bhor aur barkha class 7 | भोर और बरखा

bhor aur barkha class 7 | भोर और बरखा

पाठ-16 

भोर और बरखा 

bhor aur barkha class 7 PDF 




 ध्वनि प्रस्तुति 

bhor aur barkha class 7 Audio





bhor aur barkha class 7 PPT






Q&A

bhor aur barkha class 7 Question Answer

bhor aur barkha prashnottar



प्रश्न 1: ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यारे’, ‘लाल जी’, कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?

उत्तर: यहाँ यशोदा कृष्ण को जगाने का प्रयास करती हैं और कहती हैं – रात बीत गई है, सुबह हो गई है। हर घर के दरवाज़ें पर साधु-संत खड़े हैं। सभी ग्वाल-बाल शोर मचा रहे हैं, जयकार कर रहे हैं, माखन और रोटी हाथ में लेकर गायों की रखवाली के लिए जा रहे हैं, गोपियों के हाथ के कंगन बज रहे हैं।

प्रश्न 2: नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए-

‘माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।’

उत्तर: आशय – गायों के रखवाले सभी ग्वाल-बाल हाथ में माखन और रोटी लिए हुए हैं।

प्रश्न 3: पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

उत्तर: प्रस्तुत पद में ब्रज की सुबह का अत्यंत मनोहर वर्णन प्रस्तुत किया गया है। ब्रज में भोर होते ही घर-घर के दरवाज़ें खुल जातें हैं, गोपियों के कंगना के झंकार से ऐसा प्रतीत होता है मानो ब्रज की सभी गोपियाँ दही मथने की क्रिया में मग्न है। साधु-संत जन द्वार पर भीक्षा मांग रहे हैं। सभी ग्वाल-बाल जयकार कर रहे हैं। उनके हाथ में माखन रोटी है और वे गायों को चराने के लिए ले जा रहे हैं।

प्रश्न 4: मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा ?

उत्तर: मीरा को सावन मनभावन लगता है क्योंकि सावन के आने से मन में उमंग भर आती है तथा सावन की बूँदों की ध्वनि से उसे अपने प्रभु के आगमन की अनूभूति होती है। नन्ही-नन्ही बूँदों के बरसने से उन्हें शीतलता महसूस होती है।

प्रश्न 5 : पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: सावन की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

(i) सावन का दृश्य तथा अनुभव बहुत मनोहर होता है।

(ii) सावन में मन उमंग तथा उल्लास से भर उठता है।

(iii) सावन में बिजली चमकती है, बादल गरजते हैं, मनुष्य पशु-पक्षी सभी प्रसन्न होते हैं।

(iv) नन्हीं-नन्हीं बूँदों से हमें शीतलता की अनुभूति होती है।

(v) गर्मी कम हो जाती है।

(vi) काले बादल छा जाते हैं।

(vii) ठंडी हवाएँ बहने लगती है।


प्रश्न 6: मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

उत्तर:

कवि–रचना

  • कबीर–कबीर ग्रंथावली
  • तुलसीदास–राम चरित मानस
  • सूरदास–सूरसागर
  • जायसी–पदमावत


प्रश्न 7: सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।
उत्तर: (i) आषाढ़ (ii) भादो

प्रश्न 8: कृष्ण को ‘गउवन के रखवारे’ कहा गया है जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाले। इसके लिए एक शब्द दें।
उत्तर: ग्वाला



अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

(क) माता यशोदा अपने कृष्ण को किस प्रकार और क्या कहकर जगा रही है?
उत्तर- माता यशोदा अपने ललना श्रीकृष्ण को तरह-तरह के संकेत देकर जगाती है। वह अपने पुत्र से कहती है कि हे वंशीवाले प्यारे कन्हा! जागो रात बीत चुकी है। सुबह हो गई है। घरों के दरवाजे खुल गए हैं। गोपियाँ दही बिलो रही हैं। ग्वाल बाल द्वार पर खड़े होकर तुम्हारी जयकार कर रहे हैं। यानी वे गायों को लेकर जाने की तैयारी में हैं।

(ख) मीरा ने सावन का वर्णन किस प्रकार किया है?
उत्तर- कविता के दूसरे पद में मीरा ने सावन का वर्णन अनुपम ढंग से किया है। वे कहती हैं कि सावन के महीने में मन-भावन वर्षा हो रही है। सावन के आते ही मन में उमंग आ जाती है। उसे श्रीकृष्ण के आने की भनक लग जाती है। चारों ओर से बादल उमड़-घुमड़ कर आ रहे हैं, बिजली चमक रही है, नन्हीं-नन्हीं बूंदें पड़ रही हैं तथा मंद-मंद शीतल वायु चल रही है।

(ग) पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- सावन के महीने में बादल चारों तरफ़ उमड़-घुमड़कर आते हैं। बिजली अपनी छटा बिखेरती है। बारिश ज़ोरों की होने लगती है। नन्हीं-नन्हीं बूंदे बरसने लगती हैं और ठंडी-शीतल हवा बहने लगती है।




जय हिन्द : जय हिंदी 
-----------------------------

Post a Comment

0 Comments