेखक पुडुकोट्टई जो तमिलनाडु का जिला है उसके बारे में बात कर रहे हैं यहाँ की स्त्रियों ने समाज में परिवर्तन लाया है, यह एक रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया गया है। लेखक दुविधा में सोचता है कि क्या साइकिल चलाना एक सामाजिक आंदोलन हो सकता है? लेखक अपने ही प्रश्न का उत्तर देते हुए कहता है कि बहुत अजीब सी बात है क्योंकि एक साइकिल का पहिया किस तरह से समाज में बदलाव ला सकता है? कैसे एक आंदोलन का रूप ले लेता है? लेकिन लेखक अपने प्रश्न को सही साबित करते हुए कहता है कि इसमें हैरान होने की कोई बात नहीं हैं। क्योंकि पुडुकोट्टई ज़िले की हज़ारों नवसाक्षर ग्रामीण महिलाओं के लिए यह अब आम बात है। जहाँ देखो साइकिल चलाती हुई नजर आती हैं और उन्होंनें आत्मनिर्भर होकर यह साबित कर दिया। लेखक कहते हैं कि लोग अपने पिछड़़ेपन से छुटकारा पाने के लिए, किसी बात पर अपना विरोध प्रकट करने के लिए और उन जंजीरों को तोड़़ने के लिए जिनमें वे जकड़़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका निकाल ही लेते हैं।



लेखक कहता है कि लोग जिन तरीकों को अपने कष्टों के निवारण के लिए चुनते हैं, वे तरीके कभी-कभी बहुत अजीबो-गरीब होते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण लेखक प्रस्तुत करते हैं – भारत के सबसे गरीब जिलों में तमिलनाड़ू का पुडुकोट्टई जिला माना जाता है। कुछ दिनों पहले इस पुडुकोट्टई जिले की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी आजादी की लड़ाई और अपने काम को आगे प्रगति की और ले जाने के लिए प्रतीक के रूप में साइकिल को चुना है। एक छोटा सा बदलाव किस तरह से उनकी जीवन और उनकी स्थिति को बदल कर रख सकता है, यह पुडुकोट्टई के जिले की गाँव की महिलाओं ने कर दिखाया। उनमें से अधिकतर औरतें और लड़कियाँ नयी-नयी पढ़ लिखकर स्कूल या कॉलज से आई थीं और उन्होंने साइकिल आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।



लेखक आगे बताता है कि इन महिलाओं में से सत्तर हज़ार से भी अधिक महिलाएँ जो कि एक बहुत बड़ी संख्या है, इन्होंने अपने साइकिल चलाने के कौशल को सर्वजानिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं के मुकबले में हिस्सा लिया, जो उनके लिए एक बड़े गर्व की बात थी और उन्होंनें अपने इस कौशल को बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। उनकी इच्छा अभी मारी नहीं है। वहाँ इसके लिए कई ‘प्रशिक्षण शिविर’ चल रहे हैं। जहाँ अब लोगो के द्वारा स्त्रियों को साइकिल चलना सीखाया जा रहा है और स्त्रियाँ भी बढ़-चढ़ कर साइकिल चलना सीख रही है।


लेखक कहता है कि अब पुडुकोट्टई का नजारा बहुत ही अदभुत है जहाँ पहले मुस्लिम लड़कियों को घर से बाहर निकलने की बिलकुल आजादी नहीं थी, वह हमेशा परदे में रहती थी, घर में कैद रहती थी और पुरानी रूढ़िवादी परम्पराओं में जाकड़ी हुई थी, ग्रामिण पुडुकोट्टई इलाके की इन महिलाओं ने भी अब बढ़-चढ़ कर साइकिल चलाना सीख लिया है और अब यह चारों तरफ दिखाई देती है। जमीला बीवी जोकि एक मुस्लिम युवती है, जिसने साइकिल चलाना शुरू किया है, लेखक से कहती हैं कि – साइकिल चलना उनका अधिकार है, जिस तरह से पुरूषों को आजादी मिलती है, साइकिल चलाने की या कोई वाहन चलाने की, घर से बाहर निकल कर काम करने की तो स्त्री होने के नाते उनको भी यह अधिकार मिलना चाहिए। अब वे भी कहीं भी जा सकती हैं। अब उन्हें बस का इंतजार नहीं करना पड़ता।



लेखक को फातिमा बीवी बताती हैं कि जब उन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया था तो लोग कई तरह से उन पर ताने कसते थे। बहुत बुरा भला कहते थे। लेकिन उन्होंने उन लोगों की बातों को पर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया और नजर-आंदज कर उन्होंने अपनी स्वतंत्रता को पाया है। फातिमा एक माध्यमिक स्कूल में पढ़ाती हैं और उन्हें साइकिल चलाने का ऐसा शौक है कि वह हर शाम आधा घंटे के लिए किराए पर साइकिल लेती हैं क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें साइकिल चलाना इतना पसंद करती है कि वह आधे घंटे के लिए किराए पर साइकिल चलती है।



फातिमा आगे लेखक को बताती हैं कि साइकिल चलाने उन्हें एक खास तरह की आज़ादी का एहसास होता है। अब वह किसी तरह से किसी पर भी निर्भर नहीं है। साइकिल के द्वारा वे कहीं भी आ जा सकती हैं, उन्हें अब कहीं आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर अर्थात् आश्रित्र नहीं रहना पड़ता। फातिमा कहती हैं कि वे कभी भी साइकिल चलना नहीं छोड़ेगीं। जमीला, फातिमा और उनकी मित्र अवकन्नी यह तीनों बहुत ही अच्छी मित्र हैं, इन सबकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है और इन्होंने अपने समुदाय की अनेक युवतियों को साइकिल चलाना सिखाया है। इससे सीख मिलती है कि अपनी ही आजादी की लड़ाई न लड़े, पुरे समाज और पुरे समुदाय की लड़ाई लड़े। इसमें सबकी भलाई है और जो जमीला, फातिमा और अवकन्नी ने कर दिखाया।



लेखक बताते हैं कि इस ज़िले में साइकिल की धूम मची हुई है। जहाँ देखों चारों तरफ साइकिल की ही बात होती है, स्त्रियाँ, पुरूष सब साइकिल चलते हुए नजर आते हैं। इसको पंसद करने वालों में, जो महिलाएँ खेतों में काम करती हैं, पत्थर खदानों में मजदूरी करने वाली औरतें और गाँवों में काम करने वाली नर्सें। यह सभी शामिल है। बालवाड़ी और आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, बेशकीमती पत्थरों को तराशने में लगी औरतें और स्कूल की अध्यापिकाएँ भी साइकिल का जमकर उपयोग कर रही हैं। यहाँ पर देखा जा रहा है कि हर वर्ग की स्त्रियाँ चाहे वो अध्यापिका हैं, नर्स है या फिर खेतीहर मजदूर हैं, पत्थर की खदानों में काम करने वाली औरतें हैं, सब बढ़-चढ़ कर साइकिल चला रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसमें उनकी बहुत उन्नती हुई है उनकी आर्थिक स्थिति सुधारी है।


लेखक बताता है कि इन सब स्त्रियों के साथ-साथ गाँव में सेवाएँ देने वाली औरतें और दोपहर को जरूरतमंद के लिए भोजन पहुँचाने वाली औरतें भी इस कार्य में पीछे नहीं रही हैं, अब वह भी साइकिल के द्वारा आपने काम पर आती-जाती नजर आती हैं। सबसे बड़ी संख्या उन महिलाओं की है जिन्होंने अभी-अभी साइकिल चलाना सीखा है। लेखक बता रहे हैं कि जब उनकी नव युवतीयों से और नई नई साइकिल चलाने वाली बड़ी उम्र की महिलाओं से बात हुई तो उन्होंने कहा कि अब उन्हें साइकिल चलाने में और अपने व्यक्तिगत आजादी में एक संबंध महसूस होता है। एक बहुत ही जुड़व महसूस होता है क्योंकि यह उनकी आजादी का एक जारिया बना।



लेखक कहता है कि साइकिल आंदोलन की शुरुआत करने वाली महिलाओं में से एक आगे चलने वाली महिला का कहना है कि इस आंदोलन की महत्वपूर्ण बात यह है की इसने महिलाओं को बहुत आत्मविश्वास प्रदान किया है। उनका यह स्वयं का मनाना है कि इस साइकिल आंदोलन ने महिलाओं की पुरुषों पर उनकी निर्भरता कम कर दी है। अब अक्सर यह सब देखने में आता हैं कि कोई औरतें अपनी साइकिल पर चार किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर पानी लाने जाती है। ऐसा वह पहले नहीं कर सकती थी वह सिर पर बोझा उठाकर बहुत दूर कई किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता था और बोझा उठाकर घर वापिस आना पड़ता था, लेकिन साइकिल के द्वारा अब वह यह काम आसानी से कर सकती है। इस आंदोलन ने आत्मनिर्भर बनाने में उनकी बहुत सहायता की है।



लेखक कहते हैं कि जब कई स्त्रियाँ घर से बाहर जाकर काम करना चाहती, तो वह छोटे बच्चों को घर पर अकेला नहीं छोड़ सकती थी, परन्तु अब वह अपने साथ बच्चों को भी साथ ले जा सकती हैं। यहाँ तक कि साइकिल पर दूसरे स्थानों से सामान ढोने की व्यवस्था भी खुद ही की जा सकती है। अब वह किसी के भरोसे नहीं है, अब वह खुद ही सभी काम कर सकती हैं। लेखक कहता है कि यह सब इन महिलाओं के लिए इतना आसान नहीं रहा, इनके लिए आप इस बात का विश्वास करे जब इन्होंने साइकिल चलाना शुरू किया था तो पुरूषों ने इन पर बहुत ही भली बुरी टिप्पणियाँ और बहुत ही भदे और बुरे ताने कहे ताकि यह पीछे हटकर चुपचाप घर में बैठ जाए और किसी तरह से यह आत्मनिर्भर न हो।


लेखक कहता है कि जब महिलाओं ने साइकिल चलाना शुरू किया तो पुरुषों ने गंदी-गंदी टिप्पणियाँ की लेकिन धीरे-धीरे साइकिल चलाने को समाज ने भी मान्यता दे दी। अब वह भी स्वीकार करने लगे कि इसमें किसी तरह की बुराई नहीं है औरतों को साइकिल चलाने की आजादी मिलनी ही चाहिए। इसलिए महिलाओं ने इसे अपना लिया। जो साइकिल सीखने का कैंप लगा रहे थे, वहाँ पर यह दृश्य देखना बहुत ही अदभुद है कि सभी वर्ग की औरतें मिलजुल कर साइकिल चलाना सीख रहीं हैं। किलाकुरुचि गाँव में सभी साइकिल सीखने वाली महिलाएँ रविवार को इकट्ठी हुई थीं। जब लेखक किलाकुरुचि पहुँचे तो वहाँ के गाँव का नजारा देखकर वह हैरान रह गए कि किस तरह से महिलाएँ छुट्टी वाले दिन सब एक जगह एकत्र होकर साइकिल चलाना सीख रही हैं। अब वह भी मानते हैं कि स्त्रियों को साइकिल चलाना आवश्यक सीखना चाहिए।


लेखक कहता है कि साइकिल ने महिलाओं को पुरुषों द्वारा थोपे गए प्रतिदिन के काम की घिसी-पिटी चर्चा से बाहर निकलने का रास्ता दिखाया। जो नव- युवतियाँ हैं वह साइकिल चलाते हुए अपना मंनोरंजन भी करती हैं, गीत-संगीत के द्वारा गाने गाती हैं। उन गानों में साइकिल चलाने को बढ़वा दिया गया है। इनमें से एक गाने की पंक्ति का भाव है कि आओ हम सब महिलाऐं इस साइकिल के पहिए के संग दुनियाँ घूमें ।



लेखक कहता है कि जिन महिलाओं को साइकिल चलाने का प्रशिक्षण मिल चुका था, उनमें से बहुत बड़ी संख्या में साइकिल सीख चुकी महिलाएँ अभी नयी-नयी साइकिल सीखने वाली महिलाओं को भरपूर सहयोग देती हैं। वह अन्य स्त्रियों को जिन्हें साइकिल चलाना नहीं आता है, उन्हें साइकिल चलाने में मदद करती है, उन्हें सीखाती है। उनमें यहाँ न केवल सीखने-सिखाने की इच्छा दिखाई देती है बल्कि उनके बीच यह उत्साह भी दिखाई देता है कि सभी महिलाओं को साइकिल चलाना सीखना चाहिए। वह अपने पूरे स्त्री वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, अकेले अपने स्वतंत्रता के लिए नहीं।



लेखक कहता है कि 1992 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद अब यह ज़िला कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता क्योंकि अब यहाँ की परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं। महिलाओं ने अपने साइकिल आंदेलन के द्वारा अपनी आजादी की लड़ाई लड़ी और आत्मनिर्भर बनी हैं। उस दिन का दृश्य बताते हुए लेखक कहते हैं कि उस दिन स्त्रियाँ साइकिल पर रंग-बिरंगी झंड़ियाँ लगाए आई थी, घंटियाँ बज़ाते हुए साइकिल पर सवार 1500 महिलाओं ने पुडुकोट्टई में तूफान ला दिया। चारों तरफ स्त्रियाँ साइकिल पर नजर आ रही थी और इन्होंने बढ़-चढ़ कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में हिस्सा लिया। महिलाओं की साइकिल चलाने की इस तैयारी ने वहाँ रहने वालों को हैरान कर दिया था।



लेखक आगे कहता है कि इस सारे मामले पर पुरुषों की क्या राय थी? लेखक ने यह प्रश्न किया और इसके पक्ष में ‘आर- साइकिल्स’ के मालिक को तो रहना ही था। इस अकेले डीलर के यहाँ लेडीज़ साइकिल की बिक्री में साल भर के अंदर काफी वृद्धि हुई। ‘आर- साइकिल्स’ एक साइकिल डिलर है जिसके यहाँ से औरतों ने साइकिल खरीदना शुरू किया और साइकिल चलाने का सिलसिला आरंभ हुआ। यह जो साइकिल खरीदने का आँकड़े अर्थात् इस संख्या को दो कारणों से कम तोला गया छोटा समझा गया। पहली बात तो यह है कि ढ़ेर सारी महिलाओं ने जो लेडीज़ साइकिल का इंतजार नहीं कर सकती थीं, जेंट्स साइकिलें खरीदने लगीं। तो इस तरह से ‘आर- साइकिल्स’ में दोनों तरह की साइकिलों की बिक्री बढ़ गई। दूसरे, उस डीलर ने बड़ी सतर्कता के साथ यह जानकारी मुझे दी थी क्योंकि उसे लग रहा था कि लेखक ब्रिक्री में कर विभाग में टैक्स के डिपार्टमेंट से आये हैं और वह इसकी जानकारी ले रहे हैं कि इस साल की बिक्री कितनी हुई है तो वह डीलर थोड़ा सावधान हो गया और उसने बहुत ही चालकी पूर्वक अपना पक्ष रखा।



लेखक अब कुदिमि अन्नामलाई की बात कर रहा है। यह भी पुडुकोट्टई जिले का एक गाँव है। वहाँ की गर्मी की दोपहरी में एक बहुत ही अनोखा नजरा देखने को मिला। लेखक जब उस क्षेत्र से गुजर रहा थे तो उन्होंने देखा किस तरह से पत्थर के खदानों में काम करने वाली बाईस वर्षीय मनोरमनी लोगों को साइकिल चलाना सिखा रही हैं। जब लेखक ने मनोरमनी से बात की तो उसने लेखक को बताया कि उनका इलाका मुख्य शहर से कटा हुआ है। वहाँ यातायात सुविधा नहीं मिलती। यहाँ जो साइकिल चलाना जानते हैं उनके काम में वृद्धि आ जाती है अर्थात् उनका काम आसानी से हो सकता है।


लेखक कहता है कि साइकिल चलाने की कुछ आर्थिक फायदे भी थे, इससे आय में वृद्धि हुई है। यहाँ की कुछ महिलाएँ आस-पास के गाँवों में खेती से संबंधी अथवा अन्य उत्पाद बेच आती हैं। साइकिल की वजह से बसों के इंतजार में खर्च होने वाला उनका समय बच जाता है। जैसा कि पहले वे पैदल आती जाती थी तो उसमें ज्यादा समय खर्च होता था, अब साइकिल के कारण समय की बहुत बचत होने लगी है। जहाँ पर यातायात के साधान नहीं हैं या खराब परिवाहन व्यवस्था है, उन स्थानों पर तो यह साइकिल एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रही है।


लेखक साइकिल के और ज्यादा फायदों को गिनाते हुए कहता है कि इससे दूसरा फायदा यह है कि इससे इन महिलाओं को इतना समय मिल जाता है कि ये अपने सामान बेचनें पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाती हैं। तीसरा, इससे ये फायदा है कि ये महिलाएँ अब अपना सामन बेचने और अधिक इलाकों में जा पाती हैं। अंतिम बात यह है कि अगर वे काम करके ज्यादा थक गई हों तो इससे उन्हें आराम करने का क़ाफी समय मिल सकता है। साइकिल के कारण महिलाओं का काम काफी आसान हो गया है।


लेखक कहता है कि जिन छोटे व्यापारियों को बसों का इंतज़ार करना पड़ता था, जो छोटे-छोटे सामान बेचते थे, गाँव-गाँव जाकर बसों के द्वारा पहले उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था। बस स्टॉप तक पहुँचने के लिए भी पिता, भाई, पति या बेटों पर निर्भर रहना पड़ता था कि कोई उन्हें बस स्टॉप तक छोड़कर आएगा। तब वह कहीं बस के द्वारा अपने मंजिल तक पहुँच पाएँगीं और अपना काम करके वापस लौट आएँगी। वे अपना सामान बेचने के लिए कुछ गिने-चुने गाँवों तक ही जा पाती थीं। क्योंकि इसमें बहुत ही अधिक समय लगता था। लेकिन साइकिल के द्वारा अब वह ज्यादा जगहों तक पहुँच पाती हैं और उनके सामान की ब्रिक्री भी बढ़ गई है। लेखक कहता है कि कुछ स्त्रियाँ ऐसी भी हैं जिनके आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह साइकिल भी नहीं खरीद सकती तो वह उन्हें भी पैदल ही जाना पड़ता है। फिर उन्हें बच्चों की देखभाल के लिए या पीने का पानी लाने जैसे घरेलू कामों के लिए भी जल्दी ही भागकर घर पहुँचना पड़ता था। क्योंकि स्त्रियाँ घर और बाहर दोनों जगह सब काम संभल रही हैं।


लेखक कहता है कि अब जिनके पास साइकिलें हैं वे सारा काम बिना किसी परेशानी के कर लेती हैं। अब उन्हें किस काम करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती।लेखक कहता है कि अब यह नजरा आम हो गया है कि सुनसान रास्तों पर भी युवा स्त्रियाँ और माँऐं साइकिल पर अपने बच्चों को बिठाऐ और पीछे साइकिल पर आपना समान लादे, काम-काज पर आती-जाती नज़र आ जाती हैं। वह अपने साथ पानी से भरे दो या तीन बर्तन लिए अपने घर या काम पर जाती देखी जा सकती है। इस साइकिल के पहिये ने उनके लिए एक आजादी का रास्ता खोला है। अब वह स्वंतत्र है अपनी इच्छा अनुसार अपनी मर्जी से अपना कार्य कर सकती है।


लेखक कहता है कि अन्य पहलुओं से ज़्यादा आर्थिक पहलू पर ही बल देना गलत होगा। जब हम इस रिर्पाट के बारे में जानते हैं और अलग-अलग पक्षों के बारे में जानते हैं लोगों की राय, स्त्रियों की दशा, तो अकेले आर्थिक पहलू को बल देना गलत होगा इसके अलावा भी स्त्रियों के जीवन में बदलाव आया है। आर्थिक पहलू तो सुधरा ही है इसके अलावा साइकिल सिखने से महिलाओं के अंदर उनका अपने ऊपर विश्वास, उनका आत्मसम्मान बढ़ा है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। फातिमा लेखक से कहती है कि यह मामला केवल आर्थिक नहीं है। फातिमा ने यह बात इस तरह कही जिससे लेखक को महसूस हुआ कि वह कितना मूर्खतापूर्ण ढंग से सोच रहा था। फातिमा आगे कहती है कि साइकिल चलाने से उसकी कौन सी कमाई होती है। वह तो पैसे ही बर्बाद करती है क्योंकि किराये पर साइकिल लेकर चलाती है क्योंकि उन्हें साइकिल चलाने का शौंक है। वह कहती है इससे उसे खुशी मिलती है।


फातिमा ने लेखक को बताया था कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वह साइकिल नहीं खरीद सकती। लेकिन हर शाम वह किराए पर साइकिल लेती है ताकि वह आज़ादी और खुशहाली का अनुभव कर सके। पुडुकोट्टई पहुँचने से पहले लेखक ने इस विनम्र सवारी के बारे में कभी इस तरह सोचा ही नहीं था। उन्हें ऐसा कभी नहीं सोचा था कि एक साइकिल से स्त्रियों को आजादी और उनके जीवन में खुशहाली लौट आई। लेखक को कभी ऐसा नहीं लगा कि एक साइकिल लोगों की आजादी का कारण बन सकती है उसका चिन्ह बन सकती है। लेकिन पुडुकोट्टई की औरतों ने यह सब कर दिखाया अपने इस आंदोलन के द्वारा, एक अकेली औरत ही नहीं संपूर्ण समाज की स्त्रियों ने इस बदलाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आजादी और आत्मनिर्भरता को पाया।


लेखक कहता है कि एक महिला ने उसे बताया लोगों के लिए यह समझना बड़ा कठिन है कि ग्रामीण महिलाओं के लिए साइकिल पर काम पर आना-जाना कितनी बड़ी चीज है। उनके लिए तो यह हवाई जहाज उड़ाने जैसी बड़ी उपलब्धि है। जो औरतें पहले घर से बाहर नहीं निकल सकती थी, अब वह साइकिल पर जाकर अपने खुशी से अपनी इच्छा से अपने काम कर सकती है। लोग इस पर हँस सकते हैं, लेकिन केवल यहाँ की औरतें ही समझ सकती हैं कि उनके लिए यह कितना महत्वपूर्ण है।


लेखक कहता है कि अब औरतों का कहना है जो उनके साइकिल चलाने का विरोध करते हैं, उन्हें महिलाएँ घूमने और टहलने को कहती हैं क्योंकि अब साइकिल चलाने में औरतों का मुकाबला वे नहीं कर सकते हैं। महिलाएँ जिस तरह से बहुत समय रूढ़ि पंरम्पराओं में जकड़ी हुई थी और उन्होंने अपनी आजादी की लड़ाई स्वंय लड़ी और समाज में परिवार से आगे बढ़कर आई और इसको इन्होंने आंदोलन का रूप दिया। एक स्त्री ही नहीं सभी स्त्रियाँ एक होकर अपने समुदाय अपने वर्ग के लिए लड़ी और आजादी में सफलता पाई।




 Q&A 

jahan pahiya hai class 8 question Answer 

jaha pahiya hai class 8 prashnottar



प्रश्न 1: ”…उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकड़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते हैं…”
आपके विचार से लेखक ‘जंजीरों’ द्वारा किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है?

उत्तर: हमारे समाज में अनेकों ऐसी समस्याए हैं जैसे –

(i) पुरानी रूढ़ीवादी विचारधारा एक सबसे बड़ी समस्या है। हमारा समाज पुरुष प्रधान है।

(ii) निरक्षरता जो दूसरी सबसे बड़ी समस्या है जिसके कारण वे कोई स्वतंत्र निर्णय नहीं ले सकती हैं।

(iii) महिलाओं के प्रति भेदभाव आदि समस्याए हैं जिनके प्रति लेखक जनता को जागृत करना चाहता है। महिलाओं को कमज़ोर समझा जाता है।


प्रश्न 2: क्या आप लेखक की इस बात से सहमत हैं? अपने उत्तर का कारण भी बताइए।

उत्तर: लेखक के इस कथन से हम सहमत हैं। समाज द्वारा बनाई गई रूढ़ियाँ अपनी सीमाओं को लाँघने लगे तो समाज में इसके विरूद्ध एक क्रांति अवश्य जन्म लेती है। जो इन रूढ़ियों के बंधनों को तोड़ डालती है। समय के साथ-साथ विचारधाराओं में भी परिवर्तन होता रहता है और ये परिवर्तन आवश्यक भी है। अन्यथा हम कभी प्रगति नहीं कर पाएँगे और हम और हमारा समाज दिशाहीन हो जाएगा। जब ये परिवर्तन होने प्रारम्भ होते हैं तो समाज में एक जबरदस्त बदलाव आता है जो उसकी सोचने-समझने की धारा को ही बदल देता है और यही बदलाव एक नए समाज को जन्म देता है। जब भी पुरानी विचारधारा में बदलाव हुआ है समाज के लिए यह असहनीय रहा है परन्तु धीरे-धीरे नया बदलाव स्वीकार कर लिया जाता है और समाज पुरानी जंजीरों को तोड़कर एक नए रूप में विद्यमान हो जाता है। जैसे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई गाँव में हुआ है महिलाओं ने अपनी स्वाधीनता व आज़ादी के लिए साइकिल चलाना आरम्भ किया और समाज में एक नई मिसाल रखी।

प्रश्न 3: ‘साइकिल आंदोलन’ से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन-कौन से बदलाव आए हैं?

उत्तर:

(i) ‘साइकिल आंदोलन’ से महिलाएँ अपनी स्वाधीनता व आज़ादी के प्रति जागृत हुई हैं।

(ii) ‘साइकिल आंदोलन’ ने उन्हें नवसाक्षर किया है, आर्थिक स्थिति सुधरी है।

(iii) ‘साइकिल आंदोलन’ ने उन्हें अधिकारों के प्रति जागृत किया है।

(iv) ‘साइकिल आंदोलन’ ने उन्हें समाज में स्वयं के लिए बराबरी का दर्जा देने के लिए प्रेरित किया है, समय और श्रम की बचत हुई है।

(v) ‘साइकिल आंदोलन’ ने उन्हें आत्मनिर्भर व स्वयं के लिए आत्मसम्मान की भावना पैदा की है, पुरुष वर्ग पर निर्भरता में कमी आई।

प्रश्न 4: शुरूआत में पुरुषों ने इस आंदोलन का विरोध किया परंतु आर. साइकिल्स के मालिक ने इसका समर्थन किया, क्यों?

उत्तर: इसका प्रमुख कारण था उनका स्वार्थ। वे इस गाँव के एकमात्र लेड़ीज साइकिल डीलर थे तो महिलाओं की इस जागृति में उनका साथ देना लाज़मी होता है। महिलाओं ने जब आज़ादी का सम्मान करते हुए साइकिल आंदोलन को अपना हथियार बनाया तो, आर. साइकिल्स के मालिक की आय में वृद्धि होना स्वभाविक था। आज उनकी सालाना आय दुगुनी से तिगुनी हो चुकी है, तो वो इसका समर्थन अवश्य करेंगे।

प्रश्न 5:प्रारंभ में इस आंदोलन को चलाने में कौन-कौन सी बाधा आई?

उत्तर: फातिमा ने जब इस आंदोलन की शुरूआत की तो उसको बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वो इस प्रकार है –

(i) सर्वप्रथम, फातिमा मुस्लिम परिवार से थी। जो बहुत ही रूढ़िवादी थे। उन्होंने उसके उत्साह को तोड़ने का प्रयास किया।

(ii) फातिमा के साइकिल चलाने पर उसे फ़ब्तियाँ (गंदी टिप्पणियाँ) सुननी पड़ी।

(iii) उनकेपाससाइकिलशिक्षककाअभावथाजिसकेलिएउन्होंनेस्वयंकमरकसलीऔरस्वयंसाइकिलसिखानाआरम्भकिया।

प्रश्न 6: आपके विचार से लेखक ने इस पाठ का नाम ‘जहाँ पहिया है’ क्यों रखा होगा?

उत्तर: ”जहाँ पहिया है” लेखक ने तमिलनाडु के पुडुकोट्टई गाँव के ‘साइकिल आंदोलन’ के कारण ही इसका नाम रखा है। यह नाम इस आंदोलन को अपना समर्थन देने हेतु ही रखा गया है। वहाँ की महिलाओं द्वारा अपने अधिकारों व स्वतंत्रता हेतु साइकिल आंदोलन का आरम्भ, पुडुकोट्ठई की औरतों को जागृत करने का प्रयास था। वह बहुत उत्तम था। बेशक साइकिल चलाना कोई बड़ी बात नहीं है पर एक रूढ़िवादी पृष्ठभूमि वाले गाँव के लिए तो, यह एक बहुत बड़ा प्रश्न था। क्या महिलाओं को साइकिल चलाना चाहिए? उनके विरूद्ध खड़े होकर ‘साइकिल’ को अपनी जागृति के लिए चुनना बहुत बड़ा कदम था इसलिए यह नाम औरतों के इस साइकिल नवजागरण के प्रति रखा गया होगा।

प्रश्न 7: अपने मन से इस पाठ का कोई दूसरा शीर्षक सुझाइए। अपने दिए हुए शीर्षक के पक्ष में तर्क दीजिए।

उत्तर: ”औरतें विकास पथ की ओर” इसका नाम रखा जा सकता था। क्योंकि यहाँ औरतों ने अपने अधिकारों के प्रति जागृत होकर साइकिल को अपना हथियार चुना था। इसका मुख्य केंद्र तो स्वयं ‘औरतें’ ही हैं। यदि वह साइकिल को न चुनकर अन्य किसी और चीज़ को चुनती तो कहानी का शीर्षक बदल जाता परन्तु उस कारण को चुनने वाली औरतें हैं। अपने अधिकारों, आज़ादी व गतिशीलता के लिए आवाज़ उठाने वाली औरतें हैं। उन्होंने स्वयं के विकास के लिए ये प्रयत्न किया, यानि वह जागरूक हो रही हैं, विकास पथ पर अग्रसर हो रही हैं। अगर आज वो साइकिल चलाना सीख कर अपने अधिकारों के लिय आवाज़ उठा रही हैं तो कुछ और करना उनके लिए असाध्य नहीं है। इसलिए इसका शीर्षक ”औरतें विकास पथ की ओर” होना ज़्यादा उपयुक्त है।

प्रश्न 8: फातिमा ने कहा,”…मैं किराए पर साइकिल लेती हूँ ताकि मैं आज़ादी और खुशहाली का अनुभव कर सकूँ।” साइकिल चलाने से फातिमा और पुडुकोट्टई की महिलाओं को ‘आज़ादी’ का अनुभव क्यों होता होगा?

उत्तर: इसका सबसे बड़ा कारण फातिमा के गाँव की पुरानी रूढ़िवादी परम्पराएँ हैं जहाँ औरतों का साइकिल चलाना उचित नहीं माना जाता था। उनके विरोध में खड़े होकर अपने को पुरुषों की बराबरी का दर्जा देकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाकर फातिमा ने जो कदम उठाया उससे उसने स्वयं को, अपने जैसी अन्य महिलाओं को सम्मान दिया है। उससे आज़ादी का अनुभव करना लाज़मी है। वे कहीं आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रही।

प्रश्न 9: उपसर्गों और प्रत्ययों के बारे में आप जान चुके हैं। इस पाठ में आए उपसर्गयुक्त शब्दों को छाँटिए। उनके मूल शब्द भी लिखिए। आपकी सहायता के लिए इस पाठ में प्रयुक्त कुछ ‘उपसर्ग’ और ‘प्रत्यय’ इस प्रकार हैं-अभि, प्र, अनु, परि, वि(उपसर्ग), इक, वाला, ता, ना।

उत्तर:

उपसर्ग

  • अभि – अभिमान
  • प्र – प्रयत्न
  • अनु – अनुसरण
  • परि – परिपक्व
  • वि – विशेष


प्रत्यय

  • इक – धार्मिक (धर्म + इक)
  • वाला – किस्मतवाला (किस्मत + वाला)
  • ता – सजीवता (सजीव + ता)
  • ना – चढ़ना (चढ़ + ना)
  • नव – नव + साक्षर (नवसाक्षर)
  • गतिशील – गतिशील + ता (गतिशीलता)


जय हिन्द : जय हिंदी 
----------------------------------

Post a Comment

0 Comments