unt chala class 2 Hindi
भावार्थ
ऊँट चला, भई ऊँट चलाहिलता डुलता ऊँट चला।इतना ऊँचा ऊँट चलाऊँट चला, भई ऊँट चला।ऊँची गर्दन, ऊँची पीठपीठ उठाए ऊँट चला।
प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक रिमझिम, भाग-2 में संकलित कविता ‘ऊँट चला’ से ली गई हैं. इस कविता के कवि प्रयाग शुक्ल हैं . कवि ने एक ऊँट के चलने का वर्णन किया है.
व्याख्या – उपर्युक्त पंक्तियों में कवि कहता है कि हिलता-डुलता ऊँट चला जा रहा है। ऊँट का कद बहुत ऊँचा है. वह ऊँची गर्दन तथा ऊँची पीठ किए चला जा रहा है.
बालू है, तो होने दो।बोझ ऊँट को ढोने दो।नहीं फँसेगा बालू मेंबालू में भी ऊँट चला।
जब थककर बैठेगा ऊँटकिस करवट बैठेगा ऊँट?बता सकेगा कौन भलाऊँट चला, भई ऊँट चला।
शब्दार्थ : बालू-रेत
करवट-हाथ या पीठ के बल लेटने की स्थिति
प्रसंग- पहले के जैसा
व्याख्या – प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहता है कि बालू में ऊँट नहीं फँसेगा। वह इसमें भी बोझ ढो सकता है। जब ऊँट थककर बैठेगा तो वह किस करवट बैठेगा, कोई नहीं बता सकता। कवि पुनः कहता है कि ऊँट चलता जा रहा है, चलता ही जा रहा है।
ध्वनि प्रस्तुति
Q&A
प्रश्न 1 :………………………………………………..कुछ ऊँट ऊँचा
कुछ पूँछ ऊँची
कुछ ऊँचे ऊँट की
पीठ ऊँची
अब जल्दी-जल्दी बोलकर देखो। जीभ लड़खड़ा गई न! कैसी लगी कविता? अब इस कविता को अपने मन से नाम दो। ऊपर दी गई जगह में लिख भी दो।
उत्तर :
यह कविता हमें बहुत अच्छी लगी। इस कविता का नाम ‘ऊँचा ऊँट’ होना चाहिए।
(नोट: विद्यार्थी इन पंक्तियों को स्वयं मन में दोहराएँ तथा इसका शीर्षक देने का प्रयास करें।)
प्रश्न 2 : (क) ऊँट रेगिस्तान में ज़्यादा मिलते हैं। नीचे दो चित्र बने हैं। सही जगह पर ऊँट का चित्र बनाओ।


(ख) बालू या रेत कहाँ-कहाँ पर मिलती है।
उत्तर :
(क) इस प्रकार बनाएँ-

(ख) बालू या रेत समुद्र किनारे या रेगिस्तान में प्राप्त होती है।
प्रश्न 3 : हिलता डुलता ऊँट चला
इतना ऊँचा ऊँट चला
अब बताओ
(क) ऊँट कितना ऊँचा?
- तुम्हारी कक्षा की दीवार जितना
- हाथी जितना
- बिजली के खंभे जितना
- ………. जितना
(ख) हाथी कितना मोटा?
- तुम्हारी माँ के संदूक जितना
- ऊँट जितना
- पहाड़ जितना
- ………. जितना
(ग) चींटी कितनी छोटी?
- चीनी के दाने जितनी
- चावल के दाने जितनी
- इलायची के दाने जितनी
- ……….जितनी
उत्तर :
(क) ऊँट मेरी कक्षा की दीवार जितना ऊँचा होता है।
(ख) हाथी माँ के संदूक जितना मोटा होता है।
(ग) चींटी चीनी के दाने जितनी छोटी होती है।
प्रश्न 4 : (क) ऊँट से ऊँची चीज़ों के नाम पर गोला लगाओ।
• बछिया |
• तुम्हारी कक्षा की छत
|
• बिजली का खंभा |
• हाथी
|
• आम का पेड़
|
(ख) ऊँट के नीचे से क्या-क्या निकल सकता है?
(ग) किन-किन चीज़ों की मदद से ऊँट पर चढ़ोगे?
उत्तर :
(क) बिजली का खंभा, हाथी तथा आम का पेड़।
(ख) एक छोटा बच्चा, एक बछिया, एक भेड़ या बकरी, कुत्ता और सभी छोटी चीज़ें।
(ग) सीढ़ी, बड़े डिब्बे आदि।
प्रश्न 5 : ऊँची गर्दन, ऊँची पीठ, पीठ उठाए ऊँट चला
बताओ, ये सब क्या उठाकर चलेंगे।
हाथी
|
……………..
|
…………….
|
………….
|
टीचर जी
|
……………..
|
…………….
|
………….
|
पिताजी
|
……………..
|
…………….
|
………….
|
शेर
|
……………..
|
…………….
|
………….
|
दादा जी
|
……………..
|
…………….
|
………….
|
उत्तर :
हाथी
|
लकड़ी
| सामान
|
सवारी
|
टीचर जी
| प्रोजेक्ट
|
किताब
|
कॉपियाँ
|
पिताजी
| झोला
| बेटे/बेटी को
|
सामान
|
शेर
|
शिकार
|
शावक
| गर्दन |
दादा जी
|
छड़ी
|
पोते-पोती को
| छड़ी
|
प्रश्न 6 :
(क) नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। इन्हें बोलकर देखो। अब मिलते-जुलते शब्दों को सही खानों में लिखो।
जूट, सूट, भला, धँस, हँस, तब, कब, गला, आलू, चालू
|
ऊँट
|
बालू
|
फँस
|
चला
|
जब
|
…….जूट……
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
………………
|
(ख) ऐसे ही और शब्द सोचकर लिखो।
उत्तर :
(क)
ऊँट
|
बालू
|
फँस
|
चला
|
जब
|
घूँट
|
आलू
|
धँस
|
भला
|
कब
|
बूँट
|
चालू
|
हँस
| डला
| अब
|
(ख)
आग
|
दाम
|
नग
|
साग
| शाम
|
जग
|
दाग
|
आम
| रग
|
प्रश्न 7 :
(क) कविता में ब से शुरू होने वाले शब्द कौन-कौन से हैं? उनके नीचे रेखा खींचो।
(ख) तुम्हारा नाम किस अक्षर से शुरू होता है? उस अक्षर से चार शब्द और लिखो।
…………………………………
|
…………………………………
|
…………………………………
|
…………………………………
|
उत्तर :
(क) बालू, बोझ, बैठेगा, बता
(ख) मेरा नाम रोहित है और यह ‘र ’ से शुरू होता है।
रसीला
| रस
|
रोज
| रखना
|
(नोट: विद्यार्थी अपने नाम के अनुसार पहले वर्ण से इस प्रकार लिखें।)
प्रश्न 8 :
बालू है तो होने दो
बोझ ऊँट को ढोने दो
(क) बहुत से जानवरों को बोझा ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्या तुम्हें यह ठीक लगता है? क्यों?
(ख) तुम्हारे आसपास कौन-कौन बोझ उठाते हैं?
उत्तर :
(क) जानवरों से बोझा ढोने का काम करवाना हमें ठीक नहीं है . मनुष्य कभी यह नहीं सोचता है कि उसके कारण जानवरों को कितनी परेशानी उठानी पड़ती है ? हमें चाहिए कि जानवरों से इस प्रकार के काम न करवाएँ. उन्हें भी हमारी तरह जीने के अधिकार दिए जाएँ.
कुछ जानवरों जैसे -घोड़ा ,गधा,बैल आदि से इंसान मदद ले सकता है लेकिन उन्हें प्राप्त खाना व आराम भी देना चाहिए . कोई भी पालतू जानवर हमारे परिवार के सदस्य की तरह ही होता है .उसकी देखभाल करना हमारा काम है .
(ख) गाय, बैल, गधा, खच्चर, घोड़ा, भैंसा इत्यादि हमारे यहाँ बोझ उठाते हैं।
प्रश्न 9 :
अक्की बक्की
करें तरक्की
| |
…………………..
| |
…………………..
| |
…………………..
| |
…………………..
|
उत्तर :
अक्की बक्की
करें तरक्की
|
पता चली है बात ये पक्की दोनों दिनभर करते काम सोने का नहीं लेते नाम चलती रहती उनकी चक्की |
(नोटः विद्यार्थी इसे स्वयं आगे बढाएँ।)
प्रश्न 11 :
(क) इस कविता में कुल कितनी बार ऊँट शब्द आया है? बिना देखे बताओ।
…………………. बार
(ख) नीचे चित्र में कितने ऊँट छिपे हैं? ध्यान से देखकर बताओ।
उत्तर :
(क) तेरह बार ऊँट शब्द आया है।
(ख) इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।
0 Comments